गिलकी घर पर कैसे उगाएं? – How to grow sponge gourd (tori khudri) at home in Hindi

स्पंज गार्ड यानि गिलकी हल्के हरे रंग की सर्पिलाकार सब्जी होती है। इसका वानस्पतिक नाम लुफ्फा सिलेंड्रिकल (luffa cylindrica) है, और यह सब्जी कद्दू वर्गीय परिवार (Cucurbitaceae family) से सम्बंधित है। स्पंज गार्ड एक ऐसी सब्जी है, जिसे आप अपने गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि, स्पंज गार्ड को किचन गार्डन या घर पर गमले में कैसे उगाएं, तो इस लेख को पूरा पढ़े। इस आर्टिकल में आप गमले में गिलकी लगाने और देखभाल करने के तरीके के बारे में जानेगें।

गिलकी (स्पंज गार्ड) एक हल्के हरे रंग की सब्जी है, जिसका पौधा लता के रूप में बढ़ता हैं। यह मुख्य रूप से गर्मियों के मौसम की महत्वपूर्ण सब्जी है, जिसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है। गिलकी (स्पंज गार्ड) भारत में व्यापक रूप से उगाई जाती है और यह काफी हद तक तोरई (रिज गार्ड) के समान है।

स्पंज गार्ड उगाने के लिए आवश्यक सामग्री – Requirement to Grow a sponge Gourd in Hindi

गार्डनिंग टूल्स :

आवश्यक चीजें :

(और पढ़ें: गार्डनिंग शुरू करने के लिए किन चीजों की पड़ती है जरूरत…)

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

गिलकी उगाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी – Sponge gourd growing conditions in Hindi

  • बुवाई का मौसम (Sponge gourd sowing time) साल भर (उचित समय जनवरी से जुलाई)।
  • बुवाई का तरीका बीजों को लगभग 0.5 इंच गहराई पर किसी गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में बोएं।
  • दो पौधों के बीच दूरी (Sponge gourd seeds spacing) स्पंज गार्ड के दो पोधों के बीच लगभग 4 फीट की दूरी और क्यारियों में लगभग 5 फीट की दूरी पर लगाया जा सकता है।
  • अंकुरण का समय – बुवाई से लगभग 6 से 10 दिन में गिलकी के बीज अंकुरित हो जाते हैं।
  • कटाई (Sponge gourd harvest time) बुआई से लगभग 13 से 14 सप्ताह बाद आपको गिलकी तोड़ने मिल सकती हैं।

(और पढ़ें: 10 सब्जियां, जिन्हें ग्रो बैग में उगाना है बेहद आसान…)

गमले में स्पंज गार्ड लगाने का समय – Sponge gourd growing season in india in Hindi

गमले में स्पंज गार्ड लगाने का समय - Sponge gourd growing season in india in Hindi

स्पंज गार्ड, हल्के हरे रंग की सब्जी होती है और यह लता के रूप में बढ़ती है। स्पंज गार्ड को उगाने के लिए इसके बीजों को साल में दो बार कभी भी बोया जा सकता है। लेकिन इसकी बुवाई के लिए आदर्श समय फरवरी के मध्य से मार्च के बीच और मध्य मई से जुलाई के महीने को माना जाता है। यदि आप फरवरी या मार्च के महीने में गिलकी के बीजों को लगाते हैं तो आपको जून से जुलाई तक गिलकी सब्जी तोड़ने मिलती है। अगर स्पंज गार्ड को सीधे मिट्टी में बोते हैं तो मिट्टी को पर्याप्त नमी युक्त रखना चाहिए, जिसे कि बीजों का ऊपरी आवरण नरम हो जाए तथा बीज तेजी से अंकुरित हो सकें।

(और पढ़ें: होम गार्डन के लिए सब्जियों के बीज और खरीदने की जानकारी…)

स्पंज गार्ड को गमले या ग्रो बैग में कैसे लगाएं How to plant sponge gourd in Pot or grow bag in Hindi

गिलकी या स्पंज गार्ड के बीजों को आप अपने गार्डन के गमले या ग्रो बैग में लगा सकते हैं। इसके बीजों को लगाने से पहले आप चाहें तो बीजों को कुछ समय तक पानी में भिगो सकते हैं। जिससे कि बीजों का आवरण नरम हो जाए और बीज तेजी से अंकुरित हो सकें। यदि मिट्टी पर्याप्त नमी युक्त है तो बीजों को पानी में न भिगोए।

घर पर गिलकी उगाने के लिए आप गमले या ग्रो बैग का ¾ हिस्सा मिट्टी से भर दें। उसके बाद बीजों को गमले या ग्रो बैग में लगभग 1/2 इंच गहरा लगाना चाहिए, इसके अतिरिक्त मिट्टी सूखी और नमीयुक्त होनी चाहिए तथा समय-समय पर उचित मात्रा में पानी देते रहना चाहिए। लेकिन यदि गमले या ग्रो बैग में पानी भरा रहता है तो मिट्टी चिकनी और चिपचिपी हो जाती है, जिसके कारण बीज का विकास रुक सकता है और बीज नष्ट हो सकता है। इसलिए आप ऐसे गमले या ग्रो बैग का चयन करें, जिसकी तली में अतिरिक्त जल निकासी छिद्र हो।

स्पंज गार्ड लगाने के लिए गमले या ग्रो बैग का साइज़ – Pot or grow bag size for sponge gourd in Hindi

स्पंज गार्ड लगाने के लिए गमले या ग्रो बैग का साइज़ - Pot or grow bag size for sponge gourd in Hindi

गिलकी या स्पंज गार्ड को लगाने के लिए आप गमले या ग्रो बैग का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप ऐसे गमले या ग्रो बैग को चुनें, जिसकी तली पर जल निकासी छिद्र हो। स्पंज गार्ड उगाने के लिए ग्रो बैग का साइज़ निम्न है:-

(और पढ़ें: सब्जियां उगाने के लिए करें इन साइज के ग्रो बैग का यूज…)

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

घर पर स्पंज गार्ड की देखभाल – Sponge gourd care in Hindi

यदि आप अपने घर पर गमले में गिलकी या स्पंज गार्ड को उगाना चाहते हैं, तो आपको निम्न देखभाल सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक हैं, जो कि निम्न हैं:

स्पंज गार्ड के लिए मिट्टी कैसी होनी चाहिए – Best soil for grow sponge gourd in Hindi

स्पंज गार्ड के लिए मिट्टी कैसी होनी चाहिए - Best soil for grow sponge gourd in Hindi

स्पंज गार्ड, रेतीली दोमट मिट्टी में अच्छी तरह से विकसित होती है, क्योंकि यह मिट्टी उचित जल निकासी युक्त होती है। स्पंज गार्ड लगभग 6.0 से 7 के बीच पीएच मान वाली मिट्टी में अच्छे से ग्रो करती है। इसके अतिरिक्त मिट्टी अच्छी तरह से सूखी और हवादार होनी चाहिए। मिट्टी में जल का भराव नहीं होना चाहिए, क्योंकि मिट्टी में पानी भरा रहने से पौधे की जड़े सड़ सकती हैं, और पौधा नष्ट हो सकता है। अतः आपको ऐसे गमले या ग्रो बैग का चयन करना चाहिए, जिसमें जल निकासी की उचित व्यवस्था हो।

अच्छी जल निकासी वाली उपजाऊ मिट्टी तैयार करने के लिए आप मिट्टी में रेत, कोकोपीट, वर्मीकम्पोस्ट और गोबर की खाद मिलाकर पॉटिंग मिश्रण तैयार कर सकते हैं।

(और पढ़ें: रेडी टू यूज पॉटिंग सॉइल क्या है, इसे कहाँ से खरीदें…)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गिलकी (स्पंज गार्ड) उगाने के लिए तापमान – Temperature for growing sponge gourd in Hindi

स्पंज गार्ड के पौधे की वृद्धि के लिए आवश्यक तापमान 18°C से 35°C के मध्य उपयुक्त है, लेकिन यह सब्जी का पौधा उष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण जलवायु दोनों में प्रचुर मात्रा में वृद्धि कर सकती है। सूखा या पाला इसकी उत्पादकता में कमी कर सकता है। यह तापमान प्राप्त करने के लिए आप इसे जनवरी और जुलाई के महीने लगा सकते है।

(और पढ़ें: सब्जी के बीज अंकुरण के लिए तापमान चार्ट…)

स्पंज गार्ड के लिए पानी की आवश्यकता – Sponge gourd water requirements in Hindi

उचित मात्रा में पानी देना स्पंज गार्ड की खेती के लिए उपयुक्त होता है। पौधे की बुवाई के समय कम पानी देना चाहिए और जैसे-जैसे स्पंज गार्ड के पौधे की वृद्धि होती जाती है, तो इसे आवश्यकतानुसार पानी देना चाहिए। पौधे को पानी देने के लिए आप स्प्रे वॉटर का उपयोग कर सकते हैं।

पौधे की बुवाई के समय हमें पौधे लगे हुए गमले की मिट्टी में ज्यादा पानी नहीं देना चाहिए। सिर्फ नमी बनाये रखना है जैसे -जैसे पौधे की वृद्धि होती जाती है तो उसे अधिक पानी की आवश्यकता होती है, इसलिए पौधे की वृद्धि के समय पौधे को पर्याप्त मात्रा में पानी देना जरुरी है।

(और पढ़ें: पौधों को पानी कब दें, जानें पानी देने का सही समय क्या है…)

स्पंज गार्ड के लिए उर्वरक – Sponge gourd fertilizer requirements in Hindi

स्पंज गार्ड के लिए उर्वरक - Sponge gourd fertilizer requirements in Hindi

स्पंज गार्ड की उपज बढ़ाने के लिए हम अनेक प्रकार के उर्वरक का उपयोग कर सकते हैं। जो इस प्रकार है:-

इन उर्वरक का उपयोग करके गिलकी की उपज को बढ़ाया जा सकता है।

(और पढ़ें: सब्जियों के लिए बेस्ट जैविक खाद और उर्वरक…)

जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

स्पंज गार्ड को प्रभावित करने वाले कीट – Pests Affecting Sponge Gourd in Hindi

स्पंज गार्ड यानी गिलकी की सब्जी हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद है, लेकिन कुछ कीट है, जो इसके पौधे को नष्ट कर सकते हैं। गिलकी के पौधे को प्रभावित करने वाले कुछ कीट इस प्रकार हैं:

  • माइलबग्स (mealybugs)
  • स्लग (Slugs)
  • अन्य एफिड्स

ये कीट स्पंज गार्ड के पौधे को नष्ट कर सकते हैं। इन कीटों से बचाव के लिए आप नीम ऑयल या अन्य किसी उपयुक्त कीटनाशक का उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़ें: बेल वाली सब्जियों में लगने वाले कीट और रोग एवं बचाव के तरीके…)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

स्पंज गार्ड के बीज कहाँ से प्राप्त करें – Where to buy sponge gourd seeds in Hindi

यदि आप उच्च गुणवत्ता वाले स्पंज गार्ड के बीज खरीदना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन साइट organicbazar.net पर जाकर ऑर्डर कर सकते हैं, या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके खरीद सकते हैं:

(और पढ़े: गार्डन का सामान कहाँ से खरीदें….)

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *