कम सूर्य प्रकाश में भी घर के अंदर उगते हैं यह पेड़ – 10 Trees That Tolerate Low Light Indoors In Hindi

घर पर पौधे उगाना आजकल अधिकतर व्यक्तियों का शौक बन गया है, लेकिन कुछ व्यक्ति इस वहज से पौधा नहीं लगा पाते, क्योंकि उनके घर पर्याप्त धूप नहीं आती। वास्तव में धूप के बिना पेड़-पौधे उगाना मुश्किल है, लेकिन असंभव नहीं, क्योंकि कुछ इनडोर प्लांट ऐसे भी हैं, जिन्हें बिना धूप या कम प्रकाश में भी आसानी से उगाया जा सकता है। इन इंडोर प्लांट्स को आप घर की खिड़की या आर्टिफिशियल ग्रो लाइट्स में रख सकते हैं। घर पर लगाए गए लो लाइट हाउसप्लांट न सिर्फ आकर्षक रूप देते हैं, बल्कि हवा को शुद्ध करके घर का वातावरण स्वच्छ बनाते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं, कि आंशिक छाया में उगाये जाने वाले पेड़ या इंडोर ट्री कौन से हैं, तो हमारा यह लेख पूरा पढ़ें, जिसमें आप जानेंगे, कि बिना धूप या कम रोशनी में आसानी से उगने वाले पेड़ या पौधे के बारे में।

कम प्रकाश में उगने वाले इंडोर ट्री के नाम – Best Low Light Indoor Trees In Hindi

घर के अन्दर कम रोशनी या लो लाइट में आसानी से उगाए जाने वाले पेड़ के नाम निम्न है:-

  1. वीपिंग फिग (Weeping Fig)
  2. रबर प्लांट (Rubber Plant)
  3. फिडल लीफ फिग (Fiddle-Leaf Fig)
  4. पार्लर पाम (Parlor Palm)
  5. लेडी पाम (Lady Palm)
  6. नॉरफ़ॉक आइलैंड पाइन (Norfolk Island Pine)
  7. फॉल्स अरालिया (False Aralia)
  8. अम्ब्रेला ट्री (Umbrella Tree)
  9. मनी ट्री (Money Tree)
  10. ड्रैगन ट्री (Dragon Tree)

(यह भी जानें: सभी प्रकार के पौधे लगाने के लिए आइडियल ग्रो बैग…..)

ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

वीपिंग फिग – Weeping Fig Is Best Low Light Indoor Tree In Hindi

वीपिंग फिग - Weeping Fig Is Best Low Light Indoor Tree In Hindi

सामान्य नाम:- फिकस ट्री (ficus tree), जावा फिग (Java fig), बेंजामिन फिग (benjamin fig)

वीपिंग फिग ट्री एक कम धूप में उगने वाला इंडोर ट्री प्लांट है, जिसे इसके आकर्षक रूप और सुंदर पत्ते के लिए उगाया जाता है। घर के अन्दर गमले में उगाये जाने वाले इस पेड़ के छोटे, संकरे तथा तीर के आकार के पत्ते चमकदार तथा कुछ किस्मों के पत्तों में सफ़ेद किनारे होते हैं। वीपिंग फिग धीमी गति से वृद्धि करता है, अतः इसके गमले को आप अप्रत्यक्ष धूप या खिड़की के पास रख सकते हैं।

(यह भी जानें: छाया में खिलने वाले फूलों की जानकारी…..)

रबर प्लांट – Best Low Light Indoor Tree Rubber Plant In Hindi

रबर प्लांट - Best Low Light Indoor Tree Rubber Plant In Hindi

सामान्य नाम:- इंडियन रबर ट्री (Indian rubber tree), रबर बुश प्लांट (rubber bush), रबर फिग

रबर प्लांट घर के अंदर छाया में उगाया जाने वाला पेड़ है। इस पेड़ की गहरे हरे रंग की अंडाकार मोमी पत्तियां, अन्य हाउसप्लांट की तुलना में असाधारण रूप से बड़ी और चमकदार होती हैं, जो इसे बाकि पौधों से अलग बनाती हैं। आमतौर पर इस ट्री को घर को सुंदर बनाने के लिए लगाते हैं, लेकिन इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है, यह घर के अंदर उपस्थित धूल, मिट्टी जैसे वायु प्रदूषकों को अवशोषित कर स्वच्छ वातावरण का निर्माण करता है। इस पौधे को आप अपने घर पर पॉट में आसानी से लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: बिना धूप में उगने वाले टॉप 12 इंडोर प्लांट्स…..)

फिडल लीफ फिग – Fiddle-Leaf Fig Is Easily To Grow In Low Light In Hindi

फिडल लीफ फिग - Fiddle-Leaf Fig Is Easily To Grow In Low Light In Hindi

सामान्य नाम:- बैंजो फिग (banjo fig)

फिडल लीफ फिग एक कम धूप में उगाया जाने वाला उष्णकटिबंधीय पौधा है, जो इसकी विशाल पत्तियों के लिए लगाया जाता है। इस पौधे की चमकदार हरी पत्तियां वायलिन के आकार के साथ क्रास के रूप में, तथा पौधा एक लंबे, सीधे ट्रंक के रूप में बढ़ता है। कम पानी तथा कम धूप में उगने वाले इस पौधे को आप अपने घर पर खिड़की के पास रख सकते हैं।

(यह भी जानें: महीने के अनुसार खिलने वाले फूलों के नाम….)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

पार्लर पाम – Parlor Palm Is Best Low Light Indoor Tree In Hindi

पार्लर पाम - Parlor Palm Is Best Low Light Indoor Tree In Hindi

सामान्य नाम:- नेन्थे बेला पाम (Neanthe Bella Palm), गुड लक पाम (good luck palm)

पार्लर पाम लो लाइट में अच्छी तरह उगने वाला हाउसप्लांट है, इस पौधे की हरे रंग की पत्तियां तनों से बाहर की ओर निकलती हुई, फर्न आकार की होती हैं। आमतौर पर यह पौधा चार फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकता है, लेकिन यह बहुत ही धीमी गति से वृद्धि करता है। आप पार्लर पाम के एक छोटे पौधे को टेबलटॉप प्लांटर में भी लगा सकते हैं। हवा को शुद्ध करने वाले पार्लर पाम के पौधे को आप वायु शोधक के रूप में कम देखभाल के साथ अपने घर पर गमले या ग्रो बैग में लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: रात में ऑक्सीजन देने वाले पेड़ पौधे….)

लेडी पाम – Best Low Light Indoor Tree Lady Palm In Hindi

लेडी पाम - Best Low Light Indoor Tree Lady Palm In Hindi

सामान्य नाम:- मिनिएचर फेन पाम (Miniature Fan Palm), ब्रॉडलीफ लेडी (BroadLeaf Lady)

लेडी पाम कम रोशनी में लगाया जाने वाला एक बेहतरीन इंडोर प्लांट है, इसके पौधे ताड़ के पेड़ जैसे घने तथा पत्ते सीधे तने पर समूहों में उगते हैं। इन पौधों पर चमकदार और गहरे हरे रंग की अधिक सुंदर व आकर्षक पत्तियां होती हैं। बहुत ही धीमी गति से बढ़ने वाले इस पौधे को आप अपने घर पर अप्रत्यक्ष सूर्य प्रकाश में, खिड़की के पास पॉट में लगा सकते हैं।

नॉरफ़ॉक आइलैंड पाइन – Norfolk Island Pine Is Easily To Grow In Low Light In Hindi

नॉरफ़ॉक आइलैंड पाइन - Norfolk Island Pine Is Easily To Grow In Low Light In Hindi

सामान्य नाम:- नॉरफ़ॉक पाइन (Norfolk Pine),

नॉरफ़ॉक आइलैंड पाइन कम रोशनी (लो लाइट) में उगने वाला बेस्ट हाउसप्लांट है, जिसे इसकी आकर्षक बनावट के लिए पसंद किया जाता है। इस पेड़ की पतली शाखाओं को ढकने वाली नाजुक सुई के आकार की पत्तियां इसे और भी अधिक लोकप्रिय बनाती हैं। नॉरफ़ॉक आइलैंड पाइन को अच्छी तरह विकसित होने के लिए उच्च आर्द्रता की आवश्यकता होती है, अतः इसे आप अपने घर पर कम प्रकाश तथा नमी वाले स्थान पर गमले में लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: सर्दियों में खिलने वाले दुर्लभ फूल, जिन्हें घर पर उगाना है बेहद आसान…..)

बेस्ट खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

फॉल्स अरालिया – False Aralia Is Best Low Light Indoor Tree In Hindi

फॉल्स अरालिया - False Aralia Is Best Low Light Indoor Tree In Hindi

सामान्य नाम:- स्पाइडर अरालिया (Spider aralia)

फॉल्स अरालिया लो लाइट में उगने वाला इंडोर पौधा है। यह पौधा आकर में लंबा और घना, तथा अलग बनावट वाला होता है, जिसमें गहरे हरे रंग की दाँतेदार किनारों वाली संकरी तथा लंबी फैली हुई पत्तियां होती हैं। यह पेड़ धीमी वृद्धि करता है, अतः लंबे समय तक चलने वाले इस पेड़ को आप अपने घर पर मध्यम सूर्य प्रकाश या आर्टिफिशियल ग्रो लाइट में भी उगा सकते हैं।

अम्ब्रेला ट्री – Best Low Light Indoor Umbrella Tree In Hindi

अम्ब्रेला ट्री - Best Low Light Indoor Umbrella Tree In Hindi

सामान्य नाम:- अम्ब्रेला प्लांट,

यह छाया या लो लाइट में उगाया जाने वाला कॉम्पैक्ट झाड़ीदार इंडोर ट्री है, जिसकी शाखाओं के ऊपरी हिस्से पर गोल गहरे हरे रंग के चमकदार पत्ते छतरी जैसी आकृति में उगते हैं, तथा कुछ किस्मों में दो रंग के सफ़ेद और हरे रंग के पत्ते होते हैं। तेज़ी से बढ़ने वाले चमकदार और आकर्षक पत्तियों वाले अम्ब्रेला ट्री को आप अपने घर पर नमीयुक्त स्थान पर गमले में लगा सकते हैं। यह पौधा अधिक समय तक गीली मिट्टी पसंद नहीं करता, इसलिए जब गमले की मिट्टी सूखी हुई दिखे, तभी इन्हें पानी देना चाहिए।

(यह भी जानें: पौधों को पानी देने के 10 गोल्डन रूल…..)

मनी ट्री – Money Tree Is Easily To Grow In Low Light In Hindi

मनी ट्री - Money Tree Is Easily To Grow In Low Light In Hindi

सामान्य नाम:- मालाबार चेस्टनट (Malabar chestnut), गुयाना चेस्टनट (Guiana chestnut)

मनी ट्री एक कम रखरखाव वाला पौधा है, जिसे आप घर के अन्दर गमले में लगा सकते हैं। इस पेड़ वाले पौधे का तना चोटी के जैसा लट के रूप में बढ़ता है तथा चमकीली हरी पत्तियां पांच के समूह में छतरी जैसी शैली में विकसित होती हैं, जो इसे अधिक आकर्षक बनती हैं। मनी ट्री को सौभाग्य लाने वाला पौधा माना जाता है, इसे आप अपने घर पर लो लाइट वाले स्थान पर पॉटेड प्लांट के रूप में लगा सकते हैं।

(यह भी जानें: इनडोर प्लांट्स की देखभाल कैसे करें…..)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

ड्रैगन ट्री – Dragon Tree Is Best Low Light Indoor Tree In Hindi

ड्रैगन ट्री - Dragon Tree Is Best Low Light Indoor Tree In Hindi

सामान्य नाम:- ड्रैगन ट्री, ड्रैकैना मार्जिनटा (Dracaena marginata)

ड्रेगन ट्री एक खूबसूरत पत्तियों वाला शो प्लांट है, जिसे आप अपने घर पर पॉटेड प्लान्टर के रूप में लगा सकते हैं। इस पौधे की गहरे हरे रंग की लंबी पत्तियां तलवार के आकार की होती हैं, जिनमें आकर्षक, गुलाबी-लाल रंग के किनारे होते हैं। ड्रेगन ट्री की प्रमुख विशेषता है, कि जब इसके तने की छाल कट या क्षतिग्रस्त हो जाती है, तब यह एक लाल, रक्त जैसी राल (Resin) को छोड़ देता है। यह कम रखरखाव वाला पेड़ औसत घरेलू तापमान और आर्द्रता में भी अच्छी तरह विकसित हो जाता है।

(यह भी जानें: इनडोर प्लांट्स को रोशनी की जरूरत को दिखाते हैं यह लक्षण…..)

उपरोक्त लेख में आपने जाना कि बिना धूप या कम प्रकाश में घर के अन्दर उगाए जाने वाले पेड़ या इंडोर ट्री कौन कौन से हैं, इन लो लाइट हाउसप्लांट के नाम तथा इनसे सम्बंधित जानकारी के बारे में। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, इस लेख से सम्बंधित आपके जो भी सवाल हैं, हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

ग्रो बैग खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *