जैविक खाद क्या है यह कितने प्रकार की होती है – Different Types Of Organic Manures In Hindi

आजकल 90% लोग पौधे उगाने के लिए जैविक खाद का उपयोग करते हैं। यह पौधों के लिए उपयुक्त फर्टिलाइजर भी है, क्योंकि इनका पौधे, फल और मिट्टी पर किसी भी प्रकार का साइडइफेक्ट नहीं पड़ता है। यदि आप एक गार्डनर है, तो शायद आप भी अपने गार्डन में ऑर्गेनिक खाद का उपयोग करने के लिए, या तो इसे अपने घर पर बनाते होंगे या फिर गार्डनिंग स्टोर / ऑनलाइन के माध्यम से खरीदते होगें। लेकिन क्या आप जानते हैं, गार्डन के पौधों के लिए बेस्ट खाद कौन सी है? या सबसे अच्छा उर्वरक कौन सा है? यदि नहीं, तो आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं, गार्डन के लिए बेस्ट जैविक खाद के प्रकार के बारे में। ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर या जैविक खाद क्या है, यह खाद कितने प्रकार की होती है तथा ऑर्गेनिक खाद से सम्बंधित सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख पूरा पढ़ें।

जैविक खाद क्या है – What Is Organic Manure In Hindi

जैविक खाद क्या है - What Is Organic Manure In Hindi

जैविक खाद वह है, जो प्राकृतिक चीजें जैसे खनिज, पेड़-पौधों और पशु आधारित स्रोतों से तैयार की जाती है। पोषक तत्वों के आधार पर जैविक खाद तथा उर्वरक अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन अधिकांशतः इनमें एक जैसे ही घटक होते हैं।

रासायनिक उर्वरकों की तुलना में जैविक खाद को टूटने और मिट्टी में मिलने में अधिक समय लगता है, यह धीरे-धीरे मिट्टी में मिलकर पौधों को पोषक तत्व प्रदान करती है, तथा मिट्टी की संरचना में सुधार करती है। ऑर्गेनिक खाद के अधिक या कम उपयोग से मिट्टी को किसी भी प्रकार नुकसान नहीं होता है, लेकिन इसकी अपेक्षा रासायनिक या कैमिकल युक्त फर्टिलाइजर में मिट्टी और पौधों को नुकसान होता है।

(यह भी जानें: पोटेड प्लांट्स के लिए टॉप 10 होममेड जैविक खाद….)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

जैविक खाद के प्रकार – Types Of Organic Manure In Hindi

गार्डन के पौधों के लिए बेस्ट जैविक खाद के प्रकार निम्न हैं:-

  1. गोबर की खाद (Dung Manure)
  2. कम्पोस्ट खाद (Compost Manure)
  3. चिकन खाद (Chicken Or Poultry Manure)
  4. वर्मीकम्पोस्ट (Vermicompost)
  5. रॉक फास्फेट (Rock Phosphate)
  6. बोन मील (Bone Meal)

गोबर की खाद – Best Fertilizer For Plants Dung Manure In Hindi

गोबर की खाद - Best Fertilizer For Plants Dung Manure In Hindi

गोबर खाद गार्डन के पौधों के लिए बेस्ट जैविक खाद होती है, जो गाय और अन्य पालतू जानवरों के मल-मूत्र और प्राप्त अपशिष्टों से बनाई जाती है। इन पालतू जानवरों से प्राप्त अपशिष्ट में नाइट्रोजन और पोटाश की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पौधे की वृद्धि तथा फल लगने के लिए जरूरी है।

(यह भी जानें: सर्दियों में पौधों की ग्रोथ के लिए बेस्ट खाद और उर्वरक….)

वर्मीकम्पोस्ट – Best Manure For Plants Vermicompost In Hindi

वर्मीकम्पोस्ट - Best Manure For Plants Vermicompost In Hindi

यह विभिन्न प्रकार के कृमियों जैसे केचुओं द्वारा निर्मित एक जैविक खाद होती है, जो मिट्टी में पाए जाने वाले खाद्य अपशिष्टों को अपघटित करके बनाई जाती है। यह खाद पूरी तरह से आर्गेनिक होती है, जिसे गमले की मिट्टी में मिलाकर उसे कार्बनिक पदार्थों से युक्त और उपजाऊ बनाया जाता है।

(यह भी जानें: वर्मीकम्पोस्ट का गार्डनिंग में उपयोग, फायदे और बनाने की विधि….)

रॉक फास्फेट – Rock Phosphate Is Best Fertilizer For Garden In Hindi

रॉक फास्फेट - Rock Phosphate Is Best Fertilizer For Garden In Hindi

रॉक फास्फेट समुद्री चट्टानों से प्राप्त होने वाला, बारीक चूर्ण (पाउडर) होता है, जिसमें फास्फोरस और कैल्शियम पाया जाता है। यह एक प्राकृतिक उत्पाद है, जो पौधों में फूल व फल आने के लिए बहुत जरूरी होता है।

(यह भी जानें: पौधों में फूल और फल लगने के लिए बेस्ट खाद….)

बेस्ट क्वालिटी की जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

बोन मील – Bone Meal Is Best Fertilizer For Garden In Hindi

यह टेरेस गार्डन के पौधों के लिए सबसे अच्छा जैविक उर्वरक है। यह उर्वरक जानवरों की हड्डियों का चूर्ण (पाउडर) होता है, जो फॉस्फोरस और अमीनो एसिड का बहुत अच्छा स्रोत है। हालाँकि इसका प्रभाव पौधों पर धीमी गति से होता है, लेकिन इसके प्रयोग से मिट्टी या अन्य पौधों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है।

(यह भी जानें: पौधों के लिए फायदेमंद होता है मिट्टी में बोन मील का प्रयोग….)

कम्पोस्ट खाद – Best Manure For Garden Plants Compost In Hindi

कम्पोस्ट खाद - Best Manure For Garden Plants Compost In Hindi

कम्पोस्ट खाद कई अपशिष्ट पदार्थ जैसे- किचन वेस्ट, घास, सूखे हुए फूल, पत्तियों आदि को अपघटित (decomposed) करके बनाई जाती है। इस जैविक खाद में पौधे की वृद्धि और विकास में सहायक नाइट्रोजन, पोटेशियम तथा फास्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

चिकन खाद – Chicken Manure Is Best Manure For Plants In Hindi

यह गार्डन के पौधों के लिए बेस्ट ऑर्गेनिक खाद है, जो मुर्गियों से प्राप्त अपशिष्ट से बनाई जाती है। इस जैविक खाद में नाइट्रोजन और पोटेशियम पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पौधे पर पत्तियों के विकास तथा फलने व फूलने के लिए सहायक होती हैं। चिकन खाद को आप गमले की मिट्टी में मिलाकर उसकी संरचना में भी सुधार कर सकते हैं।

(यह भी जानें: 6 संकेत जो बताते हैं कि आपके पौधे ओवर फर्टिलाइज हैं.…)

बेस्ट क्वालिटी की जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

इस लेख में आपने गार्डन के पौधों के लिए जैविक खाद क्या है और यह कितने प्रकार की होती है? के बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, इस लेख से संबंधित आपके जो भी सवाल हैं, हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *