बीज के बिना सिर्फ कंद और बल्ब से लग सकती है यह 10 सब्जियां – Vegetables To Grow From Tubers Or Bulbs In Hindi

बीज से लगाई जाने वाली सब्जियों के बारे में तो सभी ने सुना होगा और अपने होम गार्डन में उगाया भी होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ सब्जियां ऐसी भी होती हैं, जिन्हें सिर्फ कंद से लगाया जा सकता है। यह कंद और बल्ब से लगाई जाने वाली सब्जियां न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर भी होती हैं, जिसके लिए लोग इन्हें अपने घरों में लगाते हैं। बल्ब से उगने वाली इन सब्जियों को आप अपने टेरेस पर गमलों में भी उगा सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं, कि कंद या बल्ब से उगाई जाने वाली सब्जियां कौन कौन सी हैं? तो यह लेख पूरा पढ़ें, इस लेख में हम आपको प्रकंद या बल्ब से उगने/लगने वाली सब्जियां (Bulb Or Tuber Growing Vegetables In Hindi) और गार्डन में इन सब्जियों को उगाने से संबंधित जानकारी देंगे।

कंद या बल्ब से उगने वाली सब्जियां – Vegetables That Grow From Bulb Or Tuber In Hindi  

आमतौर पर सब्जियों को बीज, बल्ब, कंद या स्क्रैप सभी से उगाना आसान है, लेकिन कंद या बल्ब से उगाई जाने वाली सब्जियां बीज की अपेक्षा तेजी से ग्रोथ करती हैं, जिस वजह से इन्हें उगाना और देखभाल करना काफी आसान होता है। आइये जानते हैं- बल्ब या कंद से उगाई जाने वाली सब्जियों के बारे में, जिनकी जानकारी आगे लेख में दी गई है:-

(यह भी जानें: यह सब्जियां आप साल भर कभी भी अपने गार्डन में उगा सकते हैं…..)

आलू – Potato Can Grow From Tuber In Hindi

आलू – Potato can Grow From Tuber In Hindi

आलू एक कंद से उगाई जाने वाली सब्जी है, जिसे स्प्रिंग सीजन में लगाया जाता है। जब मिट्टी का तापमान लगभग 7°C या इससे अधिक हो, तब आप आलू के कंद लगा सकते हैं। आलू के आंख या अंकुर वाले हिस्से ऊपर की ओर रखते हुए लगभग 4 से 6 इंच गहराई में और 12 से 15 इंच की दूरी पर लगाएं तथा गमले को पूर्ण सूर्य या आंशिक छाया वाले स्थान पर रखें और मिट्टी को नम बनाए रखें।

(यह भी जानें: पोटैटो ग्रो बैग्स क्या होते हैं, जानें गार्डनिंग में इनके उपयोग और फायदे….)

शकरकंद Tuber Growing Vegetable Sweet Potato In Hindi

शकरकंद - Tuber Growing Vegetable Sweet Potato In Hindi

शकरकंद को उगने के लिए गर्म तापमान की आवश्यकता होती है, इसलिए इसे आखिरी वसंत ऋतु से गर्मियों की शुरुआत (फरवरी से अप्रैल के महीनों) में अधिक उगाया जाता है। जब मिट्टी का तापमान 15°C से अधिक हो जाता है, तब शकरकंद की स्लिप्स या रूट कटिंग लगाएं। स्लिप्स को 45 डिग्री एंगल पर नोड्स को मिट्टी में दबाते हुए लगाएं, लेकिन 2 से 4 पत्तियां बाहर की और रहने दें और ग्रोइंग सीजन के दौरान लगातार नमी प्रदान करें।

अदरक – Rhizome Growing Vegetable Ginger In Hindi 

अदरक – Rhizome Growing Vegetable Ginger In Hindi

अदरक के प्रकंद को आमतौर पर गर्मियों की शुरुआत में लगाया जाता है। अदरक के प्रकंद के टुकड़ों को ढीली, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में कलियों को ऊपर की ओर रखते हुए 2 से 4 इंच गहराई और 8 से 12 इंच दूरी पर लगाएं। अदरक आंशिक छाया में उगना पसंद करता है, अतः आप इसे घर के अंदर भी लगा सकते हैं। 8 से 10 महीने बाद परिपक्व होने पर प्रकंदों को सावधानीपूर्वक खोदकर अदरक की हार्वेस्टिंग करें।

लहसुन – Bulb Growing Vegetable Garlic In Hindi

लहसुन – Bulb Growing Vegetable Garlic In Hindi

लहसुन एक बल्ब से उगने वाली सब्जी है, जिसे अक्टूबर-नवंबर में लगाया जाता है। लहसुन के बल्ब को अलग-अलग कलियों में तोड़ लें और नुकीले सिरे को ऊपर की ओर रखते हुए, उन्हें लगभग 2 इंच गहराई और 6 इंच की दूरी पर लगाएं। ग्रोइंग सीजन के दौरान लगातार नमी प्रदान करे, लेकिन बल्बों के परिपक्व होने पर पानी देना कम कर दें।  जब लहसुन की ऊपरी सतह पीली पड़ने लगे और पौधा जमीन पर गिरने लगे तब उसकी कटाई करें।

प्याज – Onion can Grow From Bulb In Hindi

प्याज – Onion can Grow From Bulb In Hindi

प्याज बल्ब और बीज दोनों से लगाई जाने वाली सब्जी है, जिसे बीज के द्वारा ट्रांसप्लांट विधि से और बल्ब द्वारा डायरेक्ट लगाया जाता है, प्याज के बल्ब को शुरुआती वसंत, गर्मियों और फॉल सीजन सभी मौसम में लगाया जा सकता है। प्याज का पौधा अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी तथा फुल सनलाइट में अच्छी ग्रोथ करता है, अतः गमले की मिट्टी को लगातार नम रखें, लेकिन अधिक पानी देने से बचें।

(यह भी जानें: घर पर उगाएं यह 8 तरह की प्याज….)

अरबी – Taro Can Grow From Tuber In Hindi

अरबी – Taro can Grow From Tuber In Hindi

अरबी कंद से लगने वाली सब्जियों में से एक है, जिसे आम तौर पर मिट्टी के गर्म होने के बाद वसंत ऋतु (फरवरी- मार्च के महीने) में लगाया जाता है। अरबी के कॉर्म को मिट्टी में लगभग 4 से 6 इंच गहराई और 1 से 2 फीट की दूरी पर लगाएं। यह गीली मिट्टी में अच्छी ग्रोथ करती है, इसलिए इसे पानी के स्रोत के पास या लगातार नम मिट्टी वाले कंटेनर में आंशिक छाया वाले स्थान पर लगाएं। जब पौधे की पत्तियां पीली पड़ने लगें और पौधा मरने लगें, तब आप अरबी के कंद की खुदाई कर सकते हैं।

हल्दी – Tuber Growing Vegetable Turmeric In Hindi

हल्दी – Tuber Growing Vegetable Turmeric In Hindi

हल्दी आंशिक छाया में उगने वाली सब्जी है, जिसे प्रकंद से लगाया जाता है। हल्दी के प्रकंद को आमतौर पर वसंत या गर्मी के मौसम में लगाया जाता है। उचित गहराई वाले गमले या ग्रो बैग में लगभग 2 से 4 इंच गहराई और 12 से 18 इंच की दूरी पर राइजोम लगाएं। 8 से 10 महीने बाद (सर्दियों में) आप हल्दी की खुदाई कर सकते हैं।

(यह भी जानें: हल्दी उगाने के लिए 5 बेस्ट जैविक उर्वरक…..)

रतालू – Yams Can Grow From Tuber In Hindi

रतालू - Yams can Grow From Tuber In Hindi

शकरकंद की तरह रतालू भी कंद से उगने वाली सब्जी है, जो गर्म मौसम में अच्छी ग्रोथ करते हैं। रतालू के कंद या स्लिप्स को गमले की मिट्टी में लगभग 4 से 6 इंच गहराई और 1 से 2 फीट की दूरी पर लगाएं, तथा ग्रोइंग सीजन के दौरान लगातार नमी प्रदान करें। रतालू की हार्वेस्टिंग सावधानी से करें, क्योंकि वे काफी बड़े और मिट्टी में गहरे हो सकते हैं।

शैलोट्स – Bulb Growing Vegetable Shallots In Hindi

शैलोट्स – Bulb Growing Vegetable Shallots In Hindi

शैलोट्स प्याज की एक वैरायटी है, जिसे सेट या बल्बों से उगाया जा सकता है। शैलोट्स के बल्ब को लगभग 9 इंच गहराई वाले गमले में 1 इंच गहराई और 4 से 6 इंच की दूरी पर लगाएं, तथा पौधे को अच्छी तरह बढ़ने के लिए पूर्ण सूर्य प्रकाश या आंशिक छाया प्रदान करें। शैलोट्स कार्बनिक पदार्थों से युक्त मिट्टी में अच्छी ग्रोथ करते हैं।

जिमीकंद या सूरन – Jimikand can Grow From Tuber In Hindi

जिमीकंद या सूरन – Jimikand can Grow From Tuber In Hindi

जिमीकंद, जिसे सूरन और एलिफेंट फुट यम (Elephant Foot Yam) भी कहा जाता है, यह कंद से लगने वाली सब्जियों में से एक है, जो बड़े आकार की होती है। अन्य सब्जियों की अपेक्षा जिमीकंद को अधिक गहराई पर लगाया जाता है। जिमीकंद को नमीयुक्त मिट्टी तथा पोषक तत्वों से युक्त मिट्टी में लगाएं। इस पौधे में कंद गहराई में लगते हैं, अतः हार्वेस्टिंग के लिए अधिक खुदाई की आवश्यकता होती है।

(यह भी जानें: बरसात के मौसम में कौन से फल और सब्जियां उगाई जाती हैं, जानें लिस्ट….)

इस लेख में आपने जाना कंद या बल्ब से लगाई जाने वाली सब्जियां कौन सी है, कंद से उगने वाली इन सब्जियों के नाम तथा यह सब्जियां गार्डन में कैसे लगाएं? के बारे में। उम्मीद है लेख आपको अच्छा लगा हो, इस लेख के संबंध में आपके जो भी सुझाव हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment