पौधों को कीटों से बचाती हैं ये तरह तरह की स्टिकी ट्रैप – Types Of Sticky Traps And Their Uses In Hindi 

स्टिकी ट्रैप, पौधों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिये गार्डन में लगाई जाती हैं। इससे पौधों की हानिकारक कीटों से रक्षा हो जाती है। आज के समय बाजार में पीली, नीली, सफेद और भी तरह-तरह के रंगों की स्टिकी ट्रैप मिल जाती है। हर कीट किसी विशेष रंग की ओर आकर्षित होता है। ऐसे में आपको अपने गार्डन में किस प्रकार की स्टिकी ट्रैप का यूज़ करना है, इसकी जानकारी के लिए यह लेख आपके बहुत काम का साबित होगा। इन विभिन्न प्रकार की स्टिकी ट्रैप के इस्तेमाल से आक्रमणकारी कीटों से पौधों की रक्षा हो जाती है और गार्डन में किस प्रकार के कीटों का प्रकोप चल रहा है, इसका सर्वे भी आसानी से हो जाता है। स्टिकी ट्रैप कितने प्रकार के होते हैं? बगीचे में कीट-नियंत्रण के लिए स्टिकी ट्रैप के प्रकार की जानकारी के लिए यह लेख पूरा जरूर पढ़ें।

कीट नियंत्रण के लिए स्टिकी-ट्रैप के प्रकार – What Kind Of Sticky Traps Used In Garden In Hindi

स्टिकी ट्रैप दरअसल पतली सी चिपचिपी रंग-बिरंगी शीट होती है। गार्डन में पौधों के पास इन्हें लगाने पर कीट इनकी ओर आकर्षित होते हैं, आ कर चिपक जाते हैं, जिसके बाद वे पौधों को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं। गार्डन में कीट-नियंत्रण के लिए आने वाले चिपचिपे जाल निम्न प्रकार के होते हैं:

पीली स्टिकी ट्रैप – Yellow Sticky Traps In Hindi

पीली स्टिकी ट्रैप - Yellow Sticky Traps In Hindi 

पीले रंग के स्टिकी ट्रैप या चिपचिपे जाल आम तौर पर सफ़ेद मक्खी, एफिड्स, थ्रिप्स जैसे उड़ने वाले कीड़ों को फंसाने के लिए उपयोग किए जाते हैं। चूंकि अक्सर कीड़े पीले रंग के फूल पर मौजूद पराग कणों को खाने के लिए उनकी ओर खिंचे चले जाते हैं। यही कारण है कि कुछ कीड़े पीले रंग की ओर आकर्षित होते हैं, और पीले चिपचिपे जाल में जाकर चिपक जाते हैं। इस पीले रंग के स्टिकी ट्रैप का उपयोग हाउसप्लांट्स, सब्जियों, फलों, फूलों आदि पौधों में कीट नियंत्रण के लिए कर सकते हैं। यहाँ कुछ प्रकार के कीड़े हैं, जिन्हें आप पीले रंग के स्टिकी ट्रैप का उपयोग करके पकड़ सकते हैं:

  • व्हाइटफ़्लाइज (Whitefly)
  • एफिड्स (Aphids)
  • फंगस गनट्स (Fungus gnats)
  • थ्रिप्स (Thrips)
  • फल मक्खी (Fruit Fly)
  • लीफहॉपर्स (Leafhoppers)
  • लीफ-माइनर (Leafminer)

(यह भी पढ़ें: स्टिकी ट्रैप क्या है, जानें गार्डन में इसके उपयोग की सम्पूर्ण जानकारी…)

नीली स्टिकी ट्रैप – Blue Sticky Traps In Hindi 

नीली स्टिकी ट्रैप - Blue Sticky Traps In Hindi 

 

नीले चिपचिपे जाल का उपयोग भी उड़ने वाले कीड़ों को फंसाने के लिए किया जाता है। हालांकि, वे विशिष्ट प्रकार के कीड़ों जैसे लीफहॉपर्स, कुकुम्बर बीटल और मक्खियों की कुछ प्रजातियों को पकड़ने में अधिक प्रभावी होते हैं। नीला रंग फूलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचाने वाले और उनका रस चूसने वाले थ्रिप्स जैसे कीट का नियंत्रण करने में विशेष रूप से प्रभावी है।

(यह भी पढ़ें: स्टिकी ट्रैप से होता है पौधों को फायदा या नुकसान, जानें इस लेख में…)

सफेद स्टिकी ट्रैप – White Sticky Traps In Hindi 

सफेद स्टिकी ट्रैप - White Sticky Traps In Hindi 

फ्ली बीटल, बग कीट, रेड माईट, थ्रिप्स, अन्य उड़ने वाले और रस चूसने वाले कीटों के नियंत्रण के लिए सफेद रंग के स्टिकी ट्रैप का इस्तेमाल किया जाता है। ये कीट आमतौर पर फलों और सब्जियों में लगते हैं।

(यह भी पढ़ें: अपनाएं बागवानी में यह 6 जैविक कीट नियंत्रण के कारगर तरीके…)

काले रंग का स्टिकी ट्रैप – Black Sticky Traps In Hindi 

टोमॅटो पिनवर्म, व्हाइटफ़्लाइज़, एफिड्स, फ्रूट फ्लाई, थ्रिप्स आदि कीटों को आकर्षित करने और उनका नियंत्रण करने के लिए होम गार्डन में इस काले रंग के स्टिकी ट्रैप का प्रयोग किया जाता है। इसका उपयोग टमाटर में लगने वाले कीटों पर नियंत्रण के लिए मुख्य रूप से किया जाता है।

(यह भी पढ़ें:जैविक कीटनाशकों के फायदे…)

लाल स्टिकी ट्रैप – Red Sticky Traps In Hindi 

लाल स्टिकी ट्रैप - Red Sticky Traps In Hindi 

रेड स्टिकी ट्रैप का उपयोग लीफहॉपर्स, स्पाइडर माइट्स, ब्रॉड माइट्स, गॉल मिज (gall midges) के नियंत्रण के लिए किया जाता है। ये अक्सर ग्रीनहाउस और इनडोर गार्डन में उपयोग किए जाते हैं।

(यह भी पढ़ें: 10 बेस्ट प्लांट्स, जो करते हैं लाभकारी कीटों को आकर्षित…)

नारंगी स्टिकी ट्रैप – Orange Sticky Traps In Hindi 

नारंगी स्टिकी ट्रैप - Orange Sticky Traps In Hindi 

जो नारंगी रंग के चिपचिपे जाल (STICKY TRAP) होते हैं, उनका उपयोग गाजर मक्खी (carrot fly) के नियंत्रण के लिए किया जाता है । ये कीट न केवल गाजर पर हमला करते हैं, बल्कि अजवाइन (Apium) और पार्सनिप को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

आजकल मार्केट में कई तरह की स्टिक ट्रैप आती हैं, जिनका उपयोग गार्डन में कीटों के नियंत्रण के लिए किया जाता है। इस लेख में स्टिकी ट्रैप कितने प्रकार के होते हैं, इसकी पूरी जानकारी दी गयी है। यदि यह लेख ( Sticky Traps Types And Uses In Hindi ) आपके काम आया हो तो इसे अपने अन्य बागवानी करने वाले दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें, ताकि वो भी अपने बगीचे में कीटनाशकों के इस्तेमाल किए बिना कीटों को कंट्रोल कर सकें।

Leave a Comment