नींबू के पेड़ के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर – Best Organic Fertilizer For Lemon Tree In Hindi 

लेमन अर्थात् नींबू के पेड़ एवं अन्य खट्टे फल वाले पेड़ों (साइट्रस प्लांट्स) को मजबूत एवं स्वस्थ रहने तथा ढेर सारे खट्टे-मीठे स्वादिष्ट फल उत्पादन करने के लिए विभिन्न पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। अधिकांश साइट्रस प्लांट्स नाइट्रोजन एवं पोटेशियम युक्त खाद या उर्वरक पसंद करते हैं, जिसमें फॉस्फोरस की मात्रा कम हो। उचित खाद या उर्वरक देने से नींबू सहित अन्य साइट्रस प्लांट्स में फलों का बेहतर उत्पादन सुनिश्चित होता है। इसीलिए आज हम आपको नींबू के पेड़ के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर के बारे में बताएँगे। नींबू के पेड़ में क्या डालना चाहिए, लेमन प्लांट्स के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर कौन सा होता है (fertilizer for lemon tree to bear fruit in hindi), होममेड और जैविक फर्टिलाइजर के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

नींबू के पेड़ के लिए आवश्यक पोषक तत्व – Essential Nutrients for Lemon Trees In Hindi

नाइट्रोजन, नींबू तथा अन्य साइट्रस पौधों के लिए सबसे अधिक उपयोगी पोषक तत्व है। इसका उपयोग पत्तियों, फूलों और फलों के उत्पादन के लिए किया जाता है। फास्फोरस ऊर्जा को एकत्रित करने और पोषक तत्वों को पचाने में मदद करता है। नींबू के पेड़ में पोटेशियम पोषक तत्व भी नाइट्रोजन के समान ही फलों, फूलों और पत्तियों के उत्पादन के लिए कार्य करता है। इसके अलावा आयरन, जिंक, बोरॉन, मैंगनीज, कॉपर, मोलिब्डेनम इत्यादि जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व भी नींबू के पेड़ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

नींबू के पेड़ के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर – Best Fertilizer For Lemon Tree In Hindi 

नींबू के पेड़ के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर - Best Fertilizer For Lemon Tree In Hindi 

नींबू जैसे पेड़ों को फलने के साथ-साथ स्वादिष्ट नींबू फल के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए खाद व उर्वरकों की आवश्यकता होती है। नींबू के पेड़ के लिए उपयोग किये जाने वाले कुछ फर्टिलाइजर के नाम निम्न हैं :

S.No.
नींबू के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर
फर्टिलाइजर यहाँ से खरीदें
1
सी वीड फर्टिलाइजर (Seaweed Fertilizer)
2
गोबर की खाद (Cow Dung Manure)
3
एप्सम सॉल्ट (Epsom salt)
4
वर्मी कम्पोस्ट (Vermicompost)
5
नीम केक (Neem Cake)
6
मस्टर्ड केक (Mustard Cake)
7
अल्फाल्फा मील (Alfalfa Meal)
उपलब्ध नहीं
8
बनाना पील (Banana Peel)
उपलब्ध नहीं
9
सीवीड (seaweed)
10
फेदर मील (Feather Meal)
उपलब्ध नहीं
11
ब्लड मील (Blood Meal)
उपलब्ध नहीं
12
फिश इमल्शन (Fish Emulsion)
उपलब्ध नहीं

(यह भी जानें: फल वाले पेड़ पौधे लगाने के लिए बेस्ट ग्रो बैग साइज…)

नींबू के पेड़ के लिए 10 प्रमुख उर्वरक – Top 10 Fertilizer For Lemon Tree In Hindi 

नींबू के पेड़ के लिए सबसे अच्छा उर्वरक वह है, जिसमें फास्फोरस और पोटेशियम (एनपीके) की तुलना में उच्च नाइट्रोजन अनुपात होता है। बेहतर फल उत्पादन एवं ग्रोथ के लिए नींबू के पेड़ में नाइट्रोजन रिच फर्टिलाइजर या उर्वरक डाला जाता है, जिनमें फास्फोरस की अपेक्षा पोटेशियम अधिक हो। आप भी अपने नींबू के पौधे की बेहतर ग्रोथ एवं फलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कुछ प्रमुख जैविक उर्वरक (organic fertilizers for lemon) का उपयोग कर सकते हैं, जो निम्न हैं:

नीम केक – Neem Cake Fertilizer For Lemon Tree In Hindi

नीम केक - Neem Cake Fertilizer For Lemon Tree In Hindi

अगर आप अपने लेमन ट्री के लिए एक अच्छा ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर खोज रहे हैं, तो नीम केक आपकी तलाश को खत्म करता है। इसका एनपीके अनुपात 4 : 1 : 2 है, जिसमें नाइट्रोजन की मात्रा सबसे अधिक होती है और साथ ही फॉस्फोरस और पोटेशियम भी पाया जाता है, जो नींबू के पेड़ के लिए एक अच्छे उर्वरक का उदहारण है। आप अपने लेमन ट्री को उसकी इनिशियल स्टेज (initial stage) में खाद या उर्वरक देने के लिए नीम केक का उपयोग कर सकते हैं।

(यह भी जानें: नींबू के पौधे की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं …)

मस्टर्ड केक – Mustard Cake Fertilizer For Lemon Tree In Hindi

मस्टर्ड केक - Mustard Cake Fertilizer For Lemon Tree In Hindi

यदि आपका नींबू का पेड़ नहीं बढ़ रहा है या फल नहीं लग रहे हैं, तो मस्टर्ड केक इसके लिए बेस्ट है। नीम केक फर्टिलाइजर के समान ही मस्टर्ड केक भी एक ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर है, जिसका एनपीके अनुपात 4 : 1 : 1 है। आप अपने नींबू के पेड़ में लेमन ट्री ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के रूप में मस्टर्ड केक का उपयोग कर सकते हैं।

वर्मी कम्पोस्ट – Vermicompost For Lemon Tree In Hindi

वर्मी कम्पोस्ट - Vermicompost For Lemon Tree In Hindi

अगर आपके नींबू के पेड़ की ग्रोथ, ग्रोइंग सीजन में भी रुकी हुई दिखाई देती है या पौधा बढ़ नहीं रहा है, तब आप वर्मीकम्पोस्ट फर्टिलाइजर का उपयोग कर सकते हैं। वर्मीकम्पोस्ट का एनपीके अनुपात 2 : 1 : 1 होता है, जिसमें नाइट्रोजन की मात्रा 1 से 2 प्रतिशत पाई जाती है। आप अपने लेमन ट्री की बेहतर ग्रोथ के लिए हर 2 महीने में वर्मी कम्पोस्ट खाद का उपयोग कर सकते हैं।

अल्फाल्फा मील – Alfalfa Meal Fertilizer For Lemon Tree In Hindi

अल्फाल्फा मील फर्टिलाइजर भी नाइट्रोजन और पोटेशियम का एक मुख्य स्रोत है। इसका एनपीके अनुपात 3 : 1 : 3 है। अल्फाल्फा फर्टिलाइजर के उपयोग से लेमन ट्री को फोटोसिंथेसिस प्रक्रिया में मदद मिलती है। साथ ही यह एक धीरे-धीरे अपघटित होने वाला फर्टिलाइजर है, जो आपके नींबू के पेड़ को बेहतर ग्रोथ में एवं फलने-फूलने में मदद करता है।

(और पढ़ें: गमलों में फलों के पेड़ उगाने के 7 सीक्रेट तरीके…)

सीवीड फर्टिलाइजर – Seaweed Fertilizer for Lemon Trees in Pots in Hindi 

सीवीड फर्टिलाइजर - Seaweed Fertilizer for Lemon Trees in Pots in Hindi 

समुद्री शैवाल का अर्क अर्थात सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर ट्रेस खनिजों, विटामिन और पौधों के विकास हार्मोन से भरपूर होता है, जो आपके नींबू के पेड़ की समग्र शक्ति को बढ़ाता है। समुद्री शैवाल के प्राकृतिक यौगिक नींबू के पेड़ों को अत्यधिक तापमान और अन्य पर्यावरणीय तनावों का सामना करने में मदद करते हैं तथा पौधे के लिए संतुलित NPK प्रदान करते हैं। 1 लीटर पानी में 3-5ml लिक्विड सीवीड को घोलें और हर 2-4 सप्ताह में जड़ों पर डालें।

फेदर मील – Feather meal Fertilizer For Lemon Tree In Hindi 

फेदर मील फर्टिलाइजर एक नाइट्रोजन रिच ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर है, जिसका एनपीके अनुपात 12:0:0 होता है। आप अपने लेमन प्लांट को उसकी ग्रोइंग स्टेज में फेदर मील फर्टिलाइजर दे सकते हैं, जो नींबू के पेड़ की बेहतर ग्रोथ को सुनिश्चित करेगा। चूंकि फेदर मील उर्वरक में नाइट्रोजन की अत्यधिक मात्रा होती है, इसीलिए इसका इस्तेमाल करते समय आपको पैकेट पर दिए हुए निर्देशों का पालन करना चाहिए, ताकि आपके नींबू के पौधों को किसी भी तरह का कोई नुकसान न हो।

 

ब्लड मील – Blood meal Fertilizer For Lemon Tree In Hindi

अगर आप अपने नींबू प्लांट के लिए किसी नाइट्रोजन रिच ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर की तलाश कर रहे हैं, तो इसके लिए ब्लड मील एक अच्छा विकल्प है, जिसका एनपीके अनुपात 13 :1:0.6 होता है। ब्लड मील फर्टिलाइजर का उपयोग भी नींबू के पौधे की ग्रोइंग स्टेज में मिट्टी में मिलाकर किया जाता है, जो पेड़ की हेल्दी ग्रोथ में उसकी मदद करता है।

(यह भी जानें: समय से पहले नींबू के फलों का गिरना कैसे रोकें, जानें आसान उपाय…)

फिश इमल्शन – Fish Emulsion Fertilizer For Lemon Tree In Hindi

नींबू के पेड़ के लिए फिश इमल्शन फर्टिलाइजर का उपयोग पेड़ की फ्रूटिंग स्टेज में किया जा सकता है। यह नींबू के पौधे में फल लाने के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर है, जिसका एनपीके अनुपात 5 : 2 : 2 है। यह एक स्लो रिलीज फर्टिलाइजर है, जिसे मिट्टी में पूरी तरह अवशोषित होने के लिए 3-6 महीने का समय लगता है। जिसके उपयोग से नींबू के पेड़ को लम्बे समय तक आवश्यक पोषक तत्व की पूर्ति भी होती है।

एप्सम साल्ट – Epsom Salt Fertilizer for Lemon Tree to Bear Fruits in Hindi 

एप्सम साल्ट - Epsom Salt Fertilizer for Lemon Tree to Bear Fruits in Hindi 

नींबू के पेड़ों के लिए एक मूल्यवान जैविक उर्वरक के रूप में एप्सम नमक का प्रयोग किया जाता है। मैग्नीशियम और सल्फर से भरपूर एप्सम नमक, नींबू के पेड़ों में पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है, हरे-भरे पत्ते के उत्पादन और फलों के विकास तथा गुणवत्ता को बढ़ावा देता है। 1 लीटर पानी में 1 छोटा चम्मच (10 ग्राम) एप्सम साल्ट घोलें और ग्रोइंग सीजन के दौरान हर 4-6 सप्ताह में पत्ते पर इस घोल का स्प्रे करें।

कॉफी ग्राउंड – Coffee Ground Fertilizer For Lemon Tree In Hindi

कॉफी ग्राउंड - Coffee Ground Fertilizer For Lemon Tree In Hindi

कॉफी ग्राउंड नींबू के पेड़ के लिए बहुत ही अच्छा घरेलू उर्वरक माना जाता है, जिसमें लगभग 1.45 % नाइट्रोजन पाया जाता है, एवं इसमें नींबू प्लांट के लिए फायदेमंद पोषक तत्व मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम भी पाए जाते हैं। कॉफी ग्राउंड उर्वरक की कुछ मात्रा को सीधे पौधों की मिट्टी में मिलाया जा सकता है। यह उर्वरक लेमन ट्री की सम्पूर्ण ग्रोथ में उसकी मदद करता है।

नींबू के पेड़ों में खाद डालने के टिप्स – Tips for Fertilizing Lemon Trees In Hindi 

यदि आप बिगिनर्स हैं तो आप नींबू के पेड़ में खाद डालते समय निम्न बातों का ध्यान जरूर रखें :

  • फर्टिलाइजर पैकेट के लेवल पर प्रदर्शित निर्धारित मात्रा में ही नींबू के पेड़ को खाद दें। अधिक उर्वरक बेहतर परिणाम नहीं देंगे, इससे आपके नींबू के पेड़ को नुकसान हो सकता है।
  • नींबू के पेड़ पर विशेष रूप से शाखाओं एवं पत्तियों पर सीधे अत्यधिक उर्वरक या तरल उर्वरक का उपयोग न करें।
  • लेमन ट्री में साल में दो से तीन बार खाद डालें। इसके लिए आपको पौधे के तने से 2 इंच की दूरी पर लगभग 1 इंच खाद या उर्वरक को मिट्टी में अच्छी तरह मिलाएं।
  • दो साल से छोटे नींबू के पेड़ को आमतौर पर अधिक उर्वरक की आवश्यकता नहीं होती है।
  • नींबू के पेड़ को उनके ग्रोइंग सीजन के ठीक पहले अर्थात् आखरी ठंड के मौसम में खाद दें। इसके बाद जरूरत पड़ने पर बारिश के ठीक पहले भी आप नींबू के पेड़ को फर्टिलाइज कर सकते हैं।
  • सर्दियों में नींबू के पेड़ में खाद न डालें।

(यह भी जानें: इन जैविक तरीकों से करें फलों के पेड़ की देखभाल…..)

उपरोक्त आर्टिकल में आपने जाना कि नींबू के पौधे की बेहतर ग्रोथ के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर कौन-कौन से हैं साथ ही अच्छी वृद्धि के लिए नींबू के पेड़ में खाद डालने की टिप्स आदि के बारे में। उम्मीद है आपको लेख पसंद आया होगा, इस लेख से जुड़े हुए कोई भी सवाल पूछने या सुझाव देने के लिए कमेन्ट करें।

Leave a Comment