सर्दियों का मौसम बागवानी के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है, क्योंकि इस समय कई ऐसी सब्जियां होती हैं जो बहुत कम मेहनत में भी आसानी से उग जाती हैं। लोग अक्सर सोचते हैं कि सर्दी में कौन सी सब्जी उगाई जाती है या सर्दी के मौसम में कौन सी सब्जी अच्छी होती है, ताकि वे घर पर ताज़ी और हरी-भरी केमिकल फ्री सब्जियां उगाकर उनका इस्तेमाल कर सकें। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सर्दियों की सब्जियां कैसे उगाएं (How To Grow Vegetable In Winter In Hindi) और कौन-सी सब्जियां सबसे ज्यादा आसान और तेज़ी से बढ़ती हैं, तो यह लेख आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
यहाँ हम बात करेंगे सर्दियों में कम मेहनत में उगने वाली उन खास सब्जियों की, जिन्हें कोई भी बिना ज्यादा अनुभव के अपने घर, गमले या किचन गार्डन में आसानी से ग्रो कर सकता है और घर पर ही केमिकल फ्री वेजिटेबल का आनंद ले सकता है, वो भी ज्यादा बिना किसी परेशानी के।
सब्जियां उगाने के लिए जरूरी चीजें – Basic Requirements For Growing Vegetables In Hindi
सब्जियां उगाने के लिए कुछ बुनियादी चीजों का होना बहुत जरूरी है। सही बीज, गमला या ग्रो बैग और जैविक खाद से आप आसानी से अपने घर में ताजी और स्वास्थ्यवर्धक सब्जियां उगा सकते हैं। आपको सब्जियां उगाने के लिए निम्न जरूरी चीजों की आवश्यकता होगी, जैसे-
(यह भी जानें: छत पर गार्डन बनाएं…)
गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
घर पर कम मेहनत में उगने वाली सब्जियां – Easy To Grow Vegetables In Winter In Hindi
घर पर गमले या गार्डन में सब्जियां उगाना आसान भी है और मजेदार भी। थोड़ी-सी जगह, सही मिट्टी और नियमित देखभाल से आप अपने घर में ताज़ी और जैविक सब्जियां उगा सकते हैं। बस सही तरीके से बीज बोएं और पौधों को धूप-पानी दें, फिर सब्जियां खुद-ब-खुद बढ़ती चली जाएंगी। आप सर्दियों में इन 4 सब्जियों को कम मेहनत के साथ आसानी से अपने गार्डन में ग्रो कर सकते हैं, जो कि निम्न हैं-
1. धनिया (Coriander)
- चौड़ें और कम गहरे गमले या ग्रो बैग का उपयोग करें।
- गमले में अच्छी जल निकासी वाली उपजाऊ मिट्टी भरें और बीजों को इसमें लगाएं।
- सही पानी और उचित धूप में भी अच्छी तरह बढ़ती है।
- बीज फोड़कर बोने से जल्दी अंकुर निकलते हैं (आप बिना फोड़े भी लगा सकते हैं)।
- पत्तियां 25–30 दिनों में गमले में आने लगती हैं।
- सर्दियों में बहुत आसानी से उगने वाली पत्तेदार सब्जी।
- खुशबूदार पत्तियों का इस्तेमाल चटनी, सलाद और सजावट में किया जा सकता है।
नोट – लीफी वेजिटेबल और मूली लगाने के लिए 18X6, 24X6 और 24X9 (WxH) इंच के गमले या ग्रो बैग का इस्तेमाल करें।
2. पालक (Spinach)
- ठंडा मौसम पालक के लिए सबसे अच्छा होता है।
- हल्की मिट्टी और कम पानी में तेजी से बढ़ती है।
- पालक के बीज लगाने के लिए चौड़ें और कम गहरे गमले का उपयोग करें।
- बीज बोने के 45–60 दिनों में कटाई शुरू कर सकते हैं।
- बार-बार पत्तियां तोड़ने पर नई पत्तियां लगातार आती रहती हैं।
- आयरन, फाइबर और विटामिन से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जी।
(यह भी जानें: बेस्ट होम गार्डन टूल्स जो गार्डनिंग को बनाएं आसान…)
3. मेथी (Fenugreek)
- बहुत जल्दी उगने वाली और कम देखभाल वाली सब्जी।
- गमले में भी आसानी से उगाई जा सकती है, लेकिन चौड़ा और कम गहरा गमला हो।
- बीज बोने के लगभग 30–45 दिनों में पत्तियां लगने लगेगी।
- ठंड में कीट कम लगते हैं, इसलिए यह आसानी से पनपती है।
- मेथी के पत्ते स्वाद और सेहत दोनों में बेहतरीन होते हैं।
4. मूली (Radish)
- सर्दियों की सबसे लोकप्रिय जड़ वाली सब्जी।
- ढीली और भुरभुरी मिट्टी में मूली सीधी और लंबी बनती है।
- बीज बोने के लगभग 30–50 दिनों में खुदाई के लिए तैयार।
- उचित खाद-पानी में सही आकार और स्वाद वाली मूली उग जाती है।
- इसके पत्ते भी पौष्टिक होते हैं और सब्जी या पराठे में उपयोग किए जा सकते हैं।
बेस्ट क्वालिटी बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
सर्दियों में सब्जियां उगाते समय देखभाल टिप्स – Winter Vegetable Care Tips In Hindi
सिर्फ सही सब्जियां चुनने से ही अच्छी पैदावार नहीं मिलती, बल्कि कुछ छोटे-छोटे टिप्स अपनाकर आप अपने किचन गार्डन को और ज्यादा फलदायी बना सकते हैं। चलिए जानते हैं ठंड (winter) में सब्जियों की देखभाल के टिप्स, जो कि इस प्रकार हैं-
1. धूप का ध्यान रखें
सर्दियों में धूप कम होती है, इसलिए पौधे लगे गमले या ग्रो बैग को ऐसी जगह रखें जहां उन्हें रोजाना कम से कम 4–5 घंटे धूप मिले। अगर छत उपलब्ध है, तो वहां गमले रखना सबसे अच्छा रहता है।
(यह भी जानें: छाया में बेल या लता पर उगने वाली सब्जियां…)
2. मिट्टी को हल्का और उपजाऊ बनाएं
ज्यादातर पत्तेदार और जड़ वाली सब्जियां ढीली मिट्टी में बेहतर बढ़ती हैं। इसमें 50% मिट्टी, 40% कम्पोस्ट और 10% रेत या कोकोपीट मिलाकर एक अच्छी मिट्टी रेडी करें। इस मिट्टी से पानी आसानी से निकल जाता है और जड़ें गहराई तक फैलती हैं।
3. नमी बनाए रखें, लेकिन पानी भराव से बचें
सर्दियों में मिट्टी सूखने में समय लगता है। इसलिए रोज पानी देने की आवश्यकता नहीं होती, केवल तब पानी दें जब मिट्टी ऊपर से सूखी दिखाई दे। इसके अलावा पौधों को सही से पानी दें, क्योंकि ज्यादा ऊपर या तेज धार से पानी देने से बीज इधर-उधर बिखर सकते हैं। पौधों को सही से पानी देने के लिए वाटरिंग कैन (watering can) का इस्तेमाल करें।
मिट्टी व जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
4. जैविक खाद का उपयोग
हर 15–20 दिनों में गोबर की खाद या वर्मी-कम्पोस्ट डालना पौधों की बढ़त को तेज कर देता है। इससे सब्जियां अधिक स्वादिष्ट और पौष्टिक बनती हैं। इसके अलावा पत्तियों वाली सब्जियों के लिए नाइट्रोजन युक्त खाद देना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता है।
(यह भी जानें: पौधों के लिए जैविक खाद के प्रकार और उनके उपयोग…)
5. कीट नियंत्रण जैविक तरीकों से करें
अगर कभी कीट दिखें तो नीम का तेल, साबुन पानी या लहसुन स्प्रे का उपयोग करें। ये सुरक्षित और प्रभावी होते हैं। कीटों की रोकथाम के लिए समय-समय पर नीम तेल स्प्रे पौधों पर करते रहें।
निष्कर्ष:
सर्दियों में सब्जियां उगाना बेहद आसान होता है और थोड़ी-सी देखभाल में भी अच्छी पैदावार मिल जाती है। पालक, मेथी, मूली और गाजर जैसी सब्जियां ठंड में तेज़ी से बढ़ती हैं और घर पर उगाई जाएं तो ज़्यादा ताज़ी और पौष्टिक मिलती हैं। इस सर्दी आप भी अपने छोटे से गार्डन की शुरुआत करें और प्रकृति की ताज़गी का आनंद लें। यह लेख आपको कैसा लगा, कमेंट में जरूर बताएं। ऐसे ही गार्डनिंग से रिलेटेड लेख पढ़ने के लिए फॉलो करें—organicbazar.net।
इन सब्जियों को उगाकर आप न सिर्फ पैसे बचा सकते हैं, बल्कि घर पर ही बिल्कुल ताज़ी, पौष्टिक और केमिकल-फ्री सब्जियों का आनंद भी ले सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही शुरू करें अपना गार्डनिंग सफ़र।
गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:




