पूजन में उपयोग होने वाला कपूर गार्डन में कैसे लगाएं – How To Grow Camphor Tree In Home Garden In Hindi 

कपूर एक लो मेंटेनेंस वाला सदाबहार पेड़ है, जो आपके होम गार्डन में लगाने के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। कपूर के पेड़ आकार में बड़े होते हैं, जो कि धीमी वृद्धि करते हैं। हालाँकि इस पेड़ को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है इसलिए आप इसे अपने गार्डन में बिना किसी परेशानी के आसानी से लगा सकते हैं। कपूर के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं, जिस वजह लोग इस पेड़ को अपने गार्डन में उगाते हैं। इतना ही नहीं, इस पेड़ की छाल भी मसाले के रूप में इस्तेमाल की जाती है। अगर आप जानना चाहते हैं, कि गार्डन में कपूर का पेड़ कैसे लगाएं/उगाएं? तो यह लेख पूरा पढ़ें, जिसमें हम आपको, गमले में कपूर का पेड़ उगाने की विधि तथा पौधे की देखभाल का तरीका भी बताएंगे। इसके अलावा आप यह भी जानेंगे, कि इस पेड़ से कपूर कैसे बनता है।

कपूर कैसे बनता है – How To Make Camphor From Camphor Tree In Hindi

कपूर कैसे बनता है - How To Make Camphor From Camphor Tree In Hindi

शुद्ध रूप कपूर बनाने के लिए कपूर के पेड़ की लकड़ी और छाल की कटाई की जाती है, फिर उस लकड़ी के छोटे-छोटे टुकड़े किये जाते हैं और उन्हें गर्म किया जाता है। गर्म करने के बाद जमी हुई भाप जब क्रिस्टल का रूप ले लेती है, तब शुद्ध कपूर बनकर तैयार हो जाता है। कपूर बनने की इस प्रक्रिया में शुद्धिकरण (Purification), उर्ध्वपातन (Sublimation) और क्रिस्टलीकरण (Crystallization) आदि शामिल है।

आजकल फैक्ट्रियों में कृत्रिम रूप से कपूर बनाया जाने लगा है, जिसे सिंथेटिक कपूर कहा जाता है। सिंथेटिक कपूर का उत्पादन तारपीन के तेल जैसे स्रोतों से रासायनिक रूप से भी किया जाता है।

आइए अब जानते हैं- गार्डन में कपूर बनाने वाले इस पेड़ को कैसे उगाएं?

(यह भी जानें: बेस्ट होम गार्डन टूल्स जो गार्डनिंग को बनाएं आसान)

होम गार्डन में कपूर का पेड़ उगाने के लिए आवश्यक जानकारी – Important Information To Grow Camphor Tree At Home In Hindi 

  • वानस्पतिक नाम – सिनामोमम कैम्फोरा (Cinnamomum Camphora)
  • पौधे का प्रकार – बारहमासी पौधा
  • लगाने का समय – फरवरी से मई माह
  • पौधा लगाने की विधि – बीज, कटिंग या रूट कटिंग
  • ग्रोइंग तापमान – 20 से 27 डिग्री सेल्सियस
  • हार्वेस्टिंग समय – 2-3 साल या उससे भी अधिक

कपूर के बीज कब लगाएं – When To Plant Camphor Seeds In Hindi

कपूर का पेड़ कब लगाया जाता है - When To Plant Camphor Tree In Hindi

आमतौर पर कपूर के बीज गर्म मिट्टी में तेजी से जर्मिनेट होते हैं, अतः इस पौधे को लगाने का सबसे अच्छा समय स्प्रिंग से समर सीजन अर्थात फरवरी से मई माह के बीच का होता हैं।

(यह भी जानें: सभी प्रकार के पौधे लगाने के लिए आइडियल ग्रो बैग….)

घर पर कपूर का पेड़ उगाने के लिये आवश्यक चीजें – Things Needed To Grow Camphor Tree At Home In Hindi 

घर पर कपूर का पेड़ उगाने के लिये आवश्यक चीजें - Things Needed To Grow Camphor Tree At Home In Hindi 

बीज या कटिंग (Seeds Or Cuttings) – घर पर कपूर का पेड़ उगाने के लिए आपको इसके बीज या कटिंग की जरूरत होगी या फिर नर्सरी से छोटा पौधा खरीदकर अपने गार्डन में लगा सकते हैं।

गमला या ग्रो बैग (Pot Or Grow Bag) – गार्डन में कपूर का पेड़ उगाने के लिए आप निम्न साइज के ड्रेनेज होल्स युक्त ग्रो बैग खरीद सकते हैं:-

पॉटिंग सॉइल (Potting Soil) – कपूर का पौधा अच्छी जल निकासी वाली कार्बनिक पदार्थों से युक्त मिट्टी में ग्रोथ करता हैं, जिसके लिए आप कोकोपीट, गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट, पर्लाइट मिलाकर मिट्टी तैयार कर सकते हैं या फिर रेडी टू यूज़ पॉटिंग सॉइल का इस्तेमाल कर सकतें हैं।

गार्डनिंग टूल्स (Gardening Tools) – गार्डन में कपूर का पेड़ लगाने के लिए आपको कई गार्डनिंग टूल्स जैसे खुरपा, वीडर, ट्रॉवेल, प्रूनर आदि की जरूरत होगी।

गमले में कपूर का पेड़ कैसे उगाएं – How To Plant Camphor Tree In Pot In Hindi

गमले में कपूर का पेड़ कैसे उगाएं - How To Plant Camphor Tree In Pot In Hindi

आमतौर पर कपूर का पेड़ बीज तथा कटिंग दोनों से लगाया जा सकता है, लेकिन प्रसार मुख्य रूप से बीजों द्वारा ही किया जाता है। बीजों को पहले अंकुरित किया जाता है और फिर जमीन में लगाया जा सकता है या सीधे बोया जा सकता है। आइए जानते हैं- गमले में कपूर का पेड़ उगाने की विधि, जो कि इस प्रकार है:-

  • सबसे पहले ट्रे या ग्रो बैग में मिट्टी भरें।
  • अब मिट्टी में लगभग 1 सेमी की गहराई पर कपूर के बीज लगाएं।
  • अब ट्रे को वाटर कैन की मदद से गहराई से पानी दें, बीजों के अंकुरण के लिए नमी की आवश्यकता होती है।
  • इसके बाद ट्रे को आंशिक छाया या फिल्टर्ड धूप वाले स्थान पर रखें।
  • कपूर के बीजों को जर्मिनेट होने में लगभग 3-5 महीने का समय लग सकता है।
  • जब आपके पौधे उचित आकार के हो जाते हैं, तब आप इन्हें बड़े ग्रो बैग या जमीन की मिट्टी में ट्रांसप्लांट कर सकते हैं।

(यह भी जानें: कोकोपीट क्या है, तथा इसमें बीज कैसे उगाएं….)

कपूर के पेड़ की देखभाल का तरीका – Ways To Care For Camphor Tree In Hindi 

कपूर के पेड़ की देखभाल का तरीका - Ways To Care For Camphor Tree In Hindi 

वैसे तो कपूर एक तेजी से बढ़ने वाला तथा कम देखभाल वाला पौधा है, लेकिन फिर भी प्रारंभिक अवस्था में इस पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए कुछ केयर की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं- कपूर के पेड़ की देखभाल के टिप्स, जो कि इस प्रकार हैं:-

पानी – Water For Growing Camphor Tree In Hindi

कपूर के पेड़ को अच्छी तरह से बढ़ने के लिए नम मिट्टी की आवश्यकता होती है इसलिए पौधे को नियमित रूप से पानी दें। जब एक बार यह पौधा अच्छी तरह स्थापित हो जाता है, तब यह सूखे की स्थिति को सहन करने लगता है। अगर आप इसे घर के अंदर उग रहे हैं, तो आर्द्रता बनाए रखने के लिए हर हफ्ते पत्तियों को हल्का सा गीला करें।

धूप – Sunlight For Growing Camphor Tree In Hindi

कपूर के पेड़ को लंबा होने और स्वस्थ रहने के लिए बहुत अधिक धूप की आवश्यकता होती है। हालाँकि यह आंशिक धूप में भी जीवित रह सकता है, लेकिन अच्छे विकास के लिए धूप जरूरी है। यदि आपका कपूर का पेड़ एक इनडोर पौधा है , तो इसे एक ऐसी खिड़की के पास रखें, जहाँ दिन भर पूरी धूप मिलती रहे।

तापमान – Temperature For Growing Camphor Tree In Hindi

कपूर के पौधे को अच्छी ग्रोथ करने के लिए लगभग 25 से 27 ℃ तापमान की आवश्यकता होती है, लेकिन यह 20 ℃ तक के तापमान को भी सहन कर सकता है। यदि तापमान 15 ℃ तक पहुँच जाता है, तो पौधे की ग्रोथ धीमी हो सकती है।

उर्वरक – Fertilizer For Growing Camphor Tree In Hindi

कपूर के पेड़ की अच्छी वृद्धि के लिए वसंत से फॉल सीजन तक हर 2-4 सप्ताह में फ़र्टिलाइज किया जाना चाहिए। इसके लिए आप पौधे को सीवीड फर्टिलाइजर, बायो NPK, प्लांट ग्रोथ प्रमोटर आदि जैविक लिक्विड उर्वरक दे सकते हैं। यदि आपने इसे इनडोर गमले में उगाया है, तो इसे हर मौसम में खाद देने की आवश्यकता होगी।

प्रूनिंग – Pruning Of Camphor Tree In Hindi

यदि आपने कपूर का पेड़ घर के अंदर उगाया है, तो इसके विस्तार को रोकने के लिए आप इसकी प्रूनिंग कर सकते हैं। इसके अलावा पेड़ को सुंदर आकार देने के लिए किसी भी समय उसकी छंटाई की जा सकती है।

(यह भी जानें: पौधों की कटाई छटाई के काम को बनाएं आसान, करें इन प्रूनिंग टूल्स का इस्तेमाल...)

रोग या बीमारियाँ – Disease Of Camphor Tree In Hindi

कपूर के पेड़ में कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे पत्तियों का ब्राउन हो जाना, पत्तियों का गिरना, उन पर ब्राउन रंग के स्पॉट्स आना आदि। यह समस्या अत्यधिक पानी देने और गलत उर्वरकों के उपयोग के कारण उत्पन्न होती है इसलिए मिट्टी की जल निकासी की जाँच करें। इसके अतिरिक्त फंगस के प्रसार को रोकने के लिए रोग से संक्रमित शाखाओं को हटा दें और आवश्यकता पड़ने पर नीम तेल का स्प्रे करें।

कपूर की हार्वेस्टिंग – Harvesting Of Camphor Tree In Hindi

कपूर की हार्वेस्टिंग - Harvesting Of Camphor Tree In Hindi

आमतौर पर कपूर का पौधा धीमी वृद्धि करता है, जिसकी हार्वेस्टिंग के लिए 2 से 3 साल या इससे अधिक समय लग सकता है। एक बार स्थापित हो जाने के बाद यह पौधा 100 सालों तक भी जीवित रह सकता है। कपूर की हार्वेस्टिंग का सही समय समर सीजन का होता है।

अगर आप पूजन में शुद्ध कपूर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो अपने होम गार्डन में इस पौधे को एक बार लगाकर सालों साल हार्वेस्ट कर सकते हैं।

(यह भी जानें: गार्डन का सामान कहाँ से खरीदें….)

इस लेख में आपने जाना गार्डन में या घर पर गमले में कपूर का पेड़ कैसे उगाएं/लगाएं, इस पौधे को उगाने की विधि तथा कपूर के पौधे की देखभाल कैसे करें। आशा करते हैं यह लेख आपको पसंद आया हो, इस लेख के संबंध में आपके जो भी सुझाव हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *