How To Remove Fire Ants From Plants In Hindi: क्या आपके पौधों में अचानक फायर आंट्स (Fire Ants) दिखाई देने लगी हैं? ये छोटी लेकिन बेहद परेशान करने वाली चींटियाँ न सिर्फ पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि मिट्टी में घर बनाकर उनकी ग्रोथ भी रोक देती हैं। लेकिन चिंता न करें! आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान, प्राकृतिक और असरदार घरेलू उपाय, जिनसे आप पौधों से चींटी कैसे भगाएं, ये पूरी तरह जान जाएंगे।
अगर आप सोच रहे हैं कि चींटियों को मारे बिना उनसे छुटकारा कैसे पाएं, तो यह लेख आपके लिए ही है। यहाँ बताए गए तरीके पौधों और पर्यावरण दोनों के लिए सुरक्षित हैं। तो चलिए जानते हैं — पौधों में फायर चींटी लग जाए तो क्या करें (How Do You Get Rid Of Ants In Plants In Hindi), और कैसे उन्हें गार्डन से दूर करें बो भी बिना किसी नुकसान के।
पौधों से फायर आंट्स कैसे भगाएं – How To Remove Fire Ants From Plants In Hindi
फायर आंट्स (Fire Ants) छोटे लेकिन बहुत नुकसानदायक कीट/चीटियाँ होती हैं जो पौधों की जड़ों को खराब कर देती हैं। ये न केवल पौधों का रस चूसते हैं बल्कि मिट्टी में घर बनाकर उनकी ग्रोथ रोक देते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि कैसे प्राकृतिक और सुरक्षित तरीकों से पौधों से फायर आंट्स को आसानी से भगाया जा सकता है। गार्डन से फायर आंट्स को भगाने के निम्न उपाय हैं, जैसे-
1. नीम तेल का उपयोग
नीम का तेल फायर आंट्स को भगाने का प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है। 1 लीटर पानी में 2 चम्मच नीम तेल मिलाकर पौधों के आस-पास छिड़कें। इसकी गंध और रासायनिक तत्व चींटियों को दूर रखते हैं और पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाते। साथ ही नीम तेल का इस्तेमाल पौधे से कीटों को भगाने के लिए भी किया जा सकता है।
(यह भी जानें: चीटियां भगायेंगे ये पौधे, जरूर लगाएं अपने गार्डन में…)
2. सिरका और नींबू का घोल
सिरका और नींबू दोनों ही प्राकृतिक कीटनाशक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें मौजूद अम्लीय (Acidic) गुण फायर आंट्स के शरीर पर असर डालते हैं और उनकी गंध महसूस करने की क्षमता को खत्म कर देते हैं, जिससे वे उस जगह को छोड़ देती हैं।
एक स्प्रे बोतल में सिरका और पानी मिलाएं, फिर उसमें 2 चम्मच नींबू का रस डालें। इस घोल को अच्छी तरह मिलाकर पौधों के गमले, मिट्टी के किनारों और जहाँ चींटियाँ दिखें, वहाँ छिड़कें। इसे 2–3 दिन के अंतराल पर दोहराने से फायर आंट्स दोबारा नहीं लौटतीं और आपका गार्डन साफ-सुथरा बना रहता है।
गार्डनिंग सामान खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
3. बेकिंग सोडा और शक्कर का मिश्रण
फायर आंट्स मीठी चीजों की ओर आकर्षित होती हैं, इसलिए यह उपाय कारगर है। शक्कर चूर्ण और बेकिंग सोडा बराबर मात्रा में मिलाकर पौधों के पास छिड़क दें। शक्कर उन्हें खींचती है, जबकि बेकिंग सोडा उनकी मौत का कारण बनता है — पूरी कॉलोनी खत्म होती है।
4. लहसुन और मिर्च का स्प्रे
लहसुन और मिर्च की गंध फायर आंट्स को बिलकुल पसंद नहीं होती। 10 लहसुन की कलियाँ और 2 मिर्च पीसकर एक पेस्ट तैयार करें फिर इसे 1 लीटर पानी में मिलाएं। इस मिश्रण को पौधों के चारों ओर छिड़कें, इससे चींटियां तुरंत भाग जाएंगी।
(यह भी जानें: पौधों के लिए जैविक खाद के प्रकार और उनके उपयोग…)
5. दालचीनी पाउडर का छिड़काव करें
दालचीनी में प्राकृतिक कीटनाशक गुण होते हैं, जो फायर आंट्स को रोकते हैं। पौधों की मिट्टी या गमले के किनारे दालचीनी पाउडर छिड़कें। इसकी खुशबू चींटियों को दूर रखती है और यह पौधों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है।
गमला/ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
6. पौधे की मिट्टी को सूखा और साफ रखें
फायर आंट्स ज्यादातर गीली और गंदी मिट्टी में घर बनाती हैं। इसलिए पौधों के आस-पास की मिट्टी को सूखा और हवादार रखें। समय-समय पर मिट्टी पलटें और पुराने पत्तों या कचरे को हटाते रहें। इसके अलावा आप जो भी पुरानी मिट्टी इस्तेमाल कर रहें हैं, उसे पहले अच्छे से धूप में सुखा लें फिर पौधे लगाएं।
(यह भी जानें: ग्रो बैग में सब्जियां कैसे उगाएं…)
7. फायर आंट्स रिपेलेंट (Ant Repellent) का उपयोग
अगर प्राकृतिक उपाय काम न करें तो आप ऑर्गेनिक एंट रिपेलेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बाजार में आसानी से मिल जाते हैं और पौधों के लिए सुरक्षित होते हैं। प्रोडक्ट के लेबल को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही इस्तेमाल करें।
8. पौधे को हाथ से हिलाएं
अगर पौधे के आस-पास या तने पर फायर आंट्स दिखाई दें, तो पौधे को हल्के हाथों से हिलाएं। ऐसा करने से चींटियां नीचे गिर जाती हैं और पौधे से दूर भागने लगती हैं। इसके बाद आप नीम तेल या सिरके वाला स्प्रे छिड़क दें ताकि वे दोबारा वापस न आएं। ध्यान रखें — पौधे को बहुत जोर से न हिलाएं, वरना उसकी जड़ें या टहनियाँ डैमेज हो सकती हैं।
मिट्टी व जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:
9. चीटियों को नापसंद पौधे लगाएं
कुछ पौधों की खुशबू और रासायनिक तत्व फायर आंट्स को बिल्कुल पसंद नहीं होते। जैसे — पुदीना, तुलसी, लैवेंडर, रोजमेरी और गेंदा (Marigold) ऐसे पौधे हैं जिनसे चींटियाँ दूर रहती हैं।इन पौधों को अपने बगीचे या गमलों के आस-पास लगाने से फायर आंट्स पास नहीं भटकतीं। यह एक प्राकृतिक और सुंदर तरीका है, जिससे आपका बगीचा भी सुरक्षित रहता है।
(यह भी जानें: गार्डन का सामान कहाँ से खरीदें…)
10. साबुन और पानी का स्प्रे
साबुन और पानी का मिश्रण फायर आंट्स को खत्म करने का बहुत आसान और असरदार तरीका है। इसे बनाने के लिए बस एक चम्मच लिक्विड साबुन को 1 कप पानी में मिलाएं और अच्छी तरह हिलाएं। अब इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर चींटियों के ऊपर और उनके बिलों के पास छिड़कें। साबुन की परत उनके शरीर पर जम जाती है, जिससे वे सांस नहीं ले पातीं और धीरे-धीरे मर जाती हैं। यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित है और पौधों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता।
निष्कर्ष:
फायर आंट्स से छुटकारा पाना मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन अगर आप प्राकृतिक और सही तरीके अपनाते हैं तो यह बहुत आसान हो सकता है। नीम तेल, सिरका, दालचीनी, या चींटियों को नापसंद पौधे लगाना – ये सभी उपाय न सिर्फ फायर आंट्स को भगाते हैं, बल्कि पौधों की सेहत भी बनाए रखते हैं। यह लेख आपको कैसा लगा, कमेंट में जरूर बताएं। ऐसे ही गार्डनिंग से जुड़े लेख पढ़ने के लिए organicbazar.net वेबसाइट पर विजिट करें।
गार्डनिंग सामान खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:


