घर पर लगायें ये सुन्दर दिखने वाले टॉप 12 क्रिसमस ट्री प्लांट्स – 12 Best Christmas Tree Plants To Grow In India In Hindi

भारत में लगभग सभी त्योहारों को पूरे हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है, चाहे वह दिवाली हो, ईद हो या फिर क्रिसमस। वर्ष के इस अंतिम त्यौहार और न्यू ईयर की शुरूआत “क्रिसमस” को बहुत ही ख़ुशी से सेलिब्रेट करते हैं। क्रिसमस डे पर लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री लगाते हैं और इसे सजाते हैं। हालांकि यह घरों में सिर्फ सजावट के लिए ही नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी लगाया जाता है। इन किसमस ट्री की सुन्दर नुकीली बनावट और इनकी सुगंध, इन्हें लोकप्रिय सजावटी प्लांट भी बनाती है। क्रिसमस ट्री  को आप न्यू ईयर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं या घर पर गमलों में आसानी से ग्रो कर सकते हैं। हालाँकि इनकी कई वैराइटी पाई जाती हैं, जिनके बारे में आज हम जानेंगे। आइये जानते हैं घर में लगाने के लिए प्रमुख 12 क्रिसमस ट्री प्लांट्स के बारे में।

घर पर लगाए जाने वाले टॉप 12 क्रिसमस ट्री प्लांट – Top 12 Christmas Tree Plant In Hindi

घर पर लगाए जाने वाले टॉप 12 क्रिसमस ट्री प्लांट - Top 12 Christmas Tree Plant In Hindi

क्रिसमस ट्री की कुछ किस्में न केवल देखने में अच्छी लगती हैं बल्कि ये खुशबूदार भी होती हैं और वे पर्यावरण के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। आप अपने घर पर लगाने के लिए क्रिसमस ट्री प्लांट की निम्न वैराइटी में से कोई विकल्प चुन सकते हैं :

  1. ब्लैक हिल्स स्प्रूस (Black Hills Spruce)
  2. कोलोराडो ब्लू स्प्रूस (Colorado Blue Spruce)
  3. डगलस फिर (Douglas Fir)
  4. ईस्टर्न व्हाइट पाइन (Eastern White Pine)
  5. फ्रेजर फिर (Fraser Fir)
  6. नॉर्डमैन (Nordmann Fir)
  7. नोबल फिर (Noble Fir)
  8. नॉर्वे स्प्रूस (Norway Spruce)
  9. स्कॉट्स पाइन (स्कॉच पाइन) (Scots Pine (Scotch Pine)
  10. व्हाइट फिर (White Fir)
  11. बालसम फिर (Balsam Fir)
  12. ग्रैंड फिर (Grand Fir)

(और पढ़ें: घर पर क्रिसमस ट्री कैसे उगाएं….)

गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

ब्लैक हिल्स स्प्रूस – Christmas Tree Plant Black Hills Spruce In Hindi

ब्लैक हिल्स स्प्रूस - Christmas Tree Plant Black Hills Spruce In Hindi

ब्लैक हिल्स स्प्रूस, सफ़ेद स्प्रूस (पिका ग्लौका) की अधिक कॉम्पैक्ट किस्म है। इसकी जड़ें उथली, रेशेदार और चौड़ी होती है। ब्लैक हिल्स स्प्रूस गमलों में लगाने के लिए एक अच्छा क्रिसमस ट्री प्लांट है। इसके पाइन छोटे और मुलायम होते हैं। यह पूर्ण सूर्य या आंशिक छाया वाले स्थानों एवं अच्छी जल निकासी वाली अम्लीय मिट्टी में उगना पसंद करते हैं। अगर आप ठंडी जलवायु क्षेत्रों में रहते हैं तो ब्लैक हिल्स स्प्रूस आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।

(और पढ़ें: सभी प्रकार के पौधे लगाने के लिए आइडियल ग्रो बैग….)

कोलोराडो ब्लू स्प्रूस – Christmas Tree Plant Colorado Blue Spruce In Hindi

कोलोराडो ब्लू स्प्रूस - Christmas Tree Plant Colorado Blue Spruce In Hindi

कोलोराडो ब्लू स्प्रूस किस्म के क्रिसमस ट्री में नीले गहरे भूरे रंग से लेकर नरम स्लीवरी ब्लू रंग की सुइयाँ होती हैं। लेकिन इसकी सुइयाँ काँटेदार होती हैं।अगर आप क्रिसमस ट्री की इस किस्म को अपने घर पर लगाते हैं तो इसकी सजावट करते समय हाथों में गार्डनिंग ग्लव्स या सुरक्षात्मक दस्ताने जरुर पहने ताकि सुइया आपको न चुभें। ब्लैक हिल्स स्प्रूस की सजावट करना बहुत ही आसान है।

(और पढ़ें: खुदाई और रोपाई करने के लिए बेस्ट हैण्ड ग्लव्स….)

डगलस फिर – Christmas Tree Plant Douglas Fir In Hindi

डगलस फ़िर - Christmas Tree Plant Douglas Fir In Hindi

डगलस फिर, क्रिसमस ट्री का सबसे लोकप्रिय प्रकार है। इस पेड़ में एक सुंदर नींबू की सुगंध और नरम, गहरे हरे या नीले-हरे रंग की सुई होती है। यह इनडोर या आउटडोर गार्डन के गमलों में लगाया जा सकता है।

(और पढ़ें: इंडोर प्लांट्स को कीड़ों से बचाने के लिए टिप्स….)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

ईस्टर्न व्हाइट पाइन – Christmas Tree Plant Eastern White Pine In Hindi

ईस्टर्न व्हाइट पाइन - Christmas Tree Plant Eastern White Pine In Hindi

किसमस ट्री की वैराइटी ईस्टर्न व्हाइट पाइन, फ्रेज़र फ़िर की तुलना में लंबी और अधिक पतली है और कोलोराडो ब्लू स्प्रूस की तुलना में नरम और अधिक लचीली होती हैं।

फ्रेजर फिर – Christmas Tree Plant Fraser Fir In Hindi

फ्रेजर फ़िर - Christmas Tree Plant Fraser Fir In Hindi

यदि आप एक अनोखे रंग वाले क्रिसमस ट्री के प्रकारों की तलाश कर रहे हैं, तो फ्रेज़र फ़िर एक अच्छा विकल्प है। यह हरे रंग के साथ नीले रंग के संयोजन वाला क्रिसमस ट्री प्लांट है।

नॉर्डमैन फिर – Christmas Tree Plant Nordmann Fir In Hindi

नॉर्डमैन फ़िर - Christmas Tree Plant Nordmann Fir In Hindi

नॉर्डमैन फिर, क्रिसमस ट्री के सबसे लोकप्रिय प्रकारों में से एक है। इसकी घनी, मुलायम सुइयाँ धीमी गति से गिरती हैं, जो पूरे मौसम में एक चिकना रूप बनाए रखने के लिए बहुत अच्छा है। इसके गहरे हरे चमकदार पत्ते अपने आप में सुंदर हैं। इस किस्म के क्रिसमस प्लांट को आप कम सजावट में भी छोड़ सकते हैं। नॉर्डमैन फ़िर, नम और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में उगना पसंद करते हैं।

(और पढ़ें: पौधे की ग्रोथ के लिए अच्छी मिट्टी….)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

नोबल फिर – Christmas Tree Plant Noble Fir In Hindi

नोबल फ़िर - Christmas Tree Plant Noble Fir In Hindi

नोबल फिर एक बहुत ही विश्वसनीय क्रिसमस ट्री प्लांट है। इसकी शाखाएँ मजबूत होती हैं। नोबल फ़िर सूक्ष्म चांदी के साथ नीले-ग्रे रंग का एक सुन्दर क्रिसमस ट्री प्लांट है।

नॉर्वे स्प्रूस – Best Outdoor Christmas Tree Plant Norway Spruce In Hindi

नॉर्वे स्प्रूस, क्रिसमस ट्री की आमतौर पर पाई जाने वाली किस्म है। इसे पतली शाखाओं और एक समृद्ध खुशबू वाला सर्वोत्कृष्ट क्रिसमस ट्री माना जा सकता है। इसमें बहुत सी सुइयाँ होती हैं और सुइयों के जल्दी गिरने की सम्भावना होती है जिसके कारण अन्य प्रकारों की तुलना में आपको अधिक एवं नियमित रूप से सफाई करना पड़ सकता है।

अगर आप इस क्रिसमस पेड़ को बाहर लगाने पर विचार कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि यह साल में लगभग 1-2 फीट बढ़कर लगभग 30-40 फीट की उंचाई तक पहुंच सकता है।

(और पढ़ें: जानें पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए प्रूनिंग करने का सही समय….)

स्कॉट्स पाइन (स्कॉच पाइन) – Christmas Tree Plant Scots Pine (Scotch Pine) In Hindi

स्कॉट्स पाइन (स्कॉच पाइन) - Christmas Tree Plant Scots Pine (Scotch Pine) In Hindi

स्कॉट्स पाइन की उत्कृष्ट सुई प्रतिधारण क्षमता एवं सुगंध इसे क्रिसमस ट्री के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प बनाता है। सुंदर सुगंध के साथ इसकी छोटी सुइयां चमकदार हरे रंग की होती हैं। यह एक लम्बे समय तक चलने वाला क्रिसमस पेड़ है जो यह पूर्ण सूर्य और शुष्क परिस्थितियों वाली स्थिति में उगना पसंद करता है।

(और पढ़ें: गमले में लगाएं यह सजावटी पत्तेदार पौधे….)

बागवानी उपकरण खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

व्हाइट फिर – Christmas Tree Plant White Fir In Hindi  

व्हाइट फिर पूरी तरह से सफेद होने के बजाय, इसके पत्तों में एक सूक्ष्म चांदी का रंग होता है जो प्यारा और उत्सवपूर्ण लगता है। इसकी सुइयाँ काफी छोटी और मुलायम होती हैं और शाखाओं पर काफी अच्छी तरह से रहती हैं। इसमें एक अच्छा पूर्ण आकार और एक सुखद साइट्रस सुगंध होती है। व्हाइट फ़िर किस्म के क्रिसमस ट्री, पूर्ण सूर्य से आंशिक छाया वाले स्थान एवं नम, अच्छी जलनिकासी वाली मिट्टी में उगना पसंद करते हैं।

(और पढ़ें: छाया में खिलने वाले फूलों की जानकारी….)

बालसम फिर – Christmas Tree Plant Balsam Fir In Hindi

बाल्साम फिर में क्लासिक गहरे हरे रंग के पत्ते होते हैं जो क्रिसमस के समय के मौसमी गहरे लाल और सोने की सजावट के साथ बहुत ही सुन्दर और आकर्षित लगते हैं। ये क्रिसमस ट्री ठंडे मौसम के अनुकूल होते हैं और रोजाना 4 घंटे की धूप मिलने पर बेहतर ग्रोथ करते हैं।

ग्रैंड फिर – Best Indoor Christmas Tree Plant Grand Fir In Hindi

ग्रैंड फिर क्रिसमस पेड़ एक अच्छा इंडोर ट्री प्लांट है जो अपनी साइट्रस खुशबू से घर को महकाता है। यह पीले-हरे रंग का यह प्लांट घर के अन्दर गमलों में लगाने के लिए एक बेस्ट क्रिसमस प्लांट है।

(और पढ़ें: पौधों की वृद्धि के लिए 10 शानदार टिप्स…)

अगर आप भी अपने घर पर सुन्दर दिखने वाले क्रिसमस ट्री प्लांट लगाना चाहते हैं तो ऊपर बताए गए टॉप 12 क्रिसमस ट्री प्लांट में से किसी वैराइटी को चुन सकते हैं। उम्मीद है आपको जानकारी अच्छी लगी होगी। इस लेख से जुड़े अगर आपके कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेन्ट में जरुर बताएं।

गमला खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *