जानें खाद और उर्वरक से पौधों को क्या होते हैं फायदे – What Are The Advantages Of Adding Manure And Fertilizer Hindi

अक्सर जब हम गार्डन में लगे पौधों में किसी भी समस्या को देखते हैं, तो हमारे मन में सबसे पहले उन्हें खाद व उर्वरक देने की बात आती है और हम बिना सोचे समझे उन्हें जो भी खाद या उर्वरक मिलती है, वो दे देते हैं। हालांकि दोनों का उपयोग पौधे की अच्छी ग्रोथ तथा पोषक तत्वों की पूर्ती करने के लिए ही किया जाता है, लेकिन उपयोग करने के तरीके और समय के आधार पर दोनों का रिजल्ट अलग-अलग हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको बतायेंगे, कि खाद और उर्वरक क्या होते हैं, तथा पौधों में खाद और उर्वरक डालने के फायदे या लाभ के बारे में, जिससे आप इनका सही समय पर सही तरीके से उपयोग कर पाएं। पौधों में खाद और उर्वरक डालना क्यों फायदेमंद या जरूरी है, जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

खाद क्या है – What is Manure In Hindi

खाद क्या है - What is Manure In Hindi

खाद पेड़-पौधों तथा पालतू जानवरों से प्राप्त अपशिष्ट पदार्थों को ‌‌अपघटित ‌‌(De-Compos) करके बनाई जाती है, जिसे मिट्टी में मिलाकर पोषक तत्वों की पूर्ती कर उसकी उपजाऊ क्षमता बढ़ाई जा सकती है। कुछ प्रमुख खाद निम्न हैं जैसे – गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट, किचन वेस्ट कम्पोस्ट आदि।

(और पढ़ें: घर पर जैविक खाद कैसे बनाएं, जानें आसान तरीके…)

खाद व उर्वरक खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

पौधों में जैविक खाद डालने के फायदे – Benefits Of Manure In Plants In Hindi

गार्डन के पौधों में जैविक खाद डालने के प्रमुख फायदे निम्न हैं:-

  1. आमतौर पर पौधे की अच्छी ग्रोथ तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए मैक्रोन्यूट्रिएंट्स (Macronutrients) जैसे- नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम की आवश्यकता होती है, अतः खाद के माध्यम से इनकी पूर्ती हो जाती है।
  2. खाद मिट्टी द्वारा धीरे-धीरे अवशोषित की जाती है, अतः इसके अधिक उपयोग से पौधे या मिट्टी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है।
  3. मिट्टी में खाद मिलाने से उसकी उर्वरा शक्ति या उपजाऊ क्षमता में वृद्धि होती है।
  4. इसके प्रयोग से मिट्टी के भौतिक गुणों में सुधार आता है। खाद भुरभुरी तथा हल्की होती है, जिससे इसे मिलाने पर मिट्टी हल्की तथा बेहतर एयरेशन (aeration) वाली हो जाती है।
  5. खाद मिट्टी की जल धारण और पोषक तत्व धारण क्षमता में सुधार करती है।
  6. यह फलों तथा सब्जियों के बेहतर विकास में सहायक होती है।
  7. खाद मिट्टी के कटाव और लीचिंग (Leaching) को कम करती है।
  8. जैविक खाद को हम अपने घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं या फिर मार्केट या ऑनलाइन के माध्यम से भी खरीद सकते हैं।

(और पढ़ें: गार्डन में लगे हुए पौधों को खाद कैसे दें…)

उर्वरक क्या है – What Is Fertilizer In Hindi

उर्वरक क्या है - What Is Fertilizer In Hindi

उर्वरक रासायनिक तत्वों वाले प्राकृतिक या कृत्रिम पदार्थ होते हैं, जो पौधों की वृद्धि और उत्पादन क्षमता में सुधार करते हैं, इनका उपयोग मिट्टी के साथ मिलाकर उसे उपजाऊ बनाना तथा सीधे पौधों पर तरल रूप में छिड़काव करने में भी किया जाता है। एप्सम सॉल्ट, रॉक फास्फेट, सीवीड फर्टीलाइजर उर्वरक हैं।

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गार्डनिंग में उर्वरक के फायदे – Benefits Of Fertilizer In Plants In Hindi

आइये जानते हैं- पौधों को उर्वरक या फर्टिलाइजर देने के फायदे, जो कि निम्न हैं:-

  1. उर्वरक पानी और मिट्टी में आसानी से घुल सकते हैं। इसलिए, वे पौधों द्वारा जल्दी अवशोषित कर लिए जाते हैं।
  2. पौधों में अलग-अलग पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए विशिष्ट उर्वरकों का उपयोग किया जा सकता है।
  3. उर्वरक पौधे की उत्पादन क्षमता में सुधार करते हैं।
  4. उर्वरकों का प्रभाव पौधे पर बहुत कम समय में (शीघ्र) देखने को मिल जाता है।
  5. पौधों पर इनका उपयोग सीधे तरल फॉर्म में भी किया जा सकता हैं।
  6. उर्वरक पौधों के साथ-साथ मिट्टी के लिए भी फायदेमंद होते हैं, अतः इनके उपयोग से मिट्टी की उर्वरता में सुधार किया जा सकता है।

(और पढ़ें: वेजिटेबल गार्डन के लिए टॉप 10 ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर…)

इस लेख में आपने जाना, कि पौधों में जैविक खाद और उर्वरक के फायदे या लाभ क्या हैं। आशा करते हैं इस लेख में दी गई जानकारी से आप अपने गार्डन में खाद और उर्वरक का उपयोग सही समय पर, बेहतर परिणाम प्राप्त करने में कर पाएंगे। यदि आपको हमारा लेख पसंद आया हो, तो इसे शेयर करें तथा आपके सवाल व सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *