क्रिसमस पर इन पौधों को लगाकर सजाएं अपना घर – Christmas Decorations With Plants In Hindi

आमतौर पर क्रिसमस, ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है, जिसे वह नए साल की शुरूआत के रूप में मनाते हैं। वैसे तो लोग अक्सर आर्टिफीशियल चीजें जैसे लाइटिंग, कलर आदि से घर सजाते हैं, लेकिन यह डेकोरेशन सिर्फ कुछ ही समय तक रहता है, तो क्यों न, इस बार अपना घर फूलों के पौधों से सजाया जाए, जो लंबे समय सुंदरता प्रदान करें। फूल वाले पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती में चार चाँद लगाते हैं, बल्कि हमें नेचर से कनेक्ट करते हैं। आज इस लेख में हम आपको क्रिसमस पर पौधे से डेकोरेशन (Christmas Decoration With Plants In Hindi) करने की जानकारी देंगे, जिससे आप पॉजिटिविटी ला सकें। क्रिसमस पर घर कैसे सजाएं, पौधे से घर सजाने का तरीका जानने के लिए आर्टिकल पूरा पढ़ें। इसके अलावा आप जानेंगे, कि क्रिसमस पर घर सजाने के लिए फूल (Flowers Plants For Christmas Decoration In Hindi) कौन से हैं।

क्रिसमस पर घर कैसे सजाएं – Christmas Decorations Ideas With Plants In Hindi

क्रिसमस फेस्टिवल 25 दिसंबर को मनाया जाता है, इस समय भारत के अधिकांश हिस्सों में काफी ठंड पड़ती है इसलिए अगर आप अपने घर को क्रिसमस के लिए तैयार करना चाहते हैं, तो अभी से आप गमलों में इन पौधों के बीज लगाकर इन्हें क्रिसमस तक उन्हें हरा-भरा और खिलता हुआ देख सकेंगे। क्रिसमस पर घर सजाने के लिए निम्न फूल के तथा सजावटी पौधे लगा सकते हैं:-

(यह भी जानें: घर पर लगायें ये सुन्दर दिखने वाले टॉप 12 क्रिसमस ट्री प्लांट्स….)

एमेरीलिस – Amaryllis Is Best Flower For Christmas In Hindi 

एमेरीलिस - Amaryllis Is Best Flower For Christmas In Hindi 

क्रिसमस पर घर को सजाने के लिए एमेरीलिस बहुत ही अच्छा फूल का पौधा है, इसे आप अपने घर के अंदर गमले में भी लगा सकते हैं। इस पौधे के फूल लाल, सफेद, गुलाबी, सामन, और नारंगी धारीदार या बहुरंगी होते हैं। एमेरीलिस तेजी से खिलने वाला और लंबे समय तक टिकने वाला फूल वाला पौधा है, जिसे आप इसके बल्बों से लगा सकते हैं। एमेरीलिस के बल्ब आप अपने घर पर धूप वाली खिड़की या बालकनी लगाएं।

एमेरीलिस के बल्ब खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

ऑर्किड – Orchid Is Good Flower For Christmas Decoration In Hindi 

ऑर्किड - Orchid Is Good Flower For Christmas Decoration In Hindi 

आर्किड लंबे समय तक खिला रहने वाला फूल का पौधा है, जो क्रिसमस पर घर की सजावट के लिए एकदम बेस्ट है। इस फ्लावर प्लांट को आप अपने घर पर टेबल टॉप प्लांटर के रूप में भी लगा सकते हैं। आर्किड कम पानी व धूप की स्थिति में भी आसानी से उग सकता है, लेकिन ध्यान रहे, इस पौधे पर डायरेक्ट सनलाइट नहीं पड़नी चाहिए। आर्किड फूल की कटिंग आप 8-10 इंच के ग्रो बैग में लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: फूल वाले पौधे लगाने के लिए ग्रो बैग का साइज….)

क्रिसमस कैक्टस –  Christmas Decoration Plant Christmas Cactus In Hindi 

क्रिसमस कैक्टस -  Christmas Decoration Plant Christmas Cactus In Hindi 

यह क्रिसमस पर लगाया जाने वाला मुख्य पौधा है, जिसे क्रिसमस कैक्टस के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर यह कैक्टस की ही एक वैरायटी है, लेकिन इसमें फूल भी खिलते हैं। गुलाबी रंग के यह फूल बेहद ही खूबसूरत होते हैं, जो क्रिसमस पर आपके घर में चार चाँद लगा सकते हैं और उसे रंगों से भर सकते हैं। क्रिसमस कैक्टस एक कम पानी में उगने वाला पौधा है, जिसे आप सप्ताह में एक बार पानी देकर बालकनी के गमलों में उगा सकते हैं।

पॉइन्सेटिया – Christmas Decoration Popular Plant Poinsettia In Hindi 

पॉइन्सेटिया - Christmas Decoration Popular Plant Poinsettia In Hindi 

यह क्रिसमस की सजावट के लिए बहुत ही पॉपुलर हाउस प्लांट है, हालाँकि इस पौधे में फूल नहीं खिलते, लेकिन ग्रोथ के बाद इसकी पत्तियां अपना रंग बदल लेती है, जो कि कलरफुल फूल के रूप में दिखने लगता है। पॉइन्सेटियास को क्रिसमस स्टार के रूप में भी जाना जाता है। ईसाई धर्म में इसे पौधे को पवित्रता और उल्लास का प्रतीक है और वह इसके खिलने को बेथलेहम के स्टार से जोड़ते हैं। इस पौधे की कलरफुल पत्तियों को आप क्रिसमस ट्री पर या फ्लावर पॉट में भी लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: घर को रोशन करेंगे खूबसूरत पत्तियों वाले यह 11 पौधे…)

रोजमैरी – Rosemary Is Most Smelling Herb To Grow For Christmas In Hindi 

रोजमैरी - Rosemary Is Most Smelling Herb To Grow For Christmas In Hindi 

रोज़मेरी, जिसे गुलमेहंदी भी कहा जाता है। यह टॉप सुगंधित हर्ब्स में से एक है, जिसे इसके फायदेमंद पत्तों के लिए उगाया जाता है। यह पौधे छोटे-छोटे क्रिसमस ट्री की तरह दिखते हैं। रोज़मेरी को घर के अंदर लगाकर आप उसे क्रिसमस के लिए खुशबूदार बना सकते हैं। यह पौधा न सिर्फ अपनी सुगंध के लिए बल्कि, अपनी लाभदायक पत्तियों के लिए भी काफी उपयोगी है। रोजमेरी को बीज आप 8-10 इंच के ग्रो बैग में अपने घर पर आंशिक छाया वाले स्थान पर लगा सकते हैं।

रोज़मेरी के बीज खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें:

गुलाब – Christmas Decoration Flower Rose In Hindi 

गुलाब - Christmas Decoration Flower Rose In Hindi 

गुलाब, जिसे फूलों का राजा कहा जाता है, यह देखने में काफी सुंदर और पॉपुलर फूल है, जो कि अधिकांश घरों में पाया जाता है। लाल गुलाब प्रेम का प्रतीक माना जाता है इसलिए क्रिसमस पर घर सजाने के लिए यह बेस्ट फूल है। गुलाब फूल के पौधे को आप बीज, कटिंग, ग्राफ्टिंग या लेयरिंग से भी उगा सकते हैं। घर पर गुलाब को आप एक धूप वाले स्थान में 10 से 12 इंच की गहराई वाले ग्रो बैग में लगा सकते हैं तथा अच्छी तरह फ्लावरिंग के लिए फास्फोरस रिच जैविक उर्वरक दे सकते हैं।

(यह भी जानें: गुलाब की ग्राफ्टिंग कैसे की जाती है, जानें सबसे आसान विधि…)

क्रिसमस पेपर – Plant Christmas Pepper For Decoration In Hindi 

क्रिसमस पेपर - Plant Christmas Pepper For Decoration In Hindi 

क्रिसमस पेपर, जिसे ऑर्नामेंटल चिली भी कहा जाता है, यह एक सजावटी पौधा है, जो दिखने में मिर्च के समान ही होता है। आप इस पौधे को क्रिसमस के लिए अपने घर पर 6 से 8 इंच के ग्रो बैग में लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: घर पर गमले में इस तरह उगाएं क्रिसमस ट्री, जानें पूरी प्रक्रिया….)

ऑर्नामेंटल प्लांट – Ornamental Plants That Plant In Christmas Decoration In Hindi 

सजावटी मिर्च के सामान ही कई ऐसे पौधे होते हैं, जिन्हें आप इस क्रिसमस पर अपने घरों में गमले में लगा सकते हैं, क्रिसमस पर घर सजाने के लिए पौधे की जानकारी नीचे दी गई है:-

ऑर्नामेंटल प्लांट्स खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें:

इस लेख में आपने जाना क्रिसमस पर घर कैसे सजाएं, पौधे से घर सजाने का तरीका तथा घर सजाने के लिए फूल वाले पौधों के बारे में। यदि आपको हमारा लेख पसंद आया हो, तो इसे अन्य लोगों के साथ शेयर करें तथा लेख के संबंध में आपके जो भी सुझाव हैं, हमें कमेंट के माध्यम से बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *