कम समय में उगने और फल देने वाले 10 शानदार पेड़ – Top 10 Fastest Growing Fruit Trees in India in Hindi

स्वस्थ और ताजे फल हर किसी को पसंद होते हैं। अगर आप रोजाना ताजे फलों का सेवन करते हैं तो आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। वैसे तो लोग फलों को मार्केट से खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें घर पर फल वाले पेड़-पौधे उगाने का तरीका पता नहीं है या फिर उगाना कठिन लगता है। लेकिन आप उदास न हों, इस लेख में हम आपको सबसे जल्दी बढ़ने वाले ऐसे फलों के पेड़ों के नाम बताने वाले हैं जिन्हें आप आसानी से अपने घर पर बीज से लगा सकते हैं। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि, सबसे तेजी से बढ़ने और कम समय में फल देने वाले पेड़ कौन से हैं?

अगर आप भी फल खाने के शौकीन हैं और अपने घर में फलों के पेड़ों को लगाना चाहते हैं तो यह लेख आपके बहुत काम आने वाला है इस लेख में हम आपको 10 ऐसे फलों के पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें, आप बड़ी ही आसानी से बीजों की सहायता से लगा सकते हैं तथा इन्हें बड़ा होने में कम समय लगता है और जल्दी से फल देने लगते हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे फलों के पौधों के बारे में जिन्हें आप बड़ी ही आसानी से अपने घर या गार्डन में बीज से लगा सकते हैं।

भारत में सबसे तेजी से बढ़ने और फल देने पेड़ – Fast Growing Fruit Tree From Seeds In India In Hindi

आइयें जानते हैं गार्डन की मिट्टी में आसानी से उगने और जल्दी से फल देने वाले पेड़-पौधों के बारे में।

  1. पपीता (papaya)
  2. नींबू (lemon Tree)
  3. अंजीर (Fig Tree)
  4. अमरूद (guava plant)
  5. नाशपाती (Pear)
  6. किन्नू का पौधा (Tangerine)
  7. एवोकैडो (Avocado)
  8. सेब (Apple)
  9. संतरा (orange plant)
  10. सीताफल (Sugar apple)

(यह भी जानें: गमलों में फलों के पेड़ उगाने के 7 सीक्रेट तरीके…)

पपीता का पौधाPapaya Tree In Hindi

पपीता का पौधा - Papaya Tree In Hindi

पपीता एक ऐसा फल है जिसे आप बड़ी ही आसानी से बीजों की मदद से लगा सकते हैं। बहुत से लोग अपने घर में पपीते के पेड़ को लगाना बेहद पसंद करते हैं क्योंकि, पपीते के पौधे बहुत ही आसानी से और जल्दी बड़े हो जाते हैं। गमले की मिट्टी में बीज लगाने के कुछ सालों के अंदर पपीते के पेड़ फल देना भी शुरू कर सकते हैं और आप ताजे पपीते के फलों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यह आपके लिए काफी फायदेमंद भी होता है।

(यह भी जानें: गमले में ड्वार्फ पपीता कैसे उगाएं…)

नींबू का पौधा – Lemon Plant In Hindi

नींबू का पौधा - Lemon Plant In Hindi

नींबू का उपयोग तो हर घर में खाने या अचार बनाने में किया जाता है। आपको बता दें कि, इसे बीजों की मदद से बड़ी ही आसानी से उगाया जा सकता है और इसे बड़ा होने में अधिक समय भी नहीं लगता। नींबू के पौधे को फल देने में लगभग 3 से 5 साल का समय लग सकता है।

(यह भी जानें: नींबू के पौधे की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं…)

अंजीरFig Tree In Hindi

अंजीर - Fig Tree In Hindi

अंजीर के पेड़ को आप बीजों की मदद से गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में आसानी से लगा सकते हैं और यह पौधा आपको 2-3 वर्षों में फल देने लगता हैं। आपको बता दें कि, अंजीर के फल हमारे लिए बेहद फायदेमंद होते हैं क्योंकि, इसमें आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं।

अमरूदGuava Plant In Hindi

अमरूद - Guava Plant In Hindi

गमले या गार्डन की मिट्टी में लगाये गये अमरूद के पौधे फल देने में 2-6 साल का समय लगा सकते हैं। अगर आप अमरूद का पौधा ग्राफ्टिंग या कटिंग के माध्यम से लगाते हैं तो, यह बहुत जल्द आपको फल देने लगता है। हालांकि, आप इसे बीजों के माध्यम से भी लगा सकते हैं लेकिन इसे फल देने में ज्यादा समय लग सकता है। अमरूद स्वाद में बहुत ही मीठा होता है जिसे भारत में बहुत से लोग चटनी बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

(यह भी जानें: रात में ऑक्सीजन देने वाले पेड़ पौधे…)

नाशपातीPear Plant In Hindi

नाशपाती - Pear Plant In Hindi

नाशपाती एक ऐसा पौधा है जिसे आप बीजों की मदद से गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में आसानी से उगा सकते हैं। लेकिन नाशपाती की अंकुरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए इसके बीजों को नम पीट काई के साथ एक प्लास्टिक बैग में डालकर रख दें। अब इस बैग को अपने फ्रिज में 60-90 दिनों के लिए स्टोर करें। इसके बाद बैग को फ्रिज से बाहर निकाल लें और एक गिलास गर्म पानी में भिगोकर 2 दिन के लिए रख दें। अब आप इन बीजों को मिट्टी में लगा सकते हैं।

किन्नू या कीनू का पौधा – Tangerine Plant In Hindi

किन्नू या कीनू का पौधा - Tangerine Plant In Hindi

कीनू या किन्नू  के फल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। इसके पेड़ को आप अपने गार्डन में बीजों से लगा सकते हैं। आपको बता दें कि, इसके फल में विटामिन C एवं शर्करा अधिक मात्रा में पाई जाती है। किन्नू सदाबहार पौधा है जिसकी लम्बाई लगभग 10-15 फीट तक हो सकती है। अगर आप इसे घर पर उगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जों निम्न हैं:

  • किन्नू को बीजों से उगाने के लिए ताजे फलों से बीजों का उपयोग करें।
  • इसके बीजों को वसंत या शुरुआती गर्मियों में लगाना सही रहता है।
  • बीज से उगाई जाने वाली कीनू में फल आने में लगभग 4 से 7 साल तक का समय लग सकता है।

एवोकैडो का पौधाAvocado Tree In Hindi

एवोकैडो का पौधा - Avocado Tree In Hindi

एवोकैडो के पौधे को आप बीज से अपने टेरिस गार्डन की मिट्टी में लगा सकते हैं। मिट्टी में बीज लगाने से पहले बीजों को अंकुरित करके छोटे-छोटे पौधे तैयार कर लें और अब तैयार किए हुए पौधों को गमले या ग्रो बैग में लगा दें। मिट्टी में पौधे लगाने के बाद इसे रोजाना पानी देते रहें। बता दें कि, एवोकैडो के बीजों को अंकुरित होने में समय लग सकता है। बीज लगाने के 1-2 महीने के अंदर पौधा इतना बड़ा हो जायेगा कि, आप इसे बड़े गमले में स्थानांतरित कर सकते हैं।

(यह भी जानें: गमले में उगाने के लिए 10 फल देने वाले पेड़…)

सेब का पौधा – Apple Tree In Hindi

सेब का पौधा - Apple Tree In Hindi

सेब भी एक ऐसा पौधा है जिसे बीज या कटिंग से लगाया जा सकता है लेकिन बीज से उगाने में इसे 8 से 10 साल तक का समय लग सकता है। अतः इसे तैयार किए हुए पौधों से उगाना सही रहेगा। सेब के पौधे लगे गमले को आप अब खिड़की के पास रख सकते हैं ताकि, इसे अच्छी तरह से धूप मिल सके। जब सेब का पेड़ छोटा होता है तो इसे हर 10-12 दिनों में पानी पिलाया जाना चाहिए। लेकिन जैसे-जैसे यह पौधा बड़ा होगा है तो इसे कम पानी की जरूरत होती है।

संतरे का पौधाOrange Plant Or Tree In Hindi

संतरे का पौधा - Orange Plant Or Tree In Hindi

संतरे के पेड़ को भी आप बीजों के माध्यम से मिट्टी में लगा सकते हैं। संतरा के बीजों को सीधे मिट्टी में लगाने से पहले आप इन्हें अंकुरित कर लें। अंकुरित करने के बाद आप संतरे के बीज को गमले की मिट्टी में लगा सकते हैं। लेकिन आपको बता दे कि, बीज से लगे पेड़ को फल देने में लगभग 8 से 14 साल का समय लग सकता है। इसलिए अगर आप जल्दी फल प्राप्त करना चाहते हैं तो, नर्सरी से पौधा (ग्राफ्ट किया हुआ) लेकर लगाएं।

सीताफल का पौधाSugar Apple In Hindi

सीताफल का पौधा - Sugar Apple In Hindi

सीताफल खाने में अच्छे और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, मैंगनीज, आयरन और पोटैशियम से भरपूर होते हैं। आप सीताफल के पौधों को बीजों की मदद से लगा सकते हैं। अगर आप सीताफल के बीज लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बीजों को पानी में भिगोकर 1-2 दिन तक रखना होगा क्योंकि, सीताफल के बीज बहुत ही ज्यादा कठोर होते हैं। बीजों को अंकुरित करने के लिए इन्हें ब्लॉटिंग पेपर पर रखें और एक बर्तन में मिट्टी भर लें और अंकुरित बीजों को इस मिट्टी में लगा दें तथा मिट्टी में थोड़ा पानी डालें जिससे कि, मिट्टी में नमी बनी रहे।

(यह भी जानें: होम गार्डन में उगाने के लिए 10 शानदार फल देने वाले पेड़…)

निष्कर्ष – Conclusion

इस लेख में आपने जाना कि, कम समय में उगने वाले पेड़ कौन से हैं, कम समय में बढ़ने वाले पेड़ों के नाम क्या हैं और भी बहुत कुछ जाना। उम्मीद है कि, यह लेख आपको अच्छा लगा होगा। गार्डनिंग से जुड़ें हुए और भी उपयोगी पोस्ट पढ़ने के लिए Organicbazar.net पेज पर जाएं। इस लेख से संबंधित आपके जो भी सुझाव या सवाल हों, कमेंट में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *