कम जगह में स्मार्ट गार्डनिंग: हर जरूरत होगी पूरी – How To Make Small Garden In Hindi

Gardening In Small Space In Hindi: आजकल शहरों में जगह छोटी होती जा रही है, लेकिन हरा-भरा गार्डन रखने का शौक हर किसी को होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि कम जगह में अधिक पौधे कैसे उगाएं? आप स्मार्ट गार्डनिंग करके यानि अपने गार्डनिंग करने के तरीके में बदलाव करके बालकनी, छत या खिड़की के पास कम जगह में भी अधिक से अधिक पौधे उगा सकते हैं।

कम जगह में गार्डनिंग करने के तरीके कई हैं – जैसे वर्टिकल गार्डनिंग, जिसमें दीवारों पर पौधे लगाए जाते हैं, या फिर हैंगिंग पॉट और बोतल का उपयोग, जिससे बालकनी भी ग्रीनरी से भर सकती है। इस तरह बिना ज्यादा जगह के, आप अपनी हर जरूरत के पौधे घर पर ही उगा सकते हैं। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि, कम जगह में अधिक पौधे कैसे उगाएं और छोटे स्पेस में गार्डनिंग करने के तरीके क्या हैं, ताकि कम जगह में बागवानी करके आपकी हर जरूरत पूरी हो जाए।

कम जगह में अधिक पौधे उगाने के तरीके – Gardening In Small Spaces Ideas In Hindi

छोटी यानि कम जगह में अधिक पौधे उगाना अब मुश्किल नहीं रहा। वर्टिकल गार्डनिंग, हैंगिंग पॉट व बोतल का उपयोग, और पॉकेट ग्रो बैग जैसे तरीके इस्तेमाल करके आप छोटी सी जगह को भी हरे-भरे गार्डन में बदल सकते हैं। चलिए जानते हैं छोटी जगह में अधिक पौधे उगाने के तरीके, जो कि निम्न हैं-

1. वर्टिकल गार्डनिंग

वर्टिकल गार्डनिंग

वर्टिकल गार्डनिंग का मतलब है पौधों को ऊर्ध्वाधर तरीके से उगाना, यानी दीवारों, बालकनी की ग्रिल या स्टैंड पर गमले लगाना। यह तरीका खासकर उन जगहों के लिए परफेक्ट है जहाँ जगह कम हो। आप वर्टिकल गार्डनिंग करके अपनी दीवारों या बालकनी को सुंदर और हरा-भरा बना सकते हैं। आप वर्टिकल बागवानी में हर्ब्स और सब्ज़ियाँ जैसे पुदीना, तुलसी, धनिया, हरी मिर्च और लीफी वेजिटेबल ग्रो कर सकते हैं। साथ ही आप छोटे सजावटी पौधे भी रेलिंग, स्टैंड आदि पर लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: ग्रो बैग्स क्या होते हैं, पौधे लगाने में इसका उपयोग क्यों करें…)

2. हैंगिंग पॉट और बोतल का उपयोग

हैंगिंग पॉट और बोतल का उपयोग एक आसान और क्रिएटिव तरीका है, कम जगह में पौधे उगाने का। इसमें आप बालकनी, खिड़की या दीवार के कोने में ड्रेनेज युक्त पुराने छोटे गमले, प्लास्टिक की बोतल या टोकरी को टांगकर पौधे लगा सकते हैं। आप इनमें छोटे और सजावटी छोटे पौधे लगा सकते हैं। ध्यान रखें कि, पौधों को सूर्य प्रकाश जरूरत के हिसाब से मिले।

3. कंटेनर गार्डनिंग

कंटेनर गार्डनिंग का मतलब है पौधों को छिद्र युक्त पुराने कंटेनर, टब या टायर में मिट्टी भरकर उगाना। यह तरीका उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जिनके पास जमीन नहीं है या जगह बहुत कम है। आप कंटेनर को बालकनी, खिड़की के पास या छत पर रख सकते हैं। छोटे पौधे, हर्ब्स और सब्जियां कंटेनर में अच्छी तरह उगती हैं।

गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

4. छोटे पौधे ही लगाएं

कम जगह में गार्डनिंग करते समय छोटे और कॉम्पैक्ट पौधे ही लगाना सबसे अच्छा होता है। ये कम जगह में आसानी से फिट हो जाते हैं और जल्दी उग जाते हैं। आप छोटे पौधे जैसे पुदीना, धनिया, तुलसी और लीफी सब्जियां व छोटे सब्जी के पौधे लगा सकते हैं। इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियों को भी ग्रो कर सकते हैं, जो कम जगह घेरती हैं।

(यह भी जानें: फलों और सब्जियों के पौधों के लिए अलग-अलग खाद…)

5. खिड़की के पास किचन में पौधे उगाएं

खिड़की के पास किचन में पौधे उगाएं

किचन की खिड़की के पास पौधे उगाना एक आसान और स्मार्ट तरीका है, खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास जगह कम है। इसमें आप छोटे-छोटे गमलों में छोटे पौधे जैसे धनिया, पुदीना, अजवाइन लगाकर खिड़की के पास रख सकते हैं। हरे-भरे पौधे किचन का माहौल खुशनुमा बना देते हैं। हल्की धूप वाली खिड़की का चुनाव करें और रोजाना हल्का पानी दें, लेकिन पानी जमा न होने दें।

6. मल्टी लेयर बागवानी करें

मल्टी लेयर गार्डनिंग का मतलब है, पौधों को वर्टिकली एक के ऊपर एक कई परतों में लगाना। इसमें एक ही स्टैंड या रैक पर अलग-अलग ऊँचाई पर एक के एक ऊपर अलग-अलग प्रकार के पौधे उगाएं जाते हैं।यह तरीका खासकर बालकनी और छत के लिए बहुत उपयोगी है। गार्डनिंग के इस तरीके में पौधों को पानी देना और देखभाल करना आसान हो जाता है।

ऊपर की लेयर में टमाटर, बैंगन, मिर्च जैसे धूप-पसंद पौधे लगाएं। बीच की लेयर में पालक, मेथी, धनिया जैसी पत्तेदार सब्जियां और निचली लेयर में अदरक, हल्दी, पुदीना जैसे छाया-सहनशील पौधे रखें। अगर आप और भी लेयर बढ़ाते हैं, तो और अधिक पौधे लगा सकते हैं।

मिट्टी व खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

7. पॉकेट ग्रो बैग का इस्तेमाल करें

पॉकेट ग्रो बैग का इस्तेमाल करें

पॉकेट ग्रो बैग कम जगह में गार्डनिंग करने का एक बेहतरीन तरीका है। ये खास तरह के फैब्रिक से बने होते हैं जिनमें कई पॉकेट होते हैं। इन्हें दीवार, बालकनी या रेलिंग पर टांगकर आसानी से कई वैरायटी के पौधे उगाए जा सकते हैं। यह छोटे पौधे लगाने के लिए परफेक्ट होते हैं, और इन्हें आसानी से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। पौधे लगाने के लिए भुर-भुरी उपजाऊ मिट्टी का उपयोग करें और धूप व पानी की मात्रा संतुलित रखें।

(यह भी जानें: गार्डनिंग टूल्स और उनके उपयोग की जानकारी…)

निष्कर्ष:

कम जगह में स्मार्ट तरीके से गार्डनिंग करके आप कम जगह में भी हरियाली का सपना आसानी से पूरा कर सकते हैं। वर्टिकल गार्डनिंग, हैंगिंग पॉट और वर्टिकल पॉकेट ग्रो बैग जैसे तरीकों से न सिर्फ जगह बचेगी बल्कि ताजगी और सुंदरता भी आपके घर का हिस्सा बनेगी।

गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Comment