खाद और उर्वरक में क्या अंतर है? खाद और उर्वरक में से कौन बेहतर है

खाद और उर्वरक में क्या अंतर है? किसी भी पौधे की स्वस्थ ग्रोथ और बेहतर विकास के लिए खाद और उर्वरक दोनों ही बहुत जरूरी होते हैं, हालाँकि दोनों के उपयोग और परिणामों के मध्य अंतर होता है। यदि हम सही तरीके से इनका इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो हमें उचित रिजल्ट प्राप्त नहीं हो पाएंगे। यदि आप एक गार्डनर हैं, तो अपने गार्डन में खाद या फर्टिलाइजर का उपयोग करते समय अक्सर आपके मन में यह सवाल आते होंगे, कि क्या खाद और उर्वरक अलग हैं? खाद और उर्वरक में क्या अंतर है? क्या गार्डन में इनके उपयोग से पौधों को नुकसान होता है? ऐसे ही खाद और उर्वरक के उपयोग और अंतर से जुड़े सवालों के जवाब आज हम इस लेख में जानेंगे।

खाद एवं उर्वरक क्या होते हैं इनमें क्या अंतर है या उर्वरक, खाद से किस प्रकार अलग है? तथा पौधों के लिए उर्वरक और खाद में से कौन बेहतर है? जानने के लिए लेख पूरा पढ़ें।

खाद क्या है – What Is Manure In Hindi

खाद क्या है - What Is Manure In Hindi

खाद एक कार्बनिक पदार्थ है, जो मृत पौधों, किचन वेस्ट और अन्य अवशिष्ट पदार्थों को अपघटित करके बनाई जाती है। इसका उपयोग मिट्टी की संरचना में सुधार करने तथा मिट्टी को अधिक उपजाऊ बनाने के लिए करते हैं। खाद बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह से प्राकृतिक होती है, अतः किसी भी पौधे पर इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।

(और पढ़ें: घर पर जैविक खाद कैसे बनाएं, जानें आसान तरीके…)

बेस्ट खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

जैविक खाद के प्रकार – Types Of Manure In Hindi

प्राकृतिक जैविक खाद मुख्यतः तीन प्रकार की होती है, जिनके नाम निम्न हैं:-

  • हरी खाद (Green Manure) – हरी सामग्री जैसे- घास, सब्जी के छिलके, खरपतवार को अपघटित करके बनाई गई खाद को हरी खाद कहते हैं।
  • फार्मयार्ड मैन्योर (Farmyard Manure) – पशु अपशिष्ट और खेती से संबंधित सामग्री जैसे- गाय के गोबर, मलमूत्र, कचरे आदि को अपघटित करके बनाई गई खाद को फार्मयार्ड खाद कहते हैं।
  • कम्पोस्ट खाद (Compost Manure) – अवशिष्ट पदार्थों जैसे- घरेलू अवशिष्ट, किचन वेस्ट आदि या मिट्टी में पाए जाने वाले सूक्ष्म जीवों द्वारा अपघटित करके बनाई गई खाद को कम्पोस्ट खाद कहते हैं।

(और पढ़ें: जैविक खाद क्या है यह कितने प्रकार की होती है…)

उर्वरक क्या हैं – What Is Fertilizer In Hindi

उर्वरक क्या हैं - What Is Fertilizer In Hindi

फर्टिलाइजर या उर्वरक ऑर्गेनिक (जैविक) तथा इनऑर्गेनिक या रसायनयुक्त दोनों तरह के होते हैं, जिसमें आवश्यक पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन, पोटेशियम और फॉस्फोरस इत्यादि पाए जाते हैं, जो पौधों के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। पौधों में पोषक तत्वों की आपूर्ति, अच्छी ग्रोथ तथा उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने के लिए उर्वरक का उपयोग मिट्टी में मिलाकर किया जाता है, यह ठोस, तरल या पाउडर तीनों रूपों में हो सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ उर्वरकों के नाम, जो कि निम्न हैं।

रासायनिक उर्वरक (Chemical Fertilizer):-

  1. अमोनियम सल्फेट (Ammonium Sulfate)
  2. अमोनियम फॉस्फेट (Ammonium Phosphate)
  3. अमोनियम नाइट्रेट (Ammonium Nitrate)
  4. यूरिया (Urea)
  5. अमोनियम क्लोराइड (Ammonium Chloride)
  6. पोटाश (Potash)

जैविक उर्वरक (Organic Fertilizer):-

  1. मस्टर्ड केक या सरसों की खली (Mustard Cake)
  2. नीम ऑयल (Neem Oil)
  3. रॉक फॉस्फेट (Rock Phosphate)
  4. बोन मील (Bone Meal)
  5. सीवीड (seaweed)

उर्वरक खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

उर्वरक, खाद से किस प्रकार अलग है? Difference Between Manure And Fertilizers In Hindi

आमतौर पर खाद और उर्वरक दोनों का ही उपयोग हम गार्डनिंग में पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए करते हैं, लेकिन फिर भी दोनों में बेसिक डिफ़रेंस या अंतर निम्न हैं:-

बनाने की विधि –

खाद को अवशिष्ट पदार्थों जैसे किचन वेस्ट, घास, गाय का गोबर, खरपतवार आदि को अपघटित करके बनाते है, लेकिन उर्वरक एक मानव निर्मित या प्राकृतिक पदार्थ होते हैं, जो पौधों में पोषक तत्वों की आपूर्ति तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए उपयोग में लाये जाते हैं। (और पढ़ें: इस तरह करें अपने पौधों में लिक्विड उर्वरक का उपयोग…)

तैयार करने में लगा समय –

खाद बनाने की प्रक्रिया में अधिक समय लगता है, लेकिन उर्वरकों को कम समय में बनाकर तुरंत उपयोग किया जा सकता है।

मिट्टी के लिए उपयोगी –

खाद के उपयोग से मिट्टी की संरचना तथा जल धारण करने की क्षमता में सुधार करके उसे उपजाऊ बनाया जाता है, इसके विपरीत उर्वरक के द्वारा पौधों को पोषक तत्व प्रदान कर उनकी ग्रोथ तथा उत्पादन क्षमता में वृद्धि की जाती है, इनका मिट्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। (और पढ़ें: पौधे लगाने के लिए गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें…)

पोषक तत्वों की मात्रा –

आमतौर पर खाद में पोषक तत्व कम मात्रा में पाए जाते हैं। इसके विपरीत यदि हम फर्टिलाइजर की बात करें, तो इनमें खाद की अपेक्षा अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं।

पौधों की अवशोषित करने की क्षमता –

पौधे खाद को धीरे-धीरे अवशोषित करते हैं, इसलिए पौधों की ग्रोथ पर इसका असर दिखने में अधिक समय लगता है, इसके विपरीत फर्टिलाइजर का असर पौधों की ग्रोथ पर तेज़ी से देखने को मिलता है, अर्थात उर्वरक पौधों द्वारा तेजी से अवशोषित कर लिए जाते हैं। (और पढ़ें: जानें खाद और उर्वरक से पौधों को क्या होते हैं फायदे…)

साइड इफेक्ट –

खाद के उपयोग से मिट्टी और पौधे पर किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता है, साथ ही मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की संख्या बढाती हैं। वहीं दूसरी ओर फर्टिलाइजर की बात करें, तो इनका अधिक उपयोग मिट्टी तथा पौधे दोनों के लिए नुकसानदायक होता है, उर्वरक मिट्टी में रहने वाले सूक्ष्म जीवों को नुकसान पहुंचाते हैं।

दिशा निर्देश –

खाद का उपयोग करने के लिए कोई विशेष दिशा निर्देश की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन उर्वरकों का इस्तेमाल लेबल में बताए गए निर्देशों के अनुसार किया जाना चाहिए, क्योंकि इनकी उचित मात्रा से पौधों को फायदा तो होता है, लेकिन अधिक उपयोग से दुष्प्रभाव का सामना भी करना पड़ सकता है।

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

उर्वरक और खाद में से कौन बेहतर है – Which One Is Better Manure And Fertilizer In Hindi

खाद और उर्वरक दोनों में से किसी एक को सर्वश्रेष्ठ चुनना थोड़ा कठिन है, पौधे की ग्रोथ के लिए दोनों ही महत्वपूर्ण होते हैं तथा दोनों के ही अलग-अलग उपयोग हैं। ज़्यादातर लोग अपने पौधों के लिए खाद का उपयोग करना पसंद करते है, क्योंकि खाद प्राकृतिक तरीके से बनाई जाती है, तथा लम्बे समय तक मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखती है साथ ही यह नुकसानदायक नहीं होती। चूँकि खाद का प्रभाव पौधों पर धीमी गति से देखने को मिलता है, इसलिए जब पौधों के तेज विकास की बात आती है, तो लोग अधिकतर उर्वरक का उपयोग करते हैं, क्योंकि यह तेजी से अपघटित होकर पौधों को पोषक तत्व प्रदान करते हैं। लेकिन उर्वरकों का इस्तेमाल करते समय यह ध्यान रखें, कि रासायनिक की अपेक्षा जैविक उर्वरक का ही उपयोग करें, जिससे पौधे की अच्छी ग्रोथ तथा बेहतर विकास हो सके।

(और पढ़ें: पौधों की वृद्धि के लिए 10 शानदार टिप्स…)

इस लेख में आपने जाना कि खाद और उर्वरक क्या हैं, उर्वरक, खाद से किस प्रकार अलग है? तथा पौधों के लिए उर्वरक या खाद में से कौन बेहतर है। उम्मीद है खाद और उर्वरक में अंतर से सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आया हो, इस लेख से सम्बंधित आपके जो भी सवाल हैं, हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *