घर पर धनिया कैसे उगाएं, जानें सबसे आसान तरीका – How To Grow Coriander At Home In Hindi

धनिया पत्ती का उपयोग तो हम सभी अपने घरों में करते ही है, क्योंकि यह खाना का स्वाद को बढ़ाने में मदद करता है साथ ही इसके औषधीय गुण हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक भी होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप आसानी से ऑर्गेनिक तरीके से घर पर ही धनिया को ग्रो कर सकते है, आज हम आपको घर पर धनिया कैसे लगाएं (Ghar par dhaniya kaise ugaye) इसके बारे में बताएंगें। बाजारों में आपको आसानी से धनिया पत्ती मिल जाती है लेकिन यह जरूरी नहीं कि वह ताजी और स्वास्थ्यप्रद हो। यहाँ दिए गए तरीके से आप अपने छत और बालकनी में आसानी से धनिया को उगाकर ताजी धनिया पत्ती प्राप्त कर सकते हैं। आइये विस्तार से जानते है कि घर पर हरा धनिया कैसे उगाये।

धनिया लगाने के लिए आवश्यक सामग्री – Ingredients for growing Coriander on terrace garden in Hindi

धनिया लगाने के लिए आवश्यक सामग्री - Ingredients for growing Coriander on terrace garden in Hindi

अपने टेरेस गार्डन में धनिया ग्रो करने के लिए आपको निम्न चीजों को आवश्यकता होती है।

  1. अच्छी किस्म के धनिया के बीज
  2. ग्रो बैग या गमला
  3. मिट्टी
  4. गोबर की खाद
  5. रेत
  6. गार्डनिंग टूल्स

(यह भी जानें: बेस्ट होम गार्डन टूल्स जो गार्डनिंग को बनाएं आसान….)

घर पर धनिया लगाने का तरीका – How to grow coriander at Home in Hindi

धनिया को सीधे ही लगाया जाता है इसे ट्रांसप्लांट करने की जरूरत नहीं होती है। इसे लगाने के लिए आप निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आप मिट्टी में गाय के गोबर की खाद को 50-50% पर अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब इस मिट्टी को ग्रो बैग या गमले में पूरी तरह से भर ले।
  • बुवाई करने से पहल आप धनिया के बीजों को पहले से ही रात भर के लिए भिगो दें। आप चाहे तो बुवाई से पहले बीज को अंकुरित भी कर सकते हैं।
  • फिर इस मिट्टी में आधा इंच गेहराई पर और एक दूसरे से 1-2 इंच दूरी पर बीजों को लगाएं।
  • धनिया को लगाने के बाद इसे पूरी तरह से मिट्टी से ढक दें।
  • इसके बाद मिट्टी को पानी से अच्छी तरह से गीला कर दें।
  • अब आपकी धनिया ग्रो होने के लिए तैयार है, आप बीच-बीच में मिट्टी शुष्क होने पर इसमें पानी देते रहें।
  • 40-45 दिनों बाद धनिया काटने के लिए तैयार हो जाती है।

(यह भी जानें: डायरेक्ट मेथड से पौधे उगाने के लिए ग्रोइंग चार्ट….)

होम गार्डन में धनिया उगाने की टिप्स – Tips for Growing Coriander in Home Garden in Hindi

होम गार्डन में धनिया उगाने की टिप्स - Tips for Growing Coriander in Home Garden in Hindi

ऊपर दिए गए धनिया बोने के तरीके के अलावा आप निम्न बातों को ध्यान में रखें, जिससे आपको इसकी अच्छी उपज मिलेगी।

  • धनिया की फसल को 17 डिग्री से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान की आवश्यकता होती है।
  • धनिया को हर दिन लगभग 4-5 घंटे धूप की आवश्यकता होती है इसलिए आप अपने गमले या ग्रो बैग को उस स्थान पर रखें जहाँ पर पर्याप्त मात्रा में धूप आती हो।
  • घर पर धनिया को लगाने के लिए आपको लगभग 6 इंच गेहराई वाले ग्रो बैग या गमले की जरूरत होती है। आप धनिया को लगाने के अच्छी क्वालिटी के ग्रो बैग यहाँ से खरीद सकते हैं।
  • ध्यान रखें कि आप जिस गमले या ग्रो बैग में धनिया को लगा रहने हो उसमें नीचे की तरफ छेद होना चाहिए जिससे ओवरवाटरिंग होने पर पानी छेद से बाहर निकल जाए।

(यह भी जानें: 30 दिनों से भी कम समय में हार्वेस्ट की जाने वाली सब्जियां….)

धनिया उगाते समय होने वाली सामान्य समस्याएं – Common problems to avoid while growing Coriander in Hindi

आपको घर पर धनिया लगाने से निम्न प्रकार की समस्या हो सकती हैं:-

  • धनिया में सीधे फूल लगने की प्रवृत्ति होती है यानी पत्ते उगने के बजाय पौधा सीधे फूल की अवस्था में कूद जाता है। इस समस्या को बोल्टिंग (Bolting) कहा जाता है जो कि गर्मी, प्रत्यारोपण या अपर्याप्त पानी के कारण हो सकती है। इससे बचने के लिए आप मिट्टी को नम रखें, और ग्रो बैग को ऐसी जगह पर रखने जहां पर बहुत छायादार न हों और धूप आती हो, क्योंकि इसे ठीक से बढ़ने के लिए पर्याप्त मात्रा में सूरज की आवश्यकता होती है।
  • आपको धनिया की जड़ों में सड़न आदि की समस्या हो सकती है जिसकों रूट रोट (Root Rot) कहते है। यह समस्या तब होती है जब आपकी धनिया को जरूरत से अधिक पानी (ओवरवाटरिंग) मिलने लगे। इसके आलवा गमले और ग्रो बैग में पानी भर जाने से भी धनिया की जड़ें गल जाती हैं। इससे बचने के लिए आप अपनी मिट्टी में 10% रेत को मिला सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी धनिया में केवल एक बार दिन के समय पानी दें और शाम के समय पानी देने से बचें।
  • धनिया में एफिड्स और व्हाइटफ्लाई, विल्ट या पाउडर फफूंदी की समस्या हो सकती है। बैक्टीरियल लीफ स्पॉट, गाजर मोटली ड्वार्फ, आर्मीवर्म, कटवर्म और नेमाटोड भी फसल को संक्रमित कर सकते हैं। इसके प्रभाव को कम करने के लिए जैविक उर्वरक का उपयोग करें। खाद से फसल को ज्यादातर कीटों और वायरस से बचाया जा सकता है।

(यह भी जानें: सब्जियों के रोग और उनका नियंत्रण….)

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में हमने धनिया को सही तरीके से लगाने, उसकी देखभाल करने और उसकी हार्वेस्टिंग की जानकारी दी है। आप ऊपर दी गई स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने टेरेस गार्डन या होम गार्डन में धनिया को ग्रो कर सकते है और ताजी हरी धनिया प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *