गमले में चाइनीज पत्ता गोभी कैसे उगाएं – How To Grow Chinese Cabbage In Pot In Hindi

क्या आप अपने वेजिटेबल गार्डन में जल्दी उगने वाली स्वादिष्ट सब्जियों को अक्सर ग्रो करते हैं? यदि हाँ, तो आज हम आपको एक और ऐसी ही सब्जी की वैराइटी अर्थात् चाइनीज कैबेज (चीनी पत्ता गोभी) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने वेजिटेबल गार्डन में आसानी से ग्रो कर सकते हैं, इसे नापा गोभी (Napa Cabbage) भी कहा जाता है। चायनीज गोभी तेजी से बढ़ने वाली सब्जी का पौधा है और लगभग सात से नौ सप्ताह में कटाई के लिए तैयार हो सकता है। गोभी की यह किस्म कोमल पत्तियों का लंबा, घना, बैरल के आकार का सिर पैदा करती है। इसकी पत्तियाँ सीधी ऊपर की ओर बढ़ती हैं और गोल गोभी की तुलना में अधिक कोमल होती हैं। आज हम आपको घर पर गमले में चाइनीज या चीनी गोभी कैसे लगाते हैं के बारे में विस्तार से बताएंगे।

घर पर चाइनीज पत्ता गोभी कब और कैसे लगाएं, चीनी पत्तागोभी या नापा गोभी लगाने की विधि तथा इसकी देखभाल के तरीके इत्यादि के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

चाइनीज पत्ता गोभी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी – Important Information About Chinese Cabbage In Hindi

चाइनीज पत्ता गोभी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी - Important Information About Chinese Cabbage In Hindi

चीनी गोभी के ग्रीन हेड्स को अन्य गोभी की तरह पकाया जा सकता है, स्टर-फ्राई किया जा सकता है या सलाद में कच्चा परोसा जा सकता है। चाइनीज या चीनी पत्तागोभी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी निम्न है:

  • साधारण नाम चाइनीज पत्ता गोभी (Chinese Cabbage)
  • वानस्पतिक नाम ब्रैसिका रैपा पेकिनेंसिस (Brassica rapa Pekinensis)
  • अन्य नाम – नापा गोभी (Napa Cabbage), चीनी गोभी
  • पौधे का प्रकार वार्षिक सब्जी का पौधा
  • पौधे का परिपक्व आकार लगभग 20 इंच लम्बा और 5 इंच चौड़ा
  • आदर्श ग्रोइंग तापमान 12 से 26°C
  • सूर्य का प्रकाश पूर्ण से आंशिक धूप
  • मिट्टी का प्रकार – अच्छी जलनिकासी वाली रेतीली दोमट मिट्टी
  • हार्वेस्टिंग टाइम ग्रीष्म ऋतु से पतझड़ तक (अप्रैल से नवम्बर)

 

चाइनीज पत्ता गोभी लगाने का सही समय – Best Time To Plant Chinese Cabbage In Hindi 

चीनी पत्तागोभी या चाइनीज कैबेज ठंडे मौसम की सब्जी है, जो वसंत के समय लगाने पर तेजी से बढ़ती है। आप अपने घर पर फरवरी से मार्च या गर्मियां खत्म होने के बाद जुलाई-अगस्त के मध्य चाइनीज पत्तागोभी को लगा सकते हैं। अगर आप इन्हें गर्म वातावरण में लगाते हैं तो यह जल्दी बोल्ट हो जाती है।

(यह भी जानें: पत्ता गोभी के बीज कैसे उगाएं…..)

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

चाइनीज पत्ता गोभी प्लांट लगाने के लिए गमला – Pot Size For Planting Chinese Cabbage In Hindi

चाइनीज पत्ता गोभी प्लांट लगाने के लिए गमला – Pot Size For Planting Chinese Cabbage In Hindi

नापा गोभी या चीनी कैबेज को लगाने के लिए आप निम्न साइज़ के गमले या ग्रो बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • 12 x 9 इंच (चौड़ाई x गहराई)
  • 18 x 9 इंच (चौड़ाई x गहराई)
  • 12 x 12 इंच (चौड़ाई x गहराई)
  • 15 x 12 इंच (चौड़ाई x गहराई)
  • 24 x 12 इंच (चौड़ाई x गहराई)

(यह भी जानें: पत्तेदार सब्जियां उगाने के लिए किस साइज का ग्रो बैग है बेस्ट…..)

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

चाइनीज पत्ता गोभी लगाने के लिए मिट्टी – Best Soil For Growing Chinese Cabbage In Hindi

चाइनीज पत्ता गोभी लगाने के लिए मिट्टी – Best Soil For Growing Chinese Cabbage In Hindi

नापा गोभी के पौधों को अच्छी जलनिकासी वाली रेतीली दोमट मिट्टी में लगाना चाहिए, जो जैविक खाद से भरपूर हो। इसके लिए आप घर पर ही अच्छी गुणवता वाली मिट्टी तैयार कर सकते हैं या किसी नर्सरी या ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से रेडी टू यूज़ पॉटिंग सॉइल खरीद सकते हैं।

(यह भी जानें: पौधे लगाने के लिए गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें….)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

घर पर चाइनीज पत्ता गोभी कैसे लगाएं – How To Grow Chinese Cabbage at Home In Hindi

घर पर वेजिटेबल गार्डन में चीनी पत्तागोभी को आप बीज से डायरेक्ट या ट्रांसप्लांट मेथड से लगा सकते हैं। अगर आप ग्रोइंग सीजन में जल्दी चीनी गोभी की कटाई करना चाहते हैं, तो ठंड के दिनों में इनडोर सीडलिंग तैयार कर अनुकूल वातावरण में उन्हें आउटडोर गार्डन या गमले में ट्रांसप्लांट कर सकते हैं। इसके अलावा आप वसंत या पतझड़ में डायरेक्ट गमले की मिट्टी में बीज लगा सकते हैं। आइये जानते हैं गमले में चाइनीज पत्तागोभी के बीज कैसे लगाएं? के बारे में।

गमले में चीनी पत्ता गोभी के बीज लगाने की विधि – How To Plant Chinese Cabbage Seeds In Pot In Hindi

गमले में चीनी पत्ता गोभी के बीज लगाने की विधि – How To Plant Chinese Cabbage Seeds In Pot In Hindi

  • चायनीज पत्तागोभी के बीज लगाने के लिए चुनें हुए गमले में उचित मिट्टी भरें।
  • अब चाइनीज कैबेज के बीज को मिट्टी में लगभग ¼ इंच की गहराई और 6-8 इंच की दूरी पर लगाएं।
  • बीज लगाने के बाद उन्हें मिट्टी की हल्की परत से ढँक दें और पर्याप्त पानी दें ताकि मिट्टी नम हो जाए। ध्यान रहे यदि आप बीजों को अधिक गहराई पर लगा देते हैं, तो आपके बीज जर्मीनेट नहीं होगे।
  • गमले को किसी अप्रत्यक्ष धूप वाले स्थान पर रखें और जर्मिनेशन के दौरान मिट्टी को नम रखें।
  • लगभग 7-14 दिन में चीनी गोभी के बीज अंकुरित हो जाएंगे।
  • अगर आपने बीजों को बिना की निश्चित दूरी पर लगाया हुआ था, तो अंकुरित होने के बाद सीडलिंग को 8 से 12 इंच की दूरी के साथ थिन करें।

चाइनीज गोभी के बीज अंकुरित होने के बाद आइये अब जानते हैं इनकी देखभाल कैसे करें? के बारे में।

(यह भी जानें: सफलतापूर्वक बीजों को अंकुरित करने की जानकारी...)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

चाइनीज पत्ता गोभी प्लांट की देखभाल कैसे करें – How To Take Care Of Chinese Cabbage In Hindi

घर पर वेजिटेबल गार्डन के गमलों में लगे हुए चाइनीज कैबेज या नापा गोभी की देखभाल करने के लिए आप निम्न तरीके अपना सकते हैं:

पानी – Water For Growing Chinese Cabbage In Hindi

पानी – Water For Growing Chinese Cabbage In Hindi

चाइनीज पत्तागोभी के पौधे अच्छी जलनिकासी वाली नम मिट्टी में उगना पसंद करते हैं, इसीलिए इनकी बेहतर ग्रोथ के लिए मौसम के अनुसार पौधों को पर्याप्त पानी देना सुनिश्चित करें। ध्यान रखें चीनी गोभी लगे हुए गमले की मिट्टी को पूरी तरह सूखने न दें।

(यह भी जानें: यह संकेत बताएंगे, पौधों को नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी….)

गार्डनिंग टूल्स खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

सूर्य प्रकाश – Sunlight for Growing Chinese Cabbage In Hindi

चाइनीज पत्तागोभी ठंडे मौसम की सब्जी है और यह पूर्ण सूर्य प्रकाश वाले स्थान पर उगना पसंद करती है। आप अपने घर पर इन्हें ऐसी जगह पर भी लगा सकते हैं, जहाँ रोजाना पौधों को कम से कम 4-6 घंटे की धूप मिल सके।

(यह भी जानें: छाया में उगने वाली सब्जियां….)

तापमान – Temperature For Growing Chinese Cabbage In Hindi

चीनी पत्ता गोभी के पौधों को अच्छी तरह बढ़ने के लिए 12-26°C के मध्य का तापमान बेस्ट होता है।

उर्वरक – Fertilizer For Grow Chinese Cabbage in Pot In Hindi

उर्वरक – Fertilizer For Grow Chinese Cabbage in Pot In Hindi

घर पर गमलों में चाइनीज पत्तागोभी लगाते समय मिट्टी में जैविक खाद या स्लो रिलीज फर्टिलाइजर मिलाना चाहिए, ताकि पौधों को पर्याप्त पोषक तत्व प्राप्त हो सकें। चाइनीज कैबेज में पत्तियों की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए आप नाइट्रोजन रिच फर्टिलाइजर का उपयोग हर 15 दिन में कर सकते हैं, इसके साथ ही ग्रोइंग सीजन के दौरान आप पौधों को सीवीड फर्टिलाइजर, जैविक खाद या कम्पोस्ट खाद दे सकते हैं।

(यह भी जानें: वेजिटेबल गार्डन के लिए टॉप 10 ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर….)

जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

कीट और रोग – Pests And Diseases Of Chinese Cabbage In Hindi

पत्तागोभी लूपर, कीड़े और एफिड्स चीनी गोभी के पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं और उनकी पत्तियों को खाते हैं। चाइनीज कैबेज के पौधे अत्यधिक नमी, अधिक पानी देने और खराब जल निकासी के कारण बैक्टीरियल सॉफ्ट रोट और रूट रोट जैसे रोगों से भी संक्रमित हो सकते है। अपने चीनी पत्तगोभी को कीटों या रोगों से बचाने के लिए पौधों पर नीम के तेल या कीटनाशक साबुन के घोल का छिड़काव करें।

(यह भी जानें: क्रूसिफेरस सब्जियों (गोभी) में होने वाले रोग और उनका नियंत्रण….)

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

चाइनीज गोभी की कटाई का समय – Chinese Cabbage Harvesting Time In Hindi

चाइनीज गोभी की कटाई का समय – Chinese Cabbage Harvesting Time In Hindi

गमले में चाइनीज कैबेज लगाने के 3-4 सप्ताह के अन्दर आप इसके बाहरी पत्तों को काट सकते हैं और अंदर की पत्तियों को बढ़ने के लिए छोड़ सकते हैं, और रसोई में ताजा उपयोग के लिए लगभग 60-80 दिन बाद पूरे गोभी को तोड़ सकते हैं।

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *