इन झाड़ियों में खिलेंगे ढेरों फूल, उगाना है बेहद आसान – Flowering Shrubs That Are Easy To Grow In India In Hindi 

बगीचे में रंग और सुंदरता जोड़ने के लिए फूलों की झाड़ियाँ लगाना सबसे अच्छा तरीका है। झाड़ियों में खिलने वाले फूल उगाने के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें एक बार लगाने के बाद उनसे कई वर्षों तक फूल प्राप्त किये जा सकते हैं। भारत की जलवायु और ग्रोइंग कंडीशन के आधार पर कई फूलों की झाड़ियाँ हैं, जिन्हें होम गार्डन और गमलों में उगाना काफी आसान है। आज हम आपको झाड़ियों पर कौन से फूल लगते हैं, की जानकारी देने जा रहे है। आसानी से उगने वाले झाड़ीदार फूल के पौधे कौन से हैं या झाड़ियों पर लगने वाले कम रखरखाव वाली फूल के बारे में जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

आसानी से उगने वाली फूल वाली झाड़ियाँ – Easy To Grow Flowering Shrubs in Pot In Hindi

निम्न फूल वाले पौधे झाड़ी (shrubs) के रूप में बढ़ते हैं और इन्हें घर पर गमले में उगाना भी काफी आसान है:

  1. चांदनी (Crepe Jasmine)
  2. जैस्मिन (Jasmine)
  3. गुलाब (Rose)
  4. गार्डेनिया (Gardenia)
  5. कनेर (Oleander)
  6. चम्पा (Plumeria)
  7. गुड़हल (Hibiscus)
  8. बोगनविलिया (Bougainvillea) 
  9. पारिजात (Harsingar Plant) 
  10. हाइड्रेंजिया (Hydrangea) 
  11. बटरफ्लाई बुश (Butterfly Bush) 
  12. लैंटाना (Lantana)
  13. बुरांस (Rhododendron) 
  14. वाइबर्नम (Viburnum Flower)
  15. वीगेला (Weigela Flower)
  16. अजेलिया (Azalea Flower)
  17. कैमेलिया (Camellia)

गुलाब – Rose Easiest Flowering Bushes To Grow In Pot In Hindi 

गुलाब - Rose Easiest Flowering Bushes To Grow In Pot In Hindi 

गार्डन में गुलाब कुछ सबसे सुंदर और लोकप्रिय फूलों वाली झाड़ियाँ हैं। फ्लोरिबुंडा (Floribunda), ग्रैंडिफ्लोरा (Grandiflora), ड्रिफ्ट, कार्पेट रोज, नॉकआउट रोज आदि गुलाब की कुछ ऐसी वैरायटी हैं, जो भारतीय जलवायु में काफी आसानी से उग जाती हैं। होम गार्डन में गुलाब को उगाने के लिए 18×18 इंच जितने बड़े ग्रो बैग की जरूरत पड़ेगी।

(यह भी पढ़ें: गमले में गुलाब का पौधा कैसे लगाएं…)

गार्डेनिया – Gardenia Easy Flowering Bushes To Grow In Pot In Hindi

गार्डेनिया - Gardenia Easy Flowering Bushes To Grow In Pot In Hindi

यह गार्डेनिया (गंधराज) एक सदाबहार झाड़ीदार फूल का पौधा है। यह पौधा अपने सुगंधित सफेद फूलों के लिए जाना जाता है। घर पर गार्डेनिया को उगाने के लिए आप 15×15 इंच (चौड़ाईxगहराई) से लेकर 24×24 इंच के ग्रो बैग का उपयोग कर सकते हैं। इसे घर पर उगाना और इसकी देखभाल करना काफी आसान है। इस झाड़ीदार फूल वाले पौधे को उगाने से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गये लेख को पढ़ सकते हैं।

(यह भी पढ़ें: घर पर गमले में गार्डेनिया (गंधराज फूल) कैसे लगाएं…)

गुड़हल – Hibiscus Easy To Grow Flowering Shrubs In Hindi

गुड़हल - Hibiscus Easy To Grow Flowering Shrubs In Hindi

हिबिस्कस या गुड़हल भी एक बेहद शानदार फूल वाला झाड़ीदार पौधा है। इस पौधे को बीज और कटिंग की मदद से उगाया जाता है। इसे 15×15 इंच के ग्रो बैग में लगाना चाहिए। जब यह पौधा परिपक्व हो जाता है, तब इसमें बारह महीने फूल खिलते हैं। यह गुड़हल का झाड़ीदार पौधा बगीचे में कई सालों तक लगा रहता है।

(यह भी पढ़ें: गुड़हल का पौधा कटिंग से कैसे लगाएं…)

बोगनवेलिया – Bougainvillea Easy To Grow Flowering Shrubs In Hindi

बोगनवेलिया - Bougainvillea Easy To Grow Flowering Shrubs In Hindi

यह बोगनविलिया फूल का पौधा भी खूबसूरत झाड़ी के रूप में बढ़ता है। लगाने के बाद इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है। कम खाद, पानी में भी यह पौधा बढ़ता रहता है। लेकिन इसे रोजाना 6 से 8 घंटे की धूप जरूर मिलनी चाहिए। बोगनविलिया को कटिंग से और बीज की मदद से उगाया जाता है। 18×18 इंच का ग्रो बैग इस फूल वाली झाड़ी को उगाने के लिए पर्याप्त है। जब पौधा ज्यादा बड़ा हो जाये, तब इसे और बड़े ग्रो बैग में लगा देना चाहिए।

(यह भी पढ़ें: गमले में बोगनवेलिया की कटिंग लगाने का सबसे आसान तरीका…)

पारिजात – Harsingar (Parijat) Easiest Growing Flowering Bushes In Hindi

पारिजात - Harsingar (Parijat) Easiest Growing Flowering Bushes In Hindi

हरसिंगार या पारिजात (night jasmine) एक बहुत ही शुभ और सुंदर झाड़ीदार पौधा है। इसमें सफ़ेद रंग के बेहद आकर्षक फूल खिलते हैं। यह आसानी से उगने वाला बारहमासी फूल का पौधा है, यानि कि एक बार परिपक्व हो जाने के बाद यह पौधा सालों साल गार्डन में लगा रहता है। आप घर पर पारिजात के पौधे को 15×15 या 24×24 इंच के ग्रो बैग या गमले में लगा सकते हैं। यह आंशिक छाया वाली जगह (4 से 6 घंटे धूप) पर भी अच्छे से फूलता रहता है।  

(यह भी पढ़ें: हरसिंगार या पारिजात का पौधा घर पर गमले में कैसे उगाएं…)

हाइड्रेंजिया – Hydrangeas Low Maintenance Flowering Shrubs In Hindi 

हाइड्रेंजिया - Hydrangeas Low Maintenance Flowering Shrubs In Hindi 

इस हाइड्रेंजिया के झाड़ीदार पौधे को घर पर उगाना बहुत आसान है। इसमें नीले, सफेद व गुलाबी रंग के सुंदर फूल खिलते हैं। सितंबर-अक्टूबर और फरवरी-मार्च के महीने हाइड्रेंजिया के बीजों को लगाने का सही समय है। इस समय आप चाहें तो बीजों को 15×15 इंच के ग्रो बैग में लगा सकते हैं। या फिर बीज को छोटे पॉट में भी लगा सकते हैं और जब पौधा बड़ा हो जाये, तब उसे उचित आकार के ग्रो बैग में ट्रांसप्लांट कर दें। इस पौधे को समय-समय पर कटाई छटाई की जरूरत पड़ती है।

(यह भी पढ़ें: घर पर हाइड्रेंजिया (हाइड्रेंजस) कैसे उगाएं…)

लैंटाना फूल – Lantana Easy To Grow Evergreen Flowering Shrubs In Hindi 

लैंटाना फूल - Lantana Easy To Grow Evergreen Flowering Shrubs In Hindi 

आपको हाइवे या सड़क किनारे लैंटाना फूल की झाड़ियाँ लगी मिल जायेंगी। यह पौधा झाड़ी के रूप में बढ़ता है और इसमें छोटे छोटे रंग विरंगे फूल खिलते हैं। यह पौधा बिना ज्यादा देखभाल के भी अच्छे से ग्रोथ करते रहता है। घर पर आप इस झाड़ीदार फूल के पौधे को उगाने के लिए 15×15, और 18×18 इंच के ग्रो बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

(यह भी पढ़ें: गमले में लैंटाना फूल का पौधा कैसे उगाएं…)

जैस्मिन – Jasmine Low Maintenance Flowering Shrubs In Hindi 

जैस्मिन - Jasmine Low Maintenance Flowering Shrubs In Hindi 

अगर आप अपने गार्डन में बेहद सुगन्धित फूल को उगाने की सोच रहे हैं तो जैस्मिन खुशबूदार पौधों में से एक है। यह झाड़ी के रूप बढ़ता है। इस फूल की झाड़ी को बीज और कटिंग दोनों की मदद से आसानी से उगाया जा सकता है।

(यह भी पढ़ें: जैस्मिन के सुगंधित फूल घर पर कैसे उगाएं…)

इस आर्टिकल में आसानी से उगने वाली फूलों की झाड़ियाँ कौन सी हैं उनके नाम और उनके बारे में बेसिक डिटेल बताई गयी है। इस लेख में बताई गयी कम रखरखाव वाली फूलों की झाड़ी को आप भी अपने होम गार्डन में सरलता से उगा सकते हैं। यह लेख अगर आपको पसंद आया हो तो इसे अपने अन्य दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *