घर पर फ्लॉक्स फूल का पौधा कैसे उगाएं – How To Grow Phlox From Seeds At Home In Hindi

यदि आप अपने होम गार्डन को फूलों से भरकर रंगीन बनाना चाहते हैं, तो फ्लॉक्स फूल का पौधा उगाना आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस पौधे में खिलने वाले फूल गार्डन में कालीन की तरह दिखाई देते हैं, जो सफेद, नीले, लाल और बैंगनी जैसे रंग के तथा गुच्छे के रूप में खिलते हैं तथा कुछ प्रजातियों में दो रंग के फूल पैदा होते हैं। Phlox की सबसे आम किस्में छोटी तथा वार्षिक होती हैं, जो सिर्फ 18-24 इंच तक बढ़ती हैं। इस फ्लावर प्लांट को आप अपने घर पर पॉट में आसानी से उगा सकते हैं। फ्लॉक्स फूल वाला पौधा उगाने के लिए, यह लेख पूरा पढ़ें, इस लेख ने आप जानेंगे, कि बीज से फ्लॉक्स फ्लावर प्लांट कब और कैसे उगाएं, बीज लगाने की विधि तथा इस फूल के पौधे की देखभाल कैसे करें।

फ्लॉक्स फूल का पौधा उगाने से सम्बंधित जानकारी – Information About Growing Phlox Flower Plant In Hindi

फ्लॉक्स फूल का पौधा उगाने से सम्बंधित जानकारी - Information About Growing Phlox Flower Plant In Hindi

इस फूल वाले पौधे को घर पर उगाने के लिए निम्न जानकारी होना आवश्यक है:-

  • पौधे का प्रकार – वार्षिक पौधा, कुछ किस्में बारहमासी भी होती हैं
  • बीज लगाने का समय – फरवरी-मई तथा अगस्त-अक्टूबर माह
  • प्लांट हाइट – 1 से 2 फीट
  • लगाने की विधि – बीज से, कटिंग से, डिवीजन मेथड से
  • प्लांट ग्रोइंग तापमान – 10 से 35 डिग्री सेल्सियस
  • बीज अंकुरण के लिए प्रकाश – सीड जर्मिनेशन के लिए लाइट की आवश्यकता नहीं होती है, यह बीज अँधेरे वाले स्थान पर ग्रो किये जाते हैं।
  • मिट्टी – अच्छी तरह से सूखी हुई, कार्बनिक पदार्थों से भरपूर मिट्टी
  • ब्लूमिंग टाइम – ग्रीष्म ऋतु (बीज अंकुरित होने के 45 से 60 दिन बाद)
  • फ्लावर कलर – सफेद, नीले, लाल, बैंगनी तथा द्विरंगी

घर पर फ्लॉक्स के बीज कब लगाएं – When To Sow Phlox Seeds At Home In Hindi

फ्लॉक्स के बीज लगाने का सबसे अच्छा समय, वसंत ऋतु से गर्मियों के बीच अर्थात फरवरी से मई माह के बीच का होता है। यदि आप ठंड के समय इस पौधे को लगाना चाहते हैं, तो शरद ऋतु अर्थात अगस्त से अक्टूबर के महीने में इंडोर लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: हल्की ठंड पसंद करने वाले और बेहतर खिलने वाले फूल…..)

फूल के बीज खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

फ्लॉक्स फूल का पौधा उगाने के लिए आवश्यक सामग्री – Materials Required To Grow Phlox Flower Plant In Hindi

अपने गार्डन में फ्लॉक्स फ्लावर प्लांट को उगाने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी:-

(यह भी जानें: गार्डनिंग टूल्स और उनके उपयोग की जानकारी…..)

फ्लॉक्स का पौधा लगाने के लिए गमला या ग्रो बैग – Pot Size For Planting Phlox Flower Plant In Hindi

फ्लॉक्स का पौधा लगाने के लिए गमला या ग्रो बैग - Pot Size For Planting Phlox Flower Plant In Hindi

इस पौधे की जड़ प्रणाली अधिक गहरी नहीं होती है, अतः आप इसे एक मध्यम आकार के लगभग 12 से 15 इंच की उंचाई और चौड़ाई वाले ड्रेनेज होल्स युक्त गमले या ग्रो बैग में लगा सकते हैं। घर पर इस पौधे को उगाने के लिए आप निम्न साइज़ के पॉट या ग्रो बैग का भी उपयोग कर सकते हैं:-

(यह भी जानें: फूल वाले पौधे लगाने के लिए ग्रो बैग का साइज…..)

ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

फ्लॉक्स फूल का पौधा उगाने के लिए मिट्टी – Soil For Growing Phlox Flower Plant In Hindi

फ्लॉक्स फूल का पौधा उगाने के लिए मिट्टी - Soil For Growing Phlox Flower Plant In Hindi

आमतौर पर फ्लॉक्स फूल वाला पौधा अच्छी तरह से सूखी हुई, नम तथा कार्बनिक पदार्थों से युक्त मिट्टी में उगना पसंद करता है। यदि आपके गार्डन में इस तरह की उपजाऊ मिट्टी उपलब्ध नहीं है, तो आप सामान्य मिट्टी में गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट मिलाकर मिट्टी को इस फ्लावर प्लांट लगाने योग्य उपजाऊ बना सकते हैं, या फिर आप इस पौधे को लगाने के लिए रेडीमेड पॉटिंग सॉइल का भी उपयोग कर सकते हैं, यह मिट्टी भी उपजाऊ तथा अच्छी जल निकासी वाली होती है।

(यह भी जानें: पौधे की ग्रोथ के लिए अच्छी मिट्टी…..)

मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

फ्लॉक्स फूल का पौधा कैसे लगाएं – How To Plant Phlox Flower Plant In Hindi

फ्लॉक्स फूल का पौधा कैसे लगाएं - How To Plant Phlox Flower Plant In Hindi

अपने होम गार्डन या घर पर आप फ्लॉक्स फूल के पौधे को निम्न तरीकों से लगा सकते हैं:-

  1. बीज द्वारा (From Seed)
  2. कटिंग द्वारा (From Cutting)
  3. डिवीजन मेथड से (Division Method)

फ्लॉक्स के पौधे को विशेष देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है, इसलिए इसे पॉट या गमले में बीज द्वारा आसानी से उगाया जा सकता है। घर पर लगाने के लिए आपको इस फ्लावर प्लांट के बीज सीधे गार्डन या गमले की मिट्टी में लगाने चाहिए, क्योंकि यह पौधे रूट डिस्टर्बेंस (Root Disturbance) अर्थात ट्रांसप्लांटिंग को पसंद नहीं करते हैं। हालाँकि आप ट्रांसप्लांटिंग के लिए फ्लॉक्स के बीजों को कोकोपीट कॉइन में लगाकर पौधे ग्रो कर सकते हैं, और सावधानी पूर्वक उन्हें मिट्टी में ट्रांसप्लांट कर सकते हैं।

फ्लॉक्स के बीज लगाने की विधि – Planting Method Of Phlox Seeds In Hindi

गमले या ग्रो बैग में फ्लॉक्स फ्लावर प्लांट को उगाने की विधि निम्न है:-

  • सबसे पहले फ्लॉक्स की अच्छी किस्म के बीज चुनें।
  • अब गमले या ग्रो बैग में पॉटिंग मिक्स भरें।
  • बीज लगाने से पहले सुनिश्चित करें, कि गमले की मिट्टी नम हो।
  • फ्लॉक्स के बीजों को ⅛ इंच गहराई पर मिट्टी से दबाएँ।
  • बीज अंकुरित होने तक मिट्टी को नम बनाए रखें।
  • चूँकि फ्लॉक्स के बीजों को अंकुरित होने के लिए प्रकाश की जरूरत नहीं होती, इसलिए गमले या ग्रो बैग को प्लास्टिक बैग से कवर करें, या सीडलिंग को अँधेरे वाले स्थान पर रखें।
  • आदर्श तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस होने पर बीज 10 से 20 दिनों में अंकुरित हो सकते हैं।
  • बीज अंकुरित होने के बाद कवर हटा दें और पौधों को धूप देना सुनिश्चित करें।
  • ध्यान रखें फ्लॉक्स के दो पौधों के बीज की दूरी 8 से 12 इंच होनी चाहिए।

(यह भी जानें: पौधों के बीज, जिन्हें अंकुरित होने के लिए अंधेरा है जरूरी…..)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

फ्लॉक्स फ्लावर प्लांट की केयर कैसे करें – How To Take Care Of Phlox Flower Plant In Hindi

फ्लॉक्स फ्लावर प्लांट की केयर कैसे करें - How To Take Care Of Phlox Flower Plant In Hindi

इस फ्लावर प्लांट की अच्छी ग्रोथ तथा अधिक मात्रा में फ्लॉक्स के फूल प्राप्त करने के लिए उचित देखभाल करनी होगी। तो आइए जानते हैं, कि घर पर फ्लॉक्स फ्लावर की केयर टिप्स के बारे में:-

पानी – Water For Growing Phlox Flower Plant In Hindi

फ्लॉक्स के पौधे सूखे की स्थिति को सहन नहीं कर पाते हैं, इसलिए जब गमले की मिट्टी सूखी दिखने लगे या पत्ते मुरझाने लगे, तब इसे पानी देना चाहिए। पानी डालते समय यह ध्यान रखें, कि पौधे की पत्तियों को गीला न करें, क्योंकि इससे पौधे में विभिन्न प्रकार के रोग हो सकते हैं।

(यह भी जानें: सर्दियों में पेड़-पौधों को पानी देने के तरीके और टिप्स…)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

सूर्य का प्रकाश – Sunlight For Growing Phlox Flower In Hindi

आमतौर पर फ़्लॉक्स फूल के पौधे पूर्ण सूर्यप्रकाश अर्थात प्रतिदिन 5 से 6 घंटे की धूप में अच्छी तरह ग्रोथ करते हैं, लेकिन अत्यधिक धूप पड़ने पर आप इन्हें दोपहर के समय छाया प्रदान कर सकते हैं।

(यह भी जानें: पौधे जो तेज धूप में करते हैं बेहतर विकास…..)

तापमान – Temperature For Growing Phlox Flower Plant In Hindi

फ्लॉक्स का पौधा गर्म वातावरण में अच्छी तरह बढ़ता है, अतः इस पौधे की ग्रोथ के लिए 10 से 35 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे अच्छा होता है। अधिक तापमान होने पर आप इसे छाया वाले स्थान अर्थात अपने घर के अंदर रख सकते हैं।

उर्वरक – Fertilizer For Growing Phlox Flower Plant In Hindi

उर्वरक - Fertilizer For Growing Phlox Flower Plant In Hindi

फ्लॉक्स के पौधे उगाते समय कार्बनिक पदार्थों से युक्त मिट्टी का उपयोग करना चाहिए। यदि आपने कम पोषक तत्वों वाली मिट्टी का उपयोग किया है, तो आप कुछ समयांतराल के बाद मिट्टी में जैविक खाद जैसे- गोबर की खाद, कम्पोस्ट टी, वर्मी कम्पोस्ट, पोटाश इत्यादि जैविक उर्वरक मिला सकते हैं।

(यह भी जानें: फूल वाले पौधों के लिए खाद तथा सबसे अच्छे उर्वरक….)

बेस्ट खाद खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

कीट व रोग – Insect And Disease Of Phlox Flower Plant In Hindi

फ्लॉक्स फूल के पौधे को निम्न कीट प्रभावित कर सकते हैं:-

  • एफिड्स (Aphids)
  • बीटल (Beetle)
  • स्पाइडर माइट्स (Spider Mites)
  • कैटरपिलर (Caterpillar)
  • लीफ माइनर्स (Leaf Miners)

कीटों के अलावा फ्लॉक्स के पौधे में अन्य रोग लग सकते हैं जैसे:

फ्लॉक्स के पौधे को इन रोगों व कीटों से बचाने के लिए आप निम्न उपाय अपनाएं:-

  • पौधे की पत्तियों पर जैविक फंगीसाइड, जैसे- नीम ऑयल, कीटनाशक साबुन के घोल का स्प्रे करें।
  • पौधे की नियमित रूप से जाँच करें।
  • शुरूआती लक्षण दिखाई देने पर, रोगग्रस्त हिस्से को प्रूनर की मदद से काट कर नष्ट कर दें।
  • फ्लॉक्स के पौधे के आसपास सफाई बनाए रखें तथा गिरे हुए पत्तों को हटाकर नष्ट कर दें।

(यह भी जानें: गमले के पौधों को कीट से बचाने के तरीके…..)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

प्रूनिंग – Pruning Of Phlox Flower Plant In Hindi

प्रूनिंग - Pruning Of Phlox Flower Plant In Hindi

फ्लॉक्स फूल के पौधे को सामान्य रूप से छंटाई की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन यदि आप अधिक फूल खिलने के लिए पौधे को झाड़ीदार बनाना चाहते हैं, तो शुरुआती गर्मियों के समय पौधे के तने के लगभग एक तिहाई हिस्से को प्रूनर की मदद से प्रून कर दें। फ्लावरिंग के बाद आप इस पौधे की डेडहेडिंग करने के लिए सूखे तथा मुरझाए हुए पत्तों को हटा दें, जिससे पौधे में नए फूल खिलें।

(यह भी जानें: पौधों की कटाई छटाई करने के लिए बेस्ट प्रूनिंग टूल्स…..)

प्रूनर खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

फ्लॉक्स के पौधे में फूल खिलने का समय – Flowering Time Of Phlox Flower Plant In Hindi

फ्लॉक्स के पौधे में फूल खिलने का समय - Flowering Time Of Phlox Flower Plant In Hindi

फ्लॉक्स फ्लावर प्लांट के बीज लगाने के बाद फूल खिलने में लगभग 7 से 10 सप्ताह या उससे अधिक समय भी लग सकता है। अपने होम गार्डन में या घर की बालकनी के हैंगिंग पॉट्स में इस रंग बिरंगे फूल के पौधे को जरूर लगाएं, और घर को सुंदर बनाएं।

इस लेख में आपने जाना, कि गार्डन में या घर पर बीज से फ्लॉक्स फूल का पौधा कब और कैसे उगाएं। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, इस लेख से सम्बंधित आपके जो भी सवाल या सुझाव हैं, हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

फूल के बीज खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *