पेठा (ऐश गार्ड) के बीज कैसे उगाएं – How to Grow Ash Gourd from Seeds in Hindi

पेठा (ऐश गार्ड) कुकुरबिटेसी (Cucurbitaceae) परिवार से संबंधित पौधा है। इसका वानस्पतिक नाम (Scientific name) बेनिनकासा हिस्पिडा (Benincasa hispida) है। ऐश गार्ड का पौधा बेल या लताओं के रूप में बढ़ता है। इस लेख में आप जानेंगे कि, घर पर गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में पेठा के बीज कैसे उगाएं? पेठा (ऐश गार्ड) के पौधे की देखभाल कैसे करें? और अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

पेठा (ऐश गार्ड) के बीज उगाने की जानकारी – Ash Gourd Seeds Growing Condition in Hindi

पेठा (ऐश गार्ड) के बीज उगाने की जानकारी - Ash Gourd Seeds Growing Condition in Hindi

बीज बुवाई का समय (Sowing time)
साल भर, लेकिन मुख्य रूप जून से अगस्त
बीज लगाने की गहराई
लगभग ½ से 1 इंच
उपयुक्त मिट्टी
अतिरिक्त जल निकासी वाली जैविक खाद युक्त दोमट मिट्टी
बीज अंकुरित होने के लिए तापमान
लगभग 20°C से 30°C के बीच
धूप (sunlight)
प्रतिदिन लगभग 6 से 7 घंटे
बीज अंकुरण में लगा समय (Germination time)
लगभग 8 से 10 दिन
कटाई का समय (Harvesting time)
लगभग 3 से 4 महीने

बीज खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

 

पेठा के बीज लगाने का सही समय – Best time to plant Ash Gourd Seeds in Hindi

  • ऐश गार्ड (पेठा) के बीजों को लगभग सभी मौसम में आसानी से उगाया जा सकता है। लेकिन इसे मुख्य रूप से जून से अगस्त के महीने में लगाया जाता है।

(और पढ़ें: फरवरी-मार्च में करें गार्डन की शुरूआत, इन सब्जियों से…)

पेठा (ऐश गार्ड) के बीज लगाने के लिए मिट्टी – Best Soil for Growing Ash Gourd Seeds in Hindi

पेठा (ऐश गार्ड) के बीज लगाने के लिए मिट्टी - Best Soil for Growing Ash Gourd Seeds in Hindi

(और पढ़ें: अगर सख्त हो गई है गमले की मिट्टी, तो अपनाए यह उपाय…)

उपजाऊ मिट्टी व अन्य चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

पेठा उगाने के लिए बीज – Good quality Seeds for Growing Ash Gourd in Hindi

पेठा के अच्छे और स्वस्थ पौधे प्राप्त करने के लिए सबसे जरूरी होता है, अच्छी किस्म के बीजों का चयन करना। आप अच्छी किस्म के बीज अपनी नजदीकी बीज की दुकान या Organicbazar.net से ऑनलाइन ऑर्डर करके खरीद सकते हैं। बीज ऑनलाइन आर्डर करने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें:

  1. Ash gourd
  2. Ash Gourd Raunak

(और पढ़ें: गार्डन का सामान कहाँ से खरीदें…)

गमले में पेठा के बीज लगाने का तरीका – How to plant Ash Gourd Seeds in Pot in Hindi

गमले में पेठा के बीज लगाने का तरीका - How to plant Ash Gourd Seeds in Pot in Hindi

गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में पेठा के बीजों को डायरेक्ट और ट्रांसप्लांट मेथड दोनों तरीके से लगा सकते हैं। ट्रांसप्लांट मेथड से बीजों को लगाने के लिए पहले बीजों को अंकुरित करते हैं और फिर अंकुरित पौधों को किसी उचित आकार के गमले या ग्रो बैग में स्थानांतरित कर देते हैं। जबकि डायरेक्ट मेथर्ड के द्वारा बीजों को सीधे गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में लगाया जाता है। मिट्टी में बीज लगाने के लिए जरुरी टिप्स निम्न हैं –

  • आप पेठा के बीज लगाने के लिए 15 x 15 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई) के गमले या ग्रो बैग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप अपनी सुविधा के अनुसार गमले या ग्रो बैग की साइज़ को चुन सकते हैं।
  • गमले में मिट्टी भरते समय गमले को ऊपर से 2 से 3 इंच खाली रखें।
  • मिट्टी में ½ से 1 इंच की गहराई में 2 से 3 बीज लगाएं।
  • पॉट की मिट्टी में दो बीजों की बीच की दूरी लगभग 4 से 8 इंच होनी चाहिए।
  • मिट्टी में बीज लगाने के बाद बीजों को मिट्टी की पतली परत से ढक दें।
  • पौधों को बहाव के साथ पानी देने से गमले की मिट्टी से पोषक तत्व बह सकते हैं, इसलिए पौधों को बहाव के साथ पानी न दें।
  • पौधों को वॉटर केन (water can) की मदद से पानी दें।

(और पढ़ें: जानें गार्डन में ग्रो बैग के प्रयोग की सम्पूर्ण जानकारी…)

ग्रो बैग (गमला) खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

पेठा के बीज कितने दिन में अंकुरित होते हैं – Ash Gourd Seeds Germination time in Hindi

  • गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में बीज लगाने के बाद पेठा के बीज अंकुरित होने में लगभग 8 से 10 दिन का समय लग सकता है।
  • आस-पास के वातावरण व बीज की क्वालिटी (quality) से प्रभावित होने के कारण बीज अंकुरित होने में कम या ज्यादा समय लग सकता है।

(और पढ़ें: सब्जियों के बीजों को अंकुरित करने की सम्पूर्ण जानकारी…)

पेठा (ऐश गार्ड) के पौधे की देखभाल – Ash Gourd plant Care in Hindi

पेठा (ऐश गार्ड) के पौधे की देखभाल - Ash Gourd plant Care in Hindi 

  • ऐश गार्ड (पेठा) के पौधे लगे गमले की मिट्टी में आवश्यकता अनुसार, नमी बनाए रखें।
  • ध्यान रखें कि गमले या ग्रो बैग में पानी भरा न रहे, क्योंकि पानी भरे रहने से पौधे की जड़े सड़ सकती हैं और पौधा नष्ट हो सकता है।
  • पौधा लगे गमले को ऐसे स्थान पर रखें, जहां पौधों को लगभग 6 से 7 घंटे की धूप प्राप्त हो सके।
  • पौधे को नियमित रूप से चेक करें।
  • ऐश गार्ड के पौधों से क्षतिग्रस्त (Damage) भागों को प्रूनर (pruner) की सहायता से अलग करें।
  • पौधों को कीटों से बचाने के लिए, आप पौधों पर नीम तेल (Neem oil) का छिड़काव कर सकते हैं।

(और पढ़ें: सब्जी के पौधों से बार-बार तोड़ने को मिलेंगी सब्जियां, जानें टिप्स…)

इस लेख में आपने जाना कि, घर पर गमले या ग्रो बैग में पेठा के बीज कैसे लगाएं?, बीजों को मिट्टी में कितनी गहराई पर बोएं? और पेठा के बीज लगाने की विधि क्या है? उम्मीद है कि, यह पोस्ट पढ़ने के बाद आपको घर पर गमले या ग्रो बैग में ऐश गार्ड (पेठा) लगाने में काफी मदद मिलेगी। हमारी और भी उपयोगी पोस्ट पढ़ने के लिए Organicbazar.net पर विजिट करें।

जरूरी चीजें खरीदने के लिए नीचे दिए आइकॉन पर क्लिक करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *