पीट मॉस का उपयोग करना खराब क्यों है, जानें इस लेख में – Problem With Using Peat Moss In Gardening In Hindi 

बागवानी करने में उपयोग होने वाला पीट मॉस (पीट काई) कैसे जलवायु परिवर्तन को प्रभावित करता है? और इस पदार्थ के स्थान पर आप क्या उपयोग कर सकते हैं? इसकी जानकारी आपको इस लेख में पता चलेगी। सभी तरह के पौधों की मिट्टी में पीट मॉस मिलाने से पौधों को विशेष फायदा पहुँचता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि यह भुरभुरा पीट मॉस पदार्थ मिट्टी में नमी को बनाए रखता है। गार्डनिंग में इतना अधिक प्रयोग होने पर भी पीट मॉस के कुछ नुकसान होते हैं, जिनके बारे में आप इस पोस्ट में पढेंगे। पीट मॉस क्या होता है? गार्डन में पीट मॉस के फायदे-नुकसान और उपयोग क्या हैं? पीट मॉस खराब क्यों हैं और इसके विकल्प के तौर पर क्या उपयोग किया जा सकता है? इस बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए यह आर्टिकल लास्ट तक जरूर पढ़ें।

पीट मॉस क्या है – What Is Peat Moss In Hindi 

बागवानी में प्रयोग होने वाला पीट मॉस खराब क्यों हैं, यह जानने से पहले “पीट मॉस क्या होता है” इस बारे में जानना ज्यादा जरूरी है। यह एक ब्राउन रंग का भुरभुरा पदार्थ होता है, जिसमें अपने वजन से 20 गुना ज्यादा पानी सोखने की क्षमता होती है। यह एक तरह का प्राकृतिक स्पंज है, जिसे मिट्टी में मिलाकर पौधे उगाने के लिए उपयोग करते हैं। पीट काई के फायदे और उपयोग को डिटेल में जानने के लिए आप नीचे दिए गये लेख को पढ़ सकते हैं।

(यह भी पढ़ें: पीट मॉस क्या है, इसके फायदे और उपयोग की जानकारी…)

गार्डन में पीट मॉस के क्या उपयोग हैं – What Are The Uses Of Peat Moss In Hindi 

गार्डन में पीट मॉस के क्या उपयोग हैं - What Are The Uses Of Peat Moss In Hindi 

कंटेनर बागवानी के लिए उपयोग किये जाने वाले पॉटिंग मिक्स में अच्छे से पानी बाहर निकालने की क्षमता होनी चाहिए, ताकि उसमें लगे पौधे में जड़ सड़न जैसे रोग होने का खतरा न रहे। इस तरह की मिट्टी तैयार करने के लिए उसमें पीट काई को मिलाया जाता है। पीट मॉस, मिट्टी में नमी बनाये रखने और जरूरत से अधिक पानी बाहर निकालने के बीच संतुलन बनाए रखता है। गार्डन में स्फेगनम मॉस (Sphagnum Moss) और पीट मॉस (Peat Moss) का इस्तेमाल ज्यादातर किया जाता है। अम्लीय मिट्टी पसंद करने वाले पौधे पीट मॉस में अच्छे से उगते हैं।

(यह भी पढ़ें: क्या पीट मॉस या स्फेगनम मॉस पौधों के लिए अच्छा है…)

पीट मॉस के नुकसान क्या हैं – Disadvantages Of Peat Moss In Garden In Hindi 

यह पीट मॉस ठंडी आर्द्रभूमि में धीरे-धीरे कई सालों में बनता है। इन जगह को पीट बोग्स (Peat Bogs) कहा जाता है। इन पीट बोग्स को “कार्बन सिंक” कहा जाता है, क्योंकि वे भारी मात्रा में कार्बन जमा करते हैं, पेड़ों से भी कहीं ज्यादा। जब पीट मॉस को निकाला जाता है, तो इससे वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन होता है और कार्बन डाइऑक्साइड का जलवायु परिवर्तन में प्रमुख योगदान है। जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मी बढ़ती है। पीट काई का निर्माण कई हजारों सालों में काई के अपघटन से होता है।

वर्तमान समय में भले ही हर साल मौजूदा आपूर्ति के 2% से भी कम पीट मॉस का उत्पादन हो रहा है, लेकिन इसके लगातार दोहन से एक समय में इसकी मात्रा में भारी कमी आ जाएगी। पीट बोग्स एक अद्वितीय पारिस्थितिकी तंत्र की तरह काम करते हैं, जो कई कीड़ों, पक्षियों और पौधों के लिए उपयोगी होते हैं। पीट बोग्स ख़त्म होने से पर्यावरण पर हानिकारक और विपरीत प्रभाव पड़ता है। 

(यह भी पढ़ें: गार्डनिंग के लिए कोकोपीट के लाभ और सम्पूर्ण जानकारी…)

पीट मॉस के अन्य विकल्प क्या हैं – Peat Moss Alternatives For Plants In Hindi

यह पीट मॉस महंगी भी आती है और इसके पर्यावरणीय नुकसान भी हैं। इस कारण से एक्सपर्ट गार्डनर ने इसके स्थान पर कई अन्य चीजों का प्रयोग करना शुरू कर दिया है, आइये उनके बारे में जानते हैं:

कोकोपीट – Coco Peat Alternative Of Peat Moss In Hindi  

कोकोपीट - Coco Peat Alternative Of Peat Moss In Hindi  

यह पीट मॉस का सबसे प्रसिद्ध विकल्प है। कोको पीट को नारियल के छिलकों से बनाया जाता है, यह पीट मॉस की तुलना में सस्ती होती है और इसके निर्माण में पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं होता है, उल्टा फायदा ही होता है।

(यह भी पढ़ें: होम गार्डनिंग में कोकोपीट का उपयोग कैसे करें…)

वर्मीकुलाइट – Vermiculite Is Peat Moss Substitute For Plants In Hindi 

वर्मीकुलाइट - Vermiculite Is Peat Moss Substitute For Plants In Hindi 

जिन पौधों को पानी अधिक चाहिए होता है, उनकी मिट्टी में वर्मीकुलाईट पदार्थ को मिलाया जाता है, इससे पौधों की मिट्टी में नमी बनी रहती है। वर्मीकुलाइट का उपयोग भी मिट्टी तैयार करने में, सकुलेंट और कैक्टस पौधे उगाने के लिए ग्रोइंग मीडियम की तरह उपयोग किया जाता है।

(यह भी पढ़ें: वर्मीकुलाइट क्या है, गार्डनिंग में इसका उपयोग और फायदे…)

कम्पोस्ट – Compost Is Good Alternative Of Peat Moss In Hindi 

घर पर रसोई से निकले कचरे से बनी कम्पोस्ट खाद, फायदेमंद जीवाणु और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे भी पीट मॉस की जगह इस्तेमाल किया जाता है।

(यह भी पढ़ें: घर पर कम्पोस्ट खाद और उर्वरक कैसे बनाएं…) 

चावल की भूसी – Rice Husk Best Substitute For Peat Moss In Hindi  

धान से निकली भूसी बहुत हल्की होती है, इसका उपयोग मिट्टी को हल्का बनाने में, जल निकासी में और वायु प्रवाह में सुधार करने के लिए करते हैं।

पर्लाइट – Perlite Is Good Alternative Of Peat Moss In Hindi 

पर्लाइट - Perlite Is Good Alternative Of Peat Moss In Hindi 

पीट मॉस की तरह ही पर्लाइट में भी वायु प्रवाह बनाये रखने और नमी बनाये रखने की अद्भुत क्षमता होती है। इसे भी पीट मॉस के विकल्प के तौर पर यूज किया जाता है।

(यह भी पढ़ें: पर्लाइट क्या है? गार्डनिंग में लाभ और प्रयोग के तरीके…)

इस लेख में हमने आपको पीट मॉस के पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव और पीट मॉस के हानिकारक प्रभाव के बारे में बताया है। उम्मीद करते हैं इस लेख को पढ़ने के बाद आप यह जान गये होंगे कि आखिर गार्डनिंग में प्रयोग होने वाला पीट काई खराब क्यों हैं, पीट मॉस के नुकसान क्या हैं और इसके हानिकारक प्रभाव क्या होते हैं। पीट मॉस के पर्यावरण पर होने वाले विपरीत प्रभाव से जुड़ा यह लेख आपके काम आया हो, तो इसे अपने अन्य गार्डनर दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *