घर में जैविक कीटनाशक कैसे बनाएँ जानें विधि और सही तरीका – How To Make Organic Pesticide At Home In Hindi

गार्डनिंग में पौधों को तरह-तरह के कीटों से बचाने के लिए कई लोग रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग करते हैं। ये रासायनिक कीटनाशक वातावरण, मिट्टी आदि को तो प्रभावित करते ही हैं साथ ही हमारे स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा मार्केट में मिलने वाले रासायनिक कीटनाशक काफी महंगे भी होते हैं। इन केमिकल कीटनाशी के स्थान पर नीम तेल या अन्य जैविक कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। जैविक कीटनाशक पौधों को सभी तरह के कीटों से बचा सकते हैं। जैविक कीटनाशक काफी सस्ते में मिल जाते हैं और आप इन्हें अपने घर पर बड़े ही आसानी से तैयार भी कर सकते हैं। जैविक कीटनाशक के नाम, घर में जैविक कीटनाशक कैसे बनाएँ (Organic Pesticides In Hindi),नीम से जैविक कीटनाशक बनाने की विधि और अन्य घरेलू कीटनाशकों के बारें में आपको यहाँ पूरी जानकारी विस्तार से दी जा रही है। 

जैविक कीटनाशक क्या है – What Is Organic Pesticide In Hindi

ऐसे कीटनाशक जो प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त होते हैं जैविक कीटनाशक कहलाते हैं। ये कीटनाशक पौधों को विभिन्न प्रकार के कीटों तथा रोगों से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। नीम का तेल, कीटनाशक साबुन आदि सबसे अच्छे जैविक कीटनाशक हैं।

(यह भी पढ़ें: एजाडिरेक्टिन नीम तेल कीटनाशक का गार्डन में उपयोग…)

जैविक कीटनाशक के लाभ – Benefits Of Organic Pesticides In Hindi

अगर आप अपने गार्डन में आर्गेनिक पेस्टीसाइड का प्रयोग करते हैं तो इनसे कई तरह के फायदे होते हैं जैसे:

  • ये पर्यावरण के अनुकूल (Environment Friendly) होते हैं।
  • जैविक कीटनाशक बायोडिग्रेडेबल (Biodegradable) होते हैं।
  • ये जहरीले नहीं (Non-Toxic) होते हैं।
  • लाभकारी कीटों (Beneficial Insects) को आकर्षित करते हैं।

अगर आप जैविक कीटनाशकों के फायदों के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके उस लेख को पढ़ सकते हैं।

(यह भी पढ़ें:जैविक कीटनाशकों के फायदे…)

घर में जैविक कीटनाशक कैसे बनाये How To Make Organic Pesticide At Home For Plants In Hindi

अभी तक आपने जैविक कीटनाशक और उनके फायदों के बारे में जाना। अब हम आपको घर पर जैविक कीटनाशक कैसे बनाते हैं इसके तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। आप घर पर नीम से, लहसुन-मिर्च से, बर्तन धोने की लिक्विड साबुन आदि से जैविक कीटनाशक तैयार कर सकते हैं। चलिए उनके बारे में डिटेल में जानते हैं:

नीम से जैविक कीटनाशक कैसे बनाये – How To Make Pesticide From Neem Tree In Hindi

आप नीम की मदद से निम्न तरह से घरेलू कीटनाशक बना सकते हैं:

नीम की पत्तियों से जैविक कीटनाशक बनाने की विधि- How To Make Pesticide From Neem Leave In Hindi

  • सबसे पहले नीम की पत्तियों को इकट्ठा कर उन्हें खूब अच्छी तरह से धूप में सुखा लें।
  • नीम की पत्तियों के सूख जाने के बाद उन्हें 24 घंटे तक पानी में भिगो कर रख दें।
  • इसके बाद इस पानी को छान कर इसका पौधों पर छिडक़ाव कर सकते हैं। इसके छिड़काव से काफी कम समय में कीटों से छुटकारा मिल जाता है। 

(यह भी पढ़ें:नीम तेल के फायदे और गुण जो बनाते हैं पौधों को बेहतर…)

नीम तेल से कीटनाशक तैयार करने की विधि – How To Make Pesticide From Neem Oil In Hindi

आप नीम के तेल का उपयोग करके पौधों के लिए घरेलू कीटनाशक बना सकते हैं। नीम तेल ऑनलाइन organicbazar.net गार्डन स्टोर पर काफी कम कीमत में उपलब्ध है। नीम का तेल एफिड्स, माइलबग्स, स्पाइडर माइट्स और व्हाइटफ्लाइज़ सहित कई प्रकार के कीटों को दूर भगाने में प्रभावी है। यहां नीम तेल से कीटनाशक बनाने की सरल विधि दी गई है:

  • 1-2 चम्मच नीम के तेल (5 से 10ml ) को लगभग 1 लीटर गर्म पानी में मिलाएं। आप कीट समस्या की गंभीरता के आधार पर नीम तेल की मात्रा को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
  • नीम के तेल और पानी के मिश्रण में 1/2 से 1 चम्मच हल्का तरल साबुन मिलाएं। इससे नीम तेल, पानी में अच्छे से घुल जाता है।
  • इसके बाद मिश्रण को तब तक अच्छी तरह हिलाएँ जब तक कि नीम का तेल और साबुन अच्छी तरह से मिल न जाएँ। 
  • नीम तेल कीटनाशक घोल को ठंडा होने के बाद एक साफ स्प्रे बोतल में डालें और प्रभावित पौधों पर अच्छी तरह से स्प्रे करें। 

(यह भी पढ़ें: टमाटर के पौधे पर नीम तेल के उपयोग की सारी बातें…)

लहसुन से कीटनाशक बनाने की विधि – Garlic And Chilli Insecticidal Soap Spray In Hindi 

लहसुन और मिर्च का स्प्रे कई सामान्य कीटों को रोकने में मदद कर सकता है। इस कीटनाशक को बनाने के लिए आपको लहसुन की 3-4 कलियाँ, 2-3 लाल मिर्च, 1 चम्मच वनस्पति तेल, 1 चम्मच तरल साबुन और पानी की जरूरत होगी। लहसुन और मिर्च से जैविक कीटनाशक कैसे बनाते हैं इसका तरीका यहां बताया गया है:

  • मिक्सर में लहसुन की कलियाँ और मिर्च को बारीक पीस लें। इस मिश्रण में वनस्पति तेल और तरल साबुन की कुछ बूँदें भी मिलाएं।
  • गाढ़ा पेस्ट बनने तक मिश्रण को ब्लेंड करें। 
  • पेस्ट तैयार होने के बाद उसे पानी के साथ पतला करें। आमतौर पर 1 लीटर पानी में 1-2 बड़े चम्मच पेस्ट को मिला सकते हैं। ठोस कणों को हटाने के लिए मिश्रण को छान लें। 
  • अब तैयार घोल को एक स्प्रे बोतल में डालें और फिर पौधों पर अच्छी तरह से उसका स्प्रे करें। जरूरत पड़ने पर हर 7-14 दिनों में आप इस कीटनाशक का इस्तेमाल दोबारा कर सकते हैं।

(यह भी पढ़ें: पेस्टिसाइड्स क्या होते हैं, प्रकार और उपयोग की सारी जानकारी)

साबुन से कीटनाशक बनाने की विधि – How To Make Soap Pesticide For Plants In Hindi

लिक्विड साबुन से बना जैविक कीटनाशक एफिड्स, माइलबग्स और स्पाइडर माइट्स जैसे नरम शरीर वाले कीटों के खिलाफ प्रभावी है। पौधों के लिए साबुन से घरेलू कीटनाशक बनाने का तरीका यहां बताया गया है:

  • इसके लिए आपको घर में इस्तेमाल होने वाली डिशवॉशिंग लिक्विड साबुन और पानी की जरूरत होगी।
  • एक साफ कंटेनर लें और उसमें 1-2 बड़े चम्मच तरल साबुन (5 से neem 10ml) को लगभग 1 लीटर  पानी के साथ मिलाएं। 
  • साबुन और पानी को अच्छी तरह से मिश्रित होने तक हिलाएं। साबुन से तैयार कीटनाशक घोल को एक साफ स्प्रे बोतल में डालें और कीटों से प्रभावित पौधों पर घोल का अच्छी तरह से छिड़काव करें। इस तरह आप आसानी से घर पर ही जैविक कीटनाशक बना सकते हैं और पौधों का कीट और रोगों से बचाव कर सकते हैं।

(यह भी पढ़ें: अपनाएं बागवानी में यह 6 जैविक कीट नियंत्रण के कारगर तरीके…)

लहसुन और प्याज से जैविक कीटनाशक बनाने की विधिHow To Make Onion And Garlic Spray For Plants In Hindi

पौधों को कुछ कीटों से बचाने में मदद के लिए प्याज और लहसुन के स्प्रे का उपयोग प्राकृतिक, घरेलू कीटनाशक के रूप में किया जा सकता है। यहां प्याज और लहसुन से कीटनाशक स्प्रे बनाने की एक सरल रेसिपी दी गई है:

  • सबसे पहले 2-3 मीडियम साइज के प्याज और लहसुन 2-3 की कलियाँ लें
  • प्याज और लहसुन को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • कटे हुए प्याज और लहसुन को मिक्सर में रखें और उन्हें तब तक ब्लेंड करें जब तक आपको गाढ़ा, गूदेदार मिश्रण न मिल जाए। मिश्रण में पानी भी डालें ताकि मिश्रण अच्छे से तैयार हो जाए।
  • इसके बाद मिश्रण में से तरल को ठोस पदार्थों से अलग करने के लिए मिश्रण को एक छलनी या चीज़क्लोथ के माध्यम से एक कंटेनर में छान लें। जितना संभव हो उतना तरल निकालने के लिए मिश्रण को निचोड़ें या दबाएं।
  • निकाले गए तरल को समान मात्रा में पानी के साथ मिलाएं। फिर मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में डालें।
  • मिश्रण को अपने पौधों की पत्तियों, तनों और प्रभावित क्षेत्रों पर स्प्रे करें, यह सुनिश्चित करें कि पत्तियों के ऊपर और नीचे दोनों तरफ स्प्रे अच्छे से हो सके।

(यह भी पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं ऑर्गेनिक 3G पेस्टिसाइड…)

इस लेख में जैविक कीटनाशक किसे कहते हैं, जैविक कीटनाशक के नाम और घर में कीटनाशक कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी दी गयी है। उम्मीद करते हैं घरेलू जैविक कीटनाशक तैयार करने से जुड़ा यह लेख आपके काम आया होगा। अगर आपके अन्य गार्डनिंग करने वाले दोस्त भी जैविक कीटनाशक कैसे तैयार करें? इसके बारे में जानना चाहते हैं तो उनके साथ इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें।

Leave a Comment