रबर प्लांट के पत्ते क्यों झड़ते हैं? कारण और आसान उपाय – Why Are My Rubber Plant Leaves Falling: Causes And Solutions In Hindi

Rubber Plant Ke Patte Kyon Jhadate Hain In Hindi: अगर आप भी सोच रहे हैं कि रबर प्लांट के पत्ते क्यों झड़ते हैं या बार-बार यह चिंता होती है कि मेरे रबर के पौधे के पत्ते क्यों गिर रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। रबर प्लांट देखने में मजबूत लगता है, लेकिन गलत देखभाल, रोशनी में बदलाव, ज्यादा या कम पानी, ठंड या कीटों के कारण इसकी पत्तियाँ झड़ने/गिरने लगती हैं।

गार्डनिंग में सबसे जरूरी है पौधे की ज़रूरत को समझना, ताकि आप जान सकें कि रबड़ के पौधे को पत्ते गिरने से कैसे बचाएं और समय रहते रबर प्लांट को कैसे ठीक करें। सही कारण पहचानकर छोटे-छोटे उपाय अपनाने से आपका रबर प्लांट फिर से हरा-भरा, चमकदार और स्वस्थ दिखने लगेगा।

रबर प्लांट के पत्ते गिरने के कारण और उपाय – Why Are My Rubber Plant Leaves Falling Off In Hindi

रबर प्लांट एक मजबूत और कम देखभाल वाला पौधा है, लेकिन गलत माहौल या देखभाल की कमी होने पर इसकी पत्तियाँ गिरने लगती हैं। पत्ते गिरना किसी बड़े बदलाव, गलत सिंचाई, तापमान में उतार-चढ़ाव या कीटों का संकेत हो सकता है। सही कारण पहचानकर उपाय करने से यह पौधा फिर से हरा-भरा और स्वस्थ हो सकता है। पौधे से पत्ते गिरने और रोकने के उपाय निम्न हैं, जैसे-

1. सही गमला  होना

अगर गमला बहुत छोटा है तो जड़ों को फैलने की जगह नहीं मिलती, जिससे पौधा कमजोर होकर पत्ते गिराने लगता है। गमले में सही ड्रेनेज न होने से पानी जड़ में जमा रहता है और रूट रॉट होने लगता है। रबर प्लांट के लिए 8–12 इंच का गमला और नीचे छेद जरूरी है (पौधे की जड़ के अनुसार गमला चुनें)। हर 1–2 साल में जब पौधा बड़ा हो जाए, तो उसे बड़े गमले या ग्रो बैग में ट्रांसप्लांट करना अच्छा रहता है।

नोट – कभी-कभी पत्तियों का गिरना स्वाभाविक है लेकिन अगर यह बार-बार होने लगे, तो यह किसी समस्या का संकेत हो सकता है।

(यह भी जानें: रबर प्लांट कैसे लगाएं…)

2. प्रकाश में अचानक बदलाव

रबर प्लांट को तेज लेकिन अप्रत्यक्ष रोशनी पसंद है। अचानक गहरे कमरे से तेज रोशनी में ले जाना या इसके उलट बदलाव करने से पौधा शॉक में आकर पत्ते गिराने लगता है। सीधे धूप में रखने से पत्ते जल भी सकते हैं। इसे ऐसे स्थान पर रखें जहाँ हल्की रोशनी पूरे दिन मिले, लेकिन बहुत तेज धूप से पौधे को बचाएं। अगर आपका पौधा इंडोर रखा है तो उसे रोशनी देने के लिए ग्रो लाइट का इस्तेमाल करें।

गार्डनिंग प्रोडक्ट खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

3. अधिक या कम पानी देना

अधिक या कम पानी देना

बहुत ज्यादा पानी देने से मिट्टी गीली रहती है और जड़ें सड़ने लगती हैं, जो पत्ते गिरने का सबसे आम कारण है। वहीं कम पानी देने पर मिट्टी सूख जाती है और पौधा तनाव में आ जाता है। रबर प्लांट को तब पानी दें, जब मिट्टी की ऊपरी 1 से 2 इंच परत सूखी लगे। सर्दियों में पानी कम और गर्मियों में थोड़ा अधिक पानी दें, लेकिन ध्यान रखें कि मिट्टी में जलभराव न हो। इसके अलावा पौधे की मिट्टी अच्छी जल निकासी वाली होनी चाहिए, ताकि पानी रुके नहीं।

4. कीट लग जाना

मिलीबग, स्पाइडर माइट, स्केल और एफिड जैसे कीट पौधे से रस चूस लेते हैं और पौधा कमजोर होने लगता है, जिससे पत्तियाँ पीली होकर गिरने लगती हैं। पत्तों के नीचे सफेद रुई जैसे दाग या महीन जाले दिखें तो समझ जाएं कि कीट लगे हैं। कीटनाशक साबुन वाले पानी से पत्ते साफ करें और पुनरावृत्ति को रोकने के लिए नीम का तेल स्प्रे करें। आप पौधे की पत्तियों को गील कपड़े या डस्टर से भी साफ कर सकते हैं।

(यह भी जानें: शो प्लांट लगाने के लिए ग्रो बैग…)

5. बहुत ज्यादा ठंड

रबर प्लांट ठंड को ज्यादा सहन नहीं कर पाता। 12–15°C से कम तापमान में इसकी पत्तियाँ झड़ने लगती हैं। सर्दियों में इसे कमरे के अंदर गर्म जगह पर रखें और ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचाएँ। रात में तापमान अचानक गिरने पर भी पत्ते झड़ना शुरू हो सकते हैं। आप ठंड के मौसम में पौधे को कंबल आदि से ढककर सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

6. तापमान और आद्रता

तापमान और आद्रता

गर्मी के मौसम में बहुत अधिक तापमान या कमरे में बहुत सूखी हवा होने पर पत्तियाँ सिकुड़कर गिर सकती हैं। ह्यूमिडिटी बढ़ाने के लिए पत्तों पर हल्का पानी स्प्रे करें। पौधे को पंखे या हीटर की हवा से दूर रखें। आप पौधे के पास आद्रता बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

7. बहुत ज्यादा उर्वरक देना

अधिक खाद देने से मिट्टी में नमक जमा हो जाता है, जो जड़ों को नुकसान पहुँचाता है और पत्ते झड़ने लगते हैं। रबर प्लांट को महीने में सिर्फ एक बार ही हल्का जैविक Liquid Fertilizer दें। गर्मियों में खाद देना सही है, लेकिन सर्दियों में बिल्कुल न दें। अगर आपको लगता है कि पौधे को ज्यादा खाद दे दी है तो, अगली बार थोड़ा रुककर खाद दें।

(यह भी जानें: गार्डनिंग टूल्स और उनके उपयोग की जानकारी…)

8. पौधे में रोग होना

फंगल इन्फेक्शन, रूट रॉट और पत्तों में स्पॉट जैसे रोग रबर प्लांट की पत्तियाँ गिराने के लिए जिम्मेदार होते हैं। ये रोग ज्यादातर गीली मिट्टी, खराब ड्रेनेज या कीटों के कारण होते हैं। पत्तों पर काले या भूरे धब्बे दिखें तो तुरंत संक्रमित पत्ते हटा दें। नीम तेल या एंटी-फंगल स्प्रे का उपयोग करें और पौधे की मिट्टी को सूखने दें।

निष्कर्ष:

रबर प्लांट एक सुंदर और कम देखभाल वाला पौधा है, लेकिन गलत माहौल, पानी की ग़लत मात्रा, प्रकाश में अचानक बदलाव या कीटों के कारण इसकी पत्तियाँ झड़ने लगती हैं। सही समय पर कारण पहचानकर आवश्यक कदम उठाने से पौधा जल्दी ठीक हो सकता है।

अगर आप नियमित रूप से रोशनी, पानी, तापमान और कीट नियंत्रण का ध्यान रखें, तो न केवल पत्ते झड़ना बंद होगा, बल्कि आपका रबर प्लांट पहले से ज़्यादा हरा-भरा और स्वस्थ दिखेगा। यह लेख आपको कैसा लगा, कमेंट में जरूर बताएं। और भी उपयोगी गार्डनिंग टिप्स और लेख पढ़ने के लिए—OrganicBazar.net को फॉलो करना न भूलें!

गार्डनिंग प्रोडक्ट खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Comment