घर पर तत्सोई ग्रीन वेजिटेबल कैसे उगाएं – How To Grow Tatsoi Green In Hindi

तत्सोई एक लीफी ग्रीन वेजिटेबल है, जिसमें पालक के समान गहरे हरे रंग की चम्मच के आकार की चमकदार पत्तियों का एक रोसेट होता है। इस पौधे की पत्तियां और तने दोनों खाने योग्य होते हैं, हालांकि दोनों का स्वाद बहुत अलग होता है। तात्सोई ग्रीन की पत्तियों में सरसों जैसा स्वाद, कुछ मीठा और मिट्टी जैसा सौंधापन और एक मीठी सुगंध होती है, जिसे आप कच्चा या पकाकर खा सकते हैं। यह ग्रीन लीफी वेजिटेबल न सिर्फ स्वाद के लिए, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है। पोषण से भरपूर तत्सोई ग्रीन्स आपके होम गार्डन या टेरेस गार्डन में लगाने के लिए एक बेहतर विकल्प है। तत्सोई हरी पत्तेदार सब्जी को घर पर लगाने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें, जिसमें आप जानेंगे घर पर पॉट में तात्सोई का पौधा कैसे और कब लगाएं, बीज लगाने की विधि तथा तत्सोई के पौधे की देखभाल तथा हार्वेस्टिंग कैसे करें।

तत्सोई उगाने सम्बंधित जानकारी – Information For Growing Tatsoi Green In Hindi

लीफी वेजिटेबल तत्सोई को घर पर उगाने से सम्बंधित जानकारी निम्न है:-

  1. साधारण नाम – तत्सोई ग्रीन (Tatsoi), तात चोय (tat choy), ताह त्साई (Tahtsai), स्पून मस्टर्ड ग्रीन (Spoon Mustard Green), रोसेट बोक चॉय (Rosette Bok Choy)
  2. पौधे का प्रकार – द्विवार्षिक पौधा
  3. बीज लगाने का समय – फरवरी-मार्च और सितंबर-नवंबर
  4. परिपक्व आकार – 8-10 इंच लंबा, 12 इंच चौड़ा
  5. अंकुरण तापमान – 15 से 24 डिग्री सेल्सियस
  6. धूप – आंशिक या पूर्ण
  7. मिट्टी का पीएच – 6.5 से 7.0 PH वाली मिट्टी
  8. अंकुरण समय – 5 से 10 दिन
  9. हार्वेस्टिंग समय – 40 से 50 दिन

तत्सोई के बीज कब लगाएं – When To Plant Tatsoi Seeds In Hindi

तत्सोई के बीज कब लगाएं - When To Plant Tatsoi Seeds In Hindi

तत्सोई साग ठंडे मौसम में उगने वाली सब्जी है, जो गर्मियों के तापमान को पसंद नहीं करती है। ग्रीन लीफी वेजिटेबल तत्सोई के बीज लगाने का सबसे अच्छा समय वसंत (फरवरी-मार्च) या पतझड़ (सितंबर-नवंबर) का होता है, लेकिन अधिक ठंड के समय आप इसे घर के अंदर भी ग्रो कर सकते हैं।

(यह भी जानें: बीजों के अंकुरण के लिए आवश्यक परिस्थितियां…..)

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

घर पर तत्सोई का पौधा उगाने के लिए उपयोगी सामग्री – Useful Materials For Growing Tatsoi Plant At Home In Hindi

होम गार्डन या घर पर इस पौधे को लगाने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी:-

  1. तत्सोई के बीज
  2. ग्रो बैग या गमला
  3. पॉटिंग मिक्स या पॉटिंग सॉइल
  4. खाद
  5. वाटर स्प्रेयर या वाटर कैन
  6. गार्डनिंग टूल्स

(यह भी जानें: गार्डनिंग टूल्स की देखभाल करने के टिप्स…..)

ग्रो बैग या गमले का आकार – Size Of Grow Bag Or Pot For Growing Tatsoi In Hindi

ग्रो बैग या गमले का आकार - Size Of Grow Bag Or Pot For Growing Tatsoi In Hindi

तत्सोई का पौधा लम्बाई की अपेक्षा अधिक चौड़ाई वाला होता है, इसलिए इसे उगाने के लिए आपको एक ऐसा पॉट या ग्रो बैग चाहिए, जो 12-24 इंच चौड़ा और 9-15 इंच गहराई वाला हो, इस साइज़ के पॉट में यह पौधा आसानी से उगाया जा सकता है। पॉट या गमला लेते समय यह ध्यान रहे, कि उसमें ड्रेनेज होल्स हों। घर पर इस पौधे को उगाने के लिए आप निम्न साइज़ के ग्रो बैग खरीद सकते हैं:-

(यह भी जानें: पत्तेदार सब्जियां उगाने के लिए किस साइज का ग्रो बैग है बेस्ट….)

ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

तत्सोई साग उगाने के लिए मिट्टी – Best Soil For Growing Tatsoi Plant In Hindi

तत्सोई साग उगाने के लिए मिट्टी - Best Soil For Growing Tatsoi Plant In Hindi

अधिक कार्बनिक पदार्थों से युक्त अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी में तत्सोई का पौधा अच्छी ग्रोथ करता है। यदि आपके गार्डन में इस तरह की उपजाऊ मिट्टी नहीं है, तो आप सामान्य मिट्टी में रेत और ऑर्गेनिक फर्टीलाइजर या खाद मिलाकर पॉटिंग मिक्स तैयार कर सकते हैं। आप इस पौधे को गमले में लगाने के लिए रेडिमेड पॉटिंग सॉइल भी खरीद सकते हैं, जो खाद युक्त होती है।

(यह भी जानें: पौधे की ग्रोथ के लिए अच्छी मिट्टी…)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

तत्सोई का पौधा कैसे उगाएं – How To Grow Tatsoi Plant In Hindi

तत्सोई का पौधा कैसे उगाएं - How To Grow Tatsoi Plant In Hindi

लीफी वेजिटेबल तत्सोई के बीजों को डायरेक्ट मेथड द्वारा सीधे गमलों या ग्रो बैग में लगाना, सबसे अच्छा तरीका है, क्योंकि इस पौधे की जड़ें नाजुक होती हैं, जो ट्रांसप्लांट करने के बाद अच्छी तरह से विकसित नहीं हो पाती हैं।

तत्सोई के बीज लगाने की विधि – Seed Sowing Method Of Tatsoi In Hindi

पॉट या गमले में तात्सोई लीफी ग्रीन वेजिटेबल के बीज लगाने की विधि निम्न है:-

  1. सबसे पहले तात्सोई की अच्छी किस्म के बीज चुनें।
  2. अब चुने हुए गमले में पॉटिंग मिक्स या पॉटिंग सॉइल भरें।
  3. बीज लगाने से पहले सुनिश्चित करें, कि मिट्टी नम हो।
  4. मिट्टी की सतह पर बीज लगभग ¼ या ½ इंच गहराई और लगभग 2-2 इंच की दूरी पर फैलाएं।
  5. बीज लगे हुए गमले को धूप वाले स्थान पर रखें।
  6. इसके बाद गमले में वाटर कैन की मदद से पानी दें।
  7. तत्सोई के बीज 18-22 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर, 5 से 10 दिनों में अंकुरित हो सकते हैं।

(यह भी जानें: बीज जर्मिनेट होने के बाद ऐसे करें सीडलिंग की देखभाल….)

तत्सोई के पौधे की देखभाल – Care Of Tatsoi Plant In Hindi

घर पर इस हरी पत्तेदार सब्जी को उगाने के बाद अच्छी ग्रोथ के लिए तात्सोई के पौधों की देखभाल करना बहुत जरूरी है। आइये जानते हैं तत्सोई के पौधे की देखभाल के तरीके, जो कि निम्न हैं:-

पानी – Water For Growing Tatsoi Plant In Hindi

अधिकांश हरी पत्तेदार सब्जियों की तरह, तत्सोई को भी नियमित रूप से पानी देने की आवश्यकता होती है। इस पौधे को जितना अधिक पानी देंगे, उसकी पत्तियों का स्वाद उतना ही बढेंगा, लेकिन जड़ें लगातार गीली मिट्टी में रहने से ख़राब हो सकती हैं, इसलिए जब गमले की ऊपरी सतह की मिट्टी सूखी हुई दिखने लगे, तभी पौधों को दोबारा पानी देना चाहिए।

(यह भी जानें: पौधों में पानी देने के नियम…..)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

सूर्य का प्रकाश – Sunlight For Growing Tatsoi Plant In Hindi

तत्सोई का पौधा आंशिक धूप अर्थात 3 से 5 घंटे की धूप में अच्छी तरह बढ़ता है, हालाँकि यह तेज़ धूप में भी ग्रो कर सकता है, लेकिन इस स्थिति में इसे अधिक बार पानी देने की आवश्यकता होगी।

(यह भी जानें: छाया में उगने वाली सब्जियां…..)

तापमान – Temperature For Growing Tatsoi Plant In Hindi

तत्सोई का पौधा समशीतोष्ण जलवायु वाला पौधा है, जो अधिक ठंडे तापमान को सहन कर सकता है। इस पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए 10 से 24 डिग्री सेल्सियस का तापमान आदर्श तापमान है, 24 डिग्री से अधिक तापमान पर यह पौधा मुरझा सकता है।

उर्वरक – Fertilizer For Growing Tatsoi Plant In Hindi

उर्वरक - Fertilizer For Growing Tatsoi Plant In Hindi

यदि आपने तत्सोई का पौधा कार्बनिक पदार्थों से युक्त उपजाऊ मिट्टी में उगाया है, तो इस पौधे को अधिक खाद देने की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन इस पत्तेदार सब्जी की पत्तियों को अच्छी तरह से विकसित होने के लिए आप इसकी ग्रोइंग स्टेज में नाइट्रोजन रिच खाद, जैसे- गोबर खाद, नीम केक, मस्टर्ड केक इत्यादि दे सकते हैं।

(यह भी जानें: पौधों में फूल और फल लगने के लिए बेस्ट खाद….)

बेस्ट खाद खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

कीट व रोग – Insect And Disease Of Tatsoi Plant In Hindi

आमतौर पर तत्सोई का पौधा रोग मुक्त होता है, लेकिन कुछ कीट जैसे- गोभी के कीड़े (Cabbage Worms), लूपर्स (Loopers), पिस्सू भृंग (Flea Beetles), व्हाइट फ्लाइज़ (White flies), एफिड्स (Aphids) इस पौधे की कोमल पत्तियों को खाना पसंद करते हैं जिसके कारण यह कीट कभी-कभी पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। तत्सोई के पौधे को इन कीटों के प्रभाव से बचाने के लिए जैविक तरीके अपनाने चाहिए।

(यह भी जानें: पौधों में जड़ सड़न रोग (रूट रॉट) के कारण और बचाने के उपाय….)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

कम्पेनियन प्लांट – Companion Plants Of Tatsoi Plant In Hindi

तत्सोई के पौधे को आमतौर पर किसी भी प्रकार की सब्जियों के साथ उगाया जा सकता है, लेकिन पतझड़ (सितम्बर-नवंबर) के समय इस पौधे को पैन्सी फ्लावर और अजमोद के साथ उगाना अच्छा होता है।

(यह भी जानें: कम्पेनियन प्लांटिंग वेजिटेबल चार्ट….)

लीफी ग्रीन तत्सोई की हार्वेस्टिंग कैसे करें – How To Harvest Tatsoi Green In Hindi

लीफी ग्रीन तत्सोई की हार्वेस्टिंग कैसे करें - How To Harvest Tatsoi Green In Hindi

तत्सोई के पौधे की हार्वेस्टिंग निम्न तरीके से की जाती है:-

  1. बीज लगाने के बाद तत्सोई लीफी ग्रीन को पूरी तरह विकसित होने में लगभग 40 से 50 दिन लग सकते हैं।
  2. 20 से 25 दिनों बाद, जब पत्तियां लगभग 4 इंच की हो जाएँ, तब आप इस पौधे की छोटी पत्तियों को तोड़ सकते हैं।
  3. जब पौधा पूरी तरह विकसित होकर पूर्ण आकार का हो जाए, तब यह हार्वेस्टिंग के लिए तैयार है।
  4. पौधे को मिट्टी की सतह से लगभग 1 इंच ऊपर से काट लें, बचे हुए हिस्से को जमीन में लगा रहने दें।
  5. कुछ समय बाद उसमें नए अंकुर निकलने शुरू हो जायेंगे, नए पौधे छोटे होंगे, लेकिन फिर भी स्वादिष्ट होंगे।

इस लेख में आपने जाना टेरेस गार्डन या घर पर पॉट में ग्रीन लीफी वेजिटेबल तत्सोई का पौधा कैसे और कब लगाएं, बीज लगाने की विधि तथा तात्सोई के पौधे की देखभाल तथा हार्वेस्टिंग कैसे करें। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, इस लेख से सम्बंधित आपके जो भी सवाल या सुझाव हैं, हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *