घर पर गमले में इस तरह उगाएं क्रिसमस ट्री, जानें पूरी प्रक्रिया – How To Grow A Christmas Tree In Pot At Home In Hindi

क्रिसमस डे के मौके पर लोग बाजार से क्रिसमस ट्री पौधे को खरीदकर लाते हैं और उसे तरह-तरह से खूब सजाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि असलियत में क्रिसमस ट्री, कौन सा पेड़ होता है और यह पेड़ कैसे उगता है? क्रिसमस ट्री का असली नाम सनोबर पेड़ (Fir Tree) है। ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले इसी पेड़ को क्रिसमस ट्री के तौर पर सजाया (Decorations) गया था। पर आजकल तो सभी जगहों पर अलग-अलग पेड़ों से क्रिसमस ट्री को तैयार किया जाता है। जैसे स्प्रूस, डगलस, चीड़, देवदार, वर्जीनिया पाइन, मंकी पजल ट्री आदि। मगर भारत में एरोकेरिया का पौधा (Araucaria Plant), इंडियन क्रिसमस ट्री ((Indian Christmas Tree) के नाम से जाना जाता है। इसे कुक पाइन प्लांट (Cook Pine) भी कहते हैं। आज हम आपको इसी पौधे (Araucaria Columnaris) को उगाने के बारे में बताने वाले हैं।

घर पर क्रिसमस ट्री (एरोकेरिया का पौधा) को गमले में कैसे उगाएं (लगाएं) और इस पौधे की देखभाल कैसे करें, इसकी पूरी प्रक्रिया आपको इस पोस्ट में जानने को मिलेगी। गमले में क्रिसमस ट्री का पौधा लगाने से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यह लेख लास्ट तक जरूर पढ़ें।

घर पर क्रिसमस ट्री का पौधा लगाने के फायदे – Benefits Of Christmas Tree/Araucaria In Hindi

क्रिसमस डे त्यौहार (25 दिसंबर) को ईसा मसीह के जन्‍मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इस वजह से इस दिन क्रिसमस ट्री को सजाकर घर पर रखा जाता है और उसके सामने प्रार्थना की जाती है। क्रिसमस त्यौहार के दिन तो ये पौधे महंगे बिकते हैं लेकिन अगर आप इस पौधे को घर पर ही उगा लें तो आपको बार-बार यह पौधा खरीदना नहीं पड़ेगा। और आप साल दर साल इसी पौधे को क्रिसमस डे पर सजा सकते हैं। इसके अलावा घर पर गमले में क्रिसमस ट्री का पौधा लगाने से घर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है। यह पेड़ कार्बन डाई ऑक्साइड को सोख कर ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ता है। यह पौधा हवा को शुद्ध करने का काम भी करता है।

(और पढ़ें: रात में ऑक्सीजन देने वाले पेड़ पौधे…)

गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

क्रिसमस ट्री का पौधा कैसे लगाया (उगाया) जाता है? How To Grow/Plant Christmas/Araucaria Tree In Hindi

क्रिसमस ट्री का पौधा कैसे लगाया (उगाया) जाता है? – How To Grow/Plant Christmas/Araucaria Tree In Hindi

घर पर क्रिसमस का पौधा 2 तरीकों से उगा सकते हैं पहला बीज से और दूसरा कटिंग से। अगर आपके यहाँ पहले से यह पौधा लगा है या आपको कहीं से इसकी कटिंग मिल जाये तो उससे भी इस पौधे को ग्रो कर सकते हैं। अगर कटिंग न मिले तो, क्रिसमस ट्री (Araucaria/Cook Pine) के बीजों को या पौधे को किसी नर्सरी या ऑनलाइन गार्डन स्टोर से खरीद कर, उससे भी पौधे को उगाया जा सकता है।

क्रिसमस ट्री (एरोकेरिया पौधा) को बीज से कैसे उगाएं – How To Grow Christmas Tree From Seed In Hindi

वसंत ऋतु (फरवरी) से लेकर गर्मी के समय (मई) तक इस पौधे को बीज या कटिंग से उगाया जाता है। बीज से क्रिसमस का पौधा उगाने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. गमला चुनें – 6X6 इंच साइज के गमले या ग्रो बैग में क्रिसमस ट्री के 5-6 बीजों को अच्छे से उगाया जा सकता है। आप अधिक चौड़ाई वाले गमले में भी 1 इंच की दूरी पर बीजों को लगा सकते हैं, लेकिन गमले की गहराई 4 से 6 इंच जरूर होनी चाहिए।
  2. मिट्टी तैयार कर गमले में भरे – 50% मिट्टी, 30% खाद (गोबर खाद या वर्मीकम्पोस्ट), और 20% रेत, इन तीनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। अब तैयार मिट्टी को ऊपर बताई गयी साइज के गमले या ग्रो बैग में भर दें।
  3. बीज को मिट्टी में लगाएं – बीजों के नीचे की तरफ वाले संकरे हिस्से को मिट्टी में लगाएं और बीज के ऊपरी थोड़े से हिस्से को मिट्टी के ऊपर ही रहने दें। 2 बीजों को एक दूसरे से 1 इंच की दूरी पर होना चाहिए। बीज लगाने के बाद मिट्टी के ऊपर पानी का छिड़काव करें। अब गमले को छाँव वाली जगह पर रख दें। 21-26°C (70-80°F) तापमान पर हप्ते भर में बीज अंकुरित हो जाते हैं और 15-20 दिनों में सीडलिंग 3 इंच लम्बी हो जाती है। 2 महीने के बाद सीडलिंग को बड़े गमले में ट्रांसप्लांट कर दें।

(और पढ़ें: पेपर टॉवल या मिट्टी, किसमे है बीज अंकुरित करना आसान…)

कटिंग से क्रिसमस ट्री (एरोकेरिया पौधा) कैसे उगाएं – How To Grow Christmas Tree From Cutting In Hindi

क्रिसमस ट्री की कटिंग को लगाने के लिए आगे बताई गयीं टिप्स को फॉलो करें:

  1. गमलें में मिट्टी भरें – इस पौधे की कटिंग को लगाने के लिए 9×9 इंच साइज का गमला बेस्ट रहता है। ऊपर बताए हुए तरीके से ही मिट्टी को तैयार करें और फिर उसे इस साइज के गमले या ग्रो बैग में भर दें। गमले की मिट्टी में 2 इंच गहरा छेद (Hole) बना लें।
  2. कटिंग लें – प्रूनर या चाकू की मदद से एरोकेरिया पौधे की पेंसिल जितनी मोटाई (Thickness) की 6-8 इंच लम्बी कटिंग लें। अब कटिंग के निचले 2 इंच के हिस्से पर मौजूद नुकीली पत्तियों को ब्लेड की मदद से हटा दें। फिर इस हिस्से को रूटिंग हार्मोन जैसे शहद या एलोवेरा के रस (Gel) में डुबोएं।
  3. कटिंग लगाएं – रूटिंग हर्मोन लगाने के बाद, क्रिसमस ट्री की कटिंग को गमले की मिट्टी में 2 इंच गहराई में लगा दें। फिर मिट्टी के ऊपर पानी का छिड़काव करें।

(और पढ़ें: किसी भी पौधे की कटिंग कैसे लगाएं, जानें सही तरीका…)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

घर पर क्रिसमस ट्री पौधे की देखभाल कैसे करें – How To Care For Potted Araucaria/Christmas Tree In Hindi

घर पर क्रिसमस ट्री पौधे की देखभाल कैसे करें - How To Care For Potted Araucaria/Christmas Tree In Hindi

क्रिसमस ट्री को हरा-भरा रखना चाहते हैं तो आगे बताई गयी टिप्स को जरूर फॉलो करें:

  1. धूप (Sunlight) – जब पौधा मिट्टी में अच्छे से सेट हो जाये तब उसे धूप वाली जगह पर रख दें। घर के अंदर क्रिसमस पौधे को बालकनी या खिड़की वाली जगह पर रख सकते हैं, जहाँ रोजाना 3 से 4 घंटे की सीधी धूप आती हो।
  2. पानी (Watering) – इस पौधे को मीडियम मात्रा में पानी की जरूरत होती है, यदि कुछ दिन पानी न भी दें पायें तब भी यह पौधा खराब नहीं (Drought Tolerant) होता है। 2-4 दिनों में जब पौधे की ऊपरी मिट्टी सूखी लगे, तब पानी दें। पत्तियों पर पानी न डालें।
  3. खाद या उर्वरक (Fertilizer) – वसंत ऋतु (फरवरी से लेकर मार्च तक) इस पौधे का ग्रोइंग सीजन होता है। इस समय आप पौधे में गोबर खाद या लिक्विड NPK फर्टिलाइजर महीने में एक बार दे सकते हैं।
  4. कीट नियंत्रण (Pest Control) – ज्यादातर देखा गया है कि क्रिसमस ट्री पौधे में कीट नहीं लगते हैं। लेकिन मकड़ी इस पौधे पर जाल (web) बनाने लगती हैं। इसके लिए हप्ते में एक बार नीम तेल का स्प्रे करें या कपड़े से पौधे को साफ कर दें, इससे पौधे पर जमी धूल भी दूर हो जाती है।
  5. छंटाई (Pruning) – पौधे के डैमेज या सूख चुकी पत्तियों और टहनियों को अलग कर दें, इससे क्रिसमस का पौधा देखने में भी काफी अच्छा लगेगा।

(और पढ़ें: इनडोर प्लांट्स को रोशनी की जरूरत को दिखाते हैं यह लक्षण…)

इस लेख में आपने जाना कि घर पर गमले में क्रिसमस ट्री का पौधा कैसे लगाते हैं, इसे उगाने के फायदे क्या हैं और क्रिसमस ट्री पौधे की देखभाल कैसे की जाती है। घर पर क्रिसमस ट्री का पौधा उगाने (लगाने) को लेकर अगर आपका कोई भी प्रश्न हो या सलाह हो तो उसे कमेन्ट बॉक्स में जरूर लिखें।

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *