घरेलू पौधों के लिए सबसे अच्छी लिक्विड फर्टिलाइजर कौन सी हैं – Best Liquid Fertilizer For Indoor Plants In Hindi

घरेलू पौधों के लिए सबसे अच्छी लिक्विड फर्टिलाइजर: घरेलू पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए आप तरह-तरह के खाद का उपयोग करते हैं, ताकि पौधा हरा-भरा रहे और सुंदर दिखाई दें। लेकिन पौधों की तेजी से ग्रोथ और अच्छी फ्लावरिंग के लिए ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर डालना सबसे अधिक पसंद किया जाता है। कुछ तरल खाद पदार्थ को आप पौधों की पत्तियों पर स्प्रे कर सकते हैं और कुछ फर्टिलाइजर को सीधे गमले की मिट्टी में भी डाल सकते हैं। यदि आप सबसे अच्छा इनडोर प्लांट लिक्विड फर्टिलाइजर अपने घरेलू पौधों में डालते हैं तो इससे पौधे दुबारा तेजी से बढ़ने और फलने-फूलने लगते हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि घरेलू पौधों के लिए सबसे अच्छा तरल उर्वरक कौन सा है? जिसे पौधों में डालने से इनकी ग्रोथ बेहतर हो जाए। तो आइए जानते हैं, घरेलू पौधों की देखभाल में उपयोग होने वाले लिक्विड फर्टिलाइजर के बारें में।

घरेलू पौधों के लिए सबसे अच्छे लिक्विड फर्टिलाइजर कौन कौन से हैं – Best Liquid Fertilizer For Indoor Plants In Hindi

इस लेख में हमने घरेलू पौधों के लिए सबसे अच्छे लिक्विड फर्टिलाइजर (Best Liquid Fertilizer For Indoor Plants) के बारे में बताया है। तो आइए जानते हैं, इन तरल खाद पदार्थो के बारें में जिन्हें आप अपने इनडोर प्लांट में आसानी से डाल सकते हैं।

घरेलू पौधों के लिए प्लांट ग्रोथ प्रमोटर लिक्विड खाद – Plant Growth Promoter Liquid Fertilizer For Indoor Plant

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर - Plant Growth Promoter For Water Growing Plants In Hindi 

लिक्विड फर्टिलाइजर के रूप में प्लांट ग्रोथ प्रमोटर खाद घरेलू पौधों के लिए सबसे अच्छा जैविक उर्वरक माना जाता है। बता दें कि इसमें उपस्थित ग्रोथ हार्मोन (ऑक्सिन) घरेलू पौधों की जड़ों को विकसित करने में मदद करते हैं। इस फर्टिलाइजर को आप पौधों के ग्रो बैग की मिट्टी में डाल सकते हैं या फिर पत्तों के ऊपर स्प्रे भी कर सकते हैं।

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर लिक्विड खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

(यह भी पढ़िए – होम गार्डन प्लांट्स के लिए सबसे अच्छा लिक्विड फर्टिलाइजर)

घरेलू पौधों के लिए सबसे अच्छा लिक्विड फर्टिलाइजर बायो एनपीके – Bio NPK Liquid Fertilizer For Indoor Plant

1) Bio NPK Liquid Fertilizer

घरेलू पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए आप बायो एनपीके (Bio NPK) लिक्विड फर्टिलाइजर डाल सकते हैं। इस तरल पदार्थ में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों की मात्रा अच्छी होती है जो इनडोर प्लांट की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होती है। बायो एनपीके लिक्विड का उपयोग करने के लिए आप 1 लीटर पानी में 1 मिलीलीटर एनपीके खाद मिला सकते हैं और इस घोल को स्प्रे बोतल की मदद से पौधों पर स्प्रे कर सकते हैं।

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर लिक्विड खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

संतरे के छिलके से बनी लिक्विड खाद डालें इनडोर प्लांट में – Orange Peel Liquid Fertilizer For Indoor Plant

- orange peel

इनडोर प्लांट की बेहतर देखभाल के लिए आप संतरे के छिलके से बनी फर्टिलाइजर का उपयोग कर सकते हैं। संतरे के छिलकों में उपस्थित पोटेशियम, मिनरल्स, फास्फोरस व अन्य पोषक तत्व पानी के साथ मिलकर एक अच्छा खासा तरल उर्वरक तैयार करते हैं। जिसे आप अपने इनडोर प्लांट की मिट्टी में डाल सकते है या फिर स्प्रे बोतल का उपयोग करके पौधे की पत्तियों के ऊपर स्प्रे कर सकते हैं।

(यह भी पढ़िए – वेजिटेबल गार्डन के लिए टॉप 10 ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर)

इनडोर प्लांट में डालें केले के छिलके की खाद Banana Peel Liquid Fertilizer For Indoor Plant

Banana Peel Liquid Fertilizer

घर के अन्दर लगाएं जाने वाले पौधों में आप केले के छिलकों से बनी लिक्विड खाद का उपयोग कर सकते हैं। पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए पोटेशियम, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है जो केले के छिलकों से बने तरल उर्वरक से पूरी हो जाती है। इस ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर को आप अपने घर पर बेहद आसानी से बना सकते हैं और इनडोर प्लांट्स में डालकर उनकी ग्रोथ में सुधार कर सकते हैं।

इनडोर प्लांट के लिए बेस्ट सीवीड तरल उर्वरक  – Seaweed Liquid Fertilizer For Indoor Plant

Liquid Seaweed Fertilizer

घर के अन्दर लगाएं जाने वाले पौधों में डालने के लिए सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर बहुत उपयोगी होता है। इस तरल पदार्थ में एनपीके (नाइट्रोजन, पोटैशियम, फॉस्फोरस), आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, मोलिब्डेनम, जिंक, बोरान, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो पौधों की ग्रोथ के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। इनडोर प्लांट में डालने के लिए सीवीड लिक्विड खाद सबसे बेस्ट फर्टिलाइजर में से एक है।

सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

(यह भी पढ़िए – जानिए क्यों दिया जाता है, पौधों को सीवीड फर्टिलाइजर)

सबसे अच्छा कम्पोस्ट-टी लिक्विड फर्टिलाइजर डालें घरेलू प्लांट में – Compost TEA Liquid Fertilizer For Indoor Plant

घर पर कम्पोस्ट चाय कैसे बनाते हैं - How To Make Compost Tea In Hindi

अपने घरेलू पौधों के लिए घर पर ही कम्पोस्ट टी तरल खाद बनाया जा सकता है। इस लिक्विड फर्टिलाइजर का उपयोग करने से आपके इनडोर प्लांट तेजी से ग्रोथ कर सकते हैं और हरे भरे हो सकते हैं। बता दें कि कम्पोस्ट-टी लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने के लिए आप कम्पोस्ट या वर्मीकम्पोस्ट उर्वरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप एक कंटेनर में वर्मीकम्पोस्ट डालकर उसमे पानी भर दें और कंटेनर को सिर्फ इतना खाली छोडे जिससे आप लकड़ी का उपयोग करके इसे हिला सकें। इस घोल में आप किचन से निकलने वाली चाय पत्ती का उपयोग करें और कुछ दिनों (5-6 दिन) के लिए इसे रख देने के बाद आपको लिक्विड तरल पदार्थ मिल जाएगा, जिसे आप इनडोर प्लांट में डाल सकते हैं।

किचन वेस्ट से बनी लिक्विड फर्टिलाइजर – Kitchen Waste Liquid Compost For Indoor Plant

किचन वेस्ट से बनी कम्पोस्ट खाद - Kitchen Waste Compost For Herbs In Hindi 

किचन वेस्ट से बनाया गया लिक्विड फर्टिलाइजर पूरी तरह से जैविक खाद होता है और यह घरेलू पौधों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस लिक्विड फर्टिलाइजर में आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो पौधों को फायदा पहुंचाते हैं।

(यह भी पढ़िए –पौधों की फास्ट ग्रोथ के लिए टॉप 5 होममेड लिक्विड खाद)

अंडे के छिलके से बनी लिक्विड फर्टिलाइजर Liquid Fertilizer Made From Egg Shells For Indoor Plant

eggshells2

ऐसे सभी घरेलू पौधों के लिए अंडे के छिलके से बनी लिक्विड खाद बहुत उपयोगी होती है, जो कैल्शियम और पोटैशियम की मांग करते हैं। यह उर्वरक फूल वाले पौधों की ग्रोइंग स्टेज के दौरान बहुत फायदेमंद होती है। इसलिए आप अपने घरेलू पौधों में अंडे के छिलकों से बनी खाद को डाल सकते हैं।

इस लेख में हमने बताया है कि सबसे अच्छा इनडोर प्लांट लिक्विड फर्टिलाइजर कौन सा है? आपको हमारा लेख कैसा लेख से सम्बंधित कोई सुझाव आपके पास है तो हमारे साथ जरूर साझा करें, धन्यवाद।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *