घर पर गमले में गार्डेनिया (गंधराज फूल) कैसे लगाएं – How To Grow Gardenia In Pot In Hindi

गार्डेनिया (गंधराज) एक सदाबहार झाड़ीदार फूल वाला पौधा है, जो अपने सुगंधित, मलाईदार सफेद फूलों और मोटी, चमकदार पत्तियों के लिए जाने जाते हैं। ये झाड़ीदार पौधे 8 फीट लंबे हो सकते हैं, लेकिन इनकी कुछ किस्में छोटी होती हैं। गार्डेनिया के पौधे में फूल आमतौर पर वसंत और गर्मियों में दिखाई देते हैं, हालांकि इसकी कुछ किस्में पतझड़ (सितंबर-अक्टूबर) में फिर से खिलती हैं। गर्म जलवायु वाले स्थानों पर इसे घर के बाहर तथा ठंडी जलवायु में इनडोर गमलों में आसानी से उगाया जा सकता है। यदि आप भी अपने घर पर खुशबूदार फूल के पौधे लगाने का सोच रहे हैं, तो गंधराज का फूल आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। घर पर गमले में गार्डेनिया या गंधराज फूल के पौधे को कैसे लगाएं, इसके बीज लगाने की विधि तथा गंधराज की देखभाल कैसे करें जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

गंधराज (गार्डेनिया) उगाने की सामान्य जानकारी – General Information About Gardenia In Hindi

गंधराज (गार्डेनिया) उगाने की सामान्य जानकारी - General Information About Gardenia In Hindi

  • सामान्य नाम – गार्डेनिया (Gardenia), केप जैस्मिन (Cape Jasmine)
  • हिंदी नाम – गंधराज (gandhraj)
  • वानस्पतिक नाम – गार्डेनिया जैस्मिनोइड्स (Gardenia jasminoides)
  • पौधे का प्रकार – सदाबहार झाड़ी
  • प्लांट का पूर्ण आकार – 5-6 फीट लम्बा एवं चौड़ा
  • सूर्यप्रकाश की जरूरत – आंशिक सूर्यप्रकाश मिलना जरूरी
  • मिट्टी का प्रकार – अच्छी जल निकासी वाली नम मिट्टी
  • मिट्टी का पीएच – 5.0 से 6.5 (अम्लीय मिट्टी)
  • ब्लूम टाइम – मध्य वसंत से मध्य गर्मी तक
  • फूल का रंग – सफ़ेद, क्रीम

 

गंधराज का पौधा लगाने के लिए आवश्यक परिस्थितियां – Gardenia (Gandhraaj) Growing Conditions In Hindi

घर पर गार्डेनिया/ गंधराज फूल का पौधा लगाने के लिए निम्न परिस्थितियां जरूरी (Gardenia Growing Condition) होती हैं:

गंधराज लगाने का सही समय – Best Time To Plant Gardenia In Hindi

घर पर गमले में गंधराज (गार्डेनिया) के बीज या कटिंग लगाने का सबसे अच्छा समय शुरुआती वसंत (फरवरी-मार्च) से गर्मियों का होता है।

(यह भी जानें: वसंत ऋतु में खिलने वाले फूलों की जानकारी….)

गंधराज के लिए बेस्ट कंटेनर साइज – Best Container Size For Gardenia In Hindi

गंधराज के लिए बेस्ट कंटेनर साइज - Best Container Size For Gardenia In Hindi

गार्डेनिया (गंधराज) एक सदाबहार झाड़ीदार पौधा है, इसीलिए घर पर इसके बीज लगाने के लिए बड़े आकार के गमले की जरूरत होती है। आप इसे उगाने के लिए निम्न साइज के गमले या ग्रो बैग का उपयोग कर सकते हैं :

  • 15 x 15 इंच (चौड़ाई x गहराई)
  • 18 x 18 इंच (चौड़ाई x गहराई)
  • 21 x 21 इंच (चौड़ाई x गहराई)
  • 24 x 24 इंच (चौड़ाई x गहराई)

(यह भी जानें: फूल वाले पौधे लगाने के लिए ग्रो बैग का साइज….)

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गंधराज उगाने के लिए आवश्यक तापमान – Gardenia Growing Temperature In Hindi

इनडोर या आउटडोर लगाए गये गार्डेनिया प्लांट्स की बेहतर ग्रोथ के लिए दिन में 18-24°C और रात में 13-16°C के मध्य तापमान और उच्च आर्द्रता की आवश्यकता होती है।

गार्डेनिया प्लांट के लिए आवश्यक मिट्टी – Best Soil for Gardenia Plant In Hindi

गार्डेनिया प्लांट के लिए आवश्यक मिट्टी – Best Soil for Gardenia Plant In Hindi

घर पर गमले में गार्डेनिया अर्थात गंधराज के पौधे लगाने के लिए अच्छी जलनिकासी वाली एवं नमी धारण क्षमता वाली मिट्टी का उपयोग करना चाहिए। गार्डेनिया एसिड-प्रेमी पौधे हैं, इसीलिए पोषक तत्वों से भरपूर अम्लीय मिट्टी गार्डेनिया के पौधे लगाने के लिए सबसे बेस्ट सॉइल है।

नोट – मिट्टी में सल्फर, बेकिंग सोडा या स्पैगनम पीट मॉस की कुछ मात्रा मिलाकर मिट्टी के पीएच को कम किया जा सकता है।

(यह भी जानें: पौधे लगाने के लिए गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें….)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गंधराज फूल उगाने के लिए बीज – Seeds For Grow Gardenia Plant In Hindi

बीज से गार्डेनिया फूल का पौधा लगाने के लिए आप किसी नजदीकी नर्सरी या ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से गार्डेनिया सीड्स खरीद सकते हैं।

गंधराज का पौधा कैसे उगाएं – How To Grow Gardenia Plant In Hindi

गमले में गार्डेनिया अर्थात गंधराज लगाने का सबसे आसान तरीका इसे कलम या कटिंग से लगाना है। गार्डेनिया के बीजों को ग्रोइंग मीडियम में लगभग ⅛ इंच की गहराई पर लगाया जाता है। इसके बीज अंकुरित होने में लगभग 4-6 सप्ताह का समय लग जाता है और पौधे में फूल भी लगभग 2-3 साल बाद खिलते हैं। जबकि कटिंग से लगाने पर गंधराज का पौधा तेजी से बढ़ता है।

गंधराज की कलम लगाने की विधि – How To Grow Gardenia From Cuttings In Hindi

घर पर गमले में गार्डेनिया (गंधराज) की कलम या कटिंग लगाने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें:

  • गार्डिनिया के स्वस्थ पौधे की लीफ नोड से लगभग 5-6 इंच का तना काटें।
  • अब ऊपर 4 पत्तियों को छोड़कर निचली सभी पत्तियों को हटा दें।
  • गमले में अच्छी जलनिकासी वाली मिट्टी भरें और मिट्टी के बीचों-बीच एक छेद करें।
  • तने के कटे हुए सिरे को रूटिंग हॉर्मोन में डुबो कर कटिंग के आधे भाग को छेद में लगाएं और मिट्टी भर दें।
  • इसके बाद पानी देकर मिट्टी को नम बनाएं और गमले को प्लास्टिक बैग से कवर करें। उसे किसी ऐसे स्थान पर वाले रखें, जहाँ तापमान कम से कम 23°C हो और अप्रत्यक्ष धूप आती हो।
  • लगभग 1 से 2 महीने में कटिंग में अच्छे से जड़ें डेवलप हो जाएंगी, तब तक मिट्टी को समान रूप से नम रखें।
  • कटिंग में रूट डेवलप हो जाने के बाद अनुकूल वातावरण होने पर उन्हें आउटडोर गार्डन या बड़े गमले में ट्रांसप्लांट करें।

आइये अब जानते हैं गमले में लगे हुए गार्डेनिया प्लांट की देखभाल कैसे करें? के बारे में।

(यह भी जानें: किसी भी पौधे की कटिंग कैसे लगाएं, जानें सही तरीका….)

बागवानी उपकरण खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गंधराज पौधे की देखभाल कैसे करें Gardenia (Gandhraaj) Plant Care Tips In Hindi

पानी – Watering Of Gardenia Plant In Hindi

गार्डेनिया में कम या ज्यादा पानी देने से इसमें फूल की कलियाँ नहीं खिल पातीं या गिर जाती हैं, इसीलिए पौधों को पर्याप्त पानी दें और मिट्टी को अधिक गीला या शुष्क होने से बचाएं।

(यह भी जानें: पौधों को पानी देते समय न करें ये 7 गलतियां….)

गार्डनिंग उपकरण खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

धूप – Gardenia Required Sunlight In Hindi

गार्डिनिया प्लांट्स (gandhraj) आंशिक या अप्रत्यक्ष धूप वाले स्थान में अच्छे से ग्रो करते हैं। गर्मियों के समय इन पौधों को दोपहर की तेज धूप से बचाएं। बहुत ज्यादा धूप की वजह से पत्तियाँ खराब हो सकती हैं और पौधा मर सकता है।

प्रूनिंग – Prune Your Gardenia Plant In Hindi

प्रूनिंग - Prune Your Gardenia Plant In Hindi

गार्डेनिया प्लांट में फूल खिलना बंद होने के बाद इसकी छँटाई करें। आप इसकी टेढ़ी-मेढ़ी शाखाओं और मुरझाए हुए फूलों को किसी कैंची, प्रूनर या गार्डनिंग सीजर से काटकर अलग कर सकते हैं।

(यह भी जानें: फ्लावर प्लांट प्रूनिंग क्या है, यह कब और कैसे करें….)

उर्वरक – Fertilizer For Gardenia Plant In Hindi

उर्वरक - Fertilizer For Gardenia Plant In Hindi

गार्डेनिया / गंधराज एक भारी फीडर पौधा है। अपने गार्डेनिया प्लांट की बेहतर ग्रोथ के लिए आप हर दो सप्ताह में लिक्विड फर्टिलाइजर, वर्मी कम्पोस्ट टी, जैविक खाद इत्यादि दे सकते हैं।

(यह भी जानें: फूल वाले पौधों के लिए खाद तथा सबसे अच्छे उर्वरक….)

जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

मल्चिंग – Gardenia Plant Mulching In Hindi

गर्मियों के समय मिट्टी के बार-बार सूखने की अधिक सम्भावना होती है। चूँकि गार्डेनिया के पौधे शुष्क मिट्टी में मर सकते हैं, इसीलिए गर्मियों के समय पौधों के आस-पास पर्याप्त नमी बनाये रखने के लिए मल्चिंग करें।

कीट और रोग – Gardenia Plant Pests and Diseases In Hindi

कीट और रोग - Gardenia Plant Pests and Diseases In Hindi

स्केल, एफिड्स, स्पाइडर माइट्स, माइलबग्स और व्हाइटफ्लाइज़ जैसे आम गार्डन कीट एवं ख़स्ता फफूंदी (powdery mildew), लीफ स्पॉट, एन्थ्रेक्नोज़ जैसे रोग आपके गार्डेनिया के पौधों को प्रभावित कर सकते हैं, इनसे बचाव के लिए उचित कीटनाशक या कवकनाशी (fungicide) का उपयोग करें। आप नीम तेल, कीटनाशक साबुन या 3 जी पेस्टीसाइड जैसे होममेड उपचार भी अपना सकते हैं।

(यह भी जानें: होम गार्डन में कीट नियंत्रण के लिए लगाएं ये पौधे…)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गार्डेनिया के फूल खिलने का समय – Gardenia Flower Season In India In Hindi

गार्डेनिया के फूल खिलने का समय - Gardenia Flower Season In India In Hindi

गंधराज अर्थात गार्डेनिया की बेल पर फूल आमतौर पर मध्य वसंत से मध्य गर्मियों तक खिलते हैं। हालाँकि गार्डेनिया की कुछ किस्में पतझड़ में भी खिलती हैं। अगर आप अपने गार्डन में बीज से गार्डेनिया का पौधा लगाते हैं, तो शुरूआती 2-3 साल फूल खिलना लगभग नामुमकिन होता है, लेकिन इसकी सुन्दर गहरे हरे रंग की पत्तियां घर की सजावट को बनाये रखती हैं।

इस आर्टिकल में आपने गार्डेनिया / गंधराज फूल का पौधा घर पर कैसे लगाएं, गमले में गार्डिनिया की कलम या कटिंग लगाने की विधि, तथा इसकी देखभाल करने के तरीके इत्यादि के बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, इस लेख सम्बंधित आपके जो भी सवाल और सुझाव हों, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *