घर पर मिंट बेसिल का पौधा कैसे लगाएं – How To Grow Mint Basil At Home In Hindi

पुदीना तुलसी या तुलसी पुदीना मिंट फैमिली (लैमियासी) की एक बारहमासी जड़ी बूटी है, जो इसकी सुगंधित पत्तियों के लिए उगाई जाती है। मिंट बेसिल पौधे की सकरी व छोटी-छोटी पत्तियों में तुलसी-पुदीने की मिश्रित सुगंध आती है, जिनका उपयोग भोजन के विभिन्न व्यंजनों को बनाने में किया जाता है। इस हर्बल प्लांट को न सिर्फ घर को सुंदर बनाने, बल्कि यह हमारे लिए कई प्रकार से फायदेमंद भी है। अगर आप मिंट बेसिल हर्बल पौधे को अपने घर पर उगाना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको पुदीना तुलसी (mint basil) के पौधे उगाने के बारे में बतायेंगे। घर पर गमले में पुदीना तुलसी अर्थात् मिंट बेसिल कब और कैसे लगाएं, बेसिल मिंट के बीज लगाने की विधि क्या है तथा तुलसी पुदीना (basil mint) के पौधे की देखभाल कैसे करें, जानने के लिए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

मिंट बेसिल का पौधा उगाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी – Information About Growing Mint Basil Plant In Hindi

यदि आप अपने घर पर इस हर्बल प्लांट को उगाना चाहते हैं, तो पुदीना तुलसी (mint basil) के पौधे से सम्बंधित निम्न जानकारी आपको पता होनी चाहिए, जो कि निम्न हैं:-

  • सामान्य नाम – तुलसी पुदीना (basil mint), पुदीना तुलसी (mint basil)
  • वानस्पतिक नाम – Mentha X Piperita F.Citrata ‘Basil’
  • पौधे का प्रकार – बारहमासी पौधा
  • मिट्टी में बीज लगाने का समय – साल भर, लेकिन सबसे अच्छा समय वसंत (फरवरी-मार्च) और गर्मी
  • बीज अंकुरण में लगा समय – मिट्टी में बीज लगाने के लगभग 7 से 14 दिन
  • सीड जर्मिनेशन टेंपरेचर – लगभग 21-25 डिग्री सेल्सियस
  • बेस्ट मिट्टी – अच्छी तरह से सूखी, नम व उपजाऊ मिट्टी

मिंट बेसिल के बीज लगाने का सही समय – Mint Basil Seed Sowing Time In Hindi

तुलसी पुदीना अर्थात् बेसिल मिंट मध्यम गर्म तापमान वाला पौधा है, जिसे आप अपने घर पर गमले या गार्डन की मिट्टी में साल भर ग्रो कर सकते हैं, लेकिन पुदीना तुलसी के बीज लगाने का सबसे अच्छा समय वसंत (फरवरी-मार्च) और गर्मियों का होता है। इस समय मिट्टी गर्म होती है, जो पुदीना तुलसी के बीज लगाने के लिए उपयुक्त है। अगर आप मिंट बेसिल हर्ब के पौधे को टेरिस गार्डन में उगाना चाहते हैं, तो आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी, जैसे:-

(यह भी जानें: पुदीना घर पर कैसे उगाएं…)

बेसिल मिंट का पौधा लगाने के लिए गमले – Pot Size To Grow Mint Basil Plant In Hindi

बेसिल मिंट का पौधा लगाने के लिए गमले - Pot Size To Grow Mint Basil Plant In Hindi

किचिन गार्डन या होम गार्डन में पुदीना तुलसी का पौधा उगाने के लिए आपको एक मध्यम आकार के ग्रो बैग या पॉट की आवश्यकता होगी। चूंकि, इस पौधे की अधिकतम लम्बाई लगभग 17 इंच हो सकती है, इसलिए मध्यम आकार का पॉट इसकी जड़ों को फैलने के लिए उचित स्थान प्रदान करेगा। पुदीना तुलसी का पौधा उगाने के लिए कम से कम 12 से 15 इंच की लम्बाई व चौड़ाई वाला ग्रो बैग आदर्श होगा। ग्रो बैग लेते समय इस बात का ध्यान रहे कि, इसमें जल निकासी के लिए पर्याप्त छिद्र हों। मिंट बेसिल हर्बल प्लांट लगाने के लिए आप निम्न आकार के ग्रो बैग या गमले का उपयोग कर सकते हैं, जैसे:-

(यह भी जानें: जानें वर्टिकल पॉकेट्स फैब्रिक ग्रो बैग का गार्डनिंग में उपयोग…)

मिंट बेसिल प्लांट के लिए बेस्ट मिट्टी – Best Soil For Mint Basil Plant In Hindi

मिंट बेसिल प्लांट के लिए बेस्ट मिट्टी - Best Soil For Mint Basil Plant In Hindi

यह पौधा अच्छी तरह से सूखी हुई, नमीयुक्त और कार्बनिक पदार्थों से भरपूर उपजाऊ मिट्टी में तेजी से ग्रो करता है। यदि आपके घर पर ऐसी उर्वरा शक्ति वाली मिट्टी उपलब्ध नहीं है, तो आप पुदीना तुलसी के पौधों को रेडीमेड पॉटिंग सॉइल में भी लगा सकते हैं, इस मिट्टी में भी पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो पुदीना तुलसी (mint basil) का पौधा उगाने के लिए सहायक होते हैं।

(यह भी जानें: पौधे की ग्रोथ के लिए अच्छी मिट्टी…)

घर पर मिंट बेसिल का पौधा कैसे लगाएं – How To Grow Mint Basil Plant In Hindi

यदि आप घर पर इस हर्ब के पौधे को उगाना चाहते हैं, तो यह जान लें कि, पुदीना तुलसी के बीजों को डायरेक्ट या ट्रांसप्लांटिंग दोनों मेथड से लगाया जा सकता है। डायरेक्ट विधि में पुदीना तुलसी के बीजों को आप सीधे किसी पॉट या ग्रो बैग की मिट्टी में लगा सकते हैं, जबकि प्रत्यारोपण (transplant) विधि में आपको बीजों की सीडलिंग तैयार करनी होगी, और जब अंकुरित पौधे 6 से 8 इंच लम्बाई के हो जाएं, तब आप इन पौधों को उचित आकार के पॉट या ग्रो बैग में (लगभग 12-15 इंच गहरा और चौड़ा) ट्रांसप्लांट कर सकते हैं। पुदीना तुलसी अर्थात् बेसिल मिंट के बीज 21-25 डिग्री सेल्सियस तापमान पर तेजी से अंकुरित होते हैं।

चलिए अब जानते हैं, मिंट बेसिल के बीजों को लगाने की विधि के बारे में।

मिंट बेसिल के बीज लगाने की विधि – Seed Sowing Method Of Mint Basil In Hindi

घर पर पुदीना तुलसी के बीजों को ट्रांसप्लांटिंग मेथड से लगाने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें, जो कि इस प्रकार हैं, जैसे:-

  1. सबसे पहले अच्छी गुणवत्ता वाले पुदीना तुलसी (mint basil) के बीज लें।
  2. अब सीडलिंग ट्रे के प्रत्येक सेल में पॉटिंग सॉइल भरें।
  3. मिट्टी में बीज लगाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि, मिट्टी नम है।
  4. अब सीडलिंग ट्रे के प्रत्येक सेल में पुदीने तुलसी के बीजों को लगभग 0.5 सेंटीमीटर या 1/4 इंच की गहराई में लगाएं, आप प्रत्येक सेल में 2-3 बीज लगा सकते हैं।
  5. अब सीडलिंग ट्रे की मिट्टी में बीज लगाने के बाद वाटर स्प्रेयर की मदद से हल्का पानी दें तथा ट्रे को मध्यम धूप वाले स्थान पर रखें, लेकिन मिट्टी को नम बनाए रखें।
  6. लगभग 21-25 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर पुदीना तुलसी के बीजों को जर्मिनेट होने में 7-14 दिन का समय लग सकता है।
  7. जब अंकुरित पौधे की लम्बाई 6-8 इंच हो जाए, तब आप उस पौधे को उचित आकार के ग्रो बैग्स या गमले में ट्रांसप्लांट कर सकते हैं।

नोट – आप मिंट बेसिल के बीजों को डायरेक्ट मेथड से भी ग्रो कर सकते हैं, इसके लिए आपको शुरूआत में ही उचित आकार के गमले में बीजों को लगाना होगा, ताकि बाद में पौधों को ट्रांसप्लांट न करना पड़े।

(यह भी जानें: पेपर टॉवल या मिट्टी, किसमे है बीज अंकुरित करना आसान…)

मिंट बेसिल पौधे की देखभाल कैसे करें – How To Take Care Of Mint Basil Plant In Hindi

मिंट बेसिल पौधे की देखभाल कैसे करें - How To Take Care Of Mint Basil Plant In Hindi

यदि आपने पुदीना बेसिल हर्बल प्लांट को अपने घर पर उगाया है, तो स्वस्थ व मजबूत रखने के लिए आपको पौधे की उचित देखभाल करनी होगी। आप मिंट बेसिल प्लांट की देखभाल निम्न तरीके से कर सकते हैं:-

पानी – Water For Growing Mint Basil Plant In Hindi

पुदीना तुलसी अर्थात् मिंट बेसिल के पौधे को सप्ताह में एक बार गहराई से पानी दें। पौधों को पानी देते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि, पौधे की पत्तियों को गीला न करें, क्योंकि अधिक नमी के कारण आपके पौधे रोग व कीटों से संक्रमित हो सकते हैं। पुदीना तुलसी के पौधे लगे गमले या ग्रो की मिट्टी सूखी दिखाई देने पर पानी दें।

(यह भी जानें: पौधों को पानी देते समय न करें ये 7 गलतियां….)

सूर्य प्रकाश – Sunlight Requirement For Basil Mint Plant In Hindi

गमले या गार्डन की मिट्टी में लगे पुदीना तुलसी (mint basil) के पौधे पूर्ण सूर्य प्रकाश में अच्छी तरह से ग्रो करते हैं, इसलिए पुदीना तुलसी के पौधे लगे गमले या ग्रो बैग को ऐसे स्थान पर रखें, जहां पौधों को रोजाना 6 से 8 घंटे की धूप प्राप्त हो सके।

(यह भी जानें: पौधे जो तेज धूप में करते हैं बेहतर विकास…)

तापमान – Temperature To Grow Mint Basil Plant In Hindi

पुदीना तुलसी का पौधा गर्म तापमान वाला पौधा है, जिसे अच्छी तरह उगने व पूरी तरह से विकसित होने के लिए 18-32 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे अच्छा होता है, हालांकि पुदीना तुलसी अर्थात् मिंट बेसिल का पौधा 10 डिग्री सेल्सियस के तापमान को भी सहन कर सकता है, लेकिन इस तापमान पर पौधे की ग्रोथ नहीं होती है या धीमी होती है।

(यह भी जानें: जानें सीड जर्मिनेशन में प्रकाश और तापमान का क्या है योगदान…)

कीट व रोग – Insect And Disease Of Basil Mint Plant In Hindi

आमतौर पर एफिड्स, स्लग और व्हाइटफ्लाइज़ जैसे कीट पुदीना तुलसी के पौधों पर हमला करते हैं, और कुछ रोग जैसे फ्यूसैरियम विल्ट, बैक्टीरियल लीफ स्पॉट और रूट रोट आदि आपके पौधे को संक्रमित कर सकते हैं। यदि आप इन रोगों और कीटों की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आप अपने पौधे पर जैविक कीटनाशक साबुन और नीम तेल के घोल का छिड़काव कर सकते हैं। इसके अलावा आप कीट व रोगों से छुटकारा पाने के लिए अन्य उपाय भी कर सकते हैं।

(यह भी जानें: हाउस प्लांट में लगने वाले कीट और उनकी रोकथाम…)

मिंट बेसिल की हार्वेस्टिंग कब और कैसे करें – How To Harvest Mint Basil Plant In Hindi

घर गमले या ग्रो बैग में लगे पुदीना तुलसी के पौधे की हार्वेस्टिंग के लिए आप निम्न स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं, जो कि निम्न हैं:-

  • उचित देखभाल के साथ आपका पौधा लगभग 50 से 70 दिनों में हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाएगा।
  • जब आपका मिंट बेसिल का पौधा लगभग 8-10 इंच लम्बाई का हो जाए, तब आप इस पौधे की हार्वेस्टिंग कर सकते हैं।
  • आप पुदीना तुलसी के पत्तों की हार्वेस्टिंग हफ्ते में 1-2 बार कर सकते हैं, इससे आपके पौधे में नई पत्तियां भी ग्रो करेंगी। आप प्रूनर या कैंची की मदद से पत्तियों को काट सकते हैं।
  • जब आप देखते हैं कि, परिपक्व मिंट बेसिल के पौधे में फूल की कलियाँ बनने लगी हैं और यदि आप इन्हें नहीं हटाते हैं, तो आपका पुदीना तुलसी का पौधा अपनी सारी ऊर्जा उसके बीज बनाने में लगा देगा, और पुदीना तुलसी के फूलने से पत्तियों का स्वाद भी बदल जाता है।

उपरोक्त आर्टिकल में आपने जाना कि, घर पर पुदीना तुलसी (mint basil) का पौधा कैसे लगाएं, बीज लगाने का सही समय तथा पुदीना तुलसी के पौधे की देखभाल व हार्वेस्टिंग कैसे करें? उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, इस लेख से सम्बंधित आपके जो भी सवाल या सुझाव हैं, हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *