पेठा (ऐश गार्ड) घर पर कैसे उगाएं – How to grow Ash gourd (winter melon) at home in Hindi

पेठा या ऐश गॉर्ड (ash gourd), बेल पर लगने वाला फल है, जिसे सब्जी के रूप में घर पर उगाया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम बेनिंकासा हिस्पिडा (Benincasa hispid) है, और यह कद्दू वर्गीय परिवार (Cucurbitaceae family) से सम्बंधित है। इसे विंटर मेलन (winter melon), वाइट गॉर्ड, विंटर गॉर्ड, ऐश पमकिन इत्यादि कई नामों से जाना जाता है। आप ऐश गार्ड को अपने घर पर गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगा सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि, इसे आप अपने किचन गार्डन या गमले में कैसे उगाएं? तो इस लेख को पूरा पढ़ें।

पेठा (ऐश गार्ड) क्या है?What is Ash gourd in Hindi

पेठा (ऐश गार्ड) क्या है? - What is Ash gourd in Hindi

पेठा (ash gourd), बेल पर लगने वाला फल है, जिसे सब्जी के रूप में खाया जाता है। इसका रंग हल्का हरा होता है और यह बहुत बड़े आकार का हो सकता है। जब पेठा (ash gaard) पूरी तरह से पक जाता है, तो इसके सतही बालों को छोड़कर इसकी सतह सफ़ेद धूल वाली बन जाती है। इसकी अधिकांश खेती भारत सहित, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में की जाती है।

(और पढ़ें: पेठा (ऐश गार्ड) के बीज कैसे उगाएं…)

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

ऐश गार्ड (पेठा) उगाने के लिए आवश्यक सामग्री – Requirement to Grow a Ash gourd in Hindi

गार्डनिंग टूल्स :

आवश्यक चीजें :

(और पढ़ें: गार्डनिंग शुरू करने के लिए किन चीजों की पड़ती है जरूरत…)

ऐश गॉर्ड उगाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी Ash gourd growing conditions in Hindi

  • पेठा बीज की बुवाई  बीजों को लगभग 0.5 से 1 इंच गहरा बोना चाहिए।
  • बुवाई का मौसम  वर्ष भर, लेकिन सबसे अच्छा समय जून से अगस्त।
  • अंकुरण का समय बुवाई से लग्भाग 8 से 10 दिन में।
  • कटाई बुवाई से लगभग 3 से 4 महीने में।

(और पढ़ें: गिलकी घर पर कैसे उगाएं?…)

पेठा (ऐश गार्ड) की बुआई का सही समय – Best Sowing Season for Ash Gourd in Hindi

ऐश गार्ड, बेल वाले पौधे पर लगने वाला फल है, जिसे आप सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं। इसे आप आसानी से अपने घर पर गमले या ग्रो बैग में उगा सकते हैं। ऐश गार्ड को लगभग सभी मौसम में उगाया जा सकता है, लेकिन मुख्य रूप से यह जून से अगस्त के महीने में अच्छी तरह से ग्रो करता है। आप 15 x 15 (चौड़ाई x लम्बाई) इंच के ग्रो बैग में लगभग 2 से 3 पौधे लगा सकते हैं। आप ग्रो बैग की साइज़ के आधार पर ऐश गार्ड के बीजों या पौधों को गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में लगा सकते हैं। अगर आप ऐश गार्ड के बीजों को सीधे गमले की मिट्टी में बोते हैं तो मिट्टी को पर्याप्त नमी युक्त रखना चाहिए, जिससे कि बीजों का ऊपरी आवरण नरम हो जाए तथा बीज तेजी से अंकुरित हो सकें। 

(और पढ़ें: 10 सब्जियां, जिन्हें ग्रो बैग में उगाना है बेहद आसान…)

ऐश गार्ड को गमले या ग्रो बैग में कैसे लगाएं How to plant Ash gourd in Pot or grow bag in Hindi

ऐश गार्ड के बीजों को आप अपने गार्डन के गमले या ग्रो बैग में लगा सकते हैं। ऐश गार्ड के बीजों को लगाने से पहले आप चाहें तो कुछ समय तक इन्हें पानी में भिगो सकते हैं। जिससे कि बीजों का आवरण नरम हो जाए और बीज तेजी से अंकुरित हो सकें। यदि मिट्टी पर्याप्त नमी युक्त है तो बीजों को पानी में न भिगोए।

इसे उगाने के लिए आप गमले या ग्रो बैग का ¾ हिस्सा पॉटिंग मिश्रण (मिट्टी) से भर दें, उसके बाद बीजों को गमले या ग्रो बैग में लगभग ½ – 1 इंच गहरा लगा दें। आप 15 x 15 (चौड़ाई x लम्बाई) इंच के ग्रो बैग में लगभग 2 से 3 पौधे लगा सकते हैं। आप ग्रो बैग की साइज़ के आधार पर ऐश गार्ड के बीजों या पौधों को गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में लगा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मिट्टी सूखी और नमीयुक्त होना चाहिए। तथा समय-समय पर उचित मात्रा में पानी देते रहना चाहिए, लेकिन यदि गमले या ग्रो बैग में पानी भरा रहता है तो, मिट्टी चिकनी और चिपचिपी हो जाती है। जिसके कारण बीजों का विकास रूक सकता है, और बीज नष्ट हो सकते हैं, इसलिए आप ऐसे गमले या ग्रो बैग का चयन करें, जिसकी तली में अतिरिक्त जल निकासी छिद्र हों।

ऐश गार्ड लगाने के लिए गमले या ग्रो बैग का साइज़ – Pot or grow bag size for growing Ash gourd in Hindi

ऐश गार्ड लगाने के लिए गमले या ग्रो बैग का साइज़ - Pot or grow bag size for growing Ash gourd in Hindi

पेठा (ऐश गार्ड) को लगाने के लिए आप गमले या ग्रो बैग का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप ऐसे गमले या ग्रो बैग को चुनें, जिसकी तली पर जल निकासी छिद्र हों। ऐश गार्ड उगाने के लिए ग्रो बैग का साइज़ निम्न है:-

आप अपनी सुविधा के अनुसार गमले या ग्रो बैग का साइज़ चुन सकते हैं।

(और पढ़ें: गर्मियों में घर पर लगाई जाने वाली सब्जियां…)

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गमले में पेठा (ऐश गार्ड) के पौधे की देखभाल – Ash gourd care in Hindi

यदि आप अपने घर पर गमले में पेठा अर्थात ऐश गार्ड को उगाना चाहते हैं, तो आपको निम्न देखभाल सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक हैं, जो कि निम्न हैं:

ऐश गार्ड के लिए मिट्टी कैसी होना चाहिए – Best soil for grow Ash gourd in Hindi

ऐश गार्ड के लिए मिट्टी कैसी होना चाहिए - Best soil for grow Ash gourd in Hindi

पेठा को लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में उगाया जा सकता है, लेकिन यह रेतीली दोमट मिट्टी में अच्छी तरह से विकसित होता है, क्योंकि यह मिट्टी उचित जल निकासी युक्त होती है। ऐश गार्ड लगभग 5 से 6.7 के बीच पीएच (PH) मान वाली मिट्टी में अच्छे से ग्रो करता है। इसके अतिरिक्त मिट्टी अच्छी तरह से सूखी और हवादार होनी चाहिए। मिट्टी में जल का भराव नहीं होना चाहिए, क्योंकि मिट्टी में पानी भरा रहने से पौधे की जड़े सड़ सकती हैं, और पौधा नष्ट हो सकता है। अतः आप ऐसे गमले या ग्रो बैग का चयन करें जिसकी तली में उचित जल निकासी छिद्र हों।

ऐश गार्ड के लिए अच्छी जल निकासी वाली उपजाऊ मिट्टी तैयार करने के लिए, आप मिट्टी में रेत, कोकोपीट, वर्मीकम्पोस्ट और गोबर की खाद मिलाकर पॉटिंग मिश्रण तैयार कर सकते हैं।

(और पढ़ें: पौधे लगाने के लिए गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें…)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गमले में ऐश गार्ड उगाने के लिए आवश्यक तापमान – Temperature Required for Growing Ash Guard in Pot in Hindi

पेठा (ऐश गार्ड) का पौधा 25°C से 30°C के मध्य तापमान में अच्छी तरह से ग्रो करता हैं, इसके अलावा इस सब्जी को उष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण जलवायु दोनों में उगाया जा सकता है, सूखा या पाला इसकी उत्पादकता में कमी कर सकता है। यह तापमान प्राप्त करने के लिए, आप इसे जून से अगस्त के महीने में लगा सकते हैं। इसके अतिरिक्त ऐश गार्ड के पौधों को सूर्य प्रकाश की जरुरत होती है, इसलिए पौधा लगे हुए गमले या ग्रो बैग को ऐसे स्थान पर रखें, जहां उन्हें जरुरत के अनुसार धूप प्राप्त हो सके।

ऐश गार्ड उगाने के लिए पानी की आवश्यकता – Ash gourd plant water requirements in Hindi 

उचित मात्रा में पानी देना ऐश गार्ड उगाने के लिए उपयुक्त होता है। पौधे की बुवाई के समय आप गमले की मिट्टी में नमी बनाये रखें, और बुवाई के समय पौधे को ज्यादा पानी न दें। जैसे-जैसे ऐश गार्ड के पौधे की वृद्धि होती जाती है, तो उसे अधिक पानी की आवश्यकता होती है, इसलिए पौधे की वृद्धि के समय पौधे को पर्याप्त मात्रा में पानी देना जरुरी है। इसे आवश्यकतानुसार पानी देना चाहिए। पौधे को पानी देने के लिए आप वॉटर केन का उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़ें: पौधों को पानी कब दें, जानें पानी देने का सही समय क्या है…)

गमले में पेठा (ऐश गार्ड) उगाने के लिए उर्वरक – Fertilizer for growing ash gourd in pot in Hindi

गमले में पेठा (ऐश गार्ड) उगाने के लिए उर्वरक - Fertilizer for growing ash gourd in pot in Hindi

ऐश गार्ड की उपज बढ़ाने के लिए आप अनेक प्रकार के उर्वरक का उपयोग कर सकते हैं, जो इस प्रकार है:-

इन उर्वरक का उपयोग करके पेठा (ऐश गार्ड) की उपज को बढ़ाया जा सकता है।

(और पढ़ें: सब्जियों के पौधों में खाद कब और कैसे दें…)

जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

पेठा (ऐश गार्ड) को प्रभावित करने वाले कीट – Pests Affecting Ash Gourd Plant in Hindi

ऐश गार्ड यानी पेठा की सब्जी हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद है, लेकिन कुछ कीट हैं, जो इसके पौधे को नष्ट कर सकते हैं या नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके पौधे को नुकसान पहुंचाने वाले कुछ कीट इस प्रकार हैं:-

  • फल मक्खियां (Fruit flies) – फल मक्खी के कारण समय से पहले पौधों से फल गिरने लगते हैं, और प्रभावित फल पीले और सड़ने लगते हैं।
  • एफिड्स (Aphids) – एफिड्स बड़ी संख्या में पौधे के कोमल भागों पर एकत्रित होते हैं, और रस चूसते हैं, जिसके फलस्वरूप पत्तियां मुड़ी और सिकुड़ जाती हैं। इसके अतिरिक्त चीटियाँ, एफिड्स को एक पौधे से दूसरे पौधे पर ले जाती हैं।

इसके अतिरिक्त ऐश गार्ड के पौधे को Pumpkin Caterpillar (कद्दू की सुंडी), Beetles (भृंग) आदि कीट नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये कीट ऐश गार्ड के पौधे को नष्ट कर सकते है। अतः इन कीटों से बचाव के लिए आप नीम ऑयल या अन्य किसी उपयुक्त कीटनाशक का उपयोग कर सकते है।

(और पढ़ें: स्टिकी ट्रैप क्या है, जानें गार्डन में इसके उपयोग की सम्पूर्ण जानकारी…)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

ऐश गार्ड के बीज कहाँ से प्राप्त करें – Where to get Ash gourd seeds in Hindi

ऐश गार्ड के बीज कहाँ से प्राप्त करें - Where to get Ash gourd seeds in Hindi

यदि आप उच्च गुणवत्ता वाले ऐश गार्ड के बीज खरीदना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन साइट organicbazar.net पर जाकर ऑर्डर कर सकते हैं, या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके खरीद सकते हैं:

(और पढ़ें: गार्डन का सामान कहाँ से खरीदें…)

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *