सर्दियों में लगाई जाने वाली हर्ब – Best Herb Plants To Grow In Winter In Hindi

सर्दियों में जहां अधिकांश पौधे निष्क्रिय हो जाते हैं या धीमी गति से बढ़ने लगते हैं, वहीं दूसरी ओर ठंड का समय होम गार्डन में विभिन्न प्रकार के हर्ब प्लांट लगाने के लिए अनुकूल हो जाता है, जहाँ आप मध्यम गर्म से ठंडे तापमान में उगना पसंद करने वाले कुछ जड़ी बूटी वाले पौधे अर्थात् हर्बल प्लांट्स को आसानी से उगा सकते हैं। विंटर गार्डन में या सर्दियों के समय कौन-कौन से हर्ब प्लांट्स लगाए जा सकते हैं, ठंड के समय उगने वाले जड़ी-बूटी वाले या हर्ब प्लांट्स के नाम तथा उनकी ग्रोइंग कंडीशन के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें। Sardiyo me kon se herb plant lagaye jaate hain

सर्दियों में लगाए जाने वाले प्रमुख हर्ब के पौधे – Best Herbs That Grow In Winter In Hindi

कुछ हर्ब प्लांट्स ऐसे होते हैं, जो मध्यम गर्म वातावरण में उगना पसंद करते हैं, लेकिन ठंड के समय भी उन्हें उचित रखरखाव के साथ इनडोर गमलों में ग्रो किया जा सकता है। सर्दियों के मौसम में आप निम्न हर्ब प्लांट्स को उनकी आवश्यकता अनुसार जलवायु प्रदान कर इनडोर या आउटडोर गार्डन में लगा सकते हैं:

विंटर ग्रोइंग हर्ब्स के नाम 
बीज कहां से खरीदें
बोरेज (Borage)
सेलेरी (Celery)
कैमोमाइल (Chamomile)
चाइव्स (Chives)
गार्लिक चाइव्स (Garlic Chives)
लैवेंडर (Lavender)
लेमन बाम (Lemon Balm)
पुदीना (Mint)
पार्सले (Parsley)
रोजमेरी (Rosemary)
सेवरी (Sevory)
थाइम (Thyme)
धनिया (Coriander)
मैथी (Fenugreek)
तुलसी (Basil)
डिल (Dill)
सेज (Sage)
सोरेल (Sorrel)
ओरिगैनो (Oregano)
लेमन ग्रास (lemon grass)
स्टेविया (Stevia)
अश्वगंधा (ashwagandha)

टॉप 9 सर्दी के मौसम में उगाई जाने वाली हर्ब – Top 9 Herbs To Grow In Winter In Hindi

सर्दियों के मौसम में विंटर गार्डन तैयार करते समय या इनडोर गमलों में आप निम्न प्रमुख हर्ब प्लांट आसानी से उगा सकते हैं:

  1. पुदीना (Mint)
  2. रोजमेरी (Rosemary)
  3. लैवेंडर (Lavender)
  4. चाइव्स (Chives)
  5. कैमोमाइल (Chamomile)
  6. थाइम (Thyme)
  7. लेमन बाम (Lemon Balm)
  8. पार्सले (Parsley)
  9. बोरेज (Borage)

(यह भी जानें: सर्दी के मौसम में हर्ब्स प्लांट को ठंड से कैसे बचाएं…..)

ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

पुदीना – Mint Herbs To Grow In Winter Indoors In Hindi

पुदीना - Mint Herbs To Grow In Winter Indoors In Hindi

मिंट या पुदीना प्लांट को आप अपने घर में सर्दियों के समय, इनडोर आसानी से उगा सकते हैं। पुदीना के पौधे 15-25°C के मध्य तापमान एवं रोजाना 6 घंटे की धूप मिलने पर अच्छे से ग्रो होते हैं, तथा इन पौधों को बढ़ने के लिए अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है। जब गमले की मिट्टी सूखी हुई दिखाई दे, तब पुदीना प्लांट को पानी देना चाहिए। पुदीना लगाने के लिए अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निम्न है:

  • पुदीना लगाने की विधि – पुदीना को डायरेक्ट सीड सोइंग और सीडलिंग ट्रांसप्लांट दोनों विधि से उगाया जा सकता है।
  • बेस्ट पॉट साइज – 9 x 9 इंच, 12 x 12 इंच तथा 24 x 9 इंच (चौड़ाई x उंचाई) साइज का ग्रो बैग।
  • पुदीना के बीज लगाने की गहराई – 1/4 इंच (0.5cm) गहराई पर
  • बीज अंकुरण का तापमान – 16-21°C के मध्य तापमान
  • बीज अंकुरण का समय – लगभग 7-14 दिन के अन्दर
  • मिंट हार्वेस्टिंग टाइम – 50 से 60 दिन के अन्दर

(यह भी जानें: सभी प्रकार के पौधे लगाने के लिए आइडियल ग्रो बैग….)

रोजमेरी – Rosemary Herbs To Grow In Winter Indoors In Hindi

रोजमेरी - Rosemary Herbs To Grow In Winter Indoors In Hindi

विंटर सीजन के दौरान आप अपने घर में या किचिन गार्डन में रोजमेरी प्लांट को ग्रो कर सकते हैं। यह पौधा 15-32°C के मध्य तापमान में और फुल सनलाइट की उपस्थिति में अच्छे से ग्रो करता है, तथा इसे केवल मिट्टी सूखने पर ही पानी देने की आवश्यकता होती है। इनडोर गमले में रोजमेरी हर्बल प्लांट उगाने संबंधी अन्य जानकारी निम्न है:

  • रोजमेरी लगाने की विधि – ट्रांसप्लांट मेथड
  • बेस्ट पॉट साइज – 12 x 12 इंच या 15 x 15 इंच साइज के ग्रो बैग
  • रोजमेरी के बीज लगाने की गहराई – ¼ इंच गहराई पर
  • बीज अंकुरण का तापमान – 12-26°C के मध्य तापमान
  • बीज अंकुरण का समय – लगभग 14-21 दिन के अन्दर
  • रोजमेरी हार्वेस्टिंग का समय – 3-4 महीने बाद

(यह भी जानें: ट्रांसप्लांट मेथड से पौधे उगाने के लिए ग्रोइंग चार्ट…..)

लैवेंडर – Grow Lavender Herbs Indoor In Winter In Hindi

लैवेंडर - Grow Lavender Herbs Indoor In Winter In Hindi

अगर आप सर्दियों के समय अपने घर में हर्ब प्लांट लगाने का सोच रहे हैं, तो लैवेंडर हर्ब को उगा सकते हैं। ये हर्ब प्लांट 10-26°C के मध्य तापमान में तथा पूर्ण सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में तेजी से बढ़ते हैं तथा इन्हें नियमित रूप से पानी देने की आवश्यकता भी नहीं होती। लैवेंडर हर्ब को इनडोर गमले में उगाने के लिए अन्य जानकारी निम्न है:

  • लैवेंडर लगाने की विधि – डायरेक्ट और ट्रांसप्लांट मेथड
  • बेस्ट पॉट साइज – 12 x 12 इंच या 15 x 15 इंच के गमले या ग्रो बैग
  • लैवेंडर के बीज लगाने की गहराई – ⅛ इंच (0.3 सेंटीमीटर) की गहराई पर
  • बीज अंकुरण तापमान – 18-21°C के मध्य तापमान
  • बीज अंकुरण का समय – लगभग 14-21 दिन के अन्दर
  • लैवेंडर हार्वेस्टिंग टाइम – 3-4 महीने बाद

(यह भी जानें: किस साइज के फैब्रिक ग्रो बैग में कौन से पौधे लगाएं…..)

हर्ब सीड खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

चाइव्स – Winter Growing Herb Plant Chives In Hindi

चाइव्स - Winter Growing Herb Plant Chives In Hindi

सर्दियों के समय अपने होम गार्डन में चाइव्स हर्ब प्लांट लगाना एक अच्छा विचार है। यह पौधा ठंडे वातावरण में उगना पसंद करता है, जिसके कारण आप इसे ठंड के समय इनडोर या आउटडोर गमले में ग्रो कर सकते हैं। चाइव्स प्लांट रोजाना 6 घंटे की धूप में 15-30°C के मध्य तापमान में अच्छे से बढ़ता है। इन पौधों को नियमित पानी की आवश्यकता होती है तथा रेगुलर प्रूनिंग पौधों की ग्रोथ को प्रोत्साहित करती है। ठंड के समय चाइव्स ग्रो करने के लिए ग्रोइंग कंडीशन निम्न है:

  • चाइव्स लगाने की विधि – डायरेक्ट और ट्रांसप्लांट मेथड
  • बेस्ट पॉट साइज – 12 x 12 इंच, 15 x 15 इंच या 24 x 12 इंच (चौड़ाई x उंचाई) साइज के ग्रो बैग
  • चाइव्स के बीज लगाने की गहराई – ¼ इंच गहराई पर
  • बीज अंकुरण तापमान – 15-21°C के मध्य तापमान
  • बीज अंकुरण का समय – लगभग 7-14 दिन के अन्दर
  • चाइव्स हार्वेस्टिंग का समय – 2-3 महीने के अन्दर

(यह भी जानें: कम जगह में हर्बल गार्डन कैसे तैयार करें….)

कैमोमाइल – Chamomile Grow Best Indoor In Winter In Hindi

कैमोमाइल - Chamomile Grow Best Indoor In Winter In Hindi

ठंड के समय आप कैमोमाइल हर्बल प्लांट को इनडोर गमले या ग्रो बैग में लगा सकते हैं। ये पौधे 15-20°C के मध्य तापमान में पूर्ण सूर्य या आंशिक धूप वाले स्थान पर ग्रो कर सकते हैं, तथा ग्रोइंग स्टेज में कैमोमाइल हर्बल प्लांट को अधिक पानी देने की आवश्यकता नहीं होती। कैमोमाइल प्लांट उगाने सम्बन्धी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निम्न है:

  • कैमोमाइल प्लांट लगाने की विधि – डायरेक्ट और ट्रांसप्लांट मेथड
  • कैमोमाइल के लिए बेस्ट पॉट साइज – 9 x 9 इंच, 12 x 12 इंच, 18 x 9 इंच (चौड़ाई x गहराई) का गमला या ग्रो बैग
  • बीज लगाने की गहराई – ½-¼ इंच गहराई पर
  • कैमोमाइल बीज अंकुरण का तापमान – 21°C के आसपास तापमान
  • बीज अंकुरण कासमय – लगभग 7-14 दिन के अन्दर
  • हार्वेस्टिंग का समय – लगभग 70 दिन बाद, फूल खिलने पर हार्वेस्ट करें

(यह भी जानें: पौधों में पानी देने के नियम….)

ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

थाइम – Thyme Herbs Grow In Winter In Hindi

थाइम - Thyme Herbs Grow In Winter In Hindi

सर्दियों में थाइम हर्ब प्लांट को आप इनडोर गमले में या आउटडोर गार्डन में ग्रो कर सकते हैं। ये हर्ब के पौधे 18-30°C के मध्य तापमान में तथा पूर्ण सूर्यप्रकाश में उगना पसंद करते हैं। इन पौधों को अधिक बार पानी देने की आवश्यकता नहीं होती, केवल तब ही पानी देना चाहिए, जब गमले की मिट्टी सूख जाए। थाइम हर्ब प्लांट उगाने से संबधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निम्न है:

  • थाइम प्लांट लगाने की विधि – डायरेक्ट और ट्रांसप्लांट दोनों विधि से
  • बेस्ट पॉट साइज – 9 x 9 इंच, 12 x 12 इंच
  • थाइम के बीज लगाने की गहराई – मिट्टी की सतह पर
  • बीज अंकुरण तापमान – 15-21°C के मध्य तापमान
  • बीज अंकुरण का समय – लगभग 14-28 दिन के अन्दर
  • थाइम हार्वेस्टिंग का समय – लगभग 2 महीने में

(यह भी जानें: घर पर गमलों में जड़ी बूटियां उगाने की टिप्स….)

अच्छी क्वालिटी के हर्ब सीड खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

लेमन बाम – Lemon Balm To Grow In Winter Indoors In Hindi

लेमन बाम - Lemon Balm To Grow In Winter Indoors In Hindi

सर्दियों के समय लेमन बाम प्लांट को इनडोर गमले या ग्रो बैग में आसानी से ग्रो किया जा सकता है। ये पौधे 10-27°C के मध्य तापमान में पूर्ण धूप में उगना पसंद करते हैं। हालाँकि लेमन बाम के पौधे आंशिक धूप को भी सहन कर सकते हैं। विंटर सीजन में लेमन बाम हर्ब प्लांट ग्रो करने सम्बन्धी अन्य जानकारी निम्न है:

  • लेमन बाम लगाने की विधि – डायरेक्ट और ट्रांसप्लांट दोनों विधि से
  • बेस्ट पॉट साइज – 12 x 12 इंच या 15 x 15 इंच, 24 x 12 इंच (चौड़ाई x गहराई) का गमला या ग्रो बैग
  • लेमन बाम के बीज लगाने की गहराई – ⅛ इंच की गहराई पर
  • बीज अंकुरण का तापमान – 18-21°C के मध्य तापमान
  • बीज अंकुरण का समय – लगभग 5-10 दिन के अन्दर
  • लेमन बाम हार्वेस्टिंग टाइम – 30-50 दिन बाद

(यह भी जानें: गर्मियों में उगाई जाने वाली जड़ी बूटियां….)

पार्सले – Parsley Herbs To Grow In Winter Indoors In Hindi

पार्सले - Parsley Herbs To Grow In Winter Indoors In Hindi

सर्दियों के समय आप अपने घर पर इनडोर गमले या ग्रो बैग में पार्सले को बीज द्वारा आसानी से ग्रो कर सकते हैं। ये पौधे ठंड के समय 10-32°C के मध्य तापमान में तथा रोजाना कम से कम 6 घंटे की धूप मिलने पर अच्छे से बढ़ते हैं। विंटर में पार्सले हर्ब प्लांट लगाने सम्बन्धी अन्य जानकारी निम्न है:

  • पार्सले लगाने की विधि – डायरेक्ट
  • बेस्ट पॉट साइज – 6×6 इंच, 9×9 इंच, 12×12 इंच
  • पार्सले के बीज लगाने की गहराई – ¼ इंच
  • बीज अंकुरण का तापमान – 10-21°C के मध्य तापमान
  • बीज अंकुरण का समय – लगभग 14-21 दिन के अन्दर
  • पार्सले हार्वेस्टिंग का समय – 70-90 दिन बाद

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

बोरेज – Borage Herbs To Grow In Winter In Hindi

बोरेज - Borage Herbs To Grow In Winter In Hindi

सर्दियों के समय बोरेज हर्ब प्लांट को इनडोर या आउटडोर गमले में आसानी से ग्रो किया जा सकता है। बोरेज हर्ब प्लांट 10-35°C के मध्य तापमान में पूर्ण धूप में उगना पसंद करते हैं हालाँकि आंशिक धूप को भी सहन कर सकते हैं। बोरेज प्लांट नम मिट्टी में उगना पसंद करते हैं इसीलिए मिट्टी को नम रखने के लिए पर्याप्त पानी देना चाहिए लेकिन ध्यान रखें ओवरवाटरिंग से बोरेज प्लांट्स को नुकसान हो सकता है। विंटर सीजन में बोरेज हर्ब प्लांट ग्रो करने सम्बन्धी अन्य जानकारी निम्न है :

  • बोरेज लगाने की विधि – डायरेक्ट
  • बेस्ट पॉट साइज – 9×9 इंच, 12 x 12 इंच
  • बोरेज के बीज लगाने की गहराई – ½ इंच गहराई पर
  • बीज अंकुरण का तापमान – 20-30°C के मध्य तापमान
  • बीज अंकुरण का समय – लगभग 7-14 दिन के अन्दर
  • बोरेज हार्वेस्टिंग का समय – 1-2 महीने के बाद

(यह भी जानें: घर पर गमले में उगाई जाने वाली जड़ी-बूटियां (हर्ब्स)….)

उपरोक्त आर्टिकल में आपने विंटर सीजन अर्थात् सर्दियों के समय होम गार्डन में या इनडोर गमलों में कौन-कौन से हर्ब प्लांट लगाए जा सकते हैं, ठंड के समय लगाई जाने वाली हर्ब के नाम तथा उनकी ग्रोइंग कंडीशन इत्यादि के बारे जाना। आशा है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

जड़ी बूटी के बीज खरीदने के लिए नीचे दिए Add to cart पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *