Aparajita Flower Plant Care In Winter In Hindi: सर्दियों के मौसम में अगर आप चाहते हैं कि आपका गार्डन अपराजिता (butterfly pea flower) के खूबसूरत फूलों से महकता रहे, तो इसके लिए कुछ आसान देखभाल टिप्स अपनाना जरूरी है। ठंड/सर्दियों में अपराजिता के पौधे की देखभाल कैसे करें, यह जानना बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि ठंड इसका विकास धीमा कर देती है और पौधा खराब भी हो सकता है। साथ ही पौधे को पानी कैसे दें, अपराजिता के पौधे में कौन सी खाद डालें और हवा के तेज ठंडे झोकों से बचाने के लिए अपराजिता के पौधे को सहारा कैसे दें—इन सब बातों का सही तरीका अपनाने से पौधा पूरे मौसम स्वस्थ बना रहता है। थोड़ी सी समझ और सही समय पर की गई देखभाल से अपराजिता की ग्रोथ बनी रहती है और आपका गार्डन खूबसूरत फूलों से भी भर जाता है।
ठंड में अपराजिता के पौधे की देखभाल कैसे करें – Aparajita Plant Care In Winter In Hindi
विंटर सीजन में अपराजिता के पौधे की देखभाल थोड़ी अलग तरीके से करनी पड़ती है, क्योंकि कम तापमान इसकी बढ़त पर असर डाल सकता है। अगर सही समय पर पानी, धूप, खाद और सुरक्षा मिल जाए, तो यह सर्दियों में भी खूबसूरती से बढ़ता रहता है। बस कुछ सरल बातों का ध्यान रखकर आप अपनी अपराजिता बेल को हरा-भरा और स्वस्थ रख सकते हैं। आगे ठंड में इस पौधे की देखभाल के आसान और असरदार तरीके बताए गए हैं, जिनको फॉलो करके आप अपने पौधे को स्वस्थ रख सकते हैं।
1. पहले मिट्टी चेक करें, फिर पानी दें
सर्दियों में मिट्टी जल्दी सूखती नहीं है, इसलिए हर बार पानी देने से पहले उंगली डालकर मिट्टी की नमी जरूर जांचें। अगर ऊपर की 1–2 इंच मिट्टी सूखी लगे तभी पानी दें। ठंड में ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं, इसलिए ओवरवॉटरिंग से बचें। सुबह के समय हल्का गुनगुना पानी देना सबसे बेहतर रहता है, क्योंकि ठंडा पानी पौधे को नुकसान पहुँचा सकता है।
(यह भी जानें: घर पर अपराजिता का पौधा कैसे लगाएं…)
2. रात में इंडोर रखें या बाहर कपड़े से ढकें
ठंडी हवा और पाला (फॉग/फ्रॉस्ट) अपराजिता के पौधे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। रात में इसे घर के अंदर या किसी शेड में रखना अच्छा रहता है। अगर पौधा बड़ा है और हिलाना मुश्किल है, तो आप इसे कपड़े, बोरा या गार्डन फ्लीस से ढक सकते हैं। इससे पौधा ठंड सीधे नहीं झेलेगा और सुरक्षित रहेगा। लेकिन कपड़े या बोरा से ढकते समय ध्यान रखें कि, पौधे को नुकसान न पहुंचे।
गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
3. पौधे को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह हो
अपराजिता बेल फैलकर बढ़ती है, इसलिए इसे ज्यादा भीड़-भाड़ वाले गमले में न रखें। गमले में पर्याप्त जगह हो ताकि जड़ें आसानी से फैल सकें। अगर पौधा बहुत घना हो चुका है, तो थोड़ा हल्का प्रूनिंग करके उसे नया फैलाव दें। स्पेस मिलने पर बेल की ग्रोथ तेज और स्वस्थ रहती है, साथ ही पौधे को फैलने के लिए पर्याप्त जगह भी मिल जाती है।
4. ठंड में पौधों के लिए खाद
सर्दियों में भारी खाद देने से बचें, क्योंकि इस मौसम में पौधों की ग्रोथ धीमी रहती है। महीने में एक बार हल्की जैविक खाद जैसे वर्मीकंपोस्ट, गोबर खाद या लिक्विड फर्टिलाइजर का घोल दे सकते हैं। इससे पौधे की जड़ें मजबूत रहती हैं और ठंड झेलने की क्षमता बढ़ती है। मिट्टी में खाद देने के बाद ऊपर से पानी दें, ताकि पोषक तत्व मिट्टी में अच्छे से मिक्स हो जाएं। अपराजिता के लिए केले और प्याज के छिलकों से बनी लिक्विड खाद, क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम फूलों की वृद्धि को प्रोत्साहित करता है।
(यह भी जानें: फूल वाले पौधे लगाने के लिए ग्रो बैग का साइज…)
5. सूख चुके फूल व पत्ते हटाएं
सूखे या पीले पत्ते पौधे की ऊर्जा खींच लेते हैं, इसलिए उन्हें समय-समय पर हटाते रहें। इससे पौधे में नई कोपलें आने की संभावना बढ़ जाती है। सूखे फूल हटाने से बेल ज्यादा फूल देती है और हेल्दी रहती है, क्योंकि पौधे की ऊर्जा व्यर्थ होने से बच जाती है। छटाई (pruning) करते समय साफ और तेज कैंची या प्रूनर का ही उपयोग करें, जिससे कि पौधे में किसी भी प्रकार का संक्रमण न फैले। पौधे को नियमित चेक करें और सूखे, खराब पत्ते व फूल हटाते रहें।
मिट्टी व जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
6. सही धूप मिलें
अपराजिता को ठंड के मौसम में रोजाना कम से कम 4–5 घंटे हल्की लेकिन सीधी धूप मिलनी चाहिए। अगर आपके घर में सुबह की धूप आती है तो पौधे को वहां रखें। धूप न मिलने पर पत्तियां हल्की पीली होने लगती हैं और बेल की ग्रोथ धीमी पड़ जाती है। धूप मिलना इसे प्राकृतिक गर्माहट देता है। अपराजिता पौधे की ग्रोथ के लिए आदर्श तापमान 20 से 35°C है।
7. अपराजिता बेल के लिए सहारा दें
अपराजिता बेल वाला पौधा है, इसलिए इसे बढ़ने के लिए सहारे की जरूरत पड़ती है। आप बांस की डंडियां, तार, नेट या ट्रेलिस लगा सकते हैं। सही सहारा मिलने से बेल साफ-सुथरी बढ़ती है और फूल भी ज्यादा आते हैं। ठंड में सहारा पौधे को हवा के तेज झोकों से बचाने में भी सहायक होता है।
(यह भी जानें: गार्डन का सामान कहाँ से खरीदें…)
8. कीट और फंगस जैसे रोगों से बचाव करें
सर्दियों में नमी ज्यादा रहने से अपराजिता के पौधे में फंगस का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए सबसे पहले पौधे को ज्यादा पानी देने से बचें और मिट्टी को अच्छी तरह सूखने दें। पत्तियों पर सफेद पाउडर या काले धब्बे दिखें तो तुरंत पत्ते हटा दें और पौधे को धूप वाली जगह रखें। यदि जरूरत लगे तो हल्का ऑर्गेनिक फंगीसाइड या नीम का तेल सप्ताह में एक बार स्प्रे कर सकते हैं। इससे फंगल रोग जल्दी फैल नहीं पाते और पौधा स्वस्थ बना रहता है। इसके अतिरिक्त छोटे-छोटे कीट दिखाई दें, तो नीम तेल स्प्रे करें या आप इन्हें मैन्युअली भी हटा सकते हैं।
बागवानी प्रोडक्ट खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
निष्कर्ष:
सर्दियों में अपराजिता की सही देखभाल करने से यह पूरे मौसम स्वस्थ, हरा-भरा और फूलों से लदा रहता है। बस पानी, खाद, धूप और सहारे का ध्यान रखें, और पौधे को ठंड से बचाते रहें। थोड़ी सी देखभाल से आपका Aparajita Plant सर्दियों में भी खिलता हुआ दिख सकता है। यह लेख आपको कैसा लगा, कमेंट में जरूर बताएं। ऐसे ही गार्डनिंग से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए फॉलो करें—organicbazar.net।
FAQ
1. अपराजिता के पौधे के लिए सबसे अच्छा उर्वरक कौन सा है – Best Fertilizer For Aprajita Plant In Hindi
अपराजिता के लिए हल्का जैविक उर्वरक सबसे अच्छा माना जाता है, जैसे वर्मीकंपोस्ट, गोबर खाद या नीम खली। ये मिट्टी को पोषक बनाते हैं और पौधे की जड़ों को मजबूत रखते हैं। महीने में एक बार हल्की मात्रा देना पर्याप्त होता है।
2. क्या अपराजिता सर्दियों में जीवित रह सकती है – Can Aparajita Plant Survive In Winter In Hindi
हाँ, अपराजिता सर्दियों में जीवित रह सकती है, बस इसे ठंड और पाले से बचाने की जरूरत होती है। धूप, कम पानी और रात में ढककर रखने से यह आसानी से ठंड झेल लेती है। सही देखभाल मिलने पर यह सर्दियों के बाद फिर से तेजी से बढ़ने लगती है।
गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:


