10 ऐसे सजावटी पौधे जो आपके घर की सुंदरता में चार चाँद लगा देंगे – Top 10 Decorative Plants For Home in Hindi

अगर आप भी गार्डनिंग और अलग-अलग तरह के प्लांट को ग्रो करने का शौक रखते हैं, तो आपको अपने घर को भी पौधों से डेकोरेट करना अच्छा लगता होगा। प्रकृति ने हमें अलग-अलग तरह के पौधे दिए हैं, जिनमें कुछ ऐसे डेकोरेटिव प्लांट भी शामिल हैं जिनसे आप आपने घर को सजा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 10 खास डेकोरेटिव/ सजावटी पौधों (Top 10 Decorative Plants For Home in Hindi) के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप काम देखरेख के भी अपने घर, बगीचे या छत पर स्थान दे सकते हैं। ये सभी प्लांट आप गमले या फिर ग्रो बैग में बेहद ही आसानी से उगा सकते हैं, जिससे कि आपके घर और बगीचे की रौनक और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

घर के लिए टॉप 10 सजावटी पौधे- Top 10 Decorative Plants For Home in Hindi

सजावटी पौधों का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। घर की रौनक बढ़ाने के साथ ही यह पौधे आपके आसपास की हवा को भी शुद्ध करने का काम करते हैं। अलग-अलग तरह के सजावटी पौधे ऑनलाइन माध्यम से आप खरीद सकते हैं। कुछ पौधों को आप मौसम के अनुसार ग्रो कर पाएंगे, लेकिन कई सारे ऐसे सजावटी पौधों को 12 महीने ही आप हरा-भरा देखेंगे। इनमें से कई सारे प्लांट ऐसे हैं, जिन्हें आप बिना धूप के भी आसानी से ग्रो कर पाएंगे, साथ ही इन्हें रोजाना पानी देने की जरूरत भी नहीं होगी। आइये अब आपको 10 सजावटी पौधों  (Decorative Plants For Home in Hindi) के बारे में बताते हैं।

1. एरेका पाम- Areca Palm

2) Areca Palm: Indoor Plants That Give Oxygen 24 Hours

एरेका पाम एक सजावटी पौधा है, जो हल्की धूप की रोशनी में भी आसानी से पनप जाता है। ना ही इस पौधे को ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। आप इसे अपने लिविंग रूम में भी स्थान में दे सकते हैं, क्योंकि यह आस-पास की हवा को शुद्ध करने का कार्य भी करता है। साथ ही यह आपके लिविंग रूम की रौनक को भी बढ़ा देगा। इस पौधे को ज्यादा देख भाल की जरूरत भी नहीं होती।

(और पढ़ें: लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाएं टॉप 25 इंडोर प्लांट्स…)

2. चाइनीज एवरग्रीन- Chinese Evergreen

Bunch,Of,Green,Houseplant,Cuttings,,Aglaonema,,Rooting,And,Growing,In

चाइनीज एवरग्रीन पौधा आकर्षक और सुंदर दिखाई देता है। इसकी पत्तियां काफी लंबी होती हैं, जो इसे ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं। यह पौधा भी निश्चित तौर पर आपके घर की शोभा को बढ़ाएगा। आप इस छोटे से पोर्ट या फिर ग्रो बैग में भी लगा सकते हैं। चाइनीज एवरग्रीन को भी ज्यादा धूप व पानी की जरूरत नहीं होती। साथ ही यह हवा के जहरीले तत्वों को भी सोख लेता है।

3. मनी प्लांट- Money plant

6) Money Plant: Best House Plants In India

मनी प्लांट को भी सजावटी पौधों की सूची में शामिल किया गया है। हर कोई इस प्लांट को लगाकर अपने घर की रौनक बढ़ाना चाहता है। मिट्टी या आप इसे पानी से भरी बोतल में उगाकर इसका इस्तेमाल सजावट के लिए कर सकते हैं। मनी प्लांट पौधे को धूप की जरूरत नहीं होती और यह देखने में भी काफी सुंदर लगता है।

(और पढ़ें: पौधे लगाने के लिए गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें...)

4. एलोवेरा- Aloe Vera

एलोवेरा - Air Purifying Indoor Plant Aloe Vera In Hindi

एलोवेरा के आयुर्वेदिक गुणों के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। यह इंडोर प्लांट सजावट के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यदि आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि घर के अंदर इसे ना लगायें, क्योंकि इसमें छोटे-छोटे से कांटे होते हैं। आप इसे अपने आंगन, छत या बगीचे में स्थान दे सकते हैं। किसी भी मिट्टी में एलोवेरा प्लांट आसानी से लग जाता है और इसे अधिक पानी की भी आवश्यकता नहीं होती। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

5. गरबेरा डेजी- Gerbera Daisy

Gerbera Daisy Flower (7)

पौधों की लिस्ट में गरबेरा डेजी पौधे का भी नाम शुमार है। यह एक खास प्रकार का पौधा है जो रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है। इसमें आपको अलग-अलग रंगों के खूबसूरत फूल भी देखने को मिलते हैं, जिस वजह से यह ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है। हालांकि इस पौधे को सूरज की रोशनी की आवश्यकता होती है, इसलिए आप इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां पर पर्याप्त धुप मिले। इसके अलावा इस पौधे को नियमित रूप से पानी देना भी अनिवार्य है।

(और पढ़ें: पूरे साल हर मौसम में खिलने वाले इन फूलों से महकाएं अपना गार्डन…)

6. स्पाइडर प्लांट- Spider plant

स्पाइडर प्लांट - Indoor Air Purifying Spider Plant In Hindi

स्पाइडर प्लांट जिसे रिबन प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। यह एक बारहामासी पौधा है, जो तीनों ऋतुओं में लगाया जा सकता है। आप इसे घर के अंदर भी लगा सकते हैं, क्योंकि इसे धूप की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसकी पत्तियां बेहद ही मुलायम होती हैं और काफी आकर्षक भी दिखती हैं।

7. बम्बू पाम – bamboo palm

Bamboo Palm

अगर आप सजावट के लिए कोई पौधा तलाश कर रहे हैं तो बम्बू पाम को जरूर इस्तेमाल करें। यह भी एक शानदार सजावटी पौधा है, जो दिखने में बेहद ही सुंदर दिखाई पड़ता है। इसके साथ ही यह आपके आसपास के वातावरण की हवा को भी शुद्ध बनाने में मददगार है। आप इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां पर ज्यादा धूप न पड़ती हो। यदि इस पौधे को सीधी धूप मिलती है तो पौधे की पत्तियों का रंग बदल जाता है। आप इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां पर थोड़ी नमी रहे। ध्यान रहे कि आपको इस पौधे में नियमित रूप से थोड़ा पानी जरूर देना चाहिए।

8. वीपिंग फिग- Weeping fig

वीपिंग फिग - Weeping Fig indoor plants for bedroom

इस पौधे को आप सजावट के लिए घर के अंदर व बगीचे में भी रख सकते हैं। ग्रो बैग और गमले में भी इस पौधे को लगाया जा सकता है, लेकिन जमीन पर लगाने से यह तेजी से विकसित होता है। इसका तना कमजोर होता है, जिस वजह से पत्तियां नीचे की तरफ लटकती हुई दिखाई देती हैं। इस कारण से यह प्लांट और भी ज्यादा सुंदर दिखता है। इस पौधेको अच्छी तरह से उगाने के लिए मिट्टी में गोबर की खाद जरूर डालें।

(और पढ़ें: घर की हवा को शुद्ध करने वाले 20 पौधे…)

9. ड्रैगन ट्री- Dragon Tree

ड्रैगन ट्री - Dragon Tree Is Best Low Light Indoor Tree In Hindi

इस पौधे को आप अपने बगीचे में जरूर स्थान दें। यह आपके बगीचों को काफी ज्यादा आकर्षक बना देगा। इसकी पत्तियों की लम्बाई काफी ज्यादा होती है। ड्रैगन ट्री पत्तियों की लंबाई 2 से 5 मीटर जा सकती हैं,जिस वजह से यह और भी ज्यादा सुंदर दिखता है। इसे ज्यादा धूप और नमी की आवश्यकता होती है, इसलिए आप नियमित रूप से पानी दें। मिट्टी से नमी ख़त्म होने की वजह से यह पौधा सूखने लगता है।]

10. लैवेंडर प्लांट- lavender plant

10. लैवेंडर - Lavender Is Best Herb To Grow On Windowsill In Hindi  

घर की सजावट के लिए लैवेंडर प्लांट भी एक अच्छा आप्शन हैं। यह आकर्षक पौधा अपनी खुशबू के लिए जाना जाता है। इसके पौधे में पर्पल रंग के फूल आते हैं, जो कि देखने में बेहद ही सुंदर होते हैं। इसकी खुशबू भी शानदार होती है, जो आपके मन को भी शांत रखती है। हालांकि आपको इस पौधे की देखरेख करनी होती है। नियमित पानी के साथ ही आप समय-समय पर इसमें गोबर का खाद भी देते रहें, इससे यह हमेशा ही हरा-भरा बना रहेगा।

(और पढ़ें: गमले में लगाएं यह सजावटी पत्तेदार पौधे…)

सजावटी पौधे उगाने के लिए महत्वपूर्ण बातें

• पौधों को पानी देने के लिए वाटर कैन का इस्तेमाल करें, जिसमें छोटे-छोटे छिद्र हों। मग या बाल्टी से सीधा पानी देने से पौधों की जड़ों को नुकसान पहुँचता है।
• समय-समय पर आप प्रूनर की मदद से पौधों की कटाई करते रहें।
• पौधे के आकार अनुसार ग्रो बैग का चयन करें, यदि कोई पौधा आकार में छोटा होता है तो आप छोटे साइज़ के ग्रो बैग का इस्तेमाल करें। आप ऑनलाइन ग्रो बैग के साइज़ को देखकर इसे खरीद सकते हैं।
• मिट्टी में पोषक तत्व बनाये रखने के लिए समय-समय पर इसमें गोबर की खाद, कोकोपीट, बोनमील, वर्मीकम्पोस्ट का इस्तेमाल करते रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *