अपने घर पर मक्का के पौधे कैसे उगाएं: जानें विधि और देखभाल के तरीके – How To Grow Corn At Home In Hindi

गार्डनर्स को होम गार्डन या टेरेस गार्डन में मक्का यानि की भुट्टा उगाना और खाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है, लेकिन वो ये सोचते हैं कि, क्या हम घर पर गमले में मक्का उगा सकते हैं और मानलो उगा भी लें, तो मक्का (corn) के पौधों की देखभाल कैसे करें, यही सारे सवाल उनके मन में चलते रहते हैं। आज इस लेख में हम जानेंगे कि, मक्का को घर पर गमले में कैसे उगाएं (How To Grow Corn At Home In Hindi), कॉर्न लगाने की विधि और इसकी केयर (Corn Plant Care In Hindi) कैसे करें। आपको हमारे साथ मक्का उगाना जरूर पसंद आएगा। आप अपने गार्डन में आसानी से मक्का के पौधे उगा सकते हैं। आइये जानते हैं कि, घर पर मकई या मका का पौधा कैसे उगाएं।

घर पर गमले में मक्का उगाने के लिए आवश्यक सामग्री – Important Materials To Grow Corn Plant At Home In Hindi

अब आपको मक्का उगाने के लिए कुछ चीजों की जरुरत पड़ेगी। आप नीचे बताई गई सामग्री इकट्ठा कर सकते हैं।

  1. मका के बीज (corn seed) आप बीज ऑफलाइन स्टोर या organicbazar.net से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
  2. गमला या ग्रो बैग (pot or grow bag) 15×15, 18×18, 24×24 और 72x36x12 Rectangular ((W x H), गमलों का इस्तेमाल करें।
  3. पॉटिंग मिट्टी (potting soil)उपजाऊ और भुर भुरी मिट्टी होना चाहिए।
  4. जैविक खाद (organic fertilizer)आप मिट्टी में गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट जैसी जैविक खाद मिला सकते हैं। शुरूआती समय में पौधों को नाइट्रोजन युक्त खाद देना सही रहता है।
  5. अन्य महत्वपूर्ण गार्डनिंग टूल्स (other important gardening tools) स्प्रे पंप, वाटरिंग केन, टूल किट और अन्य जरूरी टूल्स

(यह भी जानें: कम पैसों में गार्डनिंग कैसे शुरू करें, जानिए कुछ बेहतरीन टिप्स…)

गार्डनिंग सामान खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

मक्का बोने का सही समय – Best Time To Plant Corn Seeds In Hindi

आप मक्का या कॉर्न के बीज बरसात के मौसम में (जून से जुलाई) बो सकते हैं, हालाँकि दक्षिण भारत में मक्का लगाने के लिए सर्दी भी एक अच्छा समय है। मक्का के बीज लगभग 7 से 14 दिन में अंकुरित होने लगते हैं। मक्का उगाने के लिए 16°C से 35°C का तापमान आदर्श माना जाता है।

नोट – पौधे लगाने के लिए धूप वाली जगह चुनें। आप इसे गमले, ग्रो बैग या जमीन में उगा सकते हैं।

घर पर मक्का उगाने की विधि – Method Of Growing Corn At Home In Hindi

मिट्टी में बीज लगाने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें-

  • मिट्टी (soil) – मक्का लगाने के लिए मिट्टी भुरभुरी और उपजाऊ होनी चाहिए, इसके लिए आप मिट्टी में गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिला सकते हैं।
  • बीज का चयन (seed) – हाइब्रिड या देसी मक्का के बीज खरीदें। बीज रोग-मुक्त और ताज़ा होने चाहिए, ताकि आपको अच्छे व स्वस्थ पौधे मिल सकें।
  • मौसम और समय (Season & Timing) मक्का को जून से जुलाई अर्थात शुरूआती बरसात के मौसम में लगाया जाता है।
  • बीज बोना (Sowing the Seeds) अब मक्का के बीजों को गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में 1 से 1.5 इंच की गहराई में बोएं। एक बीज से दूसरे बीज के बीच 6-8 इंच का अंतर रखें और पंक्तियों के बीच 18-24 इंच का अंतर रखें। गमले में बीज लगाने के बाद स्प्रे पंप या अन्य तरीके से पानी का छिड़काव करें। आपके पौधे 3 से 4 महीने में हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जायेंगे।

(यह भी जानें: ग्रो बैग में सब्जियां कैसे उगाएं…)

मक्का के पौधे की देखभाल – How To Care Corn Plant In Hindi

आपको अच्छे व स्वस्थ पौधे प्राप्त करने के लिए समय-समय पर देखभाल करने की जरुरत होगी। आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके मका या मक्का के पौधों की देखभाल कर सकते हैं।

  • पानी देना (Watering) – पौधों को नियमित रूप से पानी दें। लेकिन ध्यान रखें कि, गमला में जलभराव न हो, वरना जड़ें सड़ सकती हैं। मिट्टी नमी वाली होनी चाहिए, चिपचिपी नहीं।
  • खाद देना (Fertilizer) – आप पौधों को जैविक खाद या वर्मीकम्पोस्ट दें। नाइट्रोजन युक्त खाद शुरुआती दिनों में मददगार होती है।
  • कीट और रोग नियंत्रण (Pest & Disease Control) – पौधों में सफेद मक्खी, थ्रिप्स या चूसक कीट और रोगों के लक्षण दिखाई दें, तो नीम का तेल या जैविक कीटनाशक का छिड़काव करें। आप इनके नियंत्रण के लिए अन्य उपाय भी कर सकते हैं।
  • परागण (Pollination) – मक्का का परागण हवा से होता है। यदि मक्का गमले में उगा रहे हैं, तो हल्का सा हिला दें, ताकि पराग नीचे गिरे और फल बनें।
  • खरपतवार अलग करें (remove weeds) – मका के पौधों के आस-पास से खरपतवार को हटाएं।

नोट – गार्डनिंग टूल्स का इस्तेमाल कर आप अपने काम को और भी आसान बना सकते हैं।

(यह भी जानें: मानसून में पौधों के सड़ने का कारण और उनको बचाने के उपाय…)

बागवानी प्रोडक्ट खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

मक्का तोड़ने का सही समय – Corn Harvest Time In Hindi

बीज जब पीले और सख्त हो जाएं और डंडियां सूखने लगे, तो फसल काटें। आमतौर पर 3 से 4 महीने में मका की फसल तैयार हो जाती है।

(यह भी जानें: गार्डन में हार्वेस्टिंग के लिए बेस्ट टूल्स…)

निष्कर्ष:

अब तो आप जान ही गए होंगे कि, घर पर मका उगाना कितना आसान और रोमांचक है। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। ऐसे ही informative लेख पढ़ने के लिए वेबसाइट https://blog.organicbazar.net/ पर विजिट करें।

गार्डनिंग सामान खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Comment