ZZ Plant Kaise Lagaye In Hindi: अगर आप अपने घर को हरा-भरा, आकर्षक और कम देखभाल में खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो ZZ पौधा आपके लिए एक शानदार इंडोर प्लांट है। इसकी खासियत यह है कि यह कम रोशनी, कम पानी और सामान्य वातावरण में भी तेजी से बढ़ता है। साथ ही, ZZ पौधा बेहद आसान तरीकों से उगाया जा सकता है—जैसे रूट डिविजन, स्टेम कटिंग और पत्ती (Leaf Cutting) से, जिससे यह शुरुआती गार्डनर के लिए भी एक परफेक्ट विकल्प बन जाता है।
आज के इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि ZZ प्लांट कैसे लगाएं, जीजी प्लांट लगाने की विधि और ZZ पौधे की देखभाल कैसे करें (ZZ Plant Care In Hindi), ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपने घर में एक खूबसूरत और स्वस्थ ZZ पौधा उगा सकें।
ZZ प्लांट कब लगाएं – When To Plant ZZ Plant In Hindi
जीजी यानि ZZ पौधे को पूरे साल लगाया जा सकता है, लेकिन सही मौसम में लगाने से यह जल्दी और अच्छी तरह बढ़ता है। जब तापमान न ज्यादा गर्म हो और न ज्यादा ठंडा, तब इसकी जड़ें आसानी से विकसित होती हैं। आमतौर पर बसंत (मार्च–अप्रैल) और बरसात (जुलाई–अगस्त) का समय ZZ पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
नोट – zz प्लांट खाने पर लोगों और पालतू जानवरों के लिए टॉक्सिक होता है।
(यह भी जानें: होम गार्डनिंग शुरू करने के टॉप 13 टिप्स…)
ZZ पौधे के लिए गमला – Best Pot Size For ZZ Plant In Hindi
इस पौधे के लिए ऐसा गमला सबसे अच्छा होता है, जिसमें नीचे पानी निकलने के लिए ड्रेनेज होल हो। आप प्लास्टिक, सिरेमिक या टेराकोटा—किसी भी प्रकार का गमला इस्तेमाल कर सकते हैं।आप पौधे लगाने के लिए निम्न साइज के गमले या ग्रो बैग इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे-
गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
ZZ प्लांट के लिए अच्छी मिट्टी – Best Soil For ZZ Plant In Hindi
जीजी (zz) प्लांट को ऐसी मिट्टी पसंद है जो ढीली, अच्छी ड्रेनेज वाली और हल्की हो, जिसमे हवा का प्रवाह सही से होता है और पौधा भी बेहतर ग्रो करता है। आप चाहें तो अच्छी व उपजाऊ मिट्टी हमारी साइट organicbazar.net से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। भारी मिट्टी या बहुत गीली मिट्टी जड़ों को सड़ा सकती है, इसलिए ड्रेनेज वाली मिट्टी सबसे उपयुक्त है।
(यह भी जानें: गार्डनिंग के लिए मिट्टी परीक्षण और सुधार की पूरी गाइड…)
ZZ प्लांट लगाने की विधि – ZZ Plant Growing Methods In Hindi
ZZ पौधा लगाना बहुत आसान है। आप इसे घर पर रूट विभाजन, कटिंग या पत्ती से आसानी से उगा सकते हैं। नीचे दी गई step by step गाइड पढ़िए —इसमें हर तरीका सरल भाषा में बताया गया है, ताकि आप सही और आसानी से अपना ZZ पौधा लगा सकें। चलिए जानते हैं zz पौधा लगाने की विधि के बारे में जो कि निम्न हैं-
1. विधि: रूट विभाजन से
यह सबसे आसान और तेज तरीका है, जिससे आप नया ZZ पौधा तैयार कर सकते हैं।
- सबसे पहले पुराने पौधे को धीरे-धीरे गमले से निकालें और ध्यान रखें कि जड़ें टूटे नहीं।
- मिट्टी साफ करके इसकी मोटी गाँठ जैसी जड़ों (rhizomes) को अलग करें।
- हर हिस्से में जड़ और कुछ पत्तियाँ रहनी चाहिए।
- अब हर हिस्से को अलग-अलग गमलों में लगाएं।
- गमले की मिट्टी हल्की, भुरभुरी और अतिरिक्त जल निकासी वाली होनी चाहिए।
- मिट्टी में हल्की नमी बनाए रखें और कुछ दिनों तक छाया में रखें।
- कुछ हफ्तों में नया पौधा हरा-भरा होकर बढ़ने लगेगा।
2. विधि: कटिंग से
आप zz प्लांट को कटिंग से भी ग्रो कर सकते हैं, इसके लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें-
- पौधे से स्वस्थ, मोटी और 5-6 इंच लंबी कटिंग (stem cutting) लें। कटिंग को 45 डिग्री के कोण पर काटें।
- नीचे के पत्ते हटा दें, ताकि निचला हिस्सा साफ रहे।
- कटिंग को 24 घंटे के लिए खुला रख सकते हैं, ताकि कटा भाग ड्राई हो जाए।
- अब आप दो तरीके से इसे उगा सकते हैं: पहला पानी में – एक पारदर्शी ग्लास में साफ पानी भरें और कटिंग डालें (अगर पानी में लगा रहे हैं तो हर 3 दिन में पानी बदलें, जब कटिंग से जड़े निकल आएं तो उसे मिट्टी में लगाएं)। और दूसरा मिट्टी में – सीधे गमले की मिट्टी में लगा दें (नमी बनाए रखें लेकिन जलभराव न हो)।
- कटिंग लगे गमले को खिड़की के पास इनडायरेक्ट रोशनी वाली जगह पर रखें।
- 3–4 हफ्तों में कटिंग से जड़ें निकल सकती हैं (अधिक समय भी लग सकता है)।
- पौधे की नियमित रूप से देखभाल करें।
नोट – zz पौधे को इसकी पत्तियों से भी ग्रो किया जा सकता है, लेकिन यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
(यह भी जानें: कटिंग से पौधे उगाने के लिए टॉप 7 होममेड रूटिंग हार्मोन…)
मिट्टी व जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
ZZ प्लांट की देखभाल कैसे करें – ZZ Plant Care In Hindi
ZZ प्लांट कम देखभाल में पनपने वाला एक इनडोर पौधा है। यह कम रोशनी, कम पानी और साधारण वातावरण में भी आसानी से बढ़ता है। सही रोशनी, पानी और थोड़ी सी देखभाल से यह लंबे समय तक हरा-भरा बना रहता है। चलिए जानते हैं कि zz plant ki dekhbhal kaise karen, ताकि आपका प्लांट स्वस्थ बना रहे।
1. प्रकाश (Light)
ZZ प्लांट को तेज धूप की नहीं, बल्कि उज्ज्वल इनडायरेक्ट प्रकाश की जरूरत होती है। इसे सीधे सूरज की रोशनी से दूर रखें, क्योंकि पत्तियाँ झुलस सकती हैं। यह कम रोशनी में भी जीवित रह सकता है, इसलिए ऑफिस और कमरे के अंदर रखना बेहतर है। बहुत ज्यादा अंधेरा होने पर इसकी ग्रोथ धीमी हो जाती है, इसलिए आप घर या ऑफिस के अंदर जहाँ रोशनी नहीं आती है, ग्रो लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
(यह भी जानें: छाया में खिलने वाले फूलों की जानकारी…)
2. पानी (Watering)
ZZ प्लांट को कम पानी जरूरत होती है, इसलिए इसे कम पानी दें। जब मिट्टी ऊपर से 1–2 इंच सूखी हो जाए, तभी पानी देना चाहिए। अधिक पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं और पौधा खराब हो सकता है। गर्मियों में 7–10 दिन में एक बार और सर्दियों में 15–20 दिन में एक बार पानी पर्याप्त है, हालांकि आवश्यकता होने पर आप पानी दे सकते हैं।
3. तापमान और आद्रता (Temperature and Humidity)
यह पौधा सामान्य कमरे के तापमान यानी 15°C–29°C में अच्छी तरह बढ़ता है। बहुत ठंड (10°C से कम) या बहुत गर्म वातावरण इसे नुकसान पहुंचा सकता है। ZZ प्लांट को ज्यादा नमी (humidity) की जरूरत नहीं होती, सामान्य घर की आद्रता ही इसके लिए ठीक रहती है।
बागवानी प्रोडक्ट खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
4. सामान्य कीट और रोग (Insect and Disease)
ZZ प्लांट में कीट बहुत कम लगते हैं, लेकिन कभी-कभी मिलीबग, स्पाइडर माइट या एफिड दिखाई दे सकते हैं। पत्तियों को गीले कपड़े से साफ करें या नीम तेल स्प्रे करने से यह समस्या दूर हो जाती है। ज्यादा पानी देने पर जड़ सड़ने का खतरा बढ़ता है और फंगस भी लग सकती है, यह समस्या होने पर मिट्टी सूखने तक पानी न दें और उचित फंगीसाइड का इस्तेमाल करें।
(यह भी जानें: गार्डनिंग टूल्स और उनके उपयोग की जानकारी…)
5. छटाई (Pruning)
ZZ प्लांट में ज्यादा छटाई की जरूरत नहीं होती। यदि कोई पत्ती पीली, सूखी या काली हो जाए तो उसे अलग कर दें। इससे पौधा साफ-सुथरा और स्वस्थ दिखता है। गार्डनिंग में छटाई के काम को आसान बनाने के लिए टूल्स का उपयोग करें, जिन्हें आप organicbazar.net से ऑनलाइन खरीद सकते हैं वो भी अच्छी क्वालिटी के और कम दाम में।
नोट – पौधे का रस त्वचा को नुकसान पहुँचा सकता है, इसलिए छटाई करते समय ग्लव्स जरूर पहनें।
6. खाद और उर्वरक (Fertilizer)
ZZ प्लांट को ज्यादा खाद की जरूरत नहीं होती। बढ़ने के मौसम यानी गर्मी और बारिश में महीने में एक बार हल्की, तरल या संतुलित NPK खाद देना लाभदायक होता है। सर्दियों में खाद देने की जरूरत नहीं होती या न के बराबर होती है, क्योंकि इस समय इसकी ग्रोथ धीमी हो जाती है।
निष्कर्ष:
ZZ पौधा कम देखभाल में भी खूबसूरती से बढ़ने वाला इनडोर प्लांट है। सही मिट्टी, हल्की रोशनी और कम पानी देकर आप इसे आसानी से घर पर उगा सकते हैं। यह शुरुआती गार्डनर के लिए भी एक भरोसेमंद और आकर्षक पौधा है। यह लेख आपको कैसा लगा, कमेंट में जरूर बताएं। और भी उपयोगी गार्डनिंग टिप्स और लेख पढ़ने के लिए—Organicbazar.net को फॉलो करना न भूलें!
गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:


