पौधों के लिए वुड एश फर्टिलाइजर के उपयोग एवं फायदे – Benefits Of Wood Ash Fertilizer For Plants In Hindi

अगर आप होम गार्डनिंग करते हैं तथा जैविक तरीके से पौधों की देखभाल करना पसंद करते हैं, तो आपने कई प्रकार के होममेड फर्टिलाइजर के बारे में पढ़ा या सुना होगा। ये होममेड फर्टिलाइजर पूरी तरह ऑर्गेनिक होते हैं, जिनका गार्डन में सही तरीके से उपयोग करने पर पौधों को काफी फायदा होता है। उन्हीं होममेड जैविक उर्वरकों में से एक है लकड़ी की राख से तैयार जैविक खाद, जिसका उपयोग कई गार्डनर्स अपने टेरेस गार्डन या बालकनी गार्डन में लगे पौधों पर करते हैं, जिससे पौधों की बेहतर ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि वुड एस फर्टिलाइजर क्या है, गार्डन में इसके उपयोग से पौधों को होने वाले फायदे कौन-कौन से हैं तथा किन पौधों पर लकड़ी की राख उर्वरक का उपयोग फायदेमंद होता है? इत्यादि के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें। Lakdi ki rakh se paudho ko hone wale fayde.

वुड एश फर्टिलाइजर क्या है – What is Wood Ash Fertilizer In Hindi

वुड एश फर्टिलाइजर क्या है - What is Wood Ash Fertilizer In Hindi

लकड़ी जलाने के बाद बचे हुए भूरे-सफ़ेद अवशेष अर्थात् राख के उपयोग से कुछ पौधों को काफी फायदा होता है। लकड़ी की राख में पौधों की ग्रोथ के लिए आवश्यक पोटेशियम, फास्फोरस सहित अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिसके कारण इसे फर्टिलाइजर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और इसे ही वुड एश फर्टिलाइजर कहते हैं। लकड़ी की राख का एनपीके अनुपात (NPK) 0:1:3 होता है। आइये जानते हैं लकड़ी की राख से बनी खाद (वुड एस फर्टिलाइजर) के इस्तेमाल से पौधों को होने वाले लाभ कौन-कौन से हैं।

वुड एश फर्टिलाइजर के फायदे – Benefits Of Wood Ash Fertilizer For Plants In Hindi

गार्डन में लकड़ी की राख अर्थात् वुड एश फर्टिलाइजर के उपयोग से पेड़-पौधों को अनेक प्रकार के फायदे होते हैं, जो निम्न हैं:

  • यह मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करता है
  • लकड़ी की राख पौधों में कैल्शियमपोटेशियम की कमी को दूर करती है
  • पौधों को अनेक आवश्यक ट्रेस तत्व प्रदान करता है
  • वुड एश मिट्टी की अम्लीयता को कम करने में सहायक होती है
  • लकड़ी की राख पेड़-पौधों को कीटों से बचाती है
  • पौधों के आस-पास मल्चिंग से नमी बरकरार रखने में सहायक है
  • वुड एश खरपतवार की उपज को रोकने में भी मदद करती है।

पौधों में वुड ऐश फर्टिलाइजर के उपयोग – Uses Of Wood Ash Fertilizer In Plants In Hindi

गार्डन में पेड़-पौधों की स्वस्थ ग्रोथ को बढ़ावा देने के अतिरिक्त निम्न कार्यों के लिए वुड एश फर्टिलाइजर का उपयोग किया जाता है:

  • मिट्टी के लिए वुड एस फर्टिलाइजर
  • पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए
  • कीट नियंत्रण के लिए वुड एश फर्टिलाइजर
  • मल्चिंग के रूप में
  • खरपतवार नियंत्रक के रूप में

मिट्टी के लिए वुड एस फर्टिलाइजर – Uses Of Wood Ash Fertilizer For Soil In Hindi

मिट्टी के लिए वुड एस फर्टिलाइजर - Uses Of Wood Ash Fertilizer For Soil In Hindi

वुड एश फर्टिलाइजर अर्थात् लकड़ी की राख का उपयोग मिट्टी की गुणवत्ता और बनावट में सुधार करने के लिए किया जाता है। अत्यधिक खाद व उर्वरकों का इस्तेमाल करने से कई बार मिट्टी अधिक अम्लीय हो जाती है और यह अम्लीय मिट्टी उन पौधों को नुकसान पहुंचा सकती है, जो कम अम्लीय से उदासीन मिट्टी में उगना पसंद करते हैं, इस स्थिति में लकड़ी की राख का उपयोग किया जाता है, ताकि मिट्टी की अम्लीयता को कम कर उसे उदासीन या थोड़ी क्षारीय मिट्टी में परिवर्तित किया जा सके। लकड़ी की राख में मौजूद कैल्शियम कार्बोनेट मिट्टी के पीएच को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

(और पढ़ें: गमले की मिट्टी को उपजाऊ कैसे बनाएं….)

पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए – Wood Ash Fertilizer For Supply Nutrients In Plants In Hindi

लकड़ी की राख का उपयोग मिट्टी तथा पौधों में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए किया जाता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और मैंगनीज जैसे मैक्रो न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो पेड़-पौधों की समग्र ग्रोथ के लिए आवश्यक हैं। फलदार पौधों तथा पेड़ों में लकड़ी की राख का उपयोग करने से इसमें पाए जाने वाले सूक्ष्म पोषक तत्व बोरॉन, क्रोमियम, मोलिब्डेनम और जिंक बेहतर ग्रोथ और उच्च पैदावार सुनिश्चित करने में मदद करते हैं।

कीट नियंत्रण के लिए वुड एश फर्टिलाइजर – Uses Of Wood Ash Fertilizer For Pest Control In Hindi

कीट नियंत्रण के लिए वुड एश फर्टिलाइजर - Uses Of Wood Ash Fertilizer For Pest Control In Hindi

वुड एश फर्टिलाइजर एक अच्छे कीटनाशक के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि यह घोंघे, स्लग व अन्य नरम शरीर वाले कीटों को मार सकता है। कीट नियंत्रण के रूप में लकड़ी की राख का उपयोग करने के लिए, इसे नरम शरीर वाले कीटों द्वारा हमला किए जा रहे पौधों के आस-पास चारों ओर छिड़क दें। ध्यान रखें कीट नियंत्रण के लिए सूखी राख का ही उपयोग करना उचित होता है, क्योंकि सूखी राख में सॉल्ट मौजूद होता है जो नरम शरीर वाले कीटों के लिए एक प्रभावी कीटनाशक है।

मल्चिंग के रूप में लकड़ी की राख का उपयोग – Wood Ash Fertilizer Uses As Mulching In Hindi

मल्चिंग के रूप में लकड़ी की राख का उपयोग - Wood Ash Fertilizer Uses As Mulching In Hindi

गर्मियों के समय आप लकड़ी की राख का उपयोग मल्चिंग के रूप में भी कर सकते हैं, जिससे पेड़-पौधों के चारों ओर नमी बरकरार रहे। क्षारीय एवं उदासीन मिट्टी में उगना पसंद करने वाले पेड़-पौधों के आस-पास वुड एश मल्चिंग एक अच्छा विकल्प होता है। लकड़ी की राख पोषक तत्वों को भी धीमी गति से निकलने की अनुमति प्रदान करती है, जिससे लम्बे समय तक पौधों को पोषक तत्व प्राप्त होते हैं और वे बेहतर तरीके से स्वस्थ ग्रोथ करते हैं। ध्यान रखें अम्लीय मिट्टी में उगना पसंद करने वाले पौधों जैसे- स्ट्राबेरी, ब्लूबेरी आदि के पास वुड एश मल्चिंग नहीं करना चाहिए।

(और पढ़ें: मिट्टी की अम्लता क्या है, अम्लीय मिट्टी में उगने वाले पौधे कौन कौन से हैं…)

खरपतवार नियंत्रक के रूप में – Wood Ash Fertilizer Use As A Weed Controller In Hindi

लकड़ी की राख खरपतवार नियंत्रण के लिए भी उपयोगी है, क्योंकि कई प्रकार के खरपतवार अम्लीय मिट्टी में उगना पसंद करते हैं। लकड़ी की राख अपने क्षारीय गुण के कारण मिट्टी की अम्लीयता को कम करके खरपतवार को उगने से रोकने का काम करती है, लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग से आपके गार्डन की मिट्टी उर्वरा शक्ति को खो सकती है, जिससे आपके पौधों को काफी नुकसान होता है इसीलिए खरपतवार नियंत्रण के लिए वुड एश का उपयोग सावधानी से करना चाहिए।

किन पौधों में लकड़ी की राख का उपयोग करना चाहिए – In which Plants Wood Ash Should Be Used In Hindi

किन पौधों में लकड़ी की राख का उपयोग करना चाहिए - In which Plants Wood Ash Should Be Used In Hindi

लकड़ी की राख का उपयोग उन पौधों के लिए फायदेमंद होता है जो पौधे क्षारीय मिट्टी में उगना पसंद करते हैं, आप अपने टेरेस गार्डन या बालकनी गार्डन में लगे हुए निम्न पौधों पर लकड़ी की राख का उपयोग कर सकते हैं :

पौधे जिनमें लकड़ी की राख का उपयोग नहीं करना चाहिए – Plants In Which Wood Ash Should Not Be Used In Hindi

लकड़ी की राख क्षारीय गुणों वाली होती है जिसका उपयोग अम्लीय मिट्टी में उगना पसंद करने वाले पौधों की ग्रोथ को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। जिन पौधों में लकड़ी की राख का उपयोग नहीं करना चाहिए वो निम्न हैं :

इस आर्टिकल में आपने जाना कि वुड एश फर्टिलाइजर क्या है, गार्डन के पौधों में लकड़ी की राख का उपयोग करने से कौन-कौन से फायदे होते हैं तथा किन पौधों में लकड़ी की राख का इस्तेमाल करना चाहिए और किन पौधों पर नहीं इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *