स्टिकी ट्रैप क्या है, जानें गार्डन में इसके उपयोग की सम्पूर्ण जानकारी – Sticky trap for insects in Hindi

होम गार्डन या टेरिस गार्डन में कीटों से निपटने के लिए स्टिकी ट्रैप या insect glue trap का उपयोग करना एक बहुत ही सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। हानिकारक रसायनों से मुक्त होने के कारण स्टिकी ट्रैप का उपयोग करना प्रत्येक गार्डनर के लिए सुरक्षित है। इस लेख में, हम कीटों को नियंत्रित करने वाले सुरक्षित उत्पाद स्टिकी ट्रैप के बारे में चर्चा करेगें और जानेगें कि स्टिकी ट्रैप क्या है? गार्डनिंग में इसके क्या फायदे हैं? तथा कीटों के नियंत्रण के लिए स्टिकी ट्रैप का उपयोग कैसे किया जा सकता है।

स्टिकी ट्रैप क्या है? – What is sticky traps in Hindi

स्टिकी ट्रैप क्या हैं? - What is sticky traps in Hindi

कीट नियंत्रण स्टिकी ट्रैप वह गार्डनिंग टूल है, जिसके अंतर्गत कीटों को पकड़ने और उन्हें गतिहीन करने के लिए गोंद आधारित ट्रैप (जाल) का उपयोग किया जाता है। स्टिकी ट्रैप में आमतौर पर चिपचिपे गोंद (sticky glue) की एक परत के साथ कार्डबोर्ड होते हैं। कार्ड को किसी भी आकार में मोड़ा जा सकता है या समतल रखा जा सकता है। स्टिकी ट्रैप को शंकु के आकार में मोड़ने से कार्ड की चिपचिपी सतह को धूल और अन्य सामग्रियों से बचाया जा सकता है। स्टिकी ट्रैप में कुछ कीटों को लुभाने के लिए विशेष प्रकार की गंध भी शामिल होती है। होम गार्डनिंग में इसका उपयोग कीटों की संख्या में कमी लाने और पौधों को कीटों से सुरक्षित रखने के लिए किया जा रहा है।

(और पढ़ें: गमले के पौधों को कीट से बचाने के तरीके…)

sticky trapअन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

स्टिकी ट्रैप का उपयोग कब करें – When to Use Sticky Traps in Hindi

ग्रीनहाउस या आपके होम गार्डन में एफिड्स (aphids), व्हाइटफ्लाइज़ (whiteflies) और थ्रिप्स (thrips) की आबादी को कम करने के लिए आम तौर पर स्टिकी ट्रैप का उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही किसी कीट की बढती जनसंख्या पर भी निगरानी रखने के लिए तथा पौधों पर हमला करने वाले विशेष प्रकार के कीट का पता लगाने के लिए भी स्टिकी ट्रैप की मदद ली जाती है, और कीट नियंत्रण रणनीति की सफलता का निर्धारण भी किया जा सकता है। यह उत्पाद छोटे क्षेत्रों में कीटों से निपटने के लिए बहुत अच्छा है।

(और पढ़ें: गार्डनिंग टूल्स और उनके उपयोग की जानकारी…)

कैसे करें स्टिकी ट्रैप का उपयोग – How to use sticky traps in garden in Hindi

एक स्टिकी ट्रैप को कीट प्रभावित क्षेत्र में लटकाया जा सकता है, जिससे इसकी सतहों पर बैठने वाले या रेंगने वाले कीड़ें इसमें लगे चिपचिपे पदार्थ में फंस जाते हैं। हालाँकि इसमें उड़ने वाले कीड़ों को तब तक नहीं फंसाया जा सकता, जब तक कि वह स्टिकी ट्रैप पर बैठते नहीं हैं।

गार्डन में स्टिकी ट्रैप की एक स्ट्रिप को पौधों की पंक्तियों के पास तारों, पाइपों या डंडों से लटकाया जा सकता है। प्रत्येक कंटेनर या गमले में लगे पौधों के पास अलग-अलग स्टिकी ट्रैप को लगाया जा सकता है। गार्डन के उस क्षेत्र में विशेष रूप से स्टिकी ट्रैप लगाएं, जहाँ कीटों का प्रकोप अधिक है। गार्डन में स्टिकी ट्रैप लगाने के लिए सबसे अच्छी जगह पौधों के नीचे है। उड़ने वाले कीटों को पकड़ने के लिए आप उन्हें अपने पौधों के ऊपर या बगल में भी लटका सकते हैं।

(और पढ़ें: होम गार्डन में कीट नियंत्रण के लिए लगाएं ये पौधे…)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

स्टिकी ट्रैप कितने समय तक चलता है? – How Long Does Sticky Trap Last in Hindi

स्टिकी ट्रैप कितने समय तक चलता है? - How Long Does Sticky Trap Last in Hindi

गार्डन में लटकाया गया या उपयोग किया गया स्टिकी ट्रैप कितने समय तक चलता है, यह काफी हद तक कीड़ों की संख्या पर निर्भर करता है। यदि गार्डन या किसी भी स्थान पर कीटों का अत्यधिक संक्रमण है, तो स्टिकी ट्रैप की सतह जल्दी से ढक जाएगी, इस स्थिति में आपको स्टिकी ट्रैप बदलना होगा। इसके अलावा मौसम भी स्टिकी ट्रैप उत्पाद के चलने की अवधि को प्रभावित करता है। स्टिकी ट्रैप में लगा चिपचिपा पदार्थ और स्ट्रिप भले ही बारिश, गर्मी या अन्य खराब मौसम की स्थिति के लिए प्रतिरोधी है, परन्तु उत्पाद समय के साथ खराब हो जाएगा और स्ट्रिप फट जाएगा।

अतः सबसे अच्छी बात यह है कि, गार्डन या अन्य स्थान में कीटों के नियंत्रण के लिए उपयोग की गई स्ट्रीकी ट्रैप की बारीकी से निगरानी करें और जब यह कीटों से भर जाए या अपनी चिपचिपाहट खो दें, तो इसे बदल दें।

(और पढ़ें: जानें महत्वपूर्ण जैविक उर्वरक और उनका NPK अनुपात…)

स्टिकी ट्रैप किन कीड़ों को नियंत्रित करता है – What type insect does sticky trap control in Hindi

स्टिकी ट्रैप किन कीड़ों को नियंत्रित करता है - What type insect does sticky trap control in Hindi

एक स्टिकी ट्रैप विशेष रूप से पौधों को बहुत छोटे कीटों से सुरक्षित रखने के लिए अच्छा है, जिनमें शामिल हैं:-

  1. Fungus Gnats
  2. सफेद मक्खी (Whiteflies)
  3. शोरफ्लाई (Shoreflies)
  4. एफिड्स (Aphids)
  5. थ्रिप्स (Thrips)
  6. बग (bugs)
  7. लीफहोपर (leafhoppers)
  8. फ्रूट फ्लाई (Fruit Fly)
  9. मोथ (Moth)
  10. ब्राउन प्लांट हॉपर (brown planthopper)

हालाँकि कुछ बड़े कीट भी एक स्टिकी ट्रैप से पकड़े जा सकते हैं, जैसे-

  1. तिलचट्टे (Cockroaches)
  2. भृंग (Beetles)
  3. रेंगने वाले कीड़े (Crawling insects)
  4. मकड़ियां (Spiders), इत्यादि।

पौधे लगाने के लिए ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गार्डन में स्टिकी ट्रैप के फायदे – Benefits of sticky trap for plants in Hindi

गार्डन में स्टिकी ट्रैप के फायदे – Benefits of sticky trap for plants in Hindi

बगीचे में लगे पौधों को कीटों से सुरक्षित रखना एक वास्तविक समस्या है। गार्डन में लगे पौधों को नुकसान पहुंचाने वाले कीट पौधों को खाते हैं और उन्हें संक्रमित करते हैं। हालाँकि गार्डन में वांछित कीड़ों से निपटने के कई उपाय हैं, और प्रत्येक के अपने फायदे और कुछ नुकसान हैं। स्टिकी ट्रैप निम्न तरीके से फायदेमंद है:

  • कार्ड में लगा चिपचिपा पदार्थ विशेष रूप से कीटों को आकर्षित करता है, जिससे छोटे कीट इसमें चिपक जाते हैं। ये कार्ड आमतौर पर पीले होते हैं, क्योंकि यह रंग अधिकांश कीड़ों को बहुत आकर्षक लगता है।
  • यह स्टिकी ट्रैप गैर-विषाक्त और रासायनिक मुक्त होता है, जिससे व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • एक छोटे से क्षेत्र में कीटों की संख्या कम करने के लिए यह एक अच्छा उत्पाद है।
  • कीट लंबी दूरी से आकर्षक हो सकता है।
  • स्टिकी ट्रैप में लगा गोंद गैर विषैला होता है और जल्दी सूखता नहीं है।
  • यह ईको-फ्रेंडली होता है।
  • बग (bugs) के नियंत्रण के लिए गार्डन में स्टिकी ट्रैप का उपयोग किया जा सकता है।

(और पढ़ें: यह गार्डन कीट होते हैं पौधों के लिए फायदेमंद…)

गार्डनिंग में स्टिकी ट्रैप के नुकसान – Disadvantages of sticky traps in gardening in Hindi

हालाँकि गार्डन में स्टिकी ट्रैप का उपयोग करने से अन्य लाभकारी कीड़ों के लिए समस्या उत्पन्न हो सकती है, जो हानिकारक कीड़ों की संख्या को कम रखने में मदद कर सकता है, या हानिकारक कीड़ों का भक्षण करते हैं। अर्थात कीट नियंत्रण स्टिकी ट्रैप में लगा चिपचिपा जेल (gel) कीड़ों में भेदभाव नहीं करता है और अनजाने में हानिकारक कीटों के साथ-साथ कुछ लाभकारी कीटों को भी आकर्षित कर जाल में फंसा सकता है।

स्टिकी ट्रैप कहाँ से खरीदें – Where to buy sticky traps in Hindi

यदि आप गार्डन या घर पर स्वास्थ्य के लिए हानिरहित कीट नियंत्रण स्टिकी ट्रैप खरीदना चाहते हैं, तो आप हमारी ऑनलाइन साईट organicbazar.net पर जाकर खरीद सकते हैं या फिर नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं:

(और पढ़ें: गार्डन का सामान कहाँ से खरीदें…)

sticky trapअन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *