बारिश में लगाए जाने वाले टॉप 10 वार्षिक फूल – Top 10 Annual Flowers To Grow In Rainy Season In Hindi

अगर आप हर मौसम में अपने होम गार्डन में अलग अलग फूलों के पौधों को लगाना पसंद करते हैं, तो आप इस बरसात के सीजन में आगे बताए गए सभी वार्षिक फूलों के पौधों को आसानी से गमले या ग्रो बैग में लगा सकते हैं। वार्षिक फूल तेजी से बढ़ते हैं और एक या दो सीजन तक फूल देते हैं और फिर पौधे सूख जाते हैं। यदि आप बारिश के मौसम में खिलने वाले मौसमी फूलों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। इस आर्टिकल में आप वार्षिक फूल या एनुअल फ्लावर क्या होते हैं, मानसून या बारिश के मौसम में लगाए जाने वाले वार्षिक या मौसमी फूलों के नाम, रैनी सीजन एनुअल फ्लावर लगाने का सही समय तथा फूल खिलने में लगने वाला समय के बारे में जानेंगे।

बरसात में वार्षिक फूलों को लगाने का सही समय – Best Time To Plant Annual Flowers In Rainy Season In Hindi

वे फूल वाले पौधे जो पूरे साल में केवल एक या दो सीजन के लिए ही फूल देते हैं या जो पौधे एक ही मौसम में अंकुरित होते हैं, फूलते हैं, और मर जाते हैं, वार्षिक फूल वाले पौधे या एनुअल फ्लावर प्लांट्स कहलाते हैं। बरसात में खिलने वाले कुछ वार्षिक फूल गेंदा, कॉक्सकॉम्ब, पोर्टुलाका आदि हैं। इन वार्षिक फूल वाले पौधों को जून-जुलाई के महीने में लगाया जाता है।

गार्डनिंग के लिए आवश्यक सामग्री यहाँ से खरीदें:

फ्लावर सीड
गमले या ग्रो बैग
पॉटिंग मिट्टी
स्प्रे पंप
वॉटर केन
शेड नेट
प्रूनर
नीम तेल

बरसात में लगाए जाने वाले 10 बार्षिक फूलों के पौधे – Top 10 Rainy Season Annual Flowering Plants In Hindi

आइए जानते हैं वर्षा ऋतु में उगाए जाने वाले वार्षिक या मौसमी फूलों के नाम:

  1. गेंदा फूल (Marigold)
  2. बालसम फूल (Balsam flower)
  3. सूरजमुखी (Sunflower)
  4. कॉसमॉस फूल का पौधा (Cosmos Flower Plant)
  5. पोर्टुलाका (Portulaca flower)
  6. ज़िन्निया फ्लावर (Zinnia flower)
  7. कॉक्सकॉम्ब या सेलोसिया (Cockscomb flower)
  8. एजीरेटम (Ageratum)
  9. क्लियोम (cleome flower)
  10. साल्विया (Salvia flower)

(यह भी जानें: बरसात में कटिंग से लगाए जाने वाले सुंदर फूलों के पौधे…)

गेंदा वार्षिक फूल का पौधा – Marigold Rainy Season Annual Flowering Plants In Hindi

गेंदा वार्षिक फूल का पौधा – Marigold Rainy Season Annual Flowering Plants In Hindi

बरसात के मौसम में खिलने वाले वार्षिक फूलों की बात की जाए, तो गेंदा फूल का नाम सबसे पहले आता है। गेंदे के पौधे की अनुकूलन क्षमता बहुत अच्छी होती है, जिसके कारण बरसात के साथ-साथ इसको साल भर किसी भी मौसम में आसानी से उगाया जा सकता है। यह एक ऐसा वार्षिक पौधा है जो ठण्ड, गर्मी तथा बरसात तीनों मौसम में फूल देता है। बारिश के मौसम में आप गेंदा फूल के बीजों को जून से जुलाई के महीने में लगा सकते हैं। इस मौसम में गेंदे के पौधे में पानी देने की आवश्यकता नहीं पड़ती हैं लेकिन इस समय पौधे में जल भराव न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। बीज लगाने के 2 महीने बाद ही गेंदे के पौधे में फूल खिलने लगते हैं। फूल 3 से 4 महीने तक खिलते रहते हैं और उसके बाद गेंदे के पौधे सूखने लगते हैं।

(यह भी जानें: घर पर कैसे उगाएं रंग बिरंगे गेंदे के फूल...)

बालसम फूल – Balsam Annual Rainy Season Flower Plant In Hindi

बालसम फूल - Balsam Annual Rainy Season Flower Plant In Hindi

अगर आप मानसून के इस सीजन में अपने होमगार्डन में खुशबूदार वार्षिक फूल लगाना चाहते हैं, तो आप बालसम या गुलमेंहदी के पौधे को लगा सकते हैं। क्योंकि बारिश के मौसम में बालसम फूल का पौधा तेजी से बढ़ता है। बालसम के पौधे 20-60 सेंटीमीटर लंबे होते हैं, जिनमें लाल, बैंगनी, गुलाबी, नीले, सफेद जैसे अलग-अलग रंगों के डबल या सिंगल फूल होते हैं। बालसम के बीजों या कटिंग को जून से लेकर जुलाई तक के महीने में लगाया जा सकता है। बीज या कटिंग लगाने के दो महीने बाद अगस्त-सितम्बर में बालसम पौधे में फूल खिलने लगते हैं और लगभग एक महीने तक फूल खिलते रहते हैं। बरसात के मौसम में गुलमेंहदी के पौधे में पानी तभी दें जब मिट्टी सूखी हो।

(यह भी जानें: पूरे साल हर मौसम में खिलने वाले इन फूलों से महकाएं अपना गार्डन…)

सूरजमुखी का पौधा – Sunflower Annual Flowering Plants Grow In Rainy Season In Hindi

सूरजमुखी का पौधा - Sunflower Annual Flowering Plants Grow In Rainy Season In Hindi

वर्षा ऋतु के वार्षिक फूलों में खुशबूदार सूरजमुखी के फूल भी शामिल हैं। बरसात में सनफ्लावर के बीजों को मई से लेकर जुलाई के महीने तक लगाया जा सकता है। बीज रोपने के लगभग 60 दिनों के बाद सूरजमुखी के पौधे में फूल खिलने लगते हैं। एक से डेढ़ महीने तक सूरजमुखी के पौधे में फूल खिलते रहते है फिर सूरजमुखी का पौधा पूरी तरह से मुरझा जाता हैं। वार्षिक सूरजमुखी के पौधे का जीवन काल लगभग 4 महीने का होता है।

(यह भी जानें: घर पर गमले में कैसे उगाएं सूरजमुखी का फूल…)

कॉसमॉस फूल का पौधा – Cosmos Annual Flowers Grow In Monsoon In Hindi

कॉसमॉस फूल का पौधा - Cosmos Annual Flowers Grow In Monsoon In Hindi

बरसात के मौसम में लगाए जाने वाले वार्षिक फूलों में से एक कॉसमॉस भी है, जिसके फूल बहुत सुन्दर तथा गुलाबी, बैंगनी और सफेद रंगों के होते हैं। कॉसमॉस वार्षिक पौधा 50-120 सेमी लंबा होता है जिसके लंबे डंठल पर पीले केंद्र के साथ, बड़े फूल लगते हैं। इस पौधे को मई से जुलाई के महीने में गार्डन में लगाया जा सकता है और लगाने के 35 से 50 दिनों में पौधे में फूल खिलने लगते हैं। कॉसमॉस पौधों को अधिक पानी की आवश्यकता होती है।

(यह भी जानें: महीने के अनुसार खिलने वाले फूलों के नाम…)

पोर्टुलाका – Portulaca Monsoon Season Annual Flower Plant In Hindi

पोर्टुलाका - Portulaca Monsoon Season Annual Flower Plant In Hindi

बारिश के मौसम में वार्षिक फूल पोर्टुलाका के पौधे गमले, ग्रो बैग या हैंगिंग बास्केट में भी अच्छे से ग्रो कर सकते हैं। इस पौधे की पत्तियां मांसल अर्थात गूदेदार होती है और फूल सफेद, बैंगनी, पीले, गुलाबी, लाल और नारंगी रंगों में उपलब्ध होते हैं। पोर्टुलाका एक तेजी से फैलने वाले फूल का पौधा है जिसे आप ग्रीष्म ऋतु के अंत से लेकर जुलाई के महीने तक लगा सकते हैं। मानसून शुरू होते ही पोर्टुलाका का पौधा फूलों से भर जाता है। इस पौधे को ग्रोथ करने के लिए ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं पड़ती है, इसीलिए बरसात में इस पौधे को शेड में उगा सकते हैं।

(यह भी जानें: छाया में खिलने वाले फूलों की जानकारी…)

ज़िन्निया फ्लावर – Zinnia Annual Flower Plant Grow Well In Monsoon In Hindi

ज़िन्निया फ्लावर - Zinnia Annual Flower Plant Grow Well In Monsoon In Hindi

मौसमी फूल का पौधा जीनिया, बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ता है। इस पौधे को बरसात शुरू होने से पहले अप्रैल से जून के महीने तक 9 x 9 इंच या 12×12 इंच के ग्रो बैग में लगाया जा सकता है। बीज लगा देने के 45 से 60 दिन बाद इस पौधे में फूल खिलने लगते हैं। ज़िन्निया के फूल विभिन्न रूपों और विभिन्न रंगों के होते हैं जैसे गुलाबी, नारंगी, सफेद, बैंगनी, सुनहरा पीला आदि। इस पौधे को शुरुआती ग्रोइंग स्टेज में अधिक पानी की जरूरत पड़ती है लेकिन बड़े होने पर पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है।

(यह भी जानें: जीनिया (ज़िन्निया फ्लावर) गमले में कैसे उगाएं…)

कॉक्सकॉम्ब या सेलोसिया – Rainy Season Annual Flower Plant Cockscomb In Hindi

कॉक्सकॉम्ब या सेलोसिया – Rainy Season Annual Flower Plant Cockscomb In Hindi

कॉक्सकॉम्ब एक एनुअल फ्लावर प्लांट है जिसमें फूल वर्षा ऋतु में खिलते हैं। बारिश के मौसम में कॉक्सकॉम्ब पौधे को उचित जल निकासी वाली मिट्टी में लगाना चाहिए, जिससे मिट्टी में जलभराव न हो। इस फूल के बीजों को मई-जून के महीने में लगाया जाता हैं। बीज लगा देने के दो महीने बाद कॉक्सकॉम्ब के पौधे में फूल खिलने लगते हैं।

(यह भी जानें: घर पर कॉक्सकॉम्ब फूल का पौधा कैसे उगाएं…)

एजीरेटम – Rainy Season Annual Flower Plant Ageratum In Hindi

एजीरेटम - Rainy Season Annual Flower Plant Ageratum In Hindi

एजीरेटम वार्षिक या मौसमी फूल वाले पौधों में से एक है, जो बरसात शुरू होते ही फूलों से भर जाता है। इस पौधे को भरपूर पानी की आवश्यकता होती है, इसीलिए बरसात के सीजन में यह अच्छे से ग्रोथ करता है। एजीरेटम फ्लावर के बीज को अप्रैल से जून के महीने तक लगाया जाता है। यह पौधा नम मिट्टी में रहना पसंद करता है। बीज अंकुरित होने के 60-70 दिन बाद एजीरेटम के पौधे में फूल खिल जाते हैं।

(यह भी जानें: बरसात के मौसम में उगाए जाने वाले फूल…)

क्लियोम – Cleome Monsoon Season Annual Flower Plant In Hindi

क्लियोम - Cleome Monsoon Season Annual Flower Plant In Hindi

क्लियोम पौधे के सुगंधित फूल, वार्षिक होते हैं, जिन्हें बरसात के मौसम में आसानी से घर पर उगाया जा सकता है। इस पौधे के फूल गुलाबी, हल्के बैंगनी तथा सफेद रंग के होते हैं। क्लियोम फूल के पौधे कम पानी में भी आसानी से ग्रो होते रहते हैं, लेकिन वातावरण की नमी इन पौधों के लिए अच्छी मानी जाती है।

(यह भी जानें: सुन्दर फूल वाले पौधे, जिन्हें घर पर गमले में उगाना है आसान…)

साल्विया – Salvia Monsoon Season Annual Flower Plant In Hindi

साल्विया – Salvia Monsoon Season Annual Flower Plant In Hindi

साल्विया एक वार्षिक फूल वाला पौधा है जिसमें बारिश के मौसम में तेजी से फूल खिलते हैं। मई-जून के महीने में साल्विया के बीजों को गमले या ग्रो बैग में लगाया जा सकता है। साल्विया फूल के पौधे को सामान्य मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है, इसीलिए बरसात में साल्विया लगाने के लिए उस जगह को चुनें, जहाँ पौधे को पानी व धूप की पर्याप्त मात्रा मिलती रहे।

(यह भी जानें: सुगंधित फूलों और पौधों से महकाएं अपना गार्डन…)

निष्कर्ष – Conclusion

आशा करते हैं बरसात के मौसम में खिलने वाले वार्षिक या मौसमी फूलों से सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख में आपने वर्षा ऋतु में लगाए जाने वाले वार्षिक फूलों (एनुअल फ्लावर) के नाम तथा पौधे लगाने के बाद उन पौधों में फूल खिलने में लगने वाला समय आदि के बारे में जाना। यदि आप होम गार्डनिंग के बारे में और जानना चाहते हैं या इसी तरह के और भी आर्टिकल को पढना चाहते हैं तो organicbazar.net साईट पर जाकर पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल के बारे में आपकी जो भी राय या सवाल हो हमें कमेन्ट में अवश्य बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *