How To Make Orange Fruit Sweeter In Hindi: क्या आपके मन में भी ये सवाल आता है कि संतरा खट्टा क्यों होता है या फिर मेरे पेड़ पर लगे संतरे मीठे क्यों नहीं होते? अगर हाँ, तो अब चिंता की कोई बात नहीं! बहुत से लोग ये सोचते हैं कि उन्होंने पौधे की पूरी देखभाल की — पानी दिया, खाद डाली, धूप भी दी — फिर भी उनके पेड़ के संतरे खट्टे ही रह जाते हैं। असल में, संतरे का स्वाद केवल देखभाल पर नहीं बल्कि कुछ खास बातों पर भी निर्भर करता है, जैसे किस्म, मिट्टी का प्रकार, खाद का सही समय पर उपयोग और फल तोड़ने का उचित समय।
थोड़ी सी समझदारी और सही तरीके से संतरे के पेड़ की अच्छी देखभाल की जाए, तो आपको मीठे और रसदार संतरे खुद के ही गार्डन से मिल सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि पेड़ पर संतरे को मीठा कैसे करें और किन बातों का ध्यान रखें जिससे कि आपके संतरे रसीले और मीठे हों।
संतरा खट्टा क्यों होता है – Why Is Orange Fruit Sour In Hindi
असल में संतरे में मौजूद सिट्रिक एसिड (Citric Acid) उसकी खटास के लिए जिम्मेदार होता है। जब पौधे में शुगर (चीनी) बनने की प्रक्रिया कमजोर होती है, तो फल में खटास ज्यादा और मिठास कम रह जाती है।
इसके अलावा, गलत किस्म का पौधा, खराब मिट्टी, या समय से पहले तोड़ा गया फल भी खट्टा हो जाता है। अगर संतरे को पूरी तरह पकने तक पेड़ पर रहने दिया जाए और पौधे को जैविक खाद व पर्याप्त धूप मिले, तो उसका स्वाद प्राकृतिक रूप से मीठा और रसदार बनता है।
(यह भी जानें: संतरा का पौधा बीज से कैसे लगाएं…)
गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
संतरे के पौधे से मीठे फल प्राप्त कैसे करें – How To Get Sweet Fruit From Orange Plant In Hindi
अगर आप चाहते हैं कि आपके संतरे के पौधों पर खट्टे नहीं बल्कि मीठे और रसदार फल लगें, तो इसके लिए पौधों की सही देखभाल और कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सही किस्म, मिट्टी, खाद, पानी और सूर्य प्रकाश—ये सभी बातें संतरे के स्वाद और गुणवत्ता को सीधे प्रभावित करती हैं। चलिए जानते हैं, संतरे के पौधे से मीठे फल पाने के आसान और असरदार उपाय, जो कि निम्न हैं-
1. सही वैरायटी (Choose Right Variety)
मीठे संतरे के लिए पौधे की किस्म बहुत महत्वपूर्ण होती है। आप नागपुर संतरा, दार्जिलिंग संतरा या माल्टा जैसी प्रसिद्ध किस्में चुन सकते हैं। ये किस्में स्वाद में मीठी और उत्पादन में अधिक होती हैं। संतरे का पौधा खरीदते समय विश्वसनीय नर्सरी से ही लें, ताकि गुणवत्ता बनी रहे।
(यह भी जानें: फल वाले पेड़ पौधे लगाने के लिए बेस्ट ग्रो बैग साइज…)
2. मिट्टी (Soil)
संतरे के लिए दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। भारी चिकनी मिट्टी में जड़े मजबूत नहीं हो पातीं और फल उत्पादन अच्छी क्वालिटी का नहीं होता। मिट्टी में जल निकासी अच्छी होनी चाहिए ताकि जलभराव से जड़ें सड़ें नहीं। पौधा लगाने से पहले मिट्टी में पुरानी गोबर खाद या कंपोस्ट जरूर मिक्स करें। इससे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार और मिट्टी उपजाऊ बनती है।
3. सही समय पर हार्वेस्टिंग (Harvesting at the Right Time)
संतरे को बहुत जल्दी या बहुत देर से तोड़ने पर उसका स्वाद बिगड़ सकता है। जब फल का रंग हरे से गहरा पीला या नारंगी होने लगे और हल्की खुशबू आने लगे, तभी उसे तोड़ें। समय पर हार्वेस्ट करने से फल का स्वाद मीठा और प्राकृतिक बना रहता है। अलग वैरायटी के संतरों का हार्वेस्टिंग टाइम अलग-अलग हो सकता है।
मिट्टी व जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
4. खाद और उर्वरक देना (Fertilizers and Nutrients)
संतरे के पौधे में मीठे फल पाने के लिए संतुलित खाद देना बहुत ज़रूरी है। नाइट्रोजन पौधे की पत्तियों और टहनियों की बढ़त में मदद करती है, जबकि फॉस्फोरस और पोटाश फल को स्वादिष्ट बनाते हैं। साल में दो से तीन बार गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट या अन्य जैविक खाद डालना फायदेमंद रहता है। इसके साथ जिंक, बोरॉन और आयरन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों का स्प्रे करने से फल मजबूत, चमकदार और अच्छी क्वालिटी के बनते हैं।
(यह भी जानें: फूलों और फलदार पौधों के लिए अनोखे मिनरल फर्टिलाइजर…)
5. पानी (Watering)
संतरे के पौधों को नियमित लेकिन नियंत्रित पानी की जरूरत होती है। गर्मी के दिनों में रोज या मिट्टी सूखी होने पर पानी दें और सर्दियों में पानी देना कम कर दें। खासतौर पर फल बनने और पकने के समय पौधे को हल्की लेकिन नियमित नमी दें। ध्यान रखें कि पौधों की जड़ों में पानी जमा न रहे, वरना वे सड़ सकती हैं। ड्रिप सिंचाई प्रणाली सबसे बेहतर विकल्प है, पौधों को पानी देने का।
6. खरपतवार हटाएं (Weed Control)
संतरे के पौधे के आस-पास उगने वाले खरपतवार (अवांछित रूप से उगने वाले पौधे) पोषक तत्वों को सोख लेते हैं, जिससे फल की गुणवत्ता पर असर पड़ता है। हर 15–20 दिन में खरपतवार को निकालते रहें। साथ ही नियमित रूप से पौधे की जाँच करते रहें।
(यह भी जानें: गार्डनिंग टूल्स और उनके उपयोग की जानकारी…)
बागवानी सामान खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
7. धूप/सूर्य प्रकाश (Sunlight for Plant)
संतरे के पौधों को रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटे की सीधी धूप की जरूरत होती है। धूप पौधे में क्लोरोफिल और मिठास बनाने की प्रक्रिया को सक्रिय करती है। पौधा ऐसी जगह लगाएं जहाँ हवा और रोशनी दोनों अच्छी मात्रा में पहुँचें।
निष्कर्ष:
अगर आप चाहते हैं कि आपके बगीचे के संतरे हर बार मीठे और रसदार हों, तो बस थोड़ी सी सही देखभाल और समय पर ध्यान देना ज़रूरी है। मिट्टी की गुणवत्ता, पर्याप्त धूप, सही मात्रा में पानी और जैविक खाद का इस्तेमाल — संतरे को मीठा बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। यह लेख आपको कैसा लगा, कमेंट में जरूर बताएं। बागवानी से जुड़े लेख पढ़ने के लिए organicbazar.net वेबसाइट को फॉलो करें।
गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:


