क्या गर्मी में मस्टर्ड केक पौधों के लिए अच्छा है, जानें फुल डिटेल – Is Mustard Cake Fertilizer Good In Summer In Hindi

घर पर बागवानी करने वाले कई लोगों के मन में गर्मियों के दौरान पौधों में सरसों खली के प्रयोग को लेकर बड़ा डाउट बना रहता है। कई वेबसाइट पर मस्टर्ड केक को गर्मी के समय उपयोग न करने की सलाह दी गयी है, तो वहीं कुछ साईट पर इसके उपयोग के बारे में भी थोड़ा बहुत बताया गया है। इसीलिए गार्डनर के मन में सवाल उठता है कि क्या पौधों में गर्मी के समय सरसों खली डालना सही है? क्या गर्मी में पौधों के लिए मस्टर्ड केक अच्छा है? यदि आपके भी ऐसे ही कुछ सवाल हैं, तो आज मैं आपको इसका जबाव डिटेल में देने जा रहा हूँ। गर्मियों में पौधों में मस्टर्ड केक कैसे डालें, गर्मी के मौसम में सरसों खली डालने का तरीका जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

क्या गर्मियों में पौधों में सरसों की खली डाल सकते हैं – Can Mustard Cake Applied In Plants In Summer In Hindi 

क्या गर्मियों में पौधों में सरसों की खली डाल सकते हैं - Can Mustard Cake Applied In Plants In Summer In Hindi 

यह बात सही है कि कई गार्डनर गर्मी के समय पौधों में सरसों की खली डालने की मना करते हैं। इसका कारण यह है कि इसकी तासीर गर्म होती है। यानि की यह पौधे में गर्मी पैदा करता है। ऐसे में गर्मी के समय गर्म खाद ही डाली जाये, तो इससे पौधे को नुकसान पहुंच सकता है। इस मस्टर्ड केक फर्टिलाइजर में नाइट्रोजन की अधिक मात्रा मौजूद रहती है। जब तेज गर्मी के कारण पौधे की मिट्टी सूख जाती है, तब इस मस्टर्ड केक में मौजूद नाइट्रोजन पौधे की जड़ों को जला सकती है। इसीलिए कई लोग इस समय पौधों में सरसों खली (mustard cake) डालने से बचने की सलाह देते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि सरसों खली को गर्मी के समय भी पौधों में डाला जा सकता है, बस आपको इसका तरीका मालूम होना चाहिए। इस समय सरसों खली को केवल तरल खाद के रूप में पौधों में डाला जाना चाहिए। और सरसों खली के लिक्विड फर्टिलाइजर में कई गुना पानी मिलाया जाना चाहिए, ताकि इस खाद की तासीर थोड़ी ठंडी हो जाये, जिससे पौधे को कोई नुकसान न हो।

(यह भी पढ़ें: तपती गर्मी में पौधों में डालें ये ठंडी खाद, होगी जबरदस्त ग्रोथ..)

 

गर्मी के दौरान पौधों में सरसों खाद डालने का तरीका – How To Use Mustard Cake For Plants In Summer In Hindi 

अब आपने यह तो जान लिया है कि गर्मी के महीनों के दौरान भी सरसों खली की खाद (mustard cake fertilizer) को पौधों में डाल सकते हैं। चलिए अब मस्टर्ड केक फर्टिलाइजर को गर्मी के समय पौधों में डालने के तरीके को भी जान लेते हैं।

मस्टर्ड केक फर्टिलाइजर तैयार करने और उसे पौधों में डालने का तरीका इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले एक बड़ी बाल्टी, 2 लीटर पानी, 250 ग्राम सरसों खली और 250 ग्राम वर्मीकम्पोस्ट की व्यवस्था कर लें।
  2. वर्मीकम्पोस्ट वैकल्पिक है, अगर उपलब्ध हो तो आप उसे यूज कर सकते है। वर्मीकम्पोस्ट डालने से खाद की तासीर थोड़ी ठंडी हो जाती है। 
  3. इसके बाद बाल्टी में 2 लीटर पानी डालें। पानी डालने के बाद बाल्टी में 250 ग्राम सरसों खली (mustard cake) और 250 ग्राम वर्मीकम्पोस्ट भी डाल दें।
  4. एक लकड़ी की मदद से खाद को गोल-गोल घुमाकर अच्छे से पानी में मिक्स कर दें।
  5. अब पानी और खाद के इस मिश्रण को 4 से 7 दिनों के लिए ढक कर किसी छाया वाली जगह पर रख दें। हर दिन घोल को लकड़ी से हिलाते रहें, ताकि अच्छी तरल खाद तैयार हो सके।
  6. 7 दिनों के बाद तैयार तरल खाद को छान लें। छानने के बाद तरल खाद को 20 लीटर पानी में मिला लें।
  7. अब गर्मियों में पौधों में डालने के लिए सरसों खली से बनी तरल खाद तैयार है। इसे वाटरिंग कैन में भरकर सभी तरह के पौधों जैसे सब्जी, फल, फूल, सकुलेंट आदि की जड़ों में डाल सकते हैं।
  8. इस सरसों खली से बनी तरल खाद को सुबह या शाम के समय पौधों में डालना ज्यादा सही है। इससे पौधे तरल खाद को अच्छे से सोख पाते हैं।

(यह भी पढ़ें: गर्मियों में ग्रो बैग्स को कहाँ रखें, ताकि पौधे न हों खराब...)

सरसों खली ऑनलाइन कहाँ से खरीदें – Where To Buy Mustard Cake Fertilizer Online In Hindi 

सरसों खली ऑनलाइन कहाँ से खरीदें - Where To Buy Mustard Cake Fertilizer Online In Hindi 

ऑनलाइन मार्केट में सरसों खली की खाद ‘मस्टर्ड केक फर्टिलाइजर’ नाम से बिकती है। organicbazar.net साईट एक विश्वसनीय ऑनलाइन गार्डन स्टोर है। यहाँ से आप बेस्ट क्वालिटी का मस्टर्ड केक फर्टिलाइजर (mustard cake fertilizer) काफी उचित कीमत पर खरीद सकते हैं।

 

इस लेख में गर्मी में पौधों के लिए मस्टर्ड केक फर्टिलाइजर अच्छा होता है या नहीं इसकी जानकारी दी गयी है। इस लेख को लेकर आपके और भी कुछ डाउट हों, तो आप उन्हें कमेन्ट बॉक्स में बता सकते हैं। यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने अन्य दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *