रस चूसक थ्रिप्स कीट नियंत्रण के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय – How To Remove Thrips From Plants In Hindi

आमतौर पर गार्डन के पौधों को कई तरह के कीट और कीड़े संक्रमित करते हैं, जिनमें से हम एफिड्स के बाद थ्रिप्स को रखते हैं। यह छोटे, पतले कीड़े होते हैं, जो पौधों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। थ्रिप्स पौधों के ऊतकों पर फ़ीड करते हैं, जिसके प्रभाव से पौधा कमजोर हो जाता है और उसकी वृद्धि रुक जाती है। अगर आप एक गार्डनर है और जानना चाहते हैं कि पौधों से थ्रिप्स कीट को कैसे दूर करें? तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको रस चूसक थ्रिप्स कीट नियंत्रण के तरीके (Thrips Pest Control Way In Hindi) या कुछ उपाय के बारे में बतायेंगे, जिससे आप अपने पौधों को स्वस्थ तथा रोगमुक्त रख सकें। रस चूसक थ्रिप्स कीट कैसा होता है, यह पौधों को कैसे नुकसान पहुंचाता है तथा पौधों से थ्रिप्स कैसे हटाएं या छुटकारा कैसे पाएं? जानने के लिए लेख पूरा पढ़ें। 

थ्रिप्स कीट कैसे होते हैं – What Are Thrips Insect Like In Hindi

थ्रिप्स कीट कैसे होते हैं - What Are Thrips Insect Like In Hindi

आमतौर पर थ्रिप्स छोटे-छोटे ब्राउन या काले रंग के कीड़े होते हैं, जिनकी लंबाई लगभग 1-3 मिमी होती है। यह लंबे, संकरे पंखों वाले पतले कीट हैं, जिनके शरीर पर छोटे-छोटे बाल होते हैं। हालाँकि छोटे आकार के होने के बावजूद भी थ्रिप्स को सीधे आँखों से देखा जा सकता है, लेकिन यह पौधे की दरारों में छिपे होते हैं, जिस वजह से पौधे की क्षति को देखकर इनका अंदाजा लगाना ज्यादा आसान होता है।

(यह भी जानें:- यह 10 तरीके अपनाएं और गमले के पौधों को कीड़ों से बचाएं….)

थ्रिप्स कीट पौधों को कैसे नुकसान पहुंचाता है – How Do Thrips Damage Plants In Hindi

थ्रिप्स कीट पौधों को कैसे नुकसान पहुंचाता है - How Do Thrips Damage Plants In Hindi

हार्मफुल थ्रिप्स कीट पौधों को घर के अंदर और बाहर दोनों जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह पौधे के ऊतकों में छेद करके उनका रस चूसते हैं, जिसके कारण पत्तियों पर घाव बनने लगते हैं और गंभीर संक्रमण के परिणामस्वरूप पत्तियों और फूलों का अनियमित आकार और उन पर सिल्वर या ब्राउन रंग की धारियाँ दिखाई देने लगती हैं। इसके अतिरिक्त, यह रस चूसक थ्रिप्स पौधों में वायरल रोग भी फैला सकते हैं, जो पौधों की एक गंभीर बीमारी है।

(यह भी जानें:- जानिए किन कीटों और रोगों से खराब हो सकता है आपका गार्डन…)

थ्रिप्स पौधों के पास कैसे आकर्षित होते हैं – How Are Thrips Attracted To Plants In Hindi

आमतौर पर थ्रिप्स होम गार्डन के हार्मफुल कीड़े हैं, जो कुछ विशेष परिस्थितियों में पौधे की ओर आकर्षित होते हैं। कुछ कंडीशन थ्रिप्स को अनुकूल वातावरण प्रदान करती है, जिससे वह अधिक सक्रिय हो जाते हैं, आइए जानते हैं- थ्रिप्स के संक्रमण की अनुकूल कंडीशन या कारण के बारे में:-

  • थ्रिप्स विशेष रूप से सफेद, पीले और नीले रंग के फूल की ओर अधिक आकर्षित होते हैं।
  • गार्डन में रासायनिक पदार्थों के अधिक उपयोग से थ्रिप्स आकर्षित होते हैं।
  • गर्म और शुष्क वातावरण में थ्रिप्स अधिक सक्रिय होते हैं तथा मध्यम तापमान और कम आर्द्रता वाले क्षेत्रों की ओर आकर्षित होते हैं।
  • आमतौर पर यह कीट फूलों के पराग और उनके रस (pollen and nectar) को फ़ीड करते हैं, इसलिए यह फ्लावर प्लांट पर बैठना अधिक पसंद करते हैं।
  • मेजबान पौधे और फूलों की तेज सुगंध भी इस कीट के आकर्षण का एक कारण है।

आइये अब जानते हैं- रस चूसक थ्रिप्स से कैसे छुटकारा पाएं?

(यह भी जानें:- होम गार्डन में कीट नियंत्रण के लिए लगाएं ये पौधे….)

गार्डन में थ्रिप्स से छुटकारा कैसे पाएं – How To Remove Thrips On Plants In Hindi 

गार्डन में थ्रिप्स से छुटकारा कैसे पाएं - How To Remove Thrips On Plants In Hindi 

अगर आपने अपने टेरेस गार्डन या किचन गार्डन में बहुत से पौधे लगाए हैं और उन पौधों की जांच करने पर आपको कीट संक्रमण के कोई लक्षण दिखाई देते हैं, तो आप थ्रिप्स  कीट के नियंत्रण के उपायों को अपनाकर पौधों को इन थ्रिप्स कीटों से बचा सकते हैं:-

  • थ्रिप्स के संक्रमण को खत्म करने और समग्र पौधे के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए प्रभावित पौधों को ट्रिम और प्रून करें।
  • गंभीर रूप से संक्रमित पौधों की पत्तियों और फूलों की संक्रमित सामग्री को गार्डन से हटाकर नष्ट कर दें।
  • अपने गार्डन में लाभकारी शिकारी कीट जैसे लेडीबग (Ladybug) और लेसविंग्स (Lacewings) आदि को आकर्षित करें। यह कीड़े थ्रिप्स को खाते हैं, जिससे इनकी आबादी को नियंत्रित किया जा सकता है।
  • पौधों के चारों ओर रिफ्लेक्टिव मल्च (Reflective Mulch) करके थ्रिप्स को रोका जा सकता है, क्योंकि यह मल्च थ्रिप्स को मेजबान पौधों को पहचानने में भ्रम पैदा करती है।
  • पौधों पर जैविक कीटनाशक साबुन का स्प्रे कर थ्रिप्स कीट का नियंत्रण किया जा सकता है, यह थ्रिप्स की सांस लेने की क्षमता को कम करती है जिससे उनकी मृत्यु हो जाती है।
  • गार्डन से थ्रिप्स को नियंत्रित करने के लिए आप जैविक पेस्टीसाइड जैसे:- नीम तेल का स्प्रे कर सकते हैं।
  • गार्डन के गमलों में लगे पौधे के आसपास स्टिकी ट्रैप लगाकर भी थ्रिप्स कीटों की संख्या को नियंत्रित कर सकते हैं।

(यह भी जानें:- एजाडिरेक्टिन नीम तेल कीटनाशक का गार्डन में उपयोग….)

इस लेख में आपने जाना गार्डन के पौधों से थ्रिप्स कीट को कैसे हटाएं? रस चूसक थ्रिप्स कीट नियंत्रण के ऑर्गेनिक तरीके तथा पौधे के इस हार्मफुल थ्रिप्स कीट से कैसे छुटकारा पाएं? उम्मीद है लेख आपको अच्छा लगा हो, इस लेख के सम्बन्ध में आपके जो भी सुझाव हैं, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *