बल्ब से लगाए इन फूल वाले पौधों को – Flower Plants That Grow From Bulbs In Hindi

घर पर टेरेस या बालकनी में फूल वाले पौधे लगाना लगभग हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इन्हें बीज से लगाने पर फूल खिलने में काफी समय लगता है। इसीलिए अगर आप भी अपने गार्डन को रंग-बिरंगे फूलों से सजाये रखना चाहते हैं, तो फ्लावर बल्ब का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो पौधे उगाने का सबसे आसान तरीका है। फूलों के बल्ब लगाने के लिए आपको एक्सपर्ट गार्डनर होने की भी आवश्यकता नहीं होती है और आप आसानी से अपने पसंदीदा फूलों के पौधे उगा सकते हैं। बल्ब द्वारा उगने वाले पौधे से लगभग 1 से 2 महीने में आपको खिलते हुए फूल प्राप्त हो सकते हैं। आज हम आपको बल्ब से लगाए जाने वाले फूल वाले पौधे के बारे में बताएंगे। बल्ब से उगाए जाने वाले फ्लावर प्लांट (फूल वाले पौधों) के नाम जानने के लिए आर्टिकल पूरा पढ़ें। bulb se ugay jane wale phool

बल्ब से उगाए जाने वाले फूल वाले पौधे – Flowers That Grow From Bulbs In Hindi

फूल वाले पौधे, जो बीजों की अपेक्षा आसानी से बल्ब से उगाए जाते हैं, निम्न हैं:

  1. एमेरीलिस (Amaryllis)
  2. कैलेडियम (Caladium)
  3. रजनीगंधा (Rajnigandha)
  4. डैफोडिल्स/नर्गिस (Daffodils)
  5. डे लिली (Daylili)
  6. ग्लैडियोलस फ्लावर (Gladiolus)
  7. ट्यूलिप (Tulip)
  8. रैननकुलस (Ranunculus)
  9. हायसिंथ फ्लावर (Hyacinth)
  10. फुटबॉल लिली (Footwall lily)
  11. फ्रीशिया फ्लावर (Freesia)
  12. ऑर्निथोगलम फ्लावर (Ornithogalum)
  13. कुरकुमा फ्लावर (Curcuma)
  14. एलियम फ्लावर (Allium)
  15. स्पेरेक्स फ्लावर (Sparaxis)
  16. एशियाई लिली फ्लावर (Asiatic Lily)
  17. बिगोनिया फ्लावर (Begonia)
  18. कैला लिली फ्लावर (Calla Lily)
  19. क्रोकोस्मिया फ्लावर (Crocosmia)
  20. डहेलिया (Dahlia)
  21. क्रोकस फ्लावर बल्ब (Crocus)
  22. आईरिस फ्लावर बल्ब (Iris)
  23. शैमरॉक प्लांट (Shamrock Plant)
  24. साइक्लेमेन पर्सिकम फ्लावर (cyclamen persicum flower)
  25. पेपर वाइट फ्लावर बल्ब (Paperwhite)
  26. पर्शियन बटरकप (Persian Buttercup)
  27. स्नोड्रॉप फ्लावर बल्ब (Snowdrop)
  28. एनीमोन (Anemone)
  29. साइबेरियन स्क्वील (Siberian Squill)
  30. समर स्नोफ्लेक (Summer Snowflake)

(यह भी जानें: फ्लावर बल्ब कैसे लगाएं, जाने कम्प्लीट ग्रोइंग गाइड…..)

ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

बल्ब से लगाए जाने वाले टॉप 10 फ्लावर प्लांट – Top 10 Flower Plants to be Planted from Bulbs In Hindi

जल्दी फूल खिलने के लिए आप फूल के कुछ पौधों को बल्ब से ग्रो कर सकते हैं। घर पर इनडोर या आउटडोर गमले में ये निम्न 10 प्रमुख फ्लावर बल्ब्स को आसानी से ग्रो किया जा सकता है:

डैफोडिल्स (नर्गिस) – Daffodils In Hindi

डैफोडिल्स (नर्गिस) - Daffodils In Hindi

  1. डैफोडिल्स बल्ब का प्रकार विंटर और स्प्रिंग बल्ब
  2. बल्ब लगाने का समय पतझड़ (सितंबर-अक्टूबर) और विंटर सीजन (नवंबर-दिसंबर)
  3. बल्ब लगाने के लिए आवश्यक परिस्थितियां – डैफोडिल्स फ्लावर बल्ब किसी भी प्रकार की मिट्टी में लगाए जा सकते हैं। खूबसूरत फूलों वाले ये पौधे पूर्ण सूर्य या आंशिक छाया में उगना पसंद करते हैं।
  4. डैफोडील्स के आमतौर पर पीले रंग के फूल होते हैं। इसकी अनेक वैराइटी पाई जाती हैं जिसमें सफेद, क्रीम, नारंगी और यहां तक ​​कि गुलाबी रंग के फूल भी आते हैं।

(यह भी जानें: वसंत के लिए सर्दियों में बल्ब से लगाए जाने वाले पौधे…..)

ग्लैडियोलस फ्लावर – Gladiolus In Hindi

ग्लैडियोलस फ्लावर - Gladiolus In Hindi

  1. ग्लैडियोलस बल्ब का प्रकार – स्प्रिंग एंड समर बल्ब
  2. बल्ब लगाने का समय – विंटर सीजन (अक्टूबर-फरवरी)
  3. बल्ब लगाने के लिए आवश्यक परिस्थितियां – ग्लैडियोलस फ्लावर बल्ब अच्छी जलनिकासी वाली मिट्टी में एवं पूर्ण सूर्य प्रकाश वाले स्थानों पर अच्छी ग्रोथ करते हैं।
  4. ग्लैडियोलस एक लोकप्रिय बारहमासी फ्लावर प्लांट है, जिसमें फूलों की लंबी स्पाइक्स होती है और इन फ्लावर प्लांट्स की कई वैराइटी पाई जाती हैं, जिसमें कई रंगों जैसे- नीले, गुलाबी, गोल्डन, लाल, नारंगी, और सफेद इत्यादि में फूल खिलते हैं।

(यह भी जानें: बारहमासी फूल, जिन्हें पतझड़ में लगाएं और वसंत में खिलता हुआ पाएं…..)

फ्रीशिया फ्लावर – Freesia In Hindi

फ्रीशिया फ्लावर - Freesia In Hindi

  1. बल्ब का प्रकार – स्प्रिंग बल्ब और समर बल्ब
  2. फ्रीशिया बल्ब लगाने का समय – पतझड़ (सितंबर-नवंबर) या स्प्रिंग सीजन (फरवरी-मार्च) में
  3. फ्रीशिया बल्ब लगाने के लिए आवश्यक परिस्थितियां – फ्रीशिया फूल के बल्ब अच्छी जलनिकासी वाली जैविक पॉटिंग सॉइल में तेजी से बढ़ते हैं। आप अपने फ्रीशिया बल्ब्स को इनडोर या आउटडोर गमले में लगा सकते हैं, जहाँ पौधों को पूर्ण या आंशिक धूप मिलती रहे।
  4. ये फ्लावर प्लांट्स अपनी मीठी सुगंध और लंबे समय तक ताजा रहने के लिए जाने जाते हैं। फ़्रीशिया चमकीले रंग के फूल हैं, जो कंटेनरों में आसानी से उगाए जा सकते हैं।

(यह भी जानें: पौधे की ग्रोथ के लिए अच्छी मिट्टी…..)

फूलों के बल्ब खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

ऑर्निथोगलम फ्लावर – Ornithogalum In Hindi

ऑर्निथोगलम फ्लावर - Ornithogalum In Hindi

  1. ऑर्निथोगलम बल्ब का प्रकार – स्प्रिंग बल्ब
  2. बल्ब लगाने का समय – विंटर सीजन (नवंबर-दिसंबर)
  3. बल्ब लगाने के लिए आवश्यक परिस्थितियां – अच्छी जलनिकासी वाली मिट्टी में पूर्ण सूर्य या आंशिक छाया वाले स्थान पर ओर्निथोगलम फ्लावर बल्ब्स लगाने पर ये अच्छी ग्रोथ करते हैं और लगभग 1.5-2 महीने में आपको ओर्निथोगलम के फूल खिलते हुए देखने को मिल सकते हैं।

(यह भी जानें: हल्की ठंड पसंद करने वाले और बेहतर खिलने वाले फूल…..)

रैननकुलस – Ranunculus In Hindi

रैननकुलस - Ranunculus In Hindi

  1. बल्ब का प्रकार – स्प्रिंग बल्ब
  2. रैननकुलस बल्ब लगाने का समय – सर्दियों का समय
  3. रैननकुलस बल्ब लगाने के लिए आवश्यक परिस्थितियां – रैननकुलस ठंडे मौसम के फूल हैं, जिनके पौधे 12-15°C के मध्य तापमान में अच्छे से बढ़ते हैं। इनको आउटडोर या इनडोर गमले में ग्रो किया जा सकता है।

कुरकुमा फ्लावर – Curcuma In Hindi

कुरकुमा फ्लावर - Curcuma In Hindi

  1. कुरकुमा बल्ब का प्रकार – स्प्रिंग बल्ब
  2. बल्ब लगाने का समय – सर्दियों का समय
  3. बल्ब लगाने के लिए आवश्यक परिस्थितियां – कुरकुमा फ्लावर बल्ब्स को आउटडोर गमलों या ग्रो बैग में लगाए जाने पर अच्छे से ग्रो करते हैं, क्योंकि ये बल्ब पूर्ण सूर्य प्रकाश वाले स्थानों पर बढ़ते हैं। इन पौधों को अधिक पानी देने की जरूरत नहीं होती।

(यह भी जानें: पौधों को पानी कब दें, जानें पानी देने का सही समय क्या है…..)

फ्लावर बल्ब खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

ट्यूलिप – Tulip In Hindi

ट्यूलिप - Tulip In Hindi

  1. बल्ब का प्रकार – स्प्रिंग बल्ब
  2. ट्यूलिप बल्ब लगाने का समय – पतझड़ का समय (सितंबर-नवंबर)
  3. ट्यूलिप बल्ब लगाने के लिए आवश्यक परिस्थितियां – ट्यूलिप फूल के पौधे को पनपने के लिए सर्दियों या ठंड की आवश्यकता होती है। आप ठंडी जलवायु वाले स्थान में ट्यूलिप बल्ब्स को पतझड़ के समय लगा सकते हैं।

एमेरीलिस – Amaryllis In Hindi

एमेरीलिस - Amaryllis In Hindi

  1. एमेरीलिस बल्ब का प्रकार – स्प्रिंग बल्ब
  2. बल्ब लगाने का समय – विंटर सीजन
  3. बल्ब लगाने के लिए आवश्यक परिस्थितियां – एमेरीलिस फ्लावर बल्ब आंशिक सूर्य प्रकाश वाले स्थानों पर अच्छे से ग्रो करते हैं। ये बल्ब अच्छी जलनिकासी वाली मिट्टी में उगना पसंद करते हैं

(यह भी जानें: फूल वाले पौधों के लिए खाद तथा सबसे अच्छे उर्वरक…..)

रजनीगंधा – Rajnigandha In Hindi

रजनीगंधा - Rajnigandha In Hindi

  1. रजनीगंधा बल्ब का प्रकार – समर बल्ब
  2. बल्ब लगाने का समय – मानसून (जून-जुलाई) और अर्ली विंटर (अक्टूबर-नवंबर)
  3. रजनीगंधा बल्ब लगाने के लिए आवश्यक परिस्थितियां – रजनीगंधा फ्लावर बल्ब को लगाने के लिए जैविक खाद युक्त अच्छी जलनिकासी वाली मिट्टी का उपयोग करें। ये पौधे पूर्ण सूर्य से आंशिक छाया वाले स्थानों में उगना पसंद करते हैं।
  4. रजनीगंधा के फूल सफेद रंग के सिंगल या डबल स्पाइक्स वाले होते हैं, जिनकी सुगंध सबका मनमोहने का काम करती है। इन फूलों का उपयोग परफ्यूम इत्यादि बनाने में किया जाता है।

फ्लावर बल्ब व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

कैला लिली फ्लावर – Calla Lily In Hindi

कैला लिली फ्लावर - Calla Lily In Hindi

  1. कैला लिली बल्ब का प्रकार – समर बल्ब
  2. बल्ब लगाने का समय – अर्ली स्प्रिंग सीजन (जनवरी-फरवरी)
  3. बल्ब लगाने के लिए आवश्यक परिस्थितियां – यह पूर्ण सूर्य या आंशिक धूप वाली स्थितियों में उगाए जा सकते हैं।
  4. कैला लिली फ्लावर प्लांट्स को इसकी हरी, बड़ी पत्तियों एवं फूलों के सुन्दर रंग और खुशबू के लिए आप अपने घर के अन्दर या बालकनी के गमलों में लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: बालकनी में लगाएं 10 बेहतरीन सुगंधित फूलों के पौधे…..)

इस आर्टिकल में आपने जाना कि घर पर इनडोर या आउटडोर गार्डन में लगाए जाने वाले फ्लावर प्लांट कौन से हैं, जिन्हें बल्ब से ग्रो किया जा सकता है। बल्ब से उगाए जाने वाले फ्लावर्स के नाम तथा उनके बारे में अन्य जानकारी प्राप्त की। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेन्ट में जरूर बताएं।

फूलों के बल्ब खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *