होम गार्डन के लिए जैविक खाद कहाँ से खरीदें – Where To Buy Organic Fertilizer For Home Garden In Hindi

होम गार्डन में लगे पेड़-पौधों को स्वस्थ रहने और अच्छी ग्रोथ करने के लिए अतिरिक्त पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जिसके लिए हम उन्हें खाद और उर्वरक देते हैं। अधिकांश विशेषज्ञ पौधों को जैविक खाद देने की सलाह देते हैं। वास्तव में ऑर्गेनिक खाद पौधों के लिए एकदम सही खाद है, इनका मानव जीवन और आसपास के वातावरण पर किसी भी तरह का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। वैसे तो बाजार में कई तरह की खाद और उर्वरक उपलब्ध होते हैं, लेकिन सबसे अच्छी जैविक खाद कौन सी है? इसकी जानकारी होना बेहद जरूरी है। आज इस लेख में हम आपको पौधों के लिए ऑर्गेनिक खाद खरीदने की जानकारी देंगे, जिससे आप किफायती दामों में अच्छे उर्वरक खरीद सकें। जैविक खाद और उर्वरक क्या हैं? गार्डन में ऑर्गेनिक खाद का उपयोग तथा होम गार्डन के लिए जैविक खाद कहाँ से खरीदें? जानने के लिए आर्टिकल पूरा पढ़ें।

जैविक खाद और उर्वरक क्या हैं – What Is Organic Fertilizer In Hindi 

जैविक खाद और उर्वरक क्या हैं - What Is Organic Fertilizer In Hindi 

जैविक खाद और उर्वरक पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो पौधों, जानवरों या खनिजों जैसे प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त होते हैं। इनका उपयोग गमले या ग्रो बैग में लगे पौधों को अतिरिक्त पोषक तत्व प्रदान करने तथा मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता है। ऑर्गेनिक उर्वरकों का इस्तेमाल टेरेस गार्डन, किचन गार्डन, बालकनी गार्डन, कंटेनर गार्डन सभी जगह किया जा सकता है।

(यह भी जानें: जैविक खाद क्या है यह कितने प्रकार की होती है……)

होम गार्डन में जैविक खाद का उपयोग क्यों किया जाता है – Why To Use Organic Fertilizers In Home Garden In Hindi 

आमतौर पर ऑर्गेनिक खाद और उर्वरक पूरी तरह से केमिकल फ्री होते हैं, जिनके उपयोग से पर्यावरण पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है, लेकिन इसके अलावा भी होम गार्डन में जैविक खाद का उपयोग करने के कई सारे फायदे होते हैं, जिनकी जानकारी आपको लेख में आगे मिलेगी। होम गार्डन में जैविक खाद के इस्तेमाल के फायदे कुछ इस प्रकार हैं:-

  • जैविक उर्वरक में कई सारे पोषक तत्व होते हैं, जो पौधे की समग्र ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।
  • जैविक खाद खाद पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल होती है, जिसका आसपास के वातावरण, पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • यह केमिकल फ्री बायोडिग्रेडेबल खाद होती है, जो धीमी गति से पोषक तत्व रिलीज करती है और इसका असर लंबे समय तक रहता है।
  • जैविक खाद के उपयोग से मिट्टी के एयरेशन, जल धारण और पोषक तत्वों को धारण करने की क्षमता में सुधार होता है।
  • जैविक खाद में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम और कई अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो पौधों की ग्रोथ के लिए आवश्यक पोषक तत्व है।
  • ऑर्गेनिक खाद मिट्टी तथा पौधे दोनों की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाती है।
  • जैविक खाद मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा बढ़ाकर उसे उपजाऊ बनाती है।

आइये अब जानते हैं- गार्डन के लिए जैविक खाद कहाँ से खरीदें?

(यह भी जानें: महत्वपूर्ण जैविक उर्वरक और उनका एनपीके अनुपात……)

जैविक खाद कहाँ से खरीदें – Where To Buy Organic Fertilizers In Hindi 

जैविक खाद कहाँ से खरीदें - Where To Buy Organic Fertilizers In Hindi

आप जैविक खाद और उर्वरक घर पर भी बना सकते हैं या फिर इन्हें गार्डन स्टोर, नर्सरी या ऑनलाइन माध्यम किसी भी जगह से खरीद सकते हैं, लेकिन खरीदने से पहले सही ऑर्गेनिक खाद की पहचान करना बेहद जरूरी है।

बाजार में कुछ खाद ऐसी होती हैं, जिन्हें जैविक बताया तो जाता है, लेकिन उनमें कहीं न कहीं केमिकल का उपयोग भी किया जाता है, जिस वजह से वह प्रभावी तो होती है, लेकिन उनके कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, इसलिए खरीदते समय ओरिजिनल जैविक खाद पर विचार जरूरी है।

जैविक खाद ऑनलाइन खरीदना बेस्ट विकल्प है। अगर आप इसे अपने घर मगाना चाहते हैं, तो हमारे ऑनलाइन गार्डन स्टोर Organicbazar.Net पर जाकर खरीददारी करें। यहाँ आपको लगभग सभी प्रकार के ऑर्गेनिक खाद और उर्वरक किफायती दामों में उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त हमारी वेबसाइट पर आपको खाद खरीदने से लेकर इसके उपयोग तक की सारी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

जैविक खाद और उर्वरक के नाम और उनकी कीमत – Name Of Organic Manure And Fertilizers And Their Cost In Hindi 

होम गार्डन के पौधों के लिए कुछ जैविक खाद और उर्वरक के नाम तथा उनकी कीमत कुछ इस प्रकार है:-

S.No.
खाद और उर्वरक के नाम
कीमत
कहाँ से खरीदें
1.
गोबर की खाद (Dung Manure)
₹80-149 (1kg)
2.
वर्मीकम्पोस्ट (Vermicompost)
₹80-149 (1kg)
3.
रॉक फास्फेट (Rock Phosphate)
₹199 (1kg)
4.
बोन मील (Bone Meal)
₹199 (1kg)
5.
नीम केक पाउडर (Neem Cake)
₹199 (1kg)
6.
मस्टर्ड केक (Mustard Cake)
₹199 (1kg)
7.
बायो NPK (Bio NPK)
₹350 (250ml)
8.
प्लांट ग्रोथ प्रमोटर (Plant Growth Promoter)
₹299 (250ml)
9.
सीवीड फ़र्टिलाइज़र (Seaweed Fertilizer)
₹299 (250ml)
10.
PROM खाद (PROM Manure)
₹199 (1kg)
11.
एप्सम सॉल्ट (Epsom Salt)
₹160 (450g)

(यह भी जानें: गार्डन में लगे हुए पौधों को खाद कैसे दें…..)

ऑनलाइन जैविक खाद खरीदने के फायदे – Benefits Of Buying Organic Fertilizers Online In Hindi 

अगर आप जैविक खाद ऑनलाइन खरीदते हैं, तो आपको इसे खरीदने के कई सारे फायदे हो सकते हैं, जो कि इस प्रकार हैं:-

  • आप घर बैठे अपनी आवश्यकतानुसार किसी भी समय खाद और उर्वरक आर्डर कर सकते हैं।
  • जैविक खाद ऑनलाइन खरीदने से आपको फुटकर विक्रेताओं के लाभों से छुटकारा मिल जाता है।
  • ऑनलाइन खरीदने से आपको कई साइड पर इसकी डिटेल में जानकारी भी प्राप्त हो जाती है।
  • अगर आप इन्हें ऑनलाइन खरीदते हैं, तो आपको इसकी कीमत और मात्रा के अनुसार कई सारे विकल्प मिलते हैं, जिन्हें आप जरूरत के अनुसार खरीद सकते हैं।

(यह भी जानें: पौधों के लिए जैविक खाद के प्रकार और उनके उपयोग….)

इस लेख में आपने जाना जैविक खाद और उर्वरक क्या हैं? इनका गार्डन में उपयोग क्यों किया जाता हैं तथा होम गार्डन के लिए ऑर्गेनिक खाद खरीदने की जानकारी और जैविक खाद कहाँ से खरीदें? अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं, तो ऊपर दी गई खरीदें की लिंक पर क्लिक करें तथा लेख से सम्बंधित सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *