लाल भाजी (लाल अमरंथ) गमले में कैसे उगाएं – How to grow Red Amaranth in pots in Hindi

रेड अमरंथ अर्थात लाल भाजी एक पत्तेदार सब्जी है, जिसे पालक की तरह पकाया और खाया जाता है। यह मुख्य रूप से गर्मी के मौसम में उगाई जाने वाली सब्जी है, लेकिन भारत में इसे साल भर किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है। लाल भाजी को अपने घर पर गमले या ग्रो बैग में उगाने से संबंधित जानकारी इस लेख में दी गई है। आइये जानते हैं रेड अमरंथ अर्थात लाल भाजी को गमले में कैसे उगाएं? ग्रो बैग में लाल भाजी की देखभाल कैसे करें?

लाल भाजी उगाने के लिए आवश्यक सामग्री – Requirement to Grow Red Amaranth at Home in Hindi

लाल भाजी उगाने के लिए आवश्यक सामग्री - Requirement to Grow Red Amaranth at Home in Hindi

गार्डनिंग टूल्स:

आवश्यक चीजें:

(और पढ़ें: वेजिटेबल गार्डन बनाने में इन चीजों की पड़ती है सबसे ज्यादा जरूरत…)

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

लाल भाजी उगाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी – Red Amaranth growing conditions in Hindi

  • पौधों के बीच दूरी (Spacing) – लाल भाजी के बीजों को लगभग 10 सेमी. की दूरी पर बोया जाना चाहिए।
  • बुवाई की गहराई (sowing depth) – रेड अमरंथ के बीजों को कंटेनर या गमले की मिट्टी में लगभग 1/4 इंच (0.5 सेंटीमीटर) की गहराई पर बो सकते हैं।
  • बीज अंकुरण का समय (germination time) – बीज को अंकुरित होने में बुवाई से लगभग 4 से 10 दिन का समय लग सकता है।
  • तापमान (temperature) – रेड अमरंथ के बीजों को अंकुरित होने के लिए आदर्श तापमान 18°C से 25°C के मध्य होना चाहिए।
  • बुवाई का मौसम (sowing season) – लाल भाजी को साल भर, लेकिन मुख्य रूप से गर्मी या वसंत के शुरुआत में उगाया जाता है।

गमले में लाल भाजी के बीज लगाने का समय – Best time to grow Red Amaranth seeds in Hindi

लाल अमरंथ एक ऐसा पौधा है, जिसे गमलों में उगाना आसान है। रेड अमरंथ (लाल भाजी) के पौधों को आप साल भर उगा सकते हैं, लेकिन यह मुख्य रूप से गर्मी के मौसम में अच्छी तरह ग्रो करती हैं और स्वादिष्ट उपज देती है। रेड अमरंथ के पौधों को उगाने के लिए साल का सबसे अच्छा समय शुरूआती वसंत से लेकर गर्मियों की शुरुआत का मौसम है। लाल अमरंथ ठंड के प्रति सहनशील नहीं है, इसलिए यदि आप इसे खुले वातावरण में वसंत ऋतु से पहले बोते हैं, तो पौधे पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाएगें।

(और पढ़ें: सबसे ज्यादा खाई जाने वाली स्वादिष्ट हरी पत्तेदार सब्जियां…)

लाल भाजी उगाने के लिए गमले की मिट्टी – Best soil for Red Amaranth in Hindi

लाल भाजी उगाने के लिए गमले की मिट्टी - Best soil for Red Amaranth in Hindi

रेड अमरंथ (लाल भाजी) को लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में आसानी से उगाया जा सकता है, लेकिन लाल भाजी के पौधे रेतीली दोमट मिट्टी में अच्छी तरह से विकसित होते हैं। इसके पौधे के लिए भारी और जलभराव वाली मिट्टी नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि गमले में पानी भरे रहने से पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं और फलस्वरूप पौधे नष्ट हो सकते हैं या कम उपज दे सकते हैं। आप गार्डन की मिट्टी में गोबर खाद, कोकोपीट, वर्मिकुलाइट या परलाईट, वर्मीकम्पोस्ट को एक निश्चित अनुपात में मिलाकर उच्च गुणवत्तापूर्ण गमले की मिट्टी तैयार कर सकते हैं।

(और पढ़ें: पौधे लगाने के लिए गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें…)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

लाल भाजी को गमले या ग्रो बैग में कैसे लगाएं – How to plant Red Amaranth in Pot in Hindi

लाल भाजी को गमले या ग्रो बैग में कैसे लगाएं - How to plant Red Amaranth in Pot in Hindi

लाल भाजी (Red Amaranth) लगाने के लिए आप ऐसे गमले को चुनें, जिसकी तली में उचित जल निकासी युक्त छिद्र हो। सबसे पहले ग्रो बैग का 3/4 हिस्सा तैयार किये हुए पॉटिंग मिश्रण (मिट्टी) से भर लें। अब इस मिट्टी के ऊपर लाल भाजी के बीजों को बिखेर दें तथा हल्की मिट्टी से ढक दें। सुनिश्चित करें कि जहाँ आप लाल भाजी को उगा रहें हैं, वहां का तापमान 60 °F (15 °C) से नीचे न हो। बीज के अंकुरित होने तक मिट्टी में नमी बनाएं रखें। लेकिन ध्यान रखें कि, गमले या ग्रो बैग में पानी भरा न रहें, क्योंकि पानी भरे रहने से बीज नष्ट हो सकते हैं या फिर पौधे की जड़े सड़ सकती हैं। अतः मिट्टी में उचित मात्रा में नमी बनाए रखें। लाल भाजी का पौधा थोड़ी अम्लीय से लेकर थोड़ी क्षारीय (पीएच 6.5 से 7.5) मिट्टी में अच्छी तरह से ग्रो करता है।

(और पढ़ें: गर्मियों में घर पर लगाई जाने वाली सब्जियां…)

रेड अमरंथ लगाने के लिए गमले या ग्रो बैग का साइज़ – Pot or grow bag size for Red Amaranth in Hindi

यदि आप अपने टेरेस गार्डन में लाल भाजी को उगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप निम्न साइज़ के ग्रो बैग का उपयोग कर सकते हैं, जैसे:-

(और पढ़ें: पत्तेदार सब्जियां उगाने के लिए किस साइज का ग्रो बैग है बेस्ट…)

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गमले में रेड अमरंथ (लाल भाजी) की देखभाल – Red Amaranth plant care in Hindi

घर पर गमले या ग्रो बैग में लाल भाजी के पौधे को सफलतापूर्वक उगाने के लिए कुछ देखभाल संबंधी टिप्स के बारे में जानना आवश्यक है। गमले में लाल भाजी की देखभाल संबंधी जानकारी इस प्रकार है:

रेड अमरंथ उगाने के लिए पानी की आवश्यकता – Red Amaranth water requirements in Hindi

लाल भाजी (Red Amaranth) के पौधे को गर्मियों के समय प्रतिदिन पानी दें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे। वैसे तो इन पौधों को ज्यादा पानी की जरुरत नहीं होती है, लेकिन आप पौधा लगे हुए गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में नमी बनाए रखें। ध्यान रखें कि, गमले या ग्रो बैग में पानी भरा न रहे, क्योंकि गमले में पानी भरा रहने से पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं। जिसके कारण पौधा नष्ट हो सकता है या कम उपज दे सकता है।

(और पढ़ें: यह संकेत बताएंगे, पौधों को नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी…)

बागवानी उपकरण खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गमले में रेड अमरंथ उगाने के लिए आवश्यक तापमान – Temperature for Growing Red Amaranth in Pot in Hindi

लाल भाजी (लाल अमरंथ) पूर्ण सूर्य प्रकाश में अच्छी तरह से विकसित होती है, इसलिए आप पौधे लगे गमले या ग्रो बैग को ऐसे स्थान पर रखें, जहां कम से कम 6 से 8 घंटे की धूप प्राप्त हो सके। रोपण के समय मिट्टी का तापमान कम से कम 18°C या इससे अधिक होना चाहिए। अर्थात् रेड अमरंथ के बीजों को अंकुरित होने के लिए आदर्श तापमान 18 से 25°C के मध्य होना चाहिए। इसके अतिरिक्त यह पौधा 23°C से 30°C तापमान के बीच तेजी से बढ़ता है।

गमले में रेड अमरंथ उगाने के लिए उर्वरक – Fertilizer for Red Amaranth in Hindi

गमले में रेड अमरंथ उगाने के लिए उर्वरक - Fertilizer for Red Amaranth in Hindi

आप लाल अमरंथ के पौधों की उपज बढ़ाने के लिए गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र जैसे- गोबर खादमस्टर्ड केक और नीम केक का उपयोग कर सकते हैं। इन जैविक उर्वरकों का उपयोग करके पौधों के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है और स्वादिष्ट लाल भाजी खाने को मिलगी।

(और पढ़ें: सब्जी के पौधों में डालें ये घरेलू खाद, होगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार…)

रेड अमरंथ को प्रभावित करने वाले कीट – Pests Affecting Red Amaranth plant in Hindi

लाल भाजी के पौधे को बहुत से कीट और रोग प्रभावित करते हैं। लाल अमरंथ को प्रभावित करने वाले कीट जैसे एफिड्स, छोटे कीड़ें, कैटरपिलर और रोगों से बचाने के लिए, आप पौधों पर नीम तेल का स्प्रे कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप छोटे-छोटे कीड़ों को पानी या कपड़े से साफ कर सकते हैं। आप इन कीटों को पौधों से दूर रखकर इसके उत्पादन को बड़ा सकते हैं।

(और पढ़ें: पत्तेदार सब्जियों को कीटों से कैसे बचाएं…)

जैविक खाद व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

लाल भाजी कब तोड़ने मिलेगी – How to Harvest Red Amaranth in Hindi

लाल भाजी कब तोड़ने मिलेगी - How to Harvest Red Amaranth in Hindi

लाल भाजी की पत्तियों को बुआई से लगभग 30 से 35 दिनों के बाद काटा जा सकता है। सब्जी के रूप में उपयोग करने के लिए इसकी कटाई आप पालक की तरह कर सकते हैं। लगभग 2 महीनों तक आपको लाल भाजी तोड़ने को मिलती रहती है। पत्तियों को काटने के बाद आपको कुछ दिनों के बाद पुनः कटाई के लिए लाल भाजी तैयार मिलेगी। हालाँकि लाल अमरंथ के पौधे को परिपक्वता तक पहुंचने में 90 से 120 दिन लगते हैं।

जब लाल भाजी का पौधा कम से कम 1 फुट (30 सेमी) लंबा हो जाए, तो आप इसके पत्ते और तने को सब्जी के उद्देश्य से काट सकते हैं। नियमित कटाई से पौधा झाड़ीदार बनेगा, और दूसरी बार कटाई के लिए अधिक मात्रा में पत्तों का उत्पादन करेगा। आप लाल भाजी की कटाई करते समय डंठल को मिट्टी से 5 इंच ऊपर से कटर या प्रुनर का प्रयोग कर काटें।

(और पढ़ें: गार्डन में हार्वेस्टिंग करने के लिए बेस्ट टूल्स…)

अमरंथ के बीज कहाँ से खरीदें – Where to buy Red Amaranth seeds in Hindi

यदि आप उच्च गुणवत्ता वाले रेड अमरंथ (लाल भाजी) के बीज खरीदना चाहते हैं, तो आप organicbazar.net वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं, या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके खरीद सकते हैं: –

(और पढ़ें: गार्डन का सामान कहाँ से खरीदें…)

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *