बेल पर लगने वाली स्वादिष्ट गॉर्ड सब्जियों की संपूर्ण जानकारी – Top 10 Gourd Vegetables For Home Garden In Hindi

विभिन्न प्रकार की सब्जियों को उनके आकार, रंग और गुणों के आधार पर अलग-अलग फैमिली में बांटा गया है, उन्हीं में से आज हम गॉर्ड परिवार (gourd family) के बारे में जानेंगे। गॉर्ड फैमिली में कई प्रकार की सब्जियां जैसे – करेला, लौकी, परवल इत्यादि शामिल हैं, जिनमें विटामिन, खनिज और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। गार्ड फैमिली में कद्दूवर्गीय सब्जियों से संबंधित कुछ बेल वाले पौधे आते हैं, जिन्हें घर पर गमले में उगाना बहुत ही आसान है। यदि आप भी इन गार्ड वेजिटेबल्स को अपने घर पर उगाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित होगा। गॉर्ड वेजिटेबल क्या हैं, घर पर गमले में उगाई जाने वाली गॉर्ड सब्जियां कौन-कौन सी हैं, गॉर्ड सब्जियों के नाम तथा सब्जी के पौधों की देखभाल कैसे करें, के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

गॉर्ड सब्जियां क्या हैं – What Are Gourd Vegetables In Hindi

भारत में लौकी, करेला और गिलकी आदि गॉर्ड सब्जियाँ सबसे लोकप्रिय कद्दू वर्गीय सब्जियों में से एक हैं, जिनका उपयोग सब्जी, सलाद और सूप आदि के रूप में किया जाता है। इन सब्जियों को आप अपने घर पर ग्रो बैग या गमले की मिट्टी में आसानी से उगा सकते हैं। गॉर्ड सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होती हैं, क्योंकि जब आप इन्हें घर मे उगाएँगे तो यह केमिकल फ्री होगी।

गॉर्ड सब्जियां उगाने के लिए सही जगह – Choosing Right Location For Gourd Vegetables In Hindi

गमले या ग्रो बैग में लगी गॉर्ड सब्जियों को फैलने के लिए पर्याप्त जगह तथा तेजी से बढ़ने के लिए रोजाना 6 से 8 घंटे की धूप की जरूरत होती है, अतः आप इन बेल वाली सब्जियों के पौधों को ऐसे स्थान पर लगाएं, जहां इन्हें आवश्यकता अनुसार धूप और फैलने के लिए पर्याप्त जगह प्राप्त हो सके। आप इन्हें अपने टेरिस गार्डन, बालकनी या होम गार्डन में लगा सकते हैं।

गॉर्ड सब्जियों के लिए अच्छी मिट्टी – Best Soil For Gourd Vegetables In Hindi

गार्ड सब्जियों के लिए अच्छी मिट्टी - Best Soil For Gourd Vegetables In Hindi

पोषक तत्वों से युक्त रेतीली दोमट मिट्टी में ये सब्जियां अच्छी तरह से ग्रो करती हैं तथा गॉर्ड वेजिटेबल्स ग्रो करने के लिए मिट्टी का पी एच (PH) 5-7 के बीच बेस्ट होता है। आप इन सब्जियों को ग्रो करने के लिए पॉटिंग मिट्टी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

(यह भी जानें: अम्लीय मिट्टी क्या है, जानें पौधों पर इसके प्रभाव…)

अच्छी क्वालिटी की पॉटिंग मिट्टी खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें।

गॉर्ड सब्जियां ग्रो करने के लिए गमले – Pot Size To Grow Gourd Vegetables At Home In Hindi

गार्ड सब्जियां ग्रो करने के लिए गमले - Pot Size To Grow Gourd Vegetables At Home In Hindi

घर पर गॉर्ड सब्जी के पौधे लगाने के लिए ड्रेनेज युक्त बड़े गमले या ग्रो बैग का उपयोग करना चाहिए, आप निम्न आकार के गमले में पौधे लगा सकते हैं, जैसे:

  • 15 x 15 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 18 x 18 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)
  • 24 x 24 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई)

नोट – आप अपनी सुविधा अनुसार गमले या ग्रो बैग का साइज चुन सकते हैं।

(यह भी जानें: ग्रो बैग में गार्डनिंग करने के लिए 5 जरूरी टिप्स…)

टॉप 10 गॉर्ड सब्जियां – Top 10 Gourd Vegetables For Home Garden In Hindi

घर पर ग्रो बैग या गमले की मिट्टी में आसानी से उगने वाली गॉर्ड सब्जियों के नाम निम्न हैं, जैसे:

  1. गिलकी (Sponge Gourd)
  2. लौकी (Bottle Gourd)
  3. करेला (Bitter Gourd)
  4. तोरई (Ridge Gourd)
  5. चिचिंडा (Snake Gourd)
  6. पेठा (Ash Gourd)
  7. परवल (Pointed Gourd)
  8. कुंदरू (Little Gourd)
  9. टिण्डा (Apple Gourd)
  10. खेक्सा, वन करेला व कंटोला (Spine Gourd)

(यह भी जानें: कद्दू वर्गीय (कुकुरबिट्स) सब्जियां और उगाने से सम्बंधित जानकारी….)

गिलकी – Sponge Gourd In Hindi

गिलकी - Sponge Gourd In Hindi

गिलकी एक प्रमुख गॉर्ड वेजिटेबल है, जिसे ज्यादातर लोग खाने में पसंद करते हैं। गिलकी के पौधे उगाने के लिए कोई विशेष देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है, इसलिए लोग इस पौधे को घर पर उगाना पसंद करते हैं। यह एक गर्म जलवायु वाला पौधा है, जिसे फरवरी-मार्च व मई-जुलाई के महीने में लगाया जाता है। गिल्की के पौधे 24-35 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर अच्छी तरह से ग्रो करते हैं।

स्पंज गॉर्ड का वानस्पतिक नाम – लफ़ा इजिपियाका (Luffa Aegyptiaca)

(यह भी जानें: गिलकी के पौधे की देखभाल के टॉप 10 टिप्स…)

लौकी – Bottle Gourd In Hindi

लौकी - Bottle Gourd In Hindi

लौकी (बॉटल गॉर्ड) की सब्जी शरीर में ताजगी और वजन कम करने में सहायक होती है, इसलिए लोग इस गॉर्ड वेजिटेबल को घर पर उगाना पसंद करते है। आप गर्मी और बारिश के मौसम में लौकी के बीजों को 14 इंच के गमले या ग्रो बैग में आसानी से लगा सकते हैं।

बॉटल गॉर्ड का वानस्पतिक नाम – लेगेनेरिया सिसेरिया (Lagenaria Siceraria)

(यह भी जानें: लौकी के फूल क्यों झड़ते हैं और इसे कैसे रोकें…)

करेला – Bitter Gourd In Hindi

करेला - Bitter Gourd In Hindi

करेला (बिटर गॉर्ड) एक बेस्ट इम्युनिटी गॉर्ड सब्जी है, जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। अगर आप इस वेजिटेबल प्लांट को घर पर उगाना चाहते हैं, तो बसंत (फरवरी-मार्च) या बरसात के मौसम में इस पौधे को अपने टेरिस गार्डन में 16 इंच के ग्रो बैग में लगा सकते हैं। करेला के पौधे में वृद्धि के लिए लगभग 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास तापमान की आवश्यकता होती है।

बिटर गॉर्ड का वानस्पतिक नाम – मोमोर्डिका चारेंटिया (Momordica Charantia)

तोरई – Ridge Gourd In Hindi

तोरई - Ridge Gourd In Hindi

तोरई गॉर्ड वेजिटेबल में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते हैं, इसलिए लोग इस सब्जी को खाना पसंद करते हैं। गर्मी और बरसात के मौसम में लोग अपने टेरिस गार्डन या होम गार्डन में तोरई लगाते हैं। यह सब्जी का पौधा 25-30 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर अच्छी तरह से ग्रो करता है।

रिज गॉर्ड का वानस्पतिक नाम – लुफ्फा (Luffa)

चिचिंडा – Snake Gourd In Hindi

चिचिंडा - Snake Gourd In Hindi

स्नेक गॉर्ड या चिचिंडा की सब्जी हमारे लिए काफी फायदेमंद होती है, इसलिए इस गार्ड वेजिटेबल को अधिकतर लोग खाना पसंद करते हैं। यदि आप भी इस वेजिटेबल प्लांट को घर पर उगाना चाहते हैं, तो आप इसे 15 x 15 इंच के ग्रो बैग में लगा सकते हैं। चिचिंडा या स्नेक गॉर्ड मध्यम तापमान वाला पौधा है, जो 22-28 डिग्री सेल्सियस के तापमान में अच्छे से बढ़ता है।

चिचिंडा का वानस्पतिक नाम – ट्राइकोसैंथेस कुकुमेरिना (Trichosanthes Cucumerina)

पेठा – Ash Gourd In Hindi

पेठा - Ash Gourd In Hindi

ऐश गॉर्ड या पेठा एक बहुत लोकप्रिय गॉर्ड वेजिटेबल है, जिसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। यदि आप इस प्लांट को घर पर उगाना चाहते हैं, तो मध्यम तापमान पर शुरूआती बसंत (फरवरी-मार्च) या बारिश के मौसम में आप इस पौधे को अपने घर की छत पर गमले या ग्रो बैग में लगा सकते हैं।

ऐश गॉर्ड का वानस्पतिक नाम – बेनिंकासा हिस्पिडा (Benincasa Hispida)

परवल – Pointed Gourd In Hindi

परवल - Pointed Gourd In Hindi

परवल एक टॉप वेजिटेबल गॉर्ड है, जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। परवल आकार में छोटे होते हैं, जिन्हें घर पर ग्रो बैग्स या गमले की मिट्टी में लगाना बहुत ही आसान है। यदि आप भी इस पौधे को अपने टेरिस गार्डन या होम गार्डन में लगाना चाहते हैं, तो आप इसे 18 इंच के पॉट में लगा सकते हैं। परवल के पौधे की वृद्धि के लिए लगभग 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान की आवश्यकता होती है।

पॉइंटेड गॉर्ड का वानस्पतिक नाम – ट्राइकोसैंथेस डायोइका (Trichosanthes Dioica)

कुंदरू – Little Gourd In Hindi

कुंदरू - Little Gourd In Hindi

लिटिल गॉर्ड अर्थात कुंदरू को कच्चा या पका दोनों रूपों में खाया जाता है, यह बहुत ही स्वादिष्ट सब्जियों में से एक है, जिसमें कई प्रकार के विटामिन्स पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, इसलिए इस पौधे को अधिकतर लोग अपने बगीचों में लगाना पसंद करते हैं। आप कुंदरू के पौधे को 20-32 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर, शुरुआती बसंत या बारिश के मौसम में 10-12 इंच के पॉट में लगा सकते हैं।

कुंदरू का वानस्पतिक नाम – कोकिनिया ग्रैंडिस (Coccinia Grandis)

टिंडा – Apple Gourd In Hindi

टिण्डा - Apple Gourd In Hindi

टिंडा जिसे एप्पल गॉर्ड भी कहा जाता है। स्वाद से भरपूर इस सब्जी में कुछ पोषक तत्व ऐसे होते है, जो शरीर के डाईजेस्टिव सिस्टम (digestive system) को ठीक करते हैं, इसलिए इस फायदेमंद सब्जी को ताजा प्राप्त करने के लिए घर पर लगाया जाता है। टिंडे को शुरूआती गर्मी के समय 10-12 इंच के पॉट में आसानी से लगाया जा सकता है तथा एप्पल गॉर्ड पौधे को ग्रो करने के लिए 25-30 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे अच्छा होता है।

एप्पल गॉर्ड का वानस्पतिक नाम – प्रेसिट्रुलस फिस्टुलोसस (Praecitrullus Fistulosus)

ककोड़ा या कंटोला – Spine Gourd In Hindi

ककोड़ा या कंटोला - Spine Gourd In Hindi

कंटोला या ककोरा एक गॉर्ड वेजिटेबल है, जिसे सब्जी के रूप में पकाकर खाया जाता है। ये सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद और लाभदायक होते हैं, जो कई रोगों से हमें सुरक्षित रखते हैं, इसलिए इस प्लांट को घर पर उगाया जाता है। आप भी कंटोला के पौधे को अपने घर पर उगाकर ताजे स्पाइन गॉर्ड (कंटोला) का आनंद ले सकते हैं। लगभग 25 से 32 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर इस पौधे को बसंत या बारिश के मौसम में घर पर आसानी से ग्रो किया जा सकता है।

स्पाइन गॉर्ड का वानस्पतिक नाम – मोमोर्डिका डायोइका (Momordica Dioica)

गॉर्ड सब्जियों की देखभाल कैसे करें – How To Care For Gourd Vegetables In Hindi

गार्ड सब्जियों की देखभाल कैसे करें - How To Care For Gourd Vegetables In Hindi

घर पर गमले या ग्रो बैग में गॉर्ड सब्जियों को उगाते समय कुछ प्रमुख बातों का ध्यान रखना होता है। आप इन वेजिटेबल्स की केयर निम्न प्रकार कर सकते हैं, जैसे:

  • गमले या गार्डन की मिट्टी में लगे सब्जियों के पौधों को जरूरत के अनुसार पानी दें, लेकिन पौधे की मिट्टी में जलभराव न होने दें।
  • ये सब्जियां बेल या लता के रूप में बढ़ती हैं, अतः इन सब्जी के पौधों को सहारे की जरूरत होती है। आप प्लांट्स को सहारा देने के लिए लकड़ी के डंडे, रस्सी, क्रीपर नेट आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • गार्ड सब्जियों को तेजी से ग्रो करने के लिए रोजाना 6-8 घंटे की धूप की जरूरत होती है, इसलिए पौधे लगे गमले या ग्रो बैग को ऐसे स्थान पर रखें, जहां पौधों को आवश्यक धूप मिल सके।
  • वेजिटेबल प्लांट्स को कीट व रोगों से बचाने के लिए प्लांट्स के ऊपर नीम तेल, पेस्टीसाइड आदि का छिड़काव करें। इसके अलावा आप पौधों को कीट व रोगों से बचाने के लिए निम्न उपाय भी कर सकते हैं, जैसे:
    1. सब्जियों के पौधों से क्षतिग्रस्त भागों को हटा दें।
    2. उचित कपड़े से प्लांट्स को साफ करें।
    3. कीट ग्रस्त भाग के ऊपर पानी की तेज धारा से स्प्रे करें, लेकिन नाजुक पौधों पर इसका इस्तेमाल करने से बचें।

(यह भी जानें: जानें बरसात में सब्जियों की देखभाल के आसान तरीके…)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

गॉर्ड सब्जियों के बीज कहाँ से खरीदें – Where To Buy Good Quality Gourd Vegetable Seeds In Hindi

आप उन्नत किस्म के गार्ड वेजिटेबल्स के बीजों का चयन करें, ताकि आपको भविष्य में सब्जियों की अच्छी पैदावार प्राप्त हो सके। आप अपने नजदीकी बीज भंडार या Organicbazar.net से गार्ड सब्जियों के बीज ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

अच्छी क्वालिटी के गार्ड वेजिटेबल्स सीड खरीदने के लिए नीचे दिए गए Add to cart पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *