सितंबर महीने में लगाए जाने वाले फल – Fruit Tree Can Be Grown In September Month In Hindi

आमतौर पर गार्डन में फ्रूट प्लांट उगाना सभी गार्डनर का शौक होता है, लेकिन किसी भी गार्डन में फ्रूट प्लांट्स आसानी से नहीं उग पाते हैं, इन्हें उगाने के लिए विशेष देखभाल के साथ अधिक लम्बे समय की भी आवश्यकता होती है। यदि आप भी गार्डनिंग करना पसंद करते हैं और अपने गार्डन में फल के पौधों को लगाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें, कि सर्दियों के पहले अर्थात सितंबर का महीना एक ऐसा समय है, जो कि फल वाले पेड़ उगाने के लिए अनुकूल मौसम होता है, इस समय आप अपने गार्डन में बहुत से फ्रूट ट्री को आसानी से लगा सकते हैं। आइये जानते हैं कि सितंबर माह में लगाए जाने वाले फल कौन-कौन से हैं, और इन फल वाले पौधों को कैसे उगाया जाता है। सितंबर महीने में उगाए जाने वाले फ्रूट ट्री से सम्बंधित सारी जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

सितंबर महीने में उगाए जाने वाले फलों के नाम – Fruits That Grow In September Month In Hindi

यदि आप अपने गार्डन में फल के पेड़ उगाना चाहते हैं, तो आइये जानते हैं सितंबर माह में उगाए जाने वाले फल निम्न हैं:-

  1. अंजीर (Fig)
  2. सेब (Apple)
  3. ब्लूबेरी (Blueberries)
  4. ब्लैकबेरी (Blackberries)
  5. लोकाट (Loquat)
  6. नाशपाती (Pear)
  7. बेर (Plum)
  8. आड़ू (Peach)
  9. शफ़तालू (Nectarine or Shaftalu)
  10. अंगूर (Grape)
  11. अमरूद (Guava)
  12. आम (mango)
  13. लीची (Lychee)

(यह भी जानें: गमलों में फलों के पेड़ उगाने के 7 सीक्रेट तरीके….)

अंजीर का फल Fig Fruit Is Grown To Be September In Hindi

अंजीर का फल – Fig Fruit Is Grown To Be September In Hindi

  • पॉट साइज – 18 X 18 इंच (W X H)
  • ग्रोइंग तापमान – 15-21 डिग्री सेल्सियस (यह पौधा 45 डिग्री सेल्सियस का तापमान सहन तो कर सकता है, लेकिन 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पर इसके फल ख़राब होने लगते हैं)
  • लगाने की विधि – अंजीर का पौधा लगाने की प्रमुख दो विधियाँ हैं- कटिंग द्वारा और बीज द्वारा।
  • फल लगने का समय – बीज लगाने के लगभग 3 से 5 साल बाद

(यह भी जानें: फल वाले पेड़ पौधे लगाने के लिए बेस्ट ग्रो बैग साइज…)

नाशपाती फ्रूट Pear Grow Best In September Month In Hindi

नाशपाती फ्रूट - Pear Grow Best In September Month In Hindi

  • पॉट साइज – 21×21 इंच और 24×24 इंच का गमला या ग्रो बैग
  • ग्रोइंग तापमान – 10-35°C
  • लगाने की विधि – घर पर नाशपाती का पौधा बीज द्वारा लगाया जा सकता है, लेकिन आप इसे नर्सरी से छोटा पौधा खरीदकर भी लगा सकते हैं। बीज द्वारा लगाए गये पौधे की अपेक्षा नर्सरी से खरीदे हुए पौधे आपको कम समय में फल दे सकते हैं।
  • फल लगने का समय – यदि आपने नर्सरी से खरीदे गए छोटे पौधे को पॉट में लगाया है, तो वह आपको 2-4 साल में फल दे सकता है और यदि आपने बीज से इस पौधे को उगाया है, तो उसे फल देने में 7-10 साल का समय लग सकता है।

(यह भी जानें: पौधों में फूल और फल लगने के लिए बेस्ट खाद….)

एप्पल ट्री (सेब) – Grow Best In September Month Apple Tree In Hindi

एप्पल ट्री (सेब) – Grow Best In September Month Apple Tree In Hindi

  • पॉट साइज – 21×21 इंच (उंचाई और चौड़ाई) वाले पॉट
  • ग्रोइंग तापमान –12-24 डिग्री सेल्सियस
  • सूर्य प्रकाश – 6-8 घंटे की धूप
  • लगाने की विधि – एप्पल ट्री को बीज द्वारा, ग्राफ्टिंग से या फिर आप नर्सरी से छोटा पौधा लाकर भी इसे गमले में ग्रो कर सकते हैं। बीज की बजाय ग्राफ्टिंग या कलम से सेब का पेड़ उगाने से, पेड़ तेजी से बढ़ता है।
  • फल लगने का समय – बीज से सेब का पेड़ लगाने की अपेक्षा नर्सरी से लाया हुआ छोटा पौधा आपको कम समय में फल दे सकता है। यदि आपने नर्सरी से छोटे पौधे को लाकर गमले में रिपॉट किया है, तो यह आपको 2-4 साल में फल दे सकता है,, लेकिन यदि आपने इसे बीज से लगाया है, तो एप्पल ट्री को फल देने में 5-10 साल का समय भी लग सकता है।

(यह भी जानें: फलों में होने वाले कुछ सामान्य रोग और उनसे बचाव…)

बेर का पेड़ Plum To Grow In September Month In Hindi

बेर का पेड़ – Plum To Grow In September Month In Hindi

  • पॉट साइज – 24×24 इंच या 24×36 इंच का गमला या ग्रो बैग
  • ग्रोइंग तापमान – बेर का पौधा न्यूनतम 0 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 47 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को सहन कर सकता है, लेकिन इस पौधे को अच्छी तरह बढ़ने के लिए 20 डिग्री सेल्सियस के आस पास का तापमान आदर्श होता है।
  • लगाने की विधि – बेर का पौधा बीज से, ग्राफ्टिंग से या फिर आप नर्सरी से भी बौनी किस्म (dwarf variety) का पौधा लाकर लगा सकते हैं।
  • फल लगने का समय – आम तौर पर बीज द्वारा लगाए गए बेर के पौधे में फल लगने में तीन से चार साल का समय लग जाता है, और बेर के पेड़ को पूरी तरह परिपक्व (विकसित) होने में छह साल का समय लग सकता है। यदि आपने इस पेड़ की बौनी किस्म को लगाया है, तो आपको कुछ वर्षों में ही प्लम (बेर) तोड़ने मिल सकते हैं।

अंगूर का पौधा – Grape Is Grown To Be September Month In Hindi

अंगूर का पौधा – Grape Is Grown To Be September Month In Hindi

  • पॉट साइज – 15×18 इंच, 18×18 और 18×24 इंच का पॉट या ग्रो बैग
  • ग्रोइंग तापमान – 10 से 32°C
  • लगाने की विधि – अंगूर का पौधा बीज से, ग्राफ्टिंग से और कटिंग से लगाया जाता है या फिर आप नर्सरी से अंगूर का पौधा खरीदकर भी अपने घर पर उगा सकते हैं।
  • फल लगने का समय – यदि आपने कटिंग से अंगूर का पौधा लगाया है, तो पौधा लगाने के 1 से 3 वर्ष बाद बेल में अंगूर लगने शुरू हो सकते हैं, और यदि आपने बीज से इस पौधे को उगाया है, तो फल लगने में लगभग 3 से 7 वर्ष का समय लग सकता है।

(यह भी जानें: फलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीट और उनसे बचाव के तरीके…)

ब्लूबेरी Grow Best In September Month Blueberries In Hindi

ब्लूबेरी - Grow Best In September Month Blueberries In Hindi

  • पॉट साइज – 18×18 इंच, 21×21 इंच, 24×24 इंच का गमला या ग्रो बैग
  • ग्रोइंग तापमान – 20-35°C
  • लगाने की विधि – ब्लूबेरी का पौधा बीज द्वारा और कटिंग द्वारा लगाया जाता है।
  • फल लगने का समय – यदि आपने ब्लूबेरी का पौधा कटिंग से लगाया है, तो इस नए पौधे को फल देने में 2-4 साल का समय लगा सकता है और यदि बीज से इस पौधे को उगाया है, तो 4 साल से भी अधिक समय लग सकता है।

ब्लैकबेरी – Blackberries Is Grow Best In September Month In Hindi

ब्लैकबेरी – Blackberries Is Grow Best In September Month In Hindi

  • पॉट साइज – 24 x 12 इंच या 24 x 15 इंच (चौड़ाई x उंचाई) का ग्रो बैग
  • ग्रोइंग तापमान – 10-32 डिग्री सेल्सियस
  • लगाने की विधि – ब्लैकबेरी का पौधा बीज द्वारा और नर्सरी से लाये हुए छोटे पौधों द्वारा लगाया जाता है।
  • फल लगने का समय – लगभग 2 से 3 साल

(यह भी जानें: इन जैविक तरीकों से करें फलों के पेड़ की देखभाल…)

आड़ू या पीच का फल – Peach Is Grown To Be September Month In Hindi

आड़ू या पीच का फल - Peach Is Grown To Be September Month In Hindi

  • पॉट साइज – 21×21 इंच, 24×24 इंच या 24×36 इंच का ग्रो बैग या गमला
  • ग्रोइंग तापमान – 25-35 डिग्री सेल्सियस (सर्वाधिक फलों के विकास के लिए न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है)
  • लगाने की विधि – पीच या आड़ू फल के पौधे को प्रमुख दो विधियों से लगाया जा सकता है:- ग्राफ्टिंग और बीज द्वारा।
  • फल लगने का समय – लगभग 3 से 4 साल बाद

शफ़तालू का फल – Nectarine Fruit That Grow In September In Hindi

शफ़तालू का फल - Nectarine Fruit That Grow In September In Hindi

  • पॉट साइज – 18×18 इंच या 21×21 इंच का गमला या ग्रो बैग
  • ग्रोइंग तापमान – 7 से 30 डिग्री सेल्सियस
  • लगाने की विधि – शफ़तालू का पौधा बीज द्वारा और ग्राफ्टिंग से लगाया जा सकता हैं, लेकिन ग्राफ्टिंग द्वारा इस फल के पेड़ को लगाने का पसंदीदा तरीका है।
  • फल लगने का समय – लगभग 3 से 4 साल (शफ़तालू की कुछ प्रजातियों को फल देने में 4 साल से भी अधिक समय लग सकता है।

(यह भी जानें: टॉप 10 फलों के पेड़, जिन्हें बीज से उगाना है आसान…)

लोकाट फ्रूट – Loquat Is Grow Best In September Month In Hindi

लोकाट फ्रूट - Loquat Is Grow Best In September Month In Hindi

  • पॉट साइज – 24×24 इंच का ग्रो बैग
  • ग्रोइंग तापमान – 7 से 29 डिग्री सेल्सियस
  • लगाने की विधि – लोकाट फल के पौधे को बीज द्वारा, ग्राफ्टिंग से और एयर-लेयरिंग विधि से लगाया जा सकता है, लेकिन सफलतापूर्वक पौधे उगाने के लिए एयर-लेयरिंग विधि उपयोग में लायी जाती है।
  • फल लगने का समय – लोकाट फल के पौधे को एयर-लेयरिंग विधि से लगाने पर यह पौधा आपको 4 साल में फल दे सकता है, लेकिन यदि आपने बीज से इस पौधे को लगाया है, तो फल लगने में 10 साल से भी अधिक समय लग सकता है।

अमरूद का फल – Guava Grow Best In September Month In Hindi

अमरूद का फल – Guava Grow Best In September Month In Hindi

  • पॉट साइज – 21×21 इंच या 24×24 इंच (चौड़ाई x उंचाई) वाला गमला या ग्रो बैग
  • ग्रोइंग तापमान – 20-28 डिग्री सेल्सियस
  • लगाने की विधि – अमरूद के पेड़ को बीज द्वारा, कटिंग द्वारा, एयर लेयरिंग और ग्राफ्टिंग विधियों से लगाया जा सकता है।
  • फल लगने का समय – बीज द्वारा लगाए गए अमरूद के पौधे को फल देने में 3-4 साल का समय लगा सकता है। इस पौधे को ग्राफ्टिंग से उगाना सबसे अच्छा होता है, इस विधि से उगाए गए अधिकांश पौधे उसी वर्ष फल देने लगते हैं।

(यह भी जानें: कम समय में उगने और फल देने वाले 10 शानदार पेड़…)

आम – September Growing Fruit Tree Mango In Hindi

आम - September Growing Fruit Tree Mango In Hindi

  • पॉट साइज – 24×24 इंच, या 24×36 इंच (चौड़ाई x उंचाई) वाला गमला या ग्रो बैग
  • ग्रोइंग तापमान – 23-36 डिग्री सेल्सियस
  • लगाने की विधि – आम के पेड़ को बीज द्वारा, और ग्राफ्टिंग विधि से लगाया जा सकता है, आप इसे अपने घर पर नर्सरी से छोटे पौधे लाकर भी लगा सकते हैं।
  • फल लगने का समय – ग्राफ्टेड पेड़ आमतौर पर 3 से 5 साल में फल देते हैं और बीज द्वारा इस पौधे को लगाने पर फल लगने में 8 साल से भी अधिक समय लग सकता है। नर्सरी से लाकर लगाए गए आम के पौधे में लगभग 4 साल में फल आ सकते हैं।

लीची का फल – Lychee Is Grown To Be September Month In Hindi

लीची का फल - Lychee Is Grown To Be September Month In Hindi

  • पॉट साइज – 21×21 इंच या 24×24 इंच (चौड़ाई x उंचाई) वाला पॉट या ग्रो बैग
  • ग्रोइंग तापमान – 20-35 डिग्री सेल्सियस
  • लगाने की विधि – लीची के पेड़ को बीज द्वारा, कटिंग से और एयर-लेयरिंग विधि से लगाया जा सकता है, आप इसे अपने घर पर नर्सरी से छोटे पौधे लाकर भी लगा सकते हैं।
  • फल लगने का समय – बीज द्वारा लगाए गए लीची के पेड़ में फल लगने में पांच साल, दस साल या कभी-कभी उससे भी अधिक समय लग सकता है, लेकिन यदि कटिंग से इस पौधे को उगाया जाता है, तो यह पेड़ आपको 3-5 सालों में फल दे सकता है।

(यह भी जानें: जानें किस साइज के फैब्रिक ग्रो बैग में कौन से पौधे लगाएं….)

आशा करते हैं यह लेख आपको पसंद आया होगा, जिसमें आपने जाना कि सितंबर महीने में लगाए जाने वाले फल के पौधे या फ्रूट ट्री कौन-कौन से हैं? और इन पौधों को कैसे उगाएं। यदि इस लेख से सम्बंधित आपके जो भी सवाल या सुझाव हों, उन्हें कमेंट में अवश्य बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *