गमले में गजानिया फूल का पौधा कैसे लगाएं – How To Grow Gazania Flower In Pots In Hindi

गज़ानिया एक फूल का पौधा है, जिसे ट्रेजर फ्लावर (Treasure Flower) के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे की पत्तियों के रोसेट के ऊपर नारंगी, लाल, पीले जैसे कई रंगों के फूल खिलते हैं, फूलों के केंद्र के चारों ओर एक रिंग पैटर्न बना होता है, जो इन फूलों को और भी अधिक आकर्षक बनाता है। गजानिया के फूलों की द्विरंगी पंखुड़ियाँ डेज़ी के समान दिखाई देती हैं, इसलिए इसे अफ्रीकी डेजी (African daisy) भी कहा जाता है। यदि आप अपने गार्डन में फ्लावर प्लांट लगाना चाहते हैं, तो सूरज की रोशनी को पसंद करने वाला फूल गजानिया आपके गमलों, बालकनियों या हैंगिंग पॉट्स के लिए एकदम सही है। घर पर गमले में गजानिया फूल का पौधा कब और कैसे लगाएं/उगाएं, इस पौधे के बीज लगाने की विधि तथा गजानिया की देखभाल कैसे करें? जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

गजानिया का पौधा उगाने संबंधी जानकारी – Information Related To Growing Gazania Plant In Hindi

गजानिया का पौधा उगाने संबंधी जानकारी - Information Related To Growing Gazania Plant In Hindi

गमले में गजानिया/ अफ्रीकी डेजी फूल उगाने के लिए निम्न जानकारी होनी आवश्यक है:-

  • वानस्पतिक नाम – Gazania Rigens
  • सामान्य नाम – गज़ानिया, ट्रेसर फ्लावर (Treasure Flower), अफ्रीकन डेज़ी (African daisy)
  • पौधे का प्रकार – वर्षिक या बारहमासी पौधा
  • लगाने की विधि – डायरेक्ट और ट्रांसप्लांटिंग मेथड
  • बीज अंकुरण का समय – 7 से 15 दिन
  • सूर्य प्रकाश की जरूरत – पूर्ण सूर्य प्रकाश
  • बेस्ट सॉइल – रेतीली, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी
  • ब्लूम टाइम – गर्मी, पतझड़
  • फूल का रंग – लाल, नारंगी, पीला, सफेद, गुलाबी

(और पढ़ें: जनवरी में इन जरूरी कामों से करें गार्डनिंग की बेहतर शुरूआत…)

 

गजानिया/ अफ्रीकी डेजी का पौधा कब लगाएं – When To Sow Gazania Seeds In India In Hindi

फूल वाले पौधे गजानिया के बीज को आप शुरूआती वसंत से ग्रीष्म ऋतु अर्थात फरवरी से जून माह के मध्य गार्डन में लगा सकते हैं। यदि आप इसे इनडोर लगाना चाहते हैं, तो विंटर सीजन में इसके बीज घर के अन्दर लगा सकते हैं।

(और पढ़ें: वसंत ऋतु में खिलने वाले फूलों की जानकारी…)

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गजानिया फूल का पौधा लगाने के लिए आवश्यक सामग्री – Material Required For Planting Gazania Flower In Hindi

गजानिया फूल का पौधा लगाने के लिए आवश्यक सामग्री - Material Required For Planting Gazania Flower In Hindi

गजानिया के बीज (Seed) – घर पर इस फ्लावर प्लांट को लगाने के लिए आपको सबसे पहले जरूरत होगी, अच्छी क्वालिटी के बीजों की। आप इन्हें किसी सीड स्टोर या ऑनलाइन के माध्यम से खरीद सकते हैं।

गमला या ग्रो बैग (Pot Or Grow Bag) – बीज प्राप्त करने के बाद आपको आवश्यकता होगी, गमले या ग्रो बैग की। आप इस फ्लावर प्लांट को लगाने के लिए निम्न साइज के ड्रेनेज होल्स युक्त गमले या ग्रो बैग खरीद सकते हैं:-

(और पढ़ें: फूल वाले पौधे लगाने के लिए ग्रो बैग का साइज…)

मिट्टी (Soil) – ग्रो बैग में बीज लगाने के लिए आपको एक अच्छे पॉटिंग मिक्स की जरूरत होगी। यह पौधा बेहतर एयरेशन वाली उपजाऊ मिट्टी में उगना पसंद करता है, अतः आप मिट्टी में रेत और जैविक खाद जैसे- गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट, मस्टर्ड केक मिलाकर मिट्टी तैयार कर सकते हैं।

या फिर आप रेडी टू यूज़ पॉटिंग सॉइल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, यह फ्लावर प्लांट्स लगाने के लिए हल्की और पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

वाटर कैन या पंप (Water Can) – गमले में पौधा लगाने के बाद आपको उसे पानी देने के लिए, वाटर कैन या स्प्रे पंप की आवश्यकता होगी।

आइये जानते हैं- गजानिया फूल का पौधा घर पर कैसे लगाएं?

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

घर पर गजानिया के बीज कैसे उगाएं – How To Grow Gazania Seeds At Home In Hindi

गमले में गजानिया अर्थात अफ्रीकी डेजी के बीज आप दो तरीकों से लगा सकते हैं- डायरेक्ट मेथड और ट्रांसप्लांट मेथड। यदि आप इसे विंटर सीजन में इसे लगाते हैं, तो आपको बीज सीडलिंग ट्रे में घर के अंदर जर्मिनेट करने होंगे तथा जब तापमान गर्म हो जाए, तब आपको इन्हें गार्डन में ट्रांसप्लांट करना होगा।

घर पर गजानिया फूल का पौधा कैसे लगाएं? यह जानने के लिए आपको गजानिया के बीज लगाने की विधि से सम्बंधित निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा:-

  • सबसे पहले उचित साइज का गमला लें।
  • अब गमले में पॉटिंग सॉइल मिक्स भरें।
  • इसके बाद गमले में गजानिया के बीज फैलाएं तथा मिट्टी की हल्की परत (¼ इंच) से ढँक दें।
  • मिट्टी में फब्बारे के रूप में पानी दें तथा गमले को अंधेरे गर्म स्थान पर रखें, गजानिया के बीजों को तेजी से जर्मिनेट होने के लिए अँधेरे की आवश्यकता होती है।
  • जब बीज में से अंकुर निकलते हुए दिखाई देने लगें, तब आप गमले को धूप वाले स्थान पर रखें।
  • आदर्श तापमान 21 से 26 डिग्री सेल्सियस पर, यह बीज 7 से 15 दिनों में अंकुरित हो सकते हैं।
  • यदि आपने बीज सीडलिंग ट्रे में ग्रो किये हैं, तो जब पौधे 6 से 8 इंच लंबाई के हो जाएँ, तब आप इन्हें गार्डन में ट्रांसप्लांट कर सकते हैं।

(और पढ़ें: सफलतापूर्वक बीजों को अंकुरित करने की जानकारी…)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गजानिया के पौधे की देखभाल कैसे करें – How To Take Care Of Gazania Plant In Hindi

गजानिया के पौधे की देखभाल कैसे करें - How To Take Care Of Gazania Plant In Hindi

घर पर लगाए गए गजानिया/अफ्रीकी डेजी फ्लावर प्लांट की अच्छी ग्रोथ तथा अधिक मात्रा में फूल खिलने के लिए कुछ देखभाल की आवश्यकता होती है। आइये जानते हैं- गजानिया के पौधे की देखभाल के तरीके, जो कि निम्न हैं:-

पानी – Water For Growing Gazania Plant In Hindi

गजानिया सूखे की स्थिति को सहन करने वाला पौधा है, अतः इसे अतिरिक्त पानी की आवश्यकता नहीं होती है, इसलिए ट्रांसप्लांटिंग के दौरान एक बार गहराई से पानी दें तथा दोबारा तभी पानी दें, जब गमले की मिट्टी सूखी हुई दिखे।

(और पढ़ें: पौधों को पानी देने के लिए बेहतरीन गार्डन टूल्स…)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

धूप – Sunlight For Growing Gazania Plant In Hindi

गजानिया के पौधे को प्रतिदिन 6 से 8 घंटे की सीधी धूप की आवश्यकता होती है, और इसे छाया में रखने पर फूल पूरी तरह से नहीं खिल पाएंगे।

तापमान – Temperature For Growing Gazania Plant In Hindi

यह गर्म तापमान को पसंद करने वाला पौधा है, इसकी अच्छी ग्रोथ तथा बेहतर फ्लावरिंग के लिए 18 से 32 डिग्री सेल्सियस मौसम का तापमान बेस्ट होता है।

खाद व उर्वरक – Fertilizer For Growing Gazania Plant In Hindi

खाद व उर्वरक - Fertilizer For Growing Gazania Plant In Hindi

अफ्रीकी डेजी अर्थात गजानिया के पौधे को विशेष उर्वरक की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन आप बेहतर फ्लावरिंग के लिए जैविक तरल उर्वरक जैसे सीवीड फर्टिलाइजर, बायो NPK, मस्टर्ड, PROM जैविक खाद आदि दे सकते हैं।

(और पढ़ें: फूल वाले पौधों के लिए खाद तथा सबसे अच्छे उर्वरक…)

जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

कीट व रोग – Insect And Disease Of Gazania Plant In Hindi

कुछ कीट जैसे माइलबग्स, स्पाइडर माइट्स और एफिड्स इस फ्लावर प्लांट पर हमला करते हैं, इन विभिन्न कीटों से अपने पौधे को बचाने के लिए पत्तियों पर जैविक कीटनाशक साबुन के घोल तथा अन्य जैविक पेस्टीसाइड का स्प्रे कर सकते हैं।

गजानिया के पौधे में कई फंगल रोग जैसे लीफ स्पॉट्स, पाउडरी मिल्ड्यू आदि लग सकते हैं। पौधे में यह रोग आर्द्र वातावरण तथा नमी के उच्च स्तर के कारण होते हैं, अतः मौसम में परिवर्तन के दौरान पौधे अधिक देखभाल करें तथा पत्तियों पर नीम तेल के घोल का छिड़काव करें।

(और पढ़ें: गमले के पौधों को कीट से बचाने के तरीके…)

प्रूनिंग – Pruning Of Gazania Plant In Hindi

गजानिया के पौधे में नए फूल खिलने के लिए आप इसकी डेडहेडिंग कर सकते हैं, डेडहेडिंग के दौरान पौधे से सूखे, मुरझाए हुए फूल तथा पत्तियों को हटायें।

(और पढ़ें: फ्लावर प्लांट प्रूनिंग क्या है, यह कब और कैसे करें…)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

गजानिया के पौधे में फूल खिलने का समय – Gazania Plant Flowering Time In Hindi

गजानिया के पौधे में फूल खिलने का समय - Gazania Plant Flowering Time In Hindi

बीज लगाने के लगभग 70 से 85 दिन में गजानिया के पौधे में फूल खिलना शुरू हो सकते हैं, इस पौधे में फूल समर सीजन से शुरूआती ठंड के बीच (मार्च से नवंबर माह तक) खिलते हैं। गजानिया के कई रंगों में खिलने वाले सुंदर और आकर्षक फूलों को अपने घर की बालकनी या गार्डन में जरूर लगाएं।

इस लेख में आपने जाना, कि गार्डन या घर पर गमले में गजानिया फूल या अफ्रीकी डेजी का पौधा कब और कैसे लगाएं, इस पौधे के बीज लगाने की विधि तथा गजानिया के पौधे की देखभाल के बारे में। अगर यह लेख आपको पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें, तथा लेख से संबंधित आपके सुझाव हमें कमेंट में जरूर बताएं।

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *