प्याज के छिलकों से जैविक खाद कैसे बनाएं – How To Make Onion Peel Fertilizer In Hindi

पेड़-पौधों की हेल्दी ग्रोथ के लिए कई आवश्यक पोषक तत्व प्याज के छिलकों में पाए जाते हैं, लेकिन आमतौर पर हम इसे कचरा समझ कर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। गार्डनर्स को यह पता होना चाहिए कि, प्याज के छिलके आपके गार्डन में लगे हुए पेड़-पौधों के लिए फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इससे जैविक खाद बनाई जा सकती है। रसोईघर में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल की हुई प्याज के बचे हुए छिलकों से खाद तैयार कर, हम अपने पौधों की ग्रोथ और उन्हें अधिक फलने-फूलने को प्रोत्साहित कर सकते हैं, इसके साथ ही प्याज के छिलकों के गार्डनिंग में कई अन्य फायदे भी हैं जिनके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। प्याज के छिलके से जैविक खाद कैसे बनाएं, खाद बनाने के तरीके, गार्डनिंग में इसके फायदे तथा अनियन पील से तैयार फर्टिलाइजर का उपयोग कैसे करें? इत्यादि जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

प्याज के छिलकों में क्या पाया जाता है – Onion Peel Fertilizer Contains in Hindi

अनियन पील्स (onion peels) अर्थात् प्याज के छिलकों में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और कॉपर जैसे कई खनिज पाए जाते हैं, जो पेड़-पौधों की ग्रोथ के लिए आवश्यक हैं। इन प्राकृतिक प्याज के कच्चे छिलके का उपयोग करके आप अपने पौधों के लिए एक जैविक खाद बना सकते हैं और टेरेस गार्डन या बालकनी गार्डन में लगे पॉटेड प्लांट्स या इनडोर प्लांट्स को हरा-भरा बनाए रखने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये अब जानते हैं, प्याज के छिलकों से खाद अर्थात अनियन पील फर्टिलाइजर कैसे बनाएं।

घर पर बागवानी के लिए आवश्यक सामग्री यहाँ से खरीदें:

गमले या ग्रो बैग
वर्मीकम्पोस्ट
गोबर खाद
प्लांट ग्रोथ प्रमोटर
एप्सम साल्ट
रॉक फॉस्फेट
पोटाश
नीम तेल
क्रीपर नेट
प्रूनर
स्प्रे पंप
वॉटर केन

(यह भी जानें: पौधों में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण और निदान…)

प्याज के छिलकों से जैविक खाद कैसे तैयार करें – How To Make onion peel fertilizer In Hindi

अनियन पील्स से जैविक खाद बनाना बहुत ही आसान है और इसे तैयार करने में अधिक समय भी नहीं लगता है। आप अपने घर पर सामान्यता 2 तरीकों से प्याज के छिलकों से खाद बना सकते हैं, जो इनडोर तथा आउटडोर प्लांट्स के लिए बहुत उपयोगी है और एक शून्य लागत फर्टिलाइजर भी है। अनियन पील्स से खाद बनाने के लिए आपको कुछ दिनों तक अपनी रसोई से निकले हुए प्याज के छिलकों को इकठ्ठा करना होगा और जब ज्यादा छिलके (Onion Peels) आपके पास एकत्रित हो जाए, तब आप अपने हाउस प्लांट्स के लिए खाद तैयार कर सकते हैं। खाद बनाने के लिए निम्न तरीके अपनाएं:

(यह भी जानें: सब्जियों के छिलकों से जैविक खाद कैसे बनाएं…)

अनियन पील लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने के तरीके – Methods Of Making Onion Peels Liquid Fertilizer In Hindi

जमा किये हुए प्याज के छिलकों से जैविक खाद (Organic Fertilizer) बनाने के लिए निम्न टिप्स फॉलो करें :

  • एक कम्पोस्ट बिन या किसी बर्तन में तीन से चार मुट्ठी प्याज के छिलके लें।
  • अब उसमें एक लीटर पानी डाल दें, ताकि छिलके भीग जाएं।
  • मिश्रण को 24 घंटे के लिए ढककर रख दें। अगर आप सर्दियों के समय प्याज के छिलकों से खाद बना रहे हैं तो इसे 48 घंटे के लिए रखें।
  • निश्चित समय अंतराल के बाद अनियन पील लिक्विड फर्टिलाइजर बनकर तैयार हो जाएगा, अब तैयार मिश्रण को छान लें। यह घोल गहरे गुलाबी-बैंगनी रंग का दिखाई देता है, जो पोटेशियम रिच फर्टिलाइजर होता है। जिसका उपयोग आप अपने पौधों के लिए कर सकते हैं।

इसके अलावा आप दूसरे तरीके से भी प्याज के छिलके से खाद बना सकते हैं, इसके लिए 2-3 मुट्ठी प्याज के छिलकों को पानी में डालें और इसे उबालें, कुछ ही समय बाद जब पानी का रंग गहरे गुलाबी-बैंगनी कलर में परिवर्तित हो जाए, तब आप इस तैयार लिक्विड खाद को छान लें और ठण्डा हो जाने पर अपने पौधों के लिए ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर के रूप में इस्तेमाल करें।

प्याज के छिलके की खाद का उपयोग कैसे करें – How To Use Onion Peel Fertilizer for Plants In Hindi

प्याज के छिलके की खाद का उपयोग कैसे करें - How To Use Onion Peel Fertilizer for Plants In Hindi

जैविक तरीके से तैयार प्याज के छिलकों की खाद का इस्तेमाल इनडोर प्लांट्स के साथ-साथ टेरेस गार्डन में लगे हुए पौधों के लिए भी किया जा सकता है। पौधे के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए महीने में तीन से चार बार इसका प्रयोग करना चाहिए। अपने हाउसप्लांट्स में नियमित रूप से ओनियन पील लिक्विड खाद (onion peel Liquid fertilizer) का इस्तेमाल करने के लिए 100-200 मिलीलीटर ओनियन पील फर्टिलाइजर को 1 लीटर पानी मिलाएं, आप इस जैविक तरल उर्वरक का उपयोग पौधों को पानी देने के लिए या फोलियर स्प्रे फर्टिलाइजर के रूप में कर सकते हैं। प्याज के छिलके से बनी खाद मनीप्लांट, हिबिस्कस, टमाटर सहित अन्य पेड़-पौधों में पोटेशियम की कमी को दूर कर फलने-फूलने को प्रोत्साहित करती है।

नोट- आप प्याज के छिलकों से तैयार जैविक लिक्विड फर्टिलाइजर को पानी के साथ मिक्स किये बगैर भी गमलों की मिट्टी में इस्तेमाल कर सकते हैं।

(यह भी जानें: प्रोम (PROM) खाद क्या है, जानें गार्डनिंग में इसके उपयोग व फायदे…)

प्याज के छिलकों से बनी खाद के फायदे – Benefits Of Onion Peel Fertilizer In Hindi

प्याज के छिलकों से बनी खाद के फायदे - Benefits Of Onion Peel Fertilizer In Hindi

प्राकृतिक तरीके से तैयार प्याज के छिलकों की खाद में पोटेशियम सहित अन्य आवश्यक पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो पौधों की सम्पूर्ण ग्रोथ के लिए लाभदायक होते हैं। प्याज के छिलकों तथा इससे तैयार ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर (organic fertilizer) के उपयोग से पेड़-पौधों को निम्न फायदे होते हैं:

  • इस तरल उर्वरक के प्रयोग से पौधे की रोग और कीट प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • प्याज के छिलके पेड़-पौधों के आस-पास मल्च के रूप में भी उपयोग किये जा सकते हैं। जिसके कारण यह खरपतवार नियंत्रण का भी कार्य करते हैं।
  • यह लिक्विड फर्टिलाइजर रूट हार्मोन को बढ़ावा देने में सहायक है।
  • अनियन पील फर्टिलाइजर फूलों की उपज को प्रोत्साहित करता है, तथा अधिक फलने-फूलने को बढ़ावा देता है।
  • मजबूत जड़ों के विकास के लिए सहायक होता है।

(यह भी जानें: पौधों के लिए गोबर की खाद का इस्तेमाल करने के तरीके और फायदे…)

उपरोक्त आर्टिकल में आपने जाना कि होम गार्डन में लगे हुए पेड़-पौधों की ग्रोथ को बढ़ाने तथा उन्हें स्वस्थ रखने के लिए घर पर प्याज के छिलके से जैविक खाद कैसे बनाते हैं, तथा इसके उपयोग से पेड़-पौधों को कौन-कौन से फायदे होते हैं। आप भी ऊपर बताई गयी विधि के अनुसार अनियन पील्स से लिक्विड खाद तैयार कर अपने पौधों में फलने-फूलने को प्रोत्साहित कर उन्हें हरा-भरा बनाए रख सकते हैं।

FAQ

प्रश्न 1. प्याज के छिलकों से तैयार लिक्विड फर्टिलाइजर को कितने दिन तक स्टोर किया जा सकता है?

उत्तर – अनियन पील से तैयार लिक्विड खाद को आप 10 से 15 दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं।

प्रश्न 2. प्याज के छिलकों से तैयार खाद का उपयोग किन पौधों में किया जाता है?

उत्तर- अनियन पील लिक्विड फर्टिलाइजर का उपयोग फलों-फूलों एवं सब्जियों वाले पौधों में किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *