पसंद हैं सफेद फूल, तो गार्डन में इन 12 पौधों को जरूर लगाएं – 12 Best White Flowers For Your Garden In India In Hindi

आमतौर पर सफेद रंग के फूल पवित्रता और शांति का प्रतीक माने जाते हैं। इन फूलों में एक अनोखा आकर्षण होता है, जिससे सफेद रंग के खिले हुए फूलों का नजारा हर किसी को मोह लेता है, इसलिए यह फूल अधिकांश लोगों के पसंदीदा होते हैं। यदि आप अपने गार्डन में फूल वाले पौधे लगाने जा रहे हैं और वहां लगाने के लिए सफेद रंग के फूलों की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ सफ़ेद फूल वाले पौधों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने गार्डन के गमले या कंटेनरों में बीज से उगा सकते हैं। गार्डन के गमले में या घर पर लगाने के लिए सफेद रंग के फूल वाले पौधे कौन-कौन से हैं, फूलों के नाम तथा लगाने संबंधित जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें। (White Flowering Plants In India In Hindi)

सफेद रंग के फूल वाले पौधों के नाम – Beautiful White Flowering Plants In Hindi

यदि आप फ्लावर प्लांट लगाने के शौकीन हैं और अपने गार्डन को सफेद रंग के फूलों से सजाना चाहते हैं, तो आपको कुछ सफ़ेद रंग के फूल वाले पौधों की लिस्ट नीचे दी गई है। आप अपने पसंदीदा सफ़ेद फूल के बीज भी दी गई लिंक पर क्लिक कर खरीद सकते हैं:-

S. No.
सफेद रंग के फूल
बीज यहाँ से खरीदें
1
एलिसम (Alyssum)
2
एंटिरहिनम (Antirrhinum)
3
एस्टर (Aster)
4
डायनथस (Dianthus (Sweet William)
5
पीस लिली (Peace Lily)
बीज उपलब्ध नहीं
6
डेजी (Daisies)
7
पिटूनिया (Petunia)
8
हाइड्रेंजिया (Hydrangea)
बीज उपलब्ध नहीं
9
ट्यूलिप (Tulip)
बीज उपलब्ध नहीं
10
स्नोड्रॉप (Snowdrop)
बीज उपलब्ध नहीं
11
प्रिमरोज़ (Primrose)
बीज उपलब्ध नहीं
12
फ़्लॉक्स (Phlox)
13
रेन लिली (Rain Lily White)
14
सफेद गेंदा (Marigold White)
15
गुलदाउदी (Chrysanthemum)
16
वेनिडियम (Venidium)
17
सफेद विंका (Vinca white)
18
सफेद जीनिया (Zinnia White)
19
जिप्सोफिला (Gypsophila)
20
डिमोर्फोथेका या केप मैरीगोल्ड (Dimorphotheca)
21
ऑक्सालिस (Oxalis)
22
सफ़ेद पैन्सी (Pansy white)
23
इक्सिया फूल (Ixia)

गमलों में लगाने के लिए सबसे अच्छे सफेद फूल वाले पौधे – 12 Best White Flowers For Pots In India In Hindi

आइये भारत में आसानी से उगाए जाने वाले सबसे अच्छे सफ़ेद फूल की जानकारी के बारे में डिटेल से जानते हैं:-

एलिसम – White Colour Flower For Garden Alyssum In Hindi

एलिसम - White Colour Flower For Garden Alyssum In Hindi

एलिसम एक वार्षिक फूल का पौधा है, जिसके फूल छोटे-छोटे, सफेद रंग के और मीठी सुगंध वाले होते हैं। एलिसम को अक्सर ग्राउंड कवर के रूप में या गार्डन में बॉर्डर प्लांट के रूप में लगाया जाता है। एलिसम के सफेद रंग के फूल पौधे में प्रचुर मात्रा में खिलते हैं, जो गार्डन के कंटेनरों में आकर्षण और सुंदरता के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है।

(यह भी जानें: पूरे साल हर मौसम में खिलने वाले बारहमासी फूल वाले पौधे…)

एंटिरहिनम – White Colour Flowering Plant Antirrhinum In Hindi 

एंटिरहिनम, जिसे आमतौर पर स्नैपड्रैगन के नाम से जाना जाता है, यह लंबे फूल वाले पौधे हैं, जो सफेद सहित विभिन्न रंगों में खिलते हैं। यह फूल अपने आकार की वजह से देखने में ड्रैगन के सामान दिखते हैं, इसलिए इसे स्नैपड्रैगन कहा जाता है। यदि आप अपने गार्डन में लंबे समय तक खिलने वाले फूल लगाना चाहते हैं, तो सफेद स्नैपड्रैगन एक बेहतर विकल्प है।

एस्टर – Beautiful White Flower Aster In Hindi  

एस्टर - Beautiful White Flower Aster In Hindi  

एस्टर बारहमासी फूल होते हैं, जो सफेद सहित कई रंगों में खिलते हैं। सफेद पंखुड़ियों के बीच पीले रंग के केंद्र वाले यह फूल खिलने पर डेज़ी जैसे दिखाई देते हैं। यह फूल देर से गर्मियों में खिलते हैं, जो फॉल सीजन तक खिलते रहते हैं। आप अपने गार्डन में अन्य पौधों के साथ सफेद एस्टर के फूल भी लगा सकते हैं, जो आपके गार्डन में सुंदरता बिखेर सकते हैं।

डायनथस – Beautiful White Flowering Plant Dianthus In Hindi  

डायनथस, जिसे स्वीट विलियम के नाम से भी जाना जाता है, एक बारहमासी फूल है, जो सफेद समेत कई रंगों में खिलता है। इस फूल की दाँतेदार पंखुड़ियाँ और एक सुखद सुगंध होती है। सफेद डायन्थस के फूलों को अक्सर बोर्डर, रॉक गार्डन या टेबल टॉप प्लान्टर के रूप में लगाया जाता है।

पीस लिली – White Colour Flower For Planting Indoor Peace Lily In Hindi

पीस लिली - White Colour Flower For Planting Indoor Peace Lily In Hindi

पीस लिली एक लोकप्रिय हाउसप्लांट है, इस पौधे के सफेद फूल पवित्रता और शांति का प्रतीक माने जाते हैं। इस पौधे के न सिर्फ फूल, बल्कि पत्तियां भी देखने में अत्यंत सुंदर लगती हैं। यह कम धूप में उगने वाला इनडोर प्लांट है, जो आपके घर और गार्डन की सजावट के लिए एक आदर्श विकल्प हैं।

(यह भी जानें: फूल वाले पौधे लगाने के लिए ग्रो बैग का साइज….)

डेजी – Best White Coloured Flower For Garden Daisy In Hindi  

डेजी - Best White Coloured Flower For Garden Daisy In Hindi  

डेजी के फूल कई सारी पंखुड़ियों वाले होते हैं। आमतौर पर यह फूल कई रंगों के होते हैं, लेकिन पीले रंग के केंद्र के साथ सफ़ेद रंग की पंखुड़ी वाले फूल दिखने में बहुत ही आकर्षक होते हैं। यह खूबसूरत फूल वाले पौधे बीज द्वारा आसानी से उगाए जा सकते हैं, और गार्डन में पोलिनेटर्स को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पिटूनिया – Beautiful White Flower For Planting Garden Petunia In Hindi 

पिटूनिया - Beautiful White Flower For Planting Garden Petunia In Hindi 

पेटूनिया सफेद समेत कई रंगों में खिलने वाला वार्षिक फूल का पौधा है, जिसे आप हैंगिंग बास्केट, कंटेनर और गार्डन बॉर्डर प्लांट के लिए लगा सकते हैं। इस पौधे के फूल तुरही के आकार के होते हैं, जो सफ़ेद रंगों में खिलने पर और भी आकर्षक लगते हैं।

(और पढ़ें: होम गार्डन में फ्लावर सीड्स उगाने के लिए फुल ग्रोइंग गाइड…)

हाइड्रेंजिया – Best White Colour Flowering Plant Hydrangea In Hindi

हाइड्रेंजिया - Best White Colour Flowering Plant Hydrangea In Hindi

हाइड्रेंजिया एक झाड़ीदार फूल वाला पौधा है, जिसके कई रंगों के फूल गुच्छों में खिलते हैं, लेकिन हरे रंग के पत्तों के बीच सफ़ेद गुच्छेदार फूल बेहद की सुंदर दिखते हैं। पौधे में यह सफेद फूल अपने प्रचुर मात्रा में खिलने के लिए जाने जाते हैं। आप बिगलीफ़ हाइड्रेंजिया को अपने गार्डन के गमलों में उगा सकते हैं।

ट्यूलिप – Best White Colour Flowering Plant Tulip In Hindi

ट्यूलिप वसंत ऋतु में लगाया जाने वाला फूल हैं, जिसके फूल कप के आकार के होते हैं। आमतौर पर यह पौधा बल्ब और बीज दोनों से लगाया जा सकता है, लेकिन इसके बल्ब तेजी से ग्रो करते हैं। आप अपने गार्डन में इस सफ़ेद रंग के फूल वाले पौधे को जरूर लगायें और उसे सुंदरता से भर दें।

(और पढ़ें: फूल वाले पौधों के लिए खाद तथा सबसे अच्छे उर्वरक….)

सफेद विंका – White Vinca Best Flowering Plant In Hindi

सफेद विंका - White Vinca Best Flowering Plant In Hindi

सफेद विंका एक खूबसूरत सदाबहार फूल है, जिसके छोटे-छोटे सफेद रंग की चमक वाले फूल दिन के समय खिलते हैं। इसे आप अपने गमले और टेरेस गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं। विंका प्लांट की देखभाल भी आसान होती है और यह फूल पूरे वर्ष खिलता रहता है।

गुलदाउदी – Guldaudi White Flowering Plant in India In Hindi 

गुलदाउदी - Guldaudi White Flowering Plant in India In Hindi 

गुलदाउदी भारतीय बगीचों के प्रसिद्ध फूलों में से एक है। इसके सफेद रंग के खिलते हुए फूल देखने में बेहद आकर्षक और मन को शांति देने वाले होते हैं। सफ़ेद गुलदाउदी के पौधे को आप अपने घर के गमलों में बीज द्वारा लगा सकते हैं। यह फूल पूरे वर्ष खिलता रहता है।

फ़्लॉक्स – Beautiful White Flower For Planting Garden Phlox In Hindi 

फ़्लॉक्स - Beautiful White Flower For Planting Garden Phlox In Hindi 

फ्लॉक्स एक बहुमुखी बारहमासी फूल वाला पौधा है, जो सफेद समेत विभिन्न रंगों में आता है। यह सुगंधित फूल तारे के आकार के होते हैं, जो मजबूत तनों के ऊपर घने गुच्छे के रूप में होते हैं। आमतौर पर फ्लॉक्स फूल कई रंगों में खिलते हैं, लेकिन सफेद फ्लॉक्स गार्डन में शुद्धता और ताजगी को जोड़ते हैं। आप इस सफ़ेद रंग के फूल वाले पौधे को पूर्ण सूर्य या आंशिक छाया दोनों ही स्थितियों में लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: सुन्दर बेल वाले फूल के पौधे, जिन्हें घर पर उगाना है आसान...)

इस लेख में आपने गार्डन के गमले में या घर पर लगाने के लिए सफ़ेद फूल वाले पौधे कौन-कौन से हैं, फूलों के नाम तथा इन फूल वाले पौधों से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की। उम्मीद है लेख आपको अच्छा लगा हो, इस लेख के सम्बन्ध में आपके जो भी सुझाव हैं हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *