रात में ऑक्सीजन देने वाले पेड़ पौधे – Plants Gives Oxygen at Night in Hindi

ऑक्सीजन हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसलिए बहुत से लोग ऑक्सीजन गैस प्राप्त करने के लिए अपने गार्डन में तरह-तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। लेकिन शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि, जो पौधे दिन के समय ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं और हमारे द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाईऑक्साइड गैस को ग्रहण करते हैं। वही पौधे रात के समय कार्बन डाईऑक्साइड गैस छोड़ते हैं और ऑक्सीजन गैस ग्रहण करते हैं। ऐसे में रात में कार्बन डाईऑक्साइड गैस छोड़ने वाले पेड़-पौधों के पास बैठना हानिकारक हो सकता है। अगर आप रात के समय भी ज्यादा ऑक्सीजन युक्त वातावरण चाहते हैं तो, अपने गार्डन में ऐसे पेड़-पौधे लगाएं जो रात में भी ऑक्सीजन गैस छोड़ते हों। इस लेख में आप जानेंगे कि, ऐसे कौन से पेड़ पौधे हैं जो रात के समय ऑक्सीजन छोड़ते हैं, अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

ऑक्सीजन देने वाले पेड़-पौधे – Plants Gives oxygen in Hindi

आप केवल उन पेड़-पौधों के बारे में जानते होंगे, जो सिर्फ दिन के समय ही ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं। यहां हम आपको ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बतायेंगे जो कि, दिन के साथ-साथ रात के समय भी ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं। आइये जानते हैं रात के समय ऑक्सीजन गैस छोड़ने वाले पेड़-पौधों के बारे में,

एलोवेरा – Aloe Vera oxygen plant in Hindi

एलोवेरा - Aloe Vera oxygen plant in Hindi

एलोवेरा को ग्वारपाठा के नाम से भी जाना जाता है यह लगभग सभी घरों में लगाया जाता है। इसका उपयोग स्किन केयर (skin care) से लेकर अन्य बीमारियों में भी काफी फायदेमंद होता है। लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि, यह पौधा रात में भी ऑक्सीजन गैस छोड़ता है। आपको बता दें कि, नासा ने भी एलोवेरा को लेकर हवा शुद्ध करने की बात को माना है। ग्वारपाठा को आप अपने गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं।

(और पढ़ें: हमेशा हरे-भरे रहने वाले इन पौधों से सजाएं अपना घर…)

स्नेक प्लांट – Snake Plant Gives oxygen at Night in Hindi

स्नेक प्लांट - Snake Plant Gives oxygen at Night in Hindi

स्नेक प्लांट देखने में बेहद खूबसूरत होता है और इसके पौधों को हर कोई अपने गार्डन में लगाना पसंद करता है। स्नेक प्लांट की खास बात यह है कि, यह हवा शुद्ध करने के साथ-साथ रात के समय ऑक्सीजन गैस भी छोड़ता है। और आपके गार्डन या घर के आस-पास के वातावरण को शुद्ध रखता है।

(और पढ़ें: जाने इनडोर प्लांट के नाम और देखभाल करने का तरीका…)

पीपल – Peepal Tree Gives Oxygen at Night in Hindi

पीपल - Peepal Tree Gives Oxygen at Night in Hindi

पीपल एक ऐसा पेड़ है जो आपकी सेहत और वातावरण के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। वैसे तो आप पीपल के पेड़ से होने वाले कई फायदों के बारे में जानते होंगे, लेकिन आप शायद ही ये जानते होंगे कि, ये हमारे लिए रात के समय भी ऑक्सीजन गैस प्रदान करता है। यदि आप घर में रात के समय ऑक्सीजन गैस छोड़ने वाले पौधे लगाना चाहते हैं तो, आप पीपल के पेड़ को लगा सकते हैं।

आर्किड – Oxygen plant Orchids in Hindi

आर्किड - Oxygen plant Orchids in Hindi

आर्किड के पौधों को हर कोई अपने गार्डन में लगाना पसंद करता है क्योंकि, इसके फूल देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं। यह पौधा खूबसूरत दिखने के साथ-साथ हमारे लिए रात के समय ऑक्सीजन गैस भी देता है। इसके अतिरिक्त यह पौधा आसपास के वातावरण को साफ रखता है।

(और पढ़ें: सुगंधित फूलों और पौधों से महकाएं अपना गार्डन….)

नीम – Neem Tree Gives Oxygen at Night in Hindi

नीम - Neem Tree Gives Oxygen at Night in Hindi

भले ही नीम का स्वाद कड़वा होता है लेकिन यह कई तरह से आपकी सेहत के लिए लाभदायक होता है। नीम का पेड़ बहुत सारे औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ रात के समय वातावरण में ऑक्सीजन भी छोड़ता है। अगर आप अपने घर के आसपास की हवा को शुद्ध रखना चाहते हैं तो आपको नीम का पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

(और पढ़ें: नीम तेल के फायदे और गुण…)

तुलसी का पौधाTulsi plant gives oxygen at night in Hindi

तुलसी का पौधा - Tulsi plant gives oxygen at night in Hindi

तुलसी के पौधे के औषधीय गुणों से तो आप अच्छी तरह से परिचित होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि तुलसी का पौधा आपकी हेल्थ के साथ-साथ आपके आस-पास के वातावरण के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके अतिरिक्त यह पौधा दिन के साथ-साथ रात के समय भी ऑक्सीजन गैस छोड़ता है और वातावरण को शुद्ध करता है।

(और पढ़ें: तुलसी के पौधे की देखभाल कैसे करें…)

जरबेरा – Gerbera Oxygen plant in Hindi

जरबेरा - Gerbera Oxygen plant in Hindi

जरबेरा का पौधा दिखने में बहुत सुंदर होता है क्योंकि इसमें लगने वाले फूल बहुत मनमोहक होते हैं। इसके फूल सफेद, नारंगी और पीले रंग के होते हैं। जरबेरा के अनेक औषधीय फायदे तो हैं ही लेकिन यह रात के समय ऑक्सीजन छोड़ने का काम भी करता है। इसे आप अपने गार्डन के गमलों या ग्रो बैग में आसानी से लगा सकते हैं।

मनी प्‍लांट – Money plant Gives Oxygen at Night in Hindi

मनी प्‍लांट - Money plant Gives Oxygen at Night in Hindi

मनी प्‍लांट एक ऐसा पौधा है जिसे हर कोई अपने घर में लगाना पसंद करता है। यह पौधा सुंदर दिखने के साथ-साथ हमारे लिए रात के समय ऑक्सीजन देने का काम भी करता है। इसके अतिरिक्त यह पौधा कई जहरीली गैसों को भी अवशोषित कर सकता है। इस पौधे की सबसे अच्छी बात यह है कि, इसे बढ़ने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है।

(और पढ़ें: मनी प्लांट घर में कैसे लगाएं…)

क्रिसमस कैक्टस – Christmas Cactus oxygen plant in Hindi

क्रिसमस कैक्टस - Christmas Cactus oxygen plant in Hindi

क्रिसमस कैक्टस का पौधा ब्राजील देश में सबसे ज्यादा पाया जाता है, जिसे शलम्बरगेरा (Schlumbergera) के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा दिखने में बेहद आकर्षक होता है जिसे आप इंडोर भी लगा सकते हैं। क्रिसमस कैक्टस का पौधा भी रात में ऑक्सीजन छोड़ता है। इस पौधे की सबसे अच्छी बात यह है कि, इसे गर्मी के मौसम में भी कम पानी की जरूरत होती है।

ऐरिका पाम प्लांट – Oxygen plant Areca palm in Hindi

ऐरिका पाम प्लांट - Oxygen plant Areca palm in Hindi

ऐरेका पाम प्लांट का पौधा भी रात में ऑक्सीजन छोड़ने का काम करता है, इसे गोल्डन केन पाम, येलो पाम, बटरफ्लाई पाम और बम्बू पाम के नाम से भी जाना जाता है। ऐरेका पाम प्लांट मुख्य रूप से दक्षिण भारत और फिलीपींस का मूल निवासी है। यह पौधा दिखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षित होता है।

(और पढ़ें: इन वार्षिक फूलों से पूरे साल महकाएं अपना गार्डन…)

निष्कर्षConclusion

इस लेख में आपने जाना कि, दिन के साथ-साथ रात में ऑक्सीजन देने वाले पौधे कौन से हैं, और भी बहुत कुछ जाना। उम्मीद है कि, आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी। हमारी और भी उपयोगी पोस्ट पढ़ने के लिए Organicbazar.net पर विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *