घर के अंदर लगाएं ये तेजी से बढ़ने वाले इनडोर प्लांट्स – Indoor Plants That Grow Fast In Pot In Hindi

लम्बे समय तक पौधों के बढ़ने का इंतजार करना, कई लोगों को अच्छा नहीं लगता है। यदि आप अपने घर में लगाने के लिए कुछ तेजी से बढ़ने वाले इनडोर पौधों की तलाश कर रहे हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं। इस ब्लॉग पोस्ट में हम उन पौधों के बारे में चर्चा करेंगे, जो तेजी से बढ़ने के लिए जाने जाते हैं। चाहे आप घर की साज-सज्जा के लिए पौधे ढूंढ़ रहे हों या घर की हवा को शुद्ध करने के लिए, इस लेख में बताए गए पौधे दोनों में आपकी मदद करेंगे। घर के अंदर कम समय में तेजी से बढ़ने/उगने वाले इनडोर प्लांट्स (हाउस प्लांट्स) की पूरी जानकारी पाने में यह लेख आपके बहुत काम का साबित होगा।

सबसे तेजी से बढ़ने वाले हाउसप्लांट – Fast Growing Indoor Plants India In Hindi

हाउसप्लांट अर्थात इंडोर पौधे लगाना घर की हवा की गुणवत्ता में सुधार करने का एक शानदार तरीका है, और वे सजावट में भी चार चाँद लगा देते हैं। यहां 15 सबसे तेजी से बढ़ने वाले हाउसप्लांट के बारे में बताया गया है:

1. फीडल लीफ फिग – Fast Growing Indoor Plant Fiddle Leaf Fig In Hindi

फीडल लीफ फिग - Fast Growing Indoor Plant Fiddle Leaf Fig In Hindi

अगर उचित देखभाल की जाए तो, फिडल लीफ फिग (Fiddle Leaf Fig) का पौधा प्रति वर्ष दो से तीन फीट तक बढ़ जाता है। इस पौधे के बड़े-बड़े हरे पत्ते देखने में काफी सुंदर लगते हैं। घर के अंदर फिडल लीफ फिग को खिड़की के सामने रखना चाहिए, जहां सुबह या दोपहर की सीधी रोशनी आती हो। वैसे घर की एंट्री, लिविंग रूम, स्टडी रूम, लाइब्रेरी या ऑफिस में फर्श पर रखा हुआ फिडल लीफ का पौधा बहुत अच्छा लगता है।

(और पढ़ें: बड़ी पत्तियों वाले पौधे, जो बढ़ाते है घर की शोभा….)

2. इंग्लिश आइवी – English Ivy Fast Growing Indoor Plant In Hindi

इंग्लिश आइवी - English Ivy Fast Growing Indoor Plant In Hindi

यह पौधा 1 साल के भीतर ही कई फीट बढ़ जाता है। 3 साल में इंग्लिश आइवी पौधे की बेल 9 फीट या उससे ज्यादा तक बढ़ जाती है। यह पौधा घर में हरियाली बढ़ाता है और हवा को शुद्ध करता है। इसे नॉर्मल मात्रा में पानी की जरूरत होती है और इसे छाया वाली जगह पर उगाना चाहिए।

3. वीपिंग फिग – Fast Growing Indoor Plant Weeping Fig In Hindi

वीपिंग फिग - Fast Growing Indoor Plant Weeping Fig In Hindi

यह पौधा एक साल में 3 फीट या उससे ज्यादा भी बढ़ सकता है। यह पेड़ के रूप में बढ़ता है और कुछ ही समय में काफी घना हो जाता है। इसकी हरी और चमकदार पत्तियां काफी आकर्षक होती हैं।

(और पढ़ें: जानें इनडोर प्लांट के नाम और देखभाल करने का तरीका…)

4. अम्ब्रेला प्लांट – Umbrella Plant Fast Growing Houseplant In Hindi 

अम्ब्रेला प्लांट - Umbrella Plant Fast Growing Houseplant In Hindi 

यह पौधा काफी तेजी से बढ़ता है, यह एक साल में लगभग 3 फीट तक बढ़ सकता है। इस वजह से समय-समय पर इस पौधे की छटाई करने की जरूरत पड़ती है। यह फ्लोर प्लांट के रूप में एंट्री या लिविंग रूम में शानदार दिखता है।

5. पिंक डायमंड प्लांट – Ti Plant Pink Diamond Is Fast Growing Houseplant In Hindi 

एक साल में यह पौधा 2 फीट या उससे ज्यादा बढ़ सकता है। इस पौधे की पत्तियां बड़ी आकार की और गुलाबी रंग की होती है। पिंक डायमंड प्लांट को इनडायरेक्ट सूर्य प्रकाश वाली जगह पर रखें और पानी का ध्यान रखें।

(और पढ़ें: पौधों की वृद्धि के लिए 10 शानदार टिप्स…)

6. मॉन्स्टेरा – Monstera/Split-Leaf Philodendron Indoor Plant In Hindi 

मॉन्स्टेरा - Monstera/Split-Leaf Philodendron Indoor Plant In Hindi 

यह सबसे लोकप्रिय इनडोर प्लांट है, जो एक साल में 2 फीट या उससे ज्यादा बढ़ सकता है। मॉन्स्टेरा के पत्तों में छेद होते हैं, जो इस पौधे को बाकि अन्य पौधों से अलग बनाता है।

7. पोथोस प्लांट – Fast Growing Pothos Plant In Hindi 

पोथोस प्लांट - Fast Growing Pothos Plant In Hindi 

गोल्डन पोथोस, मनी प्लांट, सोलोमन आइलैंड्स आइवी, डेविल्स आइवी आदि पोथोस पौधे कहलाते हैं। ये पौधे एक साल में 6 फीट या उससे ज्यादा बढ़ सकते हैं। इन पौधों में पत्ते दिल के आकार के होते हैं। पोथोस पौधों को पानी या मिट्टी दोनों में उगाया जा सकता है और इनकी ज्यादा देखरेख करने की जरूरत नहीं होती है।

8. फिलोडेंड्रोन – Philodendron Plant Is Quick Growing Indoor Plant

फिलोडेंड्रोन - Philodendron Plant Is Quick Growing Indoor Plant

यह फिलोडेन्ड्रॉन एक तेजी से बढ़ने वाला हाउसप्लांट है, जो कि हर महीने 1 फीट बढ़ सकता है। फिलोडेन्ड्रॉन की पत्तियाँ अधिक बड़ी होती हैं। इस पौधे को ट्रेलिस या लकड़ी का सहारा देने की जरूरत पड़ जाती है। फिलोडेन्ड्रॉन पौधे अप्रत्यक्ष प्रकाश पड़ने वाली उजाले वाली जगह को पसंद करते हैं।

(और पढ़ें: सभी प्रकार के पौधे लगाने के लिए आइडियल ग्रो बैग…)

9. स्नेक प्लांट – Snake Plant Grow Faster At Home In Hindi 

स्नेक प्लांट - Snake Plant Grow Faster At Home In Hindi 

घर के अंदर तेजी से बढने वाले पौधों में से एक पौधा स्नेक प्लांट भी है। इसकी तलवार के जैसे दिखने वाली पत्तियां इस पौधे को अन्य पौधों से अलग और आकर्षक बनाती हैं। इस पौधे का ज्यादा रखरखाव करने की जरूरत नहीं पड़ती है। स्नेक प्लांट हवा को शुद्ध करने की क्षमता के लिए जाना जाता है, जिससे वे घरों के अंदर उगाने के लिए एक बढ़िया विकल्प बन जाते हैं। स्नेक प्लांट सूर्य की सीधी रौशनी पसंद करते हैं, लेकिन कम रोशनी की स्थिति और यहां तक ​​कि कुछ छाया को भी सहन कर सकते हैं।

10. लकी बैम्बू – Lucky Bamboo Fast Growing Indoor Plant In Hindi 

लकी बैम्बू - Lucky Bamboo Fast Growing Indoor Plant In Hindi 

यह लकी बैम्बू भी एक तेजी से बढ़ने वाला पौधा है, जो 6 महीने में 18 इंच तक बढ़ सकता है। यह उन लोगों के लिए एकदम सही पौधा है, जो कम रखरखाव वाले विकल्प की तलाश में हैं। माना जाता है कि यह पौधा सौभाग्य लाता है। लकी बैम्बू उजाले (अप्रत्यक्ष प्रकाश) वाली जगह पसंद करते हैं, लेकिन कम रोशनी की स्थिति को भी सहन कर सकते हैं। जब मिट्टी छूने पर सूखी महसूस हो, तब इसमें पानी डालना चाहिए। घर के अंदर यह पौधा पानी में भी उग सकता है।

11. पीस लिली – Peace Lily Fast Growing Indoor Plant In Hindi 

पीस लिली - Peace Lily Fast Growing Indoor Plant In Hindi 

यह पौधा साल भर में घर के अंदर 3-6 फीट तक बढ़ सकता है। इस पौधे के पत्ते कैला लिली के जैसे दिखते हैं। यह पौधा घर की हवा को शुद्ध करने वाले प्रमुख पौधों में से एक है। जब इस पौधे में सफेद रंग के फूल खिलते हैं, तब यह पौधा और ज्यादा सुंदर लगता है।

(और पढ़ें: घर पर पीस लिली का पौधा उगाने की आसान टिप्स…)

12. स्पाइडर प्लांट – Spider Plant Is Quick Growing Indoor Plant In Hindi 

स्पाइडर प्लांट - Spider Plant Is Quick Growing Indoor Plant In Hindi 

यह भी एक तेजी से बढने वाले इनडोर प्लांट्स में से एक है। इसकी हरे और सफेद धारियों वाली पत्तियां इसको एक आकर्षक हाउसप्लांट बनाती हैं। 6-10 महीनों के भीतर स्पाइडर प्लांट 1 से 2 फीट तक बढ़ जाता है।

इस आर्टिकल में आपने सबसे तेज गति से बढ़ने/उगने वाले इनडोर पौधों के बारे में जाना है। जैसे फीडल लीफ फिग, लकी बैम्बू, पोथोस आदि जल्दी बढ़ने वाले इंडोर पौधे (plants) हैं। कम समय में उगने/बढ़ने वाले इनडोर प्लांट्स की जानकारी से जुड़ा यह लेख अगर आपको पसंद आया हो, तो इसे अपने अन्य दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *